नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विकासखंड अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र ग्राम डूंडादेह में अवैध देशी शराब के कारोबार के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 30 से 40 आदिवासी महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और शराब बंद करने के नारे लगाते हुए जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने ग्राम पंचायत नयागांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंडादेह और नहर के पास लंबे समय से खुलेआम बनाई व बेची जा रही अवैध देशी शराब पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार ने गांव के कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं, युवा व बुजुर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे घरेलू कलह बढ़ रही है और सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि इस संबंध में पहले भी कई बार अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी को शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने मांग की है कि ग्रामवासियों के सहयोग से अवैध शराब कारोबारियों के अड्डों को तत्काल ध्वस्त किया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो और आदिवासी क्षेत्र को इस कारोबार से पूरी तरह मुक्त कराया जाए।
नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर विकासखंड अंतर्गत आदिवासी क्षेत्र ग्राम डूंडादेह में अवैध देशी शराब के कारोबार के खिलाफ मंगलवार को ग्रामीण महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। करीब 30 से 40 आदिवासी महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और शराब बंद करने के नारे लगाते हुए जनसुनवाई में कलेक्टर सोमेश मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने ग्राम पंचायत नयागांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम डूंडादेह और नहर के पास लंबे
समय से खुलेआम बनाई व बेची जा रही अवैध देशी शराब पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस अवैध कारोबार ने गांव के कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं, युवा व बुजुर्ग नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं, जिससे घरेलू कलह बढ़ रही है और सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता जा रहा है। ज्ञापन में यह भी कहा गया
कि इस संबंध में पहले भी कई बार अनुविभागीय अधिकारी और थाना प्रभारी को शिकायत दी गई थी, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। महिलाओं ने मांग की है कि ग्रामवासियों के सहयोग से अवैध शराब कारोबारियों के अड्डों को तत्काल ध्वस्त किया जाए, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो और आदिवासी क्षेत्र को इस कारोबार से पूरी तरह मुक्त कराया जाए।
- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले सहित प्रदेशभर में समर्थन मूल्य पर मूंग की सत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने अपने आंदोलन को निर्णायक चरण में पहुंचा दिया है। आगामी 27 जुलाई को भोपाल में मुख्यमंत्री निवास के घेराव के निर्णय को सफल बनाने के लिए किसान संगठनों के पदाधिकारी गांव-गांव पहुंचकर किसानों से संपर्क साध रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में भोपाल कूच करने का आह्वान कर रहे हैं। क्रांतिकारी किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर सिंह राजपूत ने बताया कि मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से किसानों को आंदोलन की रणनीति से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समर्थन मूल्य पर मूंग की पूरी खरीदी किसानों का अधिकार है और मांग स्वीकार होने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के किसान नेता संतोष पटवारे ने कहा कि राज्य के मूंग उत्पादक किसान लंबे समय से अपनी उपज की सत-प्रतिशत खरीदी का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से ठोस कदम न उठाए जाने के कारण घेराव का फैसला लिया गया है। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो इस आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। मोर्चा ने सभी किसानों से 27 जुलाई को बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने की अपील की है।4
- मंगलवारा पुलिस थाने के सामने स्थित आनंद बाग रोड अघोषित ऑटो स्टैंड में तब्दील हो गया है। सड़क पर लगातार ऑटो खड़े रहने के कारण आनंद बाग की ओर जाने वाले वाहनों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- मध्य प्रदेश के भोपाल में कांग्रेस कमेटी भोपाल के कार्यालय पर भाजपा भोपाल द्वारा जंगी प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा भोपाल के इस जंगी प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कमेटी भोपाल कार्यालय पर हलचल बनी हुई है।4
- समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग को लेकर किसानों का विरोध तेज हो गया है। भारतीय किसान संघ के आह्वान पर मध्य प्रदेश के हरदा में कृषि उपज मंडी सहित प्रमुख बाजार बंद रखकर किसान अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।1
- राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में मध्य प्रदेश के हरदा में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का भारी आक्रोश देखने को मिला, जहां देर रात बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और नेताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जमकर प्रदर्शन और घेराव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज को दबाने की नीयत से राहुल गांधी के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया। कांग्रेस नेताओं ने पूरे मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और पूरी स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।4
- रायसेन जिले में लगातार बारिश का सिलसिला जारी है। क्षेत्र में हो रही इस बारिश से जुड़ी पल-पल की जानकारी और कवरेज सिर्फ दूरदर्शन मध्य प्रदेश (DD NEWS MP) पर देखी जा सकती है।1
- पिपरिया के सीमेंट रोड पर अघोषित पार्किंग की वजह से बार-बार जाम की स्थिति बन रही है। सड़क के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े रहने के कारण रास्ता बाधित होता है, जिससे वहां से आवाजाही करने वाले आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।1
- सीहोर जिले के इछावर अंतर्गत कालापीपल जागीर के सरकारी स्कूल में छत से पानी टपकने की समस्या सामने आने पर शिक्षकों ने एक मिसाल पेश की है। जहाँ प्रशासनिक व्यवस्था रुक गई, वहाँ स्कूल के शिक्षकों ने खुद आगे आकर पूरी जिम्मेदारी निभाई। शिक्षकों ने स्थानीय जनसहयोग जुटाकर टपकती छत की मरम्मत कराई और शिक्षा के प्रति अपने समर्पण का परिचय दिया। शिक्षकों द्वारा किए गए इस कार्य को बेहद सराहनीय माना जा रहा है।1
- इटारसी के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में फंस गया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वाकये के दौरान RPF जवान राकेश सिंह तोमर ने तुरंत तत्परता दिखाई। जवान ने अपनी मुस्तैदी और जांबाजी से सही समय पर कदम उठाते हुए यात्री की जान बचा ली।1