logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनता हाई स्कूल तेल्हुआ में राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल मैच का भव्य आगाज़। नौतन. प्रखंड के जनता हाई स्कूल दक्षिण तेलुआ के खेल मैदान के प्रांगण में मंगलवार को नवयुवक फुटबॉल क्लब तेलुआ के द्वारा राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन महिला फुटबॉल का मुकाबला सिवान और बरौनी के बीच खेला गया। जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों रोमांचक का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित हुए ।मैच का उद्घाटन सदर डीएसपी टू रजनीकांत प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया.उद्घाटन के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा खेल मैदान के चारों ओर शील्ड घुमाया और खेल भावना और उत्साह का संदेश दिया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।वहीं दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।आयोजन समिति द्वारा खेल मैदान में बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है.टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण राय, सचिव मुरलीधर सहनी, कैप्टन पवन कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान सहित उमाशंकर राय, अशवनी राय, कैलाश सहनी, बिरेंद्र यादव, नगीना, कैलाश मुखिया, योगेन्द्र यादव, रूपेश सिंह, बिक्रमा यादव, अमरजीत सहनी, मनोज कुमार, पप्पू कुमार,चंदन चौधरी, समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे. समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण रायने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न राज्यों के जिलों से आई टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। बता दें कि मध्यांतर के दो मिनट पहले सिवान टीम की दस नंबर जर्शी के खिलाडी़ अनिशा ने एक गोल दाग कर बरौनी टीम पर बढत बना लिया।जो खेल खत्म होने तक बरकरार रहा । टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि डीआईजी हरी किशोर राय के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को शिल्ड वितरण किया गया । कहा कि इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। खेल के माध्यम से भी बच्चे अपना कैरियर बना सकते हैं। बस आवश्यक हैं अनुशासन और समर्पण की।।

2 hrs ago
user_Akash Kumar
Akash Kumar
TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
2 hrs ago

जनता हाई स्कूल तेल्हुआ में राज्यस्तरीय महिला फुटबॉल मैच का भव्य आगाज़। नौतन. प्रखंड के जनता हाई स्कूल दक्षिण तेलुआ के खेल मैदान के प्रांगण में मंगलवार को नवयुवक फुटबॉल क्लब तेलुआ के द्वारा राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट के पहले दिन महिला फुटबॉल का मुकाबला सिवान और बरौनी के बीच खेला गया। जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों रोमांचक का प्रदर्शन किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित हुए ।मैच का उद्घाटन सदर डीएसपी टू रजनीकांत प्रियदर्शी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद किया.उद्घाटन के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों के द्वारा खेल मैदान के चारों ओर शील्ड घुमाया और खेल भावना और उत्साह का संदेश दिया गया। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।वहीं दर्शकों ने तालियों से उनका हौसला बढ़ाया।आयोजन समिति द्वारा खेल मैदान में बेहतर व्यवस्था, सुरक्षा और खिलाड़ियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है.टूर्नामेंट को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण राय, सचिव मुरलीधर सहनी, कैप्टन पवन कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद पासवान सहित उमाशंकर राय, अशवनी राय, कैलाश सहनी, बिरेंद्र यादव, नगीना, कैलाश मुखिया, योगेन्द्र यादव, रूपेश सिंह, बिक्रमा यादव, अमरजीत सहनी, मनोज कुमार, पप्पू कुमार,चंदन चौधरी, समेत कई सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे. समिति के अध्यक्ष विभूति नारायण रायने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न राज्यों के जिलों से आई टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी। बता दें कि मध्यांतर के दो मिनट पहले सिवान टीम की दस नंबर जर्शी के खिलाडी़ अनिशा ने एक गोल दाग कर बरौनी टीम पर बढत बना लिया।जो खेल खत्म होने तक बरकरार रहा । टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि डीआईजी हरी किशोर राय के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम को शिल्ड वितरण किया गया । कहा कि इस राज्य स्तरीय टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना है। खेल के माध्यम से भी बच्चे अपना कैरियर बना सकते हैं। बस आवश्यक हैं अनुशासन और समर्पण की।।

More news from बिहार and nearby areas
  • जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान चीनी मिलों के परिचालन,की आपूर्ति एवं मूल्य भुगतान की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई। 10.02.2026.
