logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

करीमनगर में माता वैष्णो की भव्य स्वरूप मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई स्थापना । ग्रामीणों में खुशी की लहर। जी हां यह माता की भव्य स्वरूप मूर्ति कहीं और का नहीं है बल्कि आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 8 की है जहां मुख्य यजमान की भूमिका में सेना से सेवानिवृत्त हुए नंदकिशोर महतो अर्धांगिनी उर्मिला देवी की प्रेरणा श्रोत, एवं ग्रामीणों के आपार सहयोग से माता वैष्णों की भव्य रूपी मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। जिसे लेकर मंदिर परिसर में तीन दिनों तक चलने वाला उत्सव श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। और आज यह धार्मिक उत्सव अपने विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई । मार्गदर्शन में पंडित दीपक मिश्रा सहित अन्य कई पंडितों ने माता की पूजा-अर्चना कर नगर , पंचायत एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने आस्था एवं भक्ति के प्रति उन्होंने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।

1 hr ago
user_Chunnu Kumar Singh
Chunnu Kumar Singh
पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
1 hr ago

करीमनगर में माता वैष्णो की भव्य स्वरूप मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई स्थापना । ग्रामीणों में खुशी की लहर। जी हां यह माता की भव्य स्वरूप मूर्ति कहीं और का नहीं है बल्कि आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 8 की है जहां मुख्य यजमान की भूमिका में सेना से सेवानिवृत्त हुए नंदकिशोर महतो अर्धांगिनी उर्मिला देवी की प्रेरणा श्रोत, एवं ग्रामीणों के आपार सहयोग से माता वैष्णों की भव्य रूपी मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। जिसे लेकर मंदिर परिसर में तीन दिनों तक चलने वाला उत्सव श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। और आज यह धार्मिक उत्सव अपने विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई । मार्गदर्शन में पंडित दीपक मिश्रा सहित अन्य कई पंडितों ने माता की पूजा-अर्चना कर नगर , पंचायत एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने आस्था एवं भक्ति के प्रति उन्होंने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।

More news from बिहार and nearby areas
  • करीमनगर में माता वैष्णो की भव्य स्वरूप मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई स्थापना । ग्रामीणों में खुशी की लहर। जी हां यह माता की भव्य स्वरूप मूर्ति कहीं और का नहीं है बल्कि आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 8 की है जहां मुख्य यजमान की भूमिका में सेना से सेवानिवृत्त हुए नंदकिशोर महतो अर्धांगिनी उर्मिला देवी की प्रेरणा श्रोत, एवं ग्रामीणों के आपार सहयोग से माता वैष्णों की भव्य रूपी मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। जिसे लेकर मंदिर परिसर में तीन दिनों तक चलने वाला उत्सव श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। और आज यह धार्मिक उत्सव अपने विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई । मार्गदर्शन में पंडित दीपक मिश्रा सहित अन्य कई पंडितों ने माता की पूजा-अर्चना कर नगर , पंचायत एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने आस्था एवं भक्ति के प्रति उन्होंने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    करीमनगर में माता वैष्णो की भव्य स्वरूप मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ हुई स्थापना ।
ग्रामीणों में खुशी की लहर।
जी हां यह माता की भव्य स्वरूप मूर्ति कहीं और का नहीं है बल्कि आपके ही क्षेत्र समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत स्थित वार्ड संख्या 8 की है 
जहां मुख्य यजमान की भूमिका में सेना से सेवानिवृत्त हुए नंदकिशोर महतो अर्धांगिनी उर्मिला देवी की प्रेरणा श्रोत, एवं ग्रामीणों के आपार सहयोग से माता वैष्णों की भव्य रूपी मंदिर में मूर्ति स्थापना के साथ वैदिक मंत्रोचारण के साथ विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। 
जिसे लेकर मंदिर परिसर में तीन दिनों तक चलने वाला उत्सव श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।
और आज यह धार्मिक उत्सव अपने विधि-विधान के साथ संपन्न हो गई ।
मार्गदर्शन में पंडित दीपक मिश्रा सहित अन्य कई पंडितों ने 
माता की पूजा-अर्चना कर नगर , पंचायत एवं क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने आस्था एवं भक्ति के प्रति उन्होंने क्या कुछ कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट एलाइनमेंट को लेकर रविवार को सरायरंजन स्थित केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय (केएसआर कॉलेज) से पटना के लिए पैदल मार्च शुरू किया गया। मार्च का नेतृत्व सरायरंजन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुणाल कुमार कर रहे हैं। मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में काले झंडे और पर्चे लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित रूट से क्षेत्र के कई गांवों, किसानों और आम लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च निकाला गया है। कुणाल कुमार ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के हित और न्यायपूर्ण रूट एलाइनमेंट की मांग को लेकर है। पैदल मार्च के माध्यम से पटना पहुंचकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी जाएगी। मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से एक्सप्रेसवे के रूट एलाइनमेंट पर पुनर्विचार कर प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखने की मांग की। साथ ही कहा कि मांगों पर उचित विचार नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
