सरेनी की सियासत में मची हलचल! कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रही हैं, जिससे सरेनी की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रही हैं, वहीं क्षेत्र में उनके लगातार दौरों को लेकर सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #RaebareliPolice #सरेनी #congressnews #Congress #CongressParty सरेनी की सियासत में मची हलचल! कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रही हैं, जिससे सरेनी की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रही हैं, वहीं क्षेत्र में उनके लगातार दौरों को लेकर सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #RaebareliPolice #सरेनी #congressnews #Congress #CongressParty
सरेनी की सियासत में मची हलचल! कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रही हैं, जिससे सरेनी की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रही हैं, वहीं क्षेत्र में उनके लगातार दौरों को लेकर सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #RaebareliPolice #सरेनी #congressnews #Congress #CongressParty सरेनी की सियासत में मची हलचल! कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी सुधा द्विवेदी लगातार गांव-गांव पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रही हैं, जिससे सरेनी की राजनीति में चर्चाएं तेज हो गई हैं। सड़क, बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर रही हैं, वहीं क्षेत्र में उनके लगातार दौरों को लेकर सियासी हलचल बढ़ती नजर आ रही है। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #RaebareliPolice #सरेनी #congressnews #Congress #CongressParty
- कारीगरों के हुनर को आर्थिक मजबूती देने पर जोर विश्वकर्मा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने पारंपरिक कारीगरों को सम्मानित करने पर दिया बल रायबरेली। विश्वकर्मा सम्मान समारोह में कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडेय ने भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का निर्माता बताते हुए पारंपरिक कारीगरों के हुनर को देश की सांस्कृतिक विरासत बताया। उन्होंने कहा कि कारीगरों की मेहनत और कौशल भारतीय समाज की अर्थव्यवस्था तथा परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंत्री ने कहा कि सिलाई, लोहे के औजार बनाने, मिट्टी के बर्तन तैयार करने सहित विभिन्न ट्रेडों से जुड़े कारीगर लंबे समय से अपने हुनर के माध्यम से समाज की जरूरतें पूरी करते आ रहे हैं। इन पारंपरिक व्यवसायों को आधुनिक संसाधनों से जोड़कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कारीगरों को ऋण, सब्सिडी और टूलकिट उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वे अपने व्यवसाय को विस्तार दे सकें और आर्थिक रूप से मजबