महाशिवरात्रि को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, समकालीन अभियान में 12 अभियुक्त गिरफ्तार, 5 लीटर शराब बरामद। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 5 लीटर प्रतिबंधित शराब भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
महाशिवरात्रि को लेकर बेतिया पुलिस अलर्ट, समकालीन अभियान में 12 अभियुक्त गिरफ्तार, 5 लीटर शराब बरामद। महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 5 लीटर प्रतिबंधित शराब भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के जिला सचिव ने आज 10 फ़रवरी मंगलवार साम करीब 5 बजे भाजपा और असम के मुख्यमंत्री पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा राइफल से निशाना साधते हुए एक विशेष समुदाय के लोगों पर गोली चलाने का वीडियो सामने आया, जो सीधे नफरत और सांप्रदायिक मानसिकता को दर्शाता है। CPI नेता ने बताया कि यह संविधान की भावना के खिलाफ है। संवैधानिक पद पर बैठकर किसी भी व्यक्ति को भारतीय संविधान की रक्षा करनी चाहिए। भारतीय संविधान धर्मनिरपेक्ष है और सभी नागरिकों को अपनी संस्कृति, पहचान और रीति-रिवाज सुरक्षित रखने का अधिकार देता है। जिला सचिव ने आरोप लगाया कि भाजपा के सोशल मीडिया अकाउंट से यह वीडियो पहले जारी किया गया, लेकिन आलोचना बढ़ने पर डिलीट कर दिया गया। उन्होंने इसे भाजपा की दोहरी नीति करार देते हुए कहा कि समाज में नफरत फैलाने और एक समुदाय को टारगेट करने की राजनीति निंदनीय है। CPI पार्टी संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी।1
- सुखपुरा को हराकर झारखंड फाइनल में, सूरज बने मैन ऑफ द मैच सुखपुरा (बलिया): बलिदानियों की स्मृति में संत यतीनाथ मिनी स्टेडियम में चल रहे फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन मंगलवार को पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुखपुरा और झारखंड के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में झारखंड की टीम ने सुखपुरा को 2-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली।1
- बिहार राज्य हज समिति के निर्देश के आलोक में हज यात्रियों के लिए हज यात्रा 2026 हेतु टीकाकरण एवं हेल्थ कार्ड बनाने के लिए स्थानीय नया मस्जिद में एक कैम्प का आयोजन किया गया। 10.02.2026.1
- नौतन. प्रखंड के जनता हाई स्कूल दक्षिण तेलुआ के खेल मैदान के प्रांगण में मंगलवार को नवयुवक फुटबॉल क्लब तेलुआ के द्वारा राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन महिला फुटबॉल का मुकाबला सिवान और बरौनी के बीच खेला गया। जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों रोमांचक का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित हुए ।मैच का उद्घाटन सदर डीएसपी टू रजनीकांत प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया.उद्घाटन के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा खेल मैदान के चारों ओर शील्ड घुमाया और खेल भावना और उत्साह का संदेश दिया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।वहीं दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।आयोजन समिति द्वारा खेल मैदान में बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है.टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण राय, सचिव मुरलीधर सहनी, कैप्टन पवन कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान सहित उमाशंकर राय, अशवनी राय, कैलाश सहनी, बिरेंद्र यादव, नगीना, कैलाश मुखिया, योगेन्द्र यादव, रूपेश सिंह, बिक्रमा यादव, अमरजीत सहनी, मनोज कुमार, पप्पू कुमार,चंदन चौधरी, समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे. समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण रायने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न राज्यों के जिलों से आई टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। बता दें कि मध्यांतर के दो मिनट पहले सिवान टीम की दस नंबर जर्शी के खिलाडी़ अनिशा ने एक गोल दाग कर बरौनी टीम पर बढत बना लिया।जो खेल खत्म होने तक बरकरार रहा । टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि डीआईजी हरी किशोर राय के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को शिल्ड वितरण किया गया । कहा कि इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। खेल के माध्यम से भी बच्चे अपना कैरियर बना सकते हैं। बस आवश्यक हैं अनुशासन और समर्पण की।।1
- मझौलिया पश्चिम चंपारण - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मझौलिया में स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मझौलिया चीनी मिल से लगातार दूषित पानी निकालकर खुले में छोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दूषित पानी के कारण आसपास के गांवों और इलाकों में कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं और स्थानीय लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। PK ने इस मुद्दे पर चिंता जताते हुए कहा कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद प्रशासन इस मामले को सुनने और समाधान करने को तैयार नहीं है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। *प्रशांत किशोर ने जन सुराज की याचिका खारिज होने पर दिया बड़ा बयान, बोले – न्यायालय का काम है कि जिसके साथ अन्याय हुआ है उसकी बात सुनी जाए, नए भारत में न्यायाधीश कह रहे हैं कि आप चुनाव हार गए हैं इसलिए आप कोर्ट मत आइए* जन सुराज की याचिका खारिज होने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का मुख्य काम यह है कि जिसके साथ अन्याय हुआ है, उसकी बात सुनी जाए और उसे न्याय मिले। PK ने कहा कि आज के समय में नया भारत ऐसा बनता जा रहा है, जहां न्यायाधीश यह कह रहे हैं कि आप चुनाव हार गए हैं, इसलिए आप कोर्ट मत आइए। उन्होंने इस सोच और रवैये को न्याय की मूल भावना के खिलाफ बताया।1
- Post by Shambhu Rajbhar1
- उत्तर बिहार की गौरव बेतिया सागर पोखरा में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मैं रुद्र अभिषेक होने जा रहा है वही जोर शोर से पंडाल निर्माता और सागर पोखरा की सजावट में लगे है कार्यकर्ता1
- महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 5 लीटर प्रतिबंधित शराब भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।1