Shuru
Apke Nagar Ki App…
इंदौर में बड़ा हादसा इलेक्ट्रिक कार में ब्लास्ट आठ की मौत
प्रेस क्लब अध्यक्ष बेटमा रणजीत मंडलोई
इंदौर में बड़ा हादसा इलेक्ट्रिक कार में ब्लास्ट आठ की मौत
More news from Indore and nearby areas
- इंदौर में बड़ा हादसा इलेक्ट्रिक कार में ब्लास्ट आठ की मौत1
- *रेलवे स्टेशन मार्ग पर पूरी हुई नाला-सड़क व्यवस्था, जनदबाव बना समाधान का आधार* *नवरात्रि से पहले सुधरी तस्वीर, प्रभात द्विवेदी के सतत प्रयासों को जनता ने सराहा* मैहर। धार्मिक नगरी मैहर में मां शारदा मंदिर के नवरात्रि मेले से ठीक पहले रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही बड़ी समस्या का समाधान होते दिखाई दे रहा है। नगर के मुख्य प्रवेश द्वार माने जाने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर नाले में अवरुद्ध जल निकासी और मार्ग सुधार का कार्य अब पूर्णता की ओर पहुंच चुका है, जिससे श्रद्धालुओं, यात्रियों और स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली है। कुछ समय पहले तक यही मार्ग अव्यवस्था, अधूरे निर्माण और जलनिकासी की बदहाल स्थिति का प्रतीक बना हुआ था। रेलवे स्टेशन से शहर में प्रवेश करने वाले इस प्रमुख रास्ते पर नाले का पानी भर जाने, सड़क के क्षतिग्रस्त होने और बीच मार्ग में अधूरा पड़ा निर्माण कार्य नगर पालिका की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा था। स्थिति यह थी कि नवरात्रि जैसे विशाल धार्मिक आयोजन से पहले भी मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग और अधूरा काम आमजन के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। इस जनसमस्या को कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने प्रमुखता से उठाया। उन्होंने न केवल मौके का निरीक्षण किया बल्कि इसे जनहित और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ा गंभीर विषय बताते हुए प्रशासन और नगर पालिका का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। उनके निरंतर प्रयास मुखर हस्तक्षेप और जनपक्षधर रुख का ही परिणाम माना जा रहा है कि प्रशासन को हरकत में आना पड़ा और रुका हुआ कार्य तेज़ी से पूर्ण कराया गया। अब जबकि नवरात्रि मेला प्रारंभ होने में केवल एक दिन शेष हैं, रेलवे स्टेशन मार्ग की तस्वीर पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित नजर आ रही है। नाला निर्माण पूरा होने और मार्ग को सुगम बनाए जाने से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि जब जनप्रतिनिधि जनता की आवाज बनकर दृढ़ता से खड़े होते हैं तब प्रशासनिक तंत्र को भी जवाबदेह होना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह केवल एक निर्माण कार्य की पूर्णता नहीं, बल्कि जनदबाव की लोकतांत्रिक सफलता का उदाहरण है। श्रद्धालुओं की दृष्टि से भी यह अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि रेलवे स्टेशन मैहर आने वाले हजारों भक्तों के लिए प्रथम प्रवेश द्वार है। ऐसे में समय रहते व्यवस्था का दुरुस्त होना नगर की छवि और प्रशासनिक संवेदनशीलता दोनों के लिए आवश्यक था। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र में यह चर्चा भी रही कि यदि प्रभात द्विवेदी लगातार इस मुद्दे को न उठाते, तो संभवतः यह कार्य लंबे समय तक अधूरा पड़ा रहता। यही कारण है कि अब आमजन की ओर से उनके प्रति आभार का भाव व्यक्त किया जा रहा है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह लोधी द्वारा बनाया गया वीडियो भी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है, जिसमें मौके की बदली हुई स्थिति और तैयारियों की तस्वीर सामने आती है। यह दृश्य इस बात का प्रमाण माना जा रहा है कि जनहित के सवालों पर सजग आवाज अंततः असर डालती है। नवरात्रि मेले से पूर्व रेलवे स्टेशन मार्ग की सुधरी व्यवस्था ने जहां यात्रियों को राहत दी है, वहीं यह संदेश भी दिया है कि जनसमस्याओं पर सतत निगरानी और मुखर नेतृत्व ही विकास कार्यों को जमीन पर उतारता है। जनता की ओर से एक स्वर में यही कहा जा रहा है — समस्या उठाई प्रशासन को जगाया और समाधान तक बात पहुंचाई, इसके लिए *नगर पालिका अध्यक्ष सहित प्रभात द्विवेदी दद्दा बधाई और धन्यवाद के पात्र हैं।*1
- *चौराहे पर पहली पत्नी की पिटाई, दूसरी महिला के साथ पकड़े जाने पर बेकाबू हुआ पति* इंदौर 18 मार्च 2026 इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति बीच चौराहे पर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करता दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है, लेकिन वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी व्यक्ति अपनी दूसरी महिला साथी के साथ पकड़ा गया था, जिसके बाद वह बेकाबू हो गया और अपनी पहली पत्नी के साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट करने लगा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी लगातार महिला पर हमला कर रहा है। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह पीड़िता को बचाया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस के मुताबिक, अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं पहुंची है। हालांकि, यदि पीड़िता या कोई अन्य व्यक्ति शिकायत करता है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, मारपीट के पीछे की असली वजह क्या थी, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- *💥कानवन पुलिस ने किया, हत्याकांड का खुलासा,हत्या कर खेत में फेंकी थी लाश💥* *देखें पूरी खबर 🖕* *चैनल को 👍LIKE,💫 SHARE SUBSCRIBE 🎯* is khbar ko sabhi grupo me share kare...1