    1
    पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट एलाइनमेंट को लेकर रविवार को सरायरंजन स्थित केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय (केएसआर कॉलेज) से पटना के लिए पैदल मार्च शुरू किया गया। मार्च का नेतृत्व सरायरंजन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुणाल कुमार कर रहे हैं।
मार्च में शामिल लोगों ने हाथों में काले झंडे और पर्चे लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रस्तावित रूट से क्षेत्र के कई गांवों, किसानों और आम लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च निकाला गया है।
कुणाल कुमार ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के हित और न्यायपूर्ण रूट एलाइनमेंट की मांग को लेकर है। पैदल मार्च के माध्यम से पटना पहुंचकर सरकार के समक्ष अपनी मांग रखी जाएगी।
मार्च में बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से एक्सप्रेसवे के रूट एलाइनमेंट पर पुनर्विचार कर प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखने की मांग की। साथ ही कहा कि मांगों पर उचित विचार नहीं होने पर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
    user_RAMRUP RAY
    RAMRUP RAY
    पत्रकार पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • अंतरराज्यीय लुटेरे एवं अपराधी गिरोह का पर्दाफाश मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी न केवल हथियार और गांजा तस्करी में संलिप्त थे, बल्कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये लोग अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, लगभग 1.027 किलोग्राम गांजा तथा अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस की कार्रवाई जारी, अन्य साथियों की तलाश तेज पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बड़ी आपराधिक घटनाओं और अंतरराज्यीय लूट की वारदातों को अंजाम देने की साजिश की बात स्वीकार की है। इस मामले में मोहिउद्दीननगर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    1
    अंतरराज्यीय लुटेरे एवं अपराधी गिरोह का पर्दाफाश
मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में समस्तीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी न केवल हथियार और गांजा तस्करी में संलिप्त थे, बल्कि पूछताछ में यह भी सामने आया है कि ये लोग अंतरराज्यीय लुटेरे गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। इनके पास से एक देसी पिस्तौल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, लगभग 1.027 किलोग्राम गांजा तथा अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस की कार्रवाई जारी, अन्य साथियों की तलाश तेज
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार अपराधियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बड़ी आपराधिक घटनाओं और अंतरराज्यीय लूट की वारदातों को अंजाम देने की साजिश की बात स्वीकार की है। इस मामले में मोहिउद्दीननगर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • गरीब को और गरीब बनाया जा रहा अधिकारी पुलिस और माफिया के द्वारा कहने के लिए हम स्वतंत्र भारत के नागरिक है जहां देश में समान अधिकार समान न्याय व्यवस्था है संविधान में लेकिन सच्चाई यह नहीं सच्चाई इसके विपरित है आज भी देश में मुगल अंग्रेज से भी अधिक शोषण गरीब का किया जाता है
    1
    गरीब को और गरीब बनाया जा रहा अधिकारी पुलिस और माफिया के द्वारा 
कहने के लिए हम स्वतंत्र भारत के नागरिक है जहां देश में समान अधिकार समान न्याय व्यवस्था है संविधान में लेकिन सच्चाई यह नहीं सच्चाई इसके विपरित है आज भी देश में मुगल अंग्रेज से भी अधिक शोषण गरीब का किया जाता है
    user_परशुराम सेना
    परशुराम सेना
    सराय रंजन, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • मोकामा में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार बाढ़ अनुमंडल के मोकामा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 59.3 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फोरलेन पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर उसमें से गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, गांजे की यह खेप किसी दूसरे शहर में सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही थी। तस्करों ने गांजे को छिपाकर ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वे पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किस शहर में सप्लाई किया जाना था। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मोकामा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर जल्द ही पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।
    1
    मोकामा में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
बाढ़ अनुमंडल के मोकामा में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फोरलेन पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक कार से 59.3 ग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
