Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिपरिया के सीमेंट रोड पर अघोषित पार्किंग की वजह से बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहने के कारण रास्ता बाधित होता है, जिससे वहां से आवाजाही करने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
न्यूज नर्मदापुरम
पिपरिया के सीमेंट रोड पर अघोषित पार्किंग की वजह से बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहने के कारण रास्ता बाधित होता है, जिससे वहां से आवाजाही करने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नर्मदापुरम के पिपरिया में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने अधिकारियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत मंगलवारा थाने और यातायात चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर उपनिरीक्षक बनाया गया है।1
- मध्य प्रदेश के सोहागपुर स्थित गौतम वार्ड में मोहित किराना स्टोर के श्री रोहित साहू जी और श्री मोहित साहू जी ने अपने पूज्य पिताजी स्व. श्री चरणलाल जी साहू तथा बड़े पिताजी स्व. श्री जयराम जी साहू की 24वीं पुण्यतिथि पर मिसाल पेश की है। उन्होंने फोटो पर केवल माला पहनाने के बजाय भूखों और जरूरतमंद लोगों को भोजन कराकर अपने पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। राम रहीम रोटी बैंक में आयोजित इस कार्य के दौरान फुटपाथ पर रात गुजारने वाले और दो वक्त की रोटी का ठिकाना न रखने वाले लोगों की थाली भरकर उन्हें स्वादिष्ट भोजन कराया गया। साहू परिवार हर साल नाम कमाने के बजाय पुण्य कमाने के उद्देश्य से सेवा करने आता है। इस मौके पर राम रहीम रोटी बैंक समिति ने पूरे साहू परिवार को नमन करते हुए उनके दान की सराहना की और ईश्वर से स्व. चरणलाल जी तथा स्व. जयराम जी को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की विनम्र श्रद्धांजलि और प्रार्थना व्यक्त की।1
- नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर में एसडीएम डॉ. बबीता राठौर ने शासकीय सांदीपनी स्कूल और पीएमश्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोनों विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं के उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए परिसर की नियमित साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डॉ. राठौर ने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को शिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और अनुशासित व स्वच्छ शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए।1
- तामिया तहसील में CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते झोलाछाप डॉक्टरों का अवैध कारोबार बेखौफ जारी है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल CM हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) भुवनेश्वर कुमार कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं हैं। क्षेत्र के मुख्य बाजार से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बिना किसी वैध डिग्री और पंजीयन के ये अवैध क्लीनिक व अस्पताल बेधड़क संचालित हो रहे हैं। क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मरीजों की जान से खिलवाड़ होने पर जब CM हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई, तो उम्मीद थी कि स्वास्थ्य महकमा सख्त कदम उठाएगा। हालांकि, कार्रवाई के नाम पर महज लीपापोती की गई। आरोप है कि BMO को क्षेत्र के सभी अवैध ठिकानों की पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने केवल एक डॉक्टर को निशाना बनाकर उसका क्लीनिक सील कर दिया, जबकि बाकी संचालकों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि CM हेल्पलाइन की शिकायतों को केवल कागजों में निपटाया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही और साठगांठ के सवाल उठ रहे हैं। गलत इलाज और हैवी एंटीबायोटिक्स के ओवरडोज के कारण आए दिन मरीजों की जान जोखिम में पड़ रही है। हाल ही में हर्रई तहसील में भी एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत की घटना सामने आ चुकी है, ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या तामिया के BMO किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे हैं। अब देखना होगा कि मामला उजागर होने के बाद जिला प्रशासन और उच्च स्वास्थ्य अधिकारी BMO के इस पक्षपातपूर्ण रवैये पर क्या कड़ा एक्शन लेते हैं।1
- मध्य प्रदेश के इटारसी रेलवे स्टेशन से 52 वर्षीय माधव थर बहादुर रिसाल लापता हो गए हैं। वे पटना से मुंबई जाने वाली राजेंद्र नगर - लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13201) से यात्रा कर रहे थे। उन्हें अंतिम बार 20 जुलाई को शाम 7:30 बजे इटारसी रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। लापता व्यक्ति का कद 5 फीट 2 इंच है, रंग गोरा है और वे गुलाबी शर्ट व नीली जींस पहने हुए हैं। उनकी विशेष पहचान यह है कि उनके सामने के दो दांत टूटे हुए हैं। यदि किसी व्यक्ति को इनके बारे में कोई जानकारी मिले या ये कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 8108009547 पर नेत्र रिसाल से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है। परिजनों की मदद के लिए इस सूचना को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की गई है।1
- मध्य प्रदेश के रायसेन में कुछ मिनट की बारिश के बाद घोघरा नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिससे खेत में काम कर रहे 9 लोगों की जिंदगियां खतरे में पड़ गईं। नाले में आए पानी के उफान ने खेत में मौजूद लोगों को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद उनकी जान बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। बारिश के मौसम में ऐसे उफनते नालों के सामने बहादुरी दिखाने के बजाय उनसे दूरी बनाए रखना ही सबसे बड़ी समझदारी है।1
- मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक दल ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में सांकेतिक प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर प्रदेश के वास्तविक जनसरोकारों और जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं के प्रति असंवेदनशील बताया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि प्रदेश में किसान खाद संकट से जूझ रहे हैं, युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और विभिन्न मामलों में घोटालों के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान यूसीसी, हिंदू-मुस्लिम विवाद और तथाकथित लव जिहाद जैसे विषयों पर केंद्रित है, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि और महंगाई जैसे मूल मुद्दे पीछे छूट गए हैं। सिंघार ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में जनता के हितों के प्रति गंभीर है तो उसे किसानों की समस्याओं, बेरोजगारी, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सदन में खुलकर चर्चा करनी चाहिए। कांग्रेस विधायक दल ने कहा कि वह जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगता रहेगा और आम जनता के अधिकारों व आवाज को सदन से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाने का काम जारी रखेगा।2
- मंगलवारा पुलिस थाने के सामने स्थित आनंद बाग रोड अघोषित ऑटो स्टैंड में तब्दील हो गया है। सड़क पर लगातार ऑटो खड़े रहने के कारण आनंद बाग की ओर जाने वाले वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1