Shuru
Apke Nagar Ki App…
Samudra manthan Pranayam at Rendal park Dadabadi Kota
Jagdish Chandra Sharma
Samudra manthan Pranayam at Rendal park Dadabadi Kota
More news from Jhalawar and nearby areas
- झालरापाटन, 14 अप्रैल। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्कूली छात्रों का प्रतिभा सम्मान किया गया तथा रक्तदान शिविर में 51 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। कार्यक्रम में SDPI के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सीताराम खोईवाल, प्रदेश अध्यक्ष अशफ़ाक हुसैन, जिला अध्यक्ष मोहम्मद आकिब सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधित किया। नगर अध्यक्ष शकील खान ने जानकारी देते हुए बताया कि वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए सामाजिक न्याय के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर कमेटी व शहरवासियों का सक्रिय सहयोग रहा।2
- रायपुर कस्बे में भाजपा मंडल रायपुर द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह झाला की अध्यक्षता में मनाई गई। कई वक्ताओं ने डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन परिचय व उपलब्धियों के बारे बताया और उनके विचारों को जीवन में अपनाने पर आव्हान किया गया । प्रचार विभाग के प्रमुख रामबाबू दांगी ने बताया कि इस अवसर पर कई जिला पदाधिकारी, मोर्चे के मंडल अध्यक्ष,मंडल कार्यकारणी, जनप्रतिनिधि वरिष्ठ कार्यकर्ता, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रकोष्ठ संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- बकानी :- तहसील कार्यालय के बाहर मंडी सम्बंधित विभिन्न मांगो को लेकर 24घंटे से चल रहा भारतीय किसान संघ का धरना कार्यावाहक मंडी सचिव जवाहर सिंह नागर द्वारा मौके पर पहुंचने के बाद किसानो के साथ करीब दो घंटे चली मंत्रणा के बाद धरना समाप्त किया गया बकानी :- तहसील कार्यालय के बाहर मंडी सम्बंधित विभिन्न मांगो को लेकर 24घंटे से चल रहा भारतीय किसान संघ का धरना स्थल पर कार्यावाहक मंडी सचिव जवाहर सिंह नागर के पहुंचने पर किसानो के साथ करीब दो घंटे चली मंत्रणा के बाद धरना समाप्त किया गया इस दौरान किसान संघ की मांग थी की मंडी की चारदीवारी पूरी करने, व्यापारीयों द्वारा किसानो को विक्रय पर्ची देने मंडी के मुख्य द्वार पर सुरक्षा गार्ड की नियुक्ति करने, अन्य दरवाजो पर तालाबंदी करने सहित अन्य मांगो के मौके पर समस्या का समाधान करने पर धरना समाप्त किया गया2
- छापीहेड़ा। नगर परिषद छापीहेड़ा एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। इस बार आरोप किसी विपक्षी नेता ने नहीं, बल्कि सत्ता धारी पार्टी के ही पार्षद घनश्याम पाटीदार ने लगाए हैं, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया है।1
- पीपल्दा में चोरों ने बनाया सैलून कि दुकान को निशाना बीती रात मंगलवार को पीपल्दा पशु चिकित्सा के पास लगी सैलून कि दुकान का ताला तोड़कर चोर दुकान में रखी टिमर मशीनें और कूलर पंखा सहित अन्य सामान चुकाकर लें गए चोरी वारदात का बुधवार सुबह पता चला जब दुकान घनश्याम सेन ने सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा मिला और कूलर सहित 3 मशीनें और अन्य सामान गायब देखें लगातार पीपल्दा में चोरों का आतंक फैल रहा है कुछ दिन पहले ही यहां कुआं पर लगी मोटर पंप कि केबिले भी काटकर लें गए जिनका अभी तक पता नहीं चला,यह चोरी गांव कि मुख्य सड़क पर हुईं जिससे ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई है4
- रामगंजमंडी क्षेत्र के ईश्वरपुरा गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी पानी की मोटरों की केबल चोरी कर ली, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मंगलवार शाम करीब 4 बजे गांव निवासी जुगराज ने बताया कि उनके खेत पर कुएं में लगी मोटर की केबल रात के समय अज्ञात बदमाश चुरा ले गए। सुबह खेत पर पहुंचने पर घटना का पता चला। जुगाराज ने बताया कि यह घटना केवल उनके खेत तक सीमित नहीं रही, बल्कि गांव के अन्य चार-पांच किसानों के खेतों से भी मोटर की केबल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सके। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है1
- Samudra manthan Pranayam at Rendal park Dadabadi Kota1
- झालावाड़ 14 अप्रैल 2026। डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के वह स्तंभ हैं जिन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक असमानता के खिलाफ लड़ते हुए खपा दिया। 14 अप्रैल 1891 को महू में जन्मे बाबासाहेब ने बचपन से ही छुआछूत और भेदभाव का दंश झेला, लेकिन उसे अपनी कमजोरी नहीं, ताकत बनाया। शिक्षा का हथियार कोलंबिया यूनिवर्सिटी और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े अंबेडकर समझ गए थे कि ज्ञान ही शोषण की जंजीरें तोड़ सकता है। उन्होंने कहा था, "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।" न्याय के निर्माता आजाद भारत के संविधान निर्माता के रूप में उन्होंने हर नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व का अधिकार दिया। अनुच्छेद 17 से छुआछूत को खत्म करना हो या दलित-वंचितों के लिए आरक्षण की व्यवस्था, बाबासाहेब ने कानून को कमजोर का सबसे बड़ा हथियार बनाया। जीवन का खपना महाड़ सत्याग्रह, काला राम मंदिर प्रवेश, हिंदू कोड बिल — हर कदम पर उन्होंने समाज की सदियों पुरानी बेड़ियों पर चोट की। 6 दिसंबर 1956 को महापरिनिर्वाण तक वे दलितों, महिलाओं और मजदूरों के हक के लिए लड़े। बाबासाहेब केवल एक व्यक्ति नहीं, एक आंदोलन थे। उनका जीवन बताता है कि जब इरादे मजबूत हों, तो एक इंसान पूरे समाज की तकदीर बदल सकता है।1
- बकानी :- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कस्बे सहित क्षेत्र में किया भव्य रैली का आयोजन कस्बे मे अंबेडकर जयंती पर निकाली भव्य बाइक शोभायात्रा , डीजे की धुनों पर झूमे लोग बकानी:- डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर कस्बे सहित क्षेत्र में किया भव्य बाइक रैली का आयोजन कस्बे मे अंबेडकर जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा , डीजे की धुनों पर झूमे कार्यकर्त्ता झूमें इस दौरान शोभायात्रा पंचायत समिति परिसर से शुरू हुई जो कस्बे के विभिन्न मार्गो से होती हुई बस स्टैंड परिसर अस्पताल तिराहा, होती हुई पंचायत समिति पहुंचकर शोभायात्रा का समापन किया गया इस दौरान शोभायात्रा का विभिन्न समुदायों, राजनैतिक दलों धार्मिक संगठनो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया2