Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिट्टी की झोपड़ी में छिपे एक अनोखे टैलेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का मनमोहक डांस लोगों का दिल जीत रहा है। महिला के इस अद्भुत प्रदर्शन को देखकर हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया पर लोग लगातार कह रहे हैं कि असली प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।
KHABAR WITH KK
मिट्टी की झोपड़ी में छिपे एक अनोखे टैलेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला का मनमोहक डांस लोगों का दिल जीत रहा है। महिला के इस अद्भुत प्रदर्शन को देखकर हर कोई हैरान है और सोशल मीडिया पर लोग लगातार कह रहे हैं कि असली प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- विदिशा की बालाजी पैराडाइज कॉलोनी में प्रशासन और नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मुख्य दरवाजे को तोड़ने पहुंची, जिससे मौके पर मामला गरमा गया। अतिक्रमण की जद में आ रहे मुख्य द्वार को ढहाने की इस कार्रवाई के दौरान कॉलोनी के रहवासी बड़ी संख्या में इकट्ठे हो गए। स्थिति को देखते हुए मौके पर नगर पालिका सीएमओ और एसडीएम क्षितिज शर्मा खुद मौजूद रहे।3
- सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने एक प्रशिक्षण शिविर के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को पोर्टल की बारीकियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।1
- नर्मदापुरम के पिपरिया में एसडीओपी और थाना प्रभारी ने अधिकारियों को स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके तहत मंगलवारा थाने और यातायात चौकी में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर उपनिरीक्षक बनाया गया है।1
- नेता प्रतिपक्ष और देश के छात्रों की आवाज राहुल गांधी जी की गिरफ्तारी के विरोध में आज रायसेन में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। रायसेन शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध जताया।2
- NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा है। करेली में इस मामले के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए छात्रों ने महेन्द्र वार्ड से निरंजन चौक तक विशाल पैदल मार्च निकाला।1
- मध्य प्रदेश के इंदौर में लोकायुक्त ने बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री शिवराम सेमिल के घर और अन्य ठिकानों पर छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर की गई इस कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच के अनुसार, 33 साल की सरकारी नौकरी के दौरान शिवराम सेमिल की वैध आय करीब 2 करोड़ रुपये रही, जबकि उनके खर्च और संपत्ति का आंकड़ा इससे कई गुना ज्यादा पाया गया है। लोकायुक्त का दावा है कि अब तक 7 करोड़ रुपये से अधिक की आय से अधिक संपत्ति सामने आ चुकी है, जो उनकी वैध कमाई से लगभग 258 प्रतिशत ज्यादा है। जांच के दौरान इंदौर की सिलिकॉन सिटी में तीन मंजिला मकान, पीथमपुर और धार में कई फैक्ट्रियां, सोना-चांदी के आभूषण और नकदी बरामद हुई है। इसके अलावा बेटे, बहू और अन्य रिश्तेदारों के नाम पर फैक्ट्रियां, कंपनियां और औद्योगिक प्लॉट होने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल लोकायुक्त की टीम अलग-अलग ठिकानों पर जांच कर रही है और संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल जारी है। 33 साल की नौकरी में करोड़ों रुपये की यह बेहिसाब संपत्ति उजागर होने के बाद अब यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इतना पैसा आया कहां से?1
- मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के कारण बेतवा नदी उफान पर आ गई है। ऊपरी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, जिससे नदी के तटीय इलाकों में स्थिति संवेदनशील हो गई है। बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों से नदी के किनारे न जाने और पानी में न उतरने की सख्त अपील की है। मौसम के रुख को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यदि बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहा, तो नदी के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है।4
- सागर जिले के बीना तहसील स्थित खिमलासा के प्रसिद्ध नारायणी मंदिर में मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात हुई चोरी की घटना से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश फैल गया है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में धावा बोलकर माता की प्रतिमा के सोने के कान, नाक के आभूषण, मंगलसूत्र और करीब 500 ग्राम चांदी के गहने पार कर दिए। बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया। चोरी की इस वारदात के विरोध में व्यापारियों ने स्वेच्छा से पूरा बाजार बंद रखा और नारायणी मंदिर तिराहे पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धार्मिक स्थलों और बाजारों की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की। इस चक्काजाम के कारण बीना, खुरई और मालथौन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात घंटों बाधित रहा। सूचना मिलते ही बीना एसडीओपी अजय कुमार सनकत और खिमलासा थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों द्वारा जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे का भरोसा दिलाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने एसपी के नाम एसडीओपी को ज्ञापन सौंपा और जाम खत्म किया। प्रदर्शन के दौरान मौजूद भाजपा मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी और रामनारायण सोनी सहित अन्य नागरिकों ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। चित्तर सिंह राजपूत ने कहा कि क्षेत्र में पुलिस गश्त पर्याप्त नहीं होने से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। हाल ही में दो दुकानों, बसाहरी के जैन मंदिर और खिमलासा के पास बीजासेन मंदिर में भी चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। स्थानीय लोगों ने बाजारों व धार्मिक स्थलों पर नियमित गश्त बढ़ाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।4
- मध्य प्रदेश के बीना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 से अगवा हुई 8 माह की मासूम बच्ची चंचल को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 48 घंटे के भीतर इटारसी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने प्रेस वार्ता के दौरान इस कार्रवाई का खुलासा करते हुए बच्ची को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया और वारदात को अंजाम देने वाली आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जबलपुर जिले के गोसलपुर (वर्तमान निवासी सूखी सेवनिया, भोपाल) की रहने वाली 25 वर्षीय सखीना ने बताया कि वह 19 जुलाई को अपनी बेटी चंचल के साथ इंटरसिटी ट्रेन से भोपाल से जबलपुर जा रही थी। बीना स्टेशन पर भोजन करने के बाद वह रात करीब 9 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-3 स्थित लॉबी के पास सो गई थी। 20 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे नींद खुलने पर बच्ची गायब मिली। आसपास के लोगों से पता चला कि एक महिला बच्ची को लेकर गई है, जिसके बाद जीआरपी बीना में मामला दर्ज कराया गया। जीआरपी थाना प्रभारी बीबीएस परिहार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान बीना, रानी कमलापति (भोपाल), नर्मदापुरम और इटारसी रेलवे स्टेशनों के करीब 75 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इटारसी रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर संदिग्ध महिला बच्ची के साथ दिखाई दी, जिसके बाद जीआरपी इटारसी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर अपहरण के उद्देश्य और किसी गिरोह या अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की जांच कर रही है।4