    1
    जिला पदाधिकारी माननीय श्री तरण जोत सिंह की अध्यक्षता में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान चीनी मिलों के परिचालन,की आपूर्ति एवं मूल्य भुगतान की समीक्षा को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में एक समीक्षात्मक बैठक संपन्न हुई।  10.02.2026.
    user_Vivek Shrivastava.
    Vivek Shrivastava.
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • मंगलवार के दिन मझौलिया थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार व अंचलाधिकारी राजीव रंजन तथा मझौलिया थाना के पुलिस अधिकारी के अध्यक्षता में मझौलिया के दुकानदारों के साथ एक बैठक किया गया।अधिकारयों ने कड़े शब्दों में दुकानदारों से चौबीस घंटे के अंदर अतिक्रमणमुक्त करने की बात कही।अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई।इस बैठक में दुकानदारों में नमी साह,मुनिलाल राम,अमर साह,तुलसी साह,व्यास साह,नंदलाल महतो,बोधा साह,रंजीत साह,प्यारेलाल आदि दुकानदार शामिल थे।इस अवसर पर उप्रमुख नरेश यादव,पूर्व मुखिया सुरेंद्र साह ,मुखिया सत्यप्रकाश, व्यवसायि अजीत सिंह,अनिल सिंह,उपमुखिया रंजन पटेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    4
    मंगलवार के दिन मझौलिया थाना परिसर में प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन कुमार व अंचलाधिकारी राजीव रंजन तथा मझौलिया थाना के पुलिस अधिकारी के अध्यक्षता में मझौलिया के दुकानदारों के साथ एक बैठक किया गया।अधिकारयों ने कड़े शब्दों में दुकानदारों से चौबीस घंटे के अंदर अतिक्रमणमुक्त करने की बात कही।अन्यथा होगी कानूनी कार्रवाई।इस बैठक में दुकानदारों में नमी साह,मुनिलाल राम,अमर साह,तुलसी साह,व्यास साह,नंदलाल महतो,बोधा साह,रंजीत साह,प्यारेलाल आदि दुकानदार शामिल थे।इस अवसर पर उप्रमुख नरेश यादव,पूर्व मुखिया सुरेंद्र साह ,मुखिया सत्यप्रकाश, व्यवसायि अजीत सिंह,अनिल सिंह,उपमुखिया रंजन पटेल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    3 hrs ago
  • मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन बेतिया ने सोमवार के दोपहर करीब दो बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए। एसपी ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एफएसएल टीम को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करने तथा हर पहलू की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाने को कहा। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी
    2
    मझौलिया प्रखंड अंतर्गत महना गनी नहर के समीप एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन बेतिया ने सोमवार के दोपहर करीब दो बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और मामले की गंभीरता को देखते हुए उपस्थित पदाधिकारियों को निष्पक्ष, गहन एवं त्वरित जांच के निर्देश दिए।
एसपी ने घटनास्थल के आसपास की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी जांच की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एफएसएल टीम को वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य संकलन करने तथा हर पहलू की बारीकी से जांच करने का निर्देश दिया। साथ ही स्थानीय पुलिस को क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और लोगों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाने को कहा।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महोदीपुर पंचायत के वार्ड संख्या 1 निवासी जाकिर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र इरफान अंसारी के रूप में हुई है। मामले की जांच जारी
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    14 hrs ago
  • महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 5 लीटर प्रतिबंधित शराब भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
    1
    महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने को लेकर बेतिया पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में समकालीन अभियान चलाया गया।
इस विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं कार्रवाई के दौरान 5 लीटर प्रतिबंधित शराब भी बरामद की गई है।
पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार अभियुक्तों का मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बेतिया पुलिस का कहना है कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
  • बिहार सरकार और गोपालगंज प्रशासन इन लोगों पर ध्यान दे, की कैसे 168 पाकिस्तानी गोपालगंज में है,,