- मिट्ठू का नाम है सुल्तान चौधरी और उनके काम बड़े अजीब गरीब मुंबई बाजार कड़ाव घाट इंदौर इंदौर के रहने वाले सलीम चौधरी ने बताया कि मैं अपने परिवार के साथ अहमदाबाद जा रहा था के रास्ते में गाड़ी धीरे हुई तो मैंने देखा कि एक छोटा बच्चा तोता का तड़प रहा है मैं गाड़ी रूकवाई और उसे पानी पिलाया और अपने साथ उसको हिफाजत से अहमदाबाद ले जाकर हॉस्पिटल में दिखाया क्योंकि मुझे वापस आना था और मैं इस हालत में उसे छोड़ नहीं सकता था तो मैं इंदौर लेकर आ गया इस बात को तकरीबन 6 महीने हो गए हैं अब सुल्तान चौधरी 6 महीने का हो गया है और यह नियमीत सुबह उठकर चाय पीता है चाय नहीं मिलेतो चिल्लाता है चाय दो चाय दो और इसका नियम है कि 5 से 10 मिनट मोबाइल देखना और उसमें जो गाना आते हैं वह उसके साथ गाने गाता है इसका पसंदीदा खाना सोयाबीन और ड्राई फ्रूट है अब इसे हम खुला छोड़ देते हैं तब भी यह कहीं नहीं जाता है और घर के मेंबरों के आगे पीछे घूमता फिरता है और सभी से बातें करता है यह कहावत सही है अगर जानवर को भी अच्छी शिक्षा मिले तो वह भी शिक्षित हो जाता है1
- *धामनोद में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बस ने बच्चे को रौंदा, हालत गंभीर ,बस ड्राइवर नशे में था, बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आ रही है*,,, राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार जिले के धामनोद में वृद्ध कॉलोनी धाम में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। ड्राइवर की लापरवाही के कारण एमएनडीसी की बस के चालक ने साइकिल सवार बच्चों को टक्कर मार दी जिसके कारण दो बच्चे घायल हो गए दोनों बच्चे साइकिल पर सवार थे बस की रफ्तार बहुत तेज थी जिसके कारण मासूम बच्चों को रौंदा साइकिल को टक्कर मारते हुए करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गई।इसके बाद ड्राइवर गाड़ी छोड़कर भाग निकला इधर हादसे में एक बचे को सुरक्षित निकालकर घर पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी, जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बस ड्राइवर नशे में था बस के अंदर फसने से बच्चे के पैर पर गंभीर चोट आई है। मौके पर आसपास काम कर रहे मजदूरों ने बच्चों को बचाया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। घायल बच्चे के पैर से खून बहता रहा व घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- इंदौर में अनोखा मामला मृतक दोस्त के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी बाणगंगा पुलिस द्वारा विनायक नामक आरोपी को पकड़ा मृतक आदित्य के द्वारा की गई थी आत्महत्या हर्षित के माध्यम से मृतक का लैपटॉप रखा था गिरवी आत्महत्या के बाल डरा धमका कर हर चीज से की धोखाधड़ी 2 लाख 30 हजार रुपए की नगद राशि की धोखाधड़ी लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात भी ले लिए एंकर इंदौर में जीते जी तो धोखाधड़ी के कई मामले आपने सुने होंगे लेकिन आत्महत्या करने वाले के नाम पर भी लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का एक अनोखा मामला सामने आया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर से धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी विनायक नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बाढ़ गंगा पुलिस के मुताबिक फरियादी हर्षित कुशवाह निवासी कुशवाह नगर के रहने वाले युवक द्वारा शिकायत की गई की मृतक आदित्य परिहार जिसके द्वारा अज्ञात कर्म के चलते आत्महत्या कर ली थी उसने मृतक का एक लैपटॉप आरोपी युवक विनायक के माध्यम से₹30000 में गिरवी रखवाया था लेकिन इसी बीच लैपटॉप के मालिक आदित्य ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि आत्महत्या से पहले लैपटॉप गिरवी रखवाया गया था आरोपी के माध्यम से तो आरोपी ने हर्षित को धमकाना शुरू कर दिया कि उसने आत्महत्या कर लिए अब उसकी आत्महत्या में तुम्हारा नाम सामने आ रहा है तुम पर पुलिस केस दर्ज कर सकती है यदि तुम पुलिस की कार्रवाई से बचना चाहते हो तो तुम मुझे रुपए दो इसी के चलते फरियादी हर्षित के द्वारा आरोपी विनायक को 2 लाख 30 हजार रुपए की राशि विभिन्न माध्यम से दी गई तो वहीं घर के सोने चांदी के जेवरात भी दे दिए गए जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख के आसपास बताई जा रही है कई महीनो तक पुलिस ने जांच की उसके बाद में प्रकरण दर्ज करने के साथी विनायक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है। बाइट राजेश दंडोतिया एडिशनल डीसीपी इंदौर1
- मध्य प्रदेश | इंदौर में घर में लगी भीषण आग, 6 लोगों की मौत #IndoreFire | Madhya Pradesh | #FireIncident | Indore News1