मोकामा थानाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फोरलेन पर वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर उसमें से गांजा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार, गांजे की यह खेप किसी दूसरे शहर में सप्लाई करने के लिए ले जाई जा रही थी। तस्करों ने गांजे को छिपाकर ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वे पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला और एक पुरुष शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी तथा इसे किस शहर में सप्लाई किया जाना था।
थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि मोकामा क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के आधार पर जल्द ही पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया जा सकता है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • बाढ़ में चोरो ने अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी, 5 लाख कैश-जेवरात और लैपटॉप ले उड़े, पुलिस को चुनौती बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के चकैनवादा गांव में अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, लैपटॉप सहित कई कीमती सामान शामिल हैं। पीड़ित रामेश्वर चौधरी, अधिवक्ता सिविल कोर्ट बाढ़ के पुत्र के अनुसार, पिछले करीब एक सप्ताह से वे घर पर नहीं थे। उनके पिता की तबीयत खराब थी और ऑपरेशन के लिए घर में रुपये रखे हुए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर घर के कई कमरों के दरवाजे खुले थे और जिन कमरों में ताला लगा था, चोरों ने उनके ताले भी तोड़ दिए थे। परिजनों के मुताबिक, चोर घर के अंदर रखे करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। घर का पिछला दरवाजा भी खुला मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी के बाद चोर पीछे के रास्ते से फरार हुए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि मुख्य सड़क पर स्थित एक अधिवक्ता के घर में चोरों ने बेखौफ होकर ताला तोड़कर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चोर दिन-रात आवाजाही वाले इलाके में अधिवक्ता के घर को निशाना बनाने से नहीं डर रहे हैं, तो आम लोगों के घर कितने सुरक्षित हैं। पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद एनटीपीसी थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    बाढ़ में चोरो ने अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर 20 लाख की चोरी, 5 लाख कैश-जेवरात और लैपटॉप ले उड़े, पुलिस को चुनौती
बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा पंचायत के चकैनवादा गांव में अज्ञात चोरों ने अधिवक्ता के घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर का ताला तोड़कर करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान में करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, लैपटॉप सहित कई कीमती सामान शामिल हैं।
पीड़ित रामेश्वर चौधरी, अधिवक्ता सिविल कोर्ट बाढ़ के पुत्र के अनुसार, पिछले करीब एक सप्ताह से वे घर पर नहीं थे। उनके पिता की तबीयत खराब थी और ऑपरेशन के लिए घर में रुपये रखे हुए थे। घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर घर के कई कमरों के दरवाजे खुले थे और जिन कमरों में ताला लगा था, चोरों ने उनके ताले भी तोड़ दिए थे।
परिजनों के मुताबिक, चोर घर के अंदर रखे करीब 5 लाख रुपये नकद, सोने के जेवरात, लैपटॉप समेत अन्य कीमती सामान समेट ले गए। घर का पिछला दरवाजा भी खुला मिला, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोरी के बाद चोर पीछे के रास्ते से फरार हुए।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी आक्रोश है कि मुख्य सड़क पर स्थित एक अधिवक्ता के घर में चोरों ने बेखौफ होकर ताला तोड़कर पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि चोर दिन-रात आवाजाही वाले इलाके में अधिवक्ता के घर को निशाना बनाने से नहीं डर रहे हैं, तो आम लोगों के घर कितने सुरक्षित हैं।
पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। चोरी की इस बड़ी वारदात के बाद एनटीपीसी थाना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_GOVIND KUMAR
    GOVIND KUMAR
    Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • वैशाली में चौकीदार पर गिरी गाज! आर्केस्ट्रा डांस और शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन एसज़ीएन ब्यूरो : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस अधीक्षक (SP) ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकीदार अशोक पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें चौकीदार मंच पर नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते और शराब का सेवन करते हुए नज़र आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी गोपाल मंडल द्वारा ग्राम मधुसूदन पकड़ी जाकर पूरे मामले की जांच की गई और विस्तृत रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है। मामले से जुड़ी मुख्य बातें: * आरोपी: अशोक पासवान (चौकीदार, लालगंज थाना) * घटना स्थल: ग्राम मधुसूदन पकड़ी, लालगंज (वैशाली) * वजह: आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ अश्लील हरकत व शराब सेवन * कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से निलंबन (Suspended)
    1
    वैशाली में चौकीदार पर गिरी गाज! आर्केस्ट्रा डांस और शराब मामले में SP का बड़ा एक्शन