    1
    बिहार सरकार और गोपालगंज प्रशासन इन लोगों पर ध्यान दे, की कैसे 168 पाकिस्तानी गोपालगंज में है,,
    user_सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    सुनील कुमार मिश्रा लोजपा (रा)
    Digital printing service गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by Shambhu Rajbhar
    1
    Post by Shambhu Rajbhar
    user_Shambhu Rajbhar
    Shambhu Rajbhar
    फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    5 hrs ago
  • मझौलिया थाना क्षेत्र बैठनिया भानाचक के गुरचुरवा गांव वार्ड संख्या 7 के समीप सोमवार रात करीब 8 बजे चीनी मिल जा रहा गन्ना लदा ट्रैक्टर पलटने से बाइक सवार सहित चार युवक व बच्चे गन्ने में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है। घायलों की पहचान नौतन खुर्द पंचायत के मठियावृत्त वार्ड संख्या 9 निवासी रिपुसूदन पांडेय (35), उनके पुत्र अंकुश कुमार (13), प्रदीप पांडेय के पुत्र अनमोल पांडेय (13) तथा बैठनिया भानाचक पंचायत वार्ड संख्या 7 निवासी रतन यादव के पुत्र रुपेश कुमार (16) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेमरा सिरकहिया से गन्ना लेकर ट्रैक्टर मझौलिया चीनी मिल जा रहा था। उसी दौरान रिपुसूदन पांडेय बाइक से बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। क्रॉसिंग के दौरान ट्रैक्टर पलट गया और तीनों बाइक सवार गन्ने में दब गए, वहीं पास खड़ा रुपेश भी चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने बताया कि एक घायल को गंभीर हालत में जीएमसीएच भेजा गया है, जबकि तीन बच्चों का उपचार कर घर भेज दिया गया है।
    4
    मझौलिया थाना क्षेत्र बैठनिया भानाचक के गुरचुरवा गांव वार्ड संख्या 7 के समीप सोमवार रात करीब 8 बजे चीनी मिल जा रहा  गन्ना लदा ट्रैक्टर पलटने से बाइक सवार सहित चार युवक व बच्चे गन्ने में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया है।
घायलों की पहचान नौतन खुर्द पंचायत के मठियावृत्त वार्ड संख्या 9 निवासी रिपुसूदन पांडेय (35), उनके पुत्र अंकुश कुमार (13), प्रदीप पांडेय के पुत्र अनमोल पांडेय (13) तथा बैठनिया भानाचक पंचायत वार्ड संख्या 7 निवासी रतन यादव के पुत्र रुपेश कुमार (16) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सेमरा सिरकहिया से गन्ना लेकर ट्रैक्टर मझौलिया चीनी मिल जा रहा था। उसी दौरान रिपुसूदन पांडेय बाइक से बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। क्रॉसिंग के दौरान ट्रैक्टर पलट गया और तीनों बाइक सवार गन्ने में दब गए, वहीं पास खड़ा रुपेश भी चपेट में आ गया।
ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत कर सभी को बाहर निकाला। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुपम प्रसाद ने बताया कि एक घायल को गंभीर हालत में जीएमसीएच भेजा गया है, जबकि तीन बच्चों का उपचार कर घर भेज दिया गया है।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Majhaulia, Pashchim Champaran•
    8 hrs ago
  • *PK बिहार नवनिर्माण यात्रा के तहत दूसरे दिन बेतिया पहुंचे, बोले – बिहार की जनता को देखना है कि अभी दो महीने पहले ही आपसे लोक-लुभावन वादे कर वोट लिया गया है और 2 महीने में ही अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है* *बेतिया, पश्चिम चंपारण* - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी “बिहार नवनिर्माण यात्रा” के दूसरे दिन बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और बिहार की मौजूदा राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे किए गए, लेकिन सरकार बने अभी मात्र दो महीने हुए हैं और राज्य में अपराध तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह गंभीरता से देखना और समझना होगा की जिन वादों के आधार पर वोट मांगा गया था, वे कितने खोखले साबित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि केवल सत्ता में बने रहना है। उन्होंने कहा की जन सुराज इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेगा और लोगों को जागरूक करेगा। *प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी का किया समर्थन, बोले – राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उनको बोलने का अधिकार है, उन्हें स्पीकर ने बोलने नहीं दिया इसलिए कांग्रेस उसका विरोध कर रही है* राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में स्पष्ट समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। यदि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया, तो कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जाना स्वाभाविक है।
    1
    *PK बिहार नवनिर्माण यात्रा के तहत दूसरे दिन बेतिया पहुंचे, बोले – बिहार की जनता को देखना है कि अभी दो महीने पहले ही आपसे लोक-लुभावन वादे कर वोट लिया गया है और 2 महीने में ही अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है*
*बेतिया, पश्चिम चंपारण* - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी “बिहार नवनिर्माण यात्रा” के दूसरे दिन बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से सीधा संवाद किया और बिहार की मौजूदा राजनीतिक एवं प्रशासनिक स्थिति पर तीखा प्रहार किया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बड़े-बड़े लोकलुभावन वादे किए गए, लेकिन सरकार बने अभी मात्र दो महीने हुए हैं और राज्य में अपराध तथा भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को यह गंभीरता से देखना और समझना होगा की जिन वादों के आधार पर वोट मांगा गया था, वे कितने खोखले साबित हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की प्राथमिकता जनता की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि केवल सत्ता में बने रहना है। उन्होंने कहा की जन सुराज इस यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर सच्चाई उजागर करेगा और लोगों को जागरूक करेगा।
*प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी का किया समर्थन, बोले – राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उनको बोलने का अधिकार है, उन्हें स्पीकर ने बोलने नहीं दिया इसलिए कांग्रेस उसका विरोध कर रही है*
राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवाल पर प्रशांत किशोर ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के पक्ष में स्पष्ट समर्थन जताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।
प्रशांत किशोर ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और लोकतंत्र में उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। यदि उन्हें सदन में बोलने का अवसर नहीं दिया गया, तो कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किया जाना स्वाभाविक है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार Bettiah, Pashchim Champaran•
    14 hrs ago
  • भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज 10 फरवरी मंगलवार साम करीब 5 बजे जिला कार्यालय बलिराम भवन से कहा कि बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा बनकर रह गया है। दरभंगा में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, खगड़िया और पूर्णिया की घटनाएं तथा पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई घटना यह साबित करती हैं कि राज्य में एक भी बच्ची सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के बजाय पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवारों को ही प्रताड़ित कर रहा है। जब लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं, तो उन्हें कानून तोड़ने वाला बताया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है। भाकपा ने मांग की है कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिया जाए और बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाएं।
    1
    भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने आज 10 फरवरी मंगलवार साम करीब 5 बजे जिला कार्यालय बलिराम भवन से कहा कि बिहार में बढ़ते अपराधों को लेकर सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ सिर्फ नारा बनकर रह गया है। दरभंगा में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, खगड़िया और पूर्णिया की घटनाएं तथा पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई घटना यह साबित करती हैं कि राज्य में एक भी बच्ची सुरक्षित नहीं है।
उन्होंने कहा कि न्याय दिलाने के बजाय पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवारों को ही प्रताड़ित कर रहा है। जब लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं, तो उन्हें कानून तोड़ने वाला बताया जा रहा है। यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।
भाकपा ने मांग की है कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिया जाए और बेटियों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाएं।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.