Shuru
Apke Nagar Ki App…
नर्मदापुरम के पिपरिया में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने अधिकारियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत मंगलवारा थाने और यातायात चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर उपनिरीक्षक बनाया गया है।
न्यूज नर्मदापुरम
नर्मदापुरम के पिपरिया में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने अधिकारियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत मंगलवारा थाने और यातायात चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर उपनिरीक्षक बनाया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले सहित प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर मूंग की सत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने आंदोलन को निर्णायक चरण में पहुंचा दिया है। आगामी 27 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के घेराव के निर्णय को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क साध रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल कूच करने का आह्वान कर रहे हैं। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से किसानों को आंदोलन की रणनीति से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी खरीदी किसानों का अधिकार है और मांग स्वीकार होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता संतोष पटवारे ने कहा कि राज्य के मूंग उत्पादक किसान लंबे समय से अपनी उपज की सत-प्रतिशत खरीदी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से ठोस कदम न उठाए जाने के कारण घेराव का फैसला लिया गया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। मोर्चा ने सभी किसानों से 27 जुलाई को बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।4
- मिट्टी की झोपड़ी में छिपे एक अनोखे टैलेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का मनमोहक डांस लोगों का दिल जीत रहा है। महिला के इस अद्भुत प्रदर्शन को देखकर हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया पर लोग लगातार कह रहे हैं कि असली प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।1
- नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विकासखंड अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र ग्राम डूंडादेह में अवैध देशी शराब के कारोबार के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 30 से 40 आदिवासी महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और शराब बंद करने के नारे लगाते हुए जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने ग्राम पंचायत नयागांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंडादेह और नहर के पास लंबे समय से खुलेआम बनाई व बेची जा रही अवैध देशी शराब पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार ने गांव के कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं, युवा व बुजुर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे घरेलू कलह बढ़ रही है और सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस संबंध में पहले भी कई बार अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी को शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने मांग की है कि ग्रामवासियों के सहयोग से अवैध शराब कारोबारियों के अड्डों को तत्काल ध्वस्त किया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो और आदिवासी क्षेत्र को इस कारोबार से पूरी तरह मुक्त कराया जाए।3
- मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के बैनर तले बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर के मुख्य मार्गों से ट्रैक्टर रैली निकालकर कड़ा विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसान SDM कार्यालय पहुंचे और वहां डेरा डाल दिया। किसानों ने जबलपुर-भोपाल मार्ग (NH 45) पर चक्का जाम कर ज्ञापन सौंपा। इस चक्का जाम के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस बल के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिली। किसान ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी न होने और ऑनलाइन ई-टोकन प्रणाली के जरिए खाद वितरण में फैली भारी बदहाली को लेकर बेहद आक्रोशित हैं। इसके अलावा चिनकी बांध परियोजना में सूखाग्रस्त गांवों को शामिल करने और बिजली की समस्या का समाधान भी किसानों की प्रमुख मांगों में शामिल है। धरना प्रदर्शन पर बैठे किसान नेताओं ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सरकार 100% मूंग खरीदी के आदेश जारी नहीं करती और खाद वितरण की व्यवस्था को सुचारू या मैनुअल नहीं किया जाता, तब तक यह आंदोलन समाप्त नहीं होगा। किसान नेताओं का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो आगामी दिनों में होने वाले चक्का जाम और उग्र आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।2
- पिपरिया के सीमेंट रोड पर अघोषित पार्किंग की वजह से बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहने के कारण रास्ता बाधित होता है, जिससे वहां से आवाजाही करने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- मध्य प्रदेश विधानसभा ने भारी हंगामे और तीखी बहस के बीच समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पारित कर दिया है, जिसे प्रदेश में एक बड़ा कानूनी बदलाव माना जा रहा है। चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अब प्रदेश "राम से रहीम तक और एंथोनी से अकबर तक" एक ही संविधान और एक समान कानून से चलेगा। सदन में विधेयक पेश किए जाने के दौरान विपक्ष ने इसका कड़ा विरोध किया और तीखी बहस देखने को मिली। वहीं, मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 76% मुस्लिम बहनों और 40% मुस्लिम भाइयों ने UCC का समर्थन किया है। इस फैसले के बाद अब पूरे प्रदेश और देश में राजनीतिक व सामाजिक स्तर पर नई बहस शुरू हो गई है।1
- NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। करेली में इस मामले के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए छात्रों ने महेन्द्र वार्ड से निरंजन चौक तक विशाल पैदल मार्च निकाला।1
- इटारसी के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में फंस गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये के दौरान RPF जवान राकेश सिंह तोमर ने तुरंत तत्परता दिखाई। जवान ने अपनी मुस्तैदी और जांबाजी से सही समय पर कदम उठाते हुए यात्री की जान बचा ली।1