एसज़ीएन ब्यूरो : वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहाँ पुलिस अधीक्षक (SP) ने सख्त कार्रवाई करते हुए चौकीदार अशोक पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया है।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हुआ था, जिसमें चौकीदार मंच पर नर्तकी के साथ अश्लील हरकत करते और शराब का सेवन करते हुए नज़र आ रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच अधिकारी गोपाल मंडल द्वारा ग्राम मधुसूदन पकड़ी जाकर पूरे मामले की जांच की गई और विस्तृत रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है।
मामले से जुड़ी मुख्य बातें:
* आरोपी: अशोक पासवान (चौकीदार, लालगंज थाना)
* घटना स्थल: ग्राम मधुसूदन पकड़ी, लालगंज (वैशाली)
* वजह: आर्केस्ट्रा में नर्तकी के साथ अश्लील हरकत व शराब सेवन
* कार्रवाई: तत्काल प्रभाव से निलंबन (Suspended)
    user_SATYAM GRAM NEWS
    SATYAM GRAM NEWS
    Social Media Manager महुआ, वैशाली, बिहार•
    10 hrs ago
  • पॉक्सो कांड के फरार आरोपित के घर पुलिस ने किया कुर्की-जब्ती । भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद। मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र एक गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश से फरार चल रहे एक आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती किया. है। इस मामले में अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 200/25 के आरोपी महेंद्र पासवान पर करीब एक वर्ष पूर्व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. न्यायालय से निर्गत तामिला के बाद भी आरोपी कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं कर सका. कई बार पुलिस आरोपी के परिजन को इसकी जानकारी भी दी. अंत में न्यायालय के निर्देश पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह BPRO अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की जब्ती का कार्य, पूर्ण किया गया. अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि अपराधी कितने भी रसूखदार क्यूँ ना हों, किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। और पुलिस द्वारा लगातार छापे मारी जारी है। हरैल पंचायत के चापर गांव में मंगलवार को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। कार्रवाई थाना कांड संख्या 200/26 के नामजद आरोपित महेंद्र पासवान, पिता स्व. शिवनायक पासवान के घर की गई। इस संबंध में बीपीआरओ सह दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता अन्नू सिंह के नेतृत्व में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर सहित संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसके बावजूद आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसके बाद पुलिस की ओर से न्यायालय में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए आवेदन किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार को आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवानों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान घर में उपयोग किए जाने वाले सामान के अलावा एक चौकी सहित अन्य सामान जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद पुलिस ने फरार आरोपित पर दबाव बढ़ा दिया है।
    1
    पॉक्सो कांड के फरार आरोपित के घर पुलिस ने किया कुर्की-जब्ती ।
भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद।
मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र  एक गांव में पुलिस ने न्यायालय के आदेश से फरार चल रहे एक आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की जब्ती किया. है।
इस मामले में अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि थाना कांड संख्या 200/25 के आरोपी महेंद्र पासवान पर करीब एक वर्ष पूर्व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था. न्यायालय से निर्गत तामिला के बाद भी आरोपी कोर्ट या पुलिस के समक्ष सरेंडर नहीं कर सका. कई बार पुलिस आरोपी के परिजन को इसकी जानकारी भी दी. अंत में न्यायालय के निर्देश पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह BPRO अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एवं पुलिस बल की मौजूदगी में कुर्की जब्ती का कार्य, पूर्ण किया गया. अपर थानाध्यक्ष अन्नू सिंह ने बताया कि अपराधी कितने भी रसूखदार क्यूँ ना हों, किसी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। और पुलिस द्वारा लगातार छापे मारी जारी है।
हरैल पंचायत के चापर गांव में मंगलवार को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की। कार्रवाई थाना कांड संख्या 200/26 के नामजद आरोपित महेंद्र पासवान, पिता स्व. शिवनायक पासवान के घर की गई।
इस संबंध में बीपीआरओ सह दंडाधिकारी अभिषेक कुमार ने बताया कि कांड के अनुसंधानकर्ता अन्नू सिंह के नेतृत्व में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए उसके घर सहित संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसके बावजूद आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर था। इसके बाद पुलिस की ओर से न्यायालय में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के लिए आवेदन किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद मंगलवार को आरोपित के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवानों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई के दौरान घर में उपयोग किए जाने वाले सामान के अलावा एक चौकी सहित अन्य सामान जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के बाद पुलिस ने फरार आरोपित पर दबाव बढ़ा दिया है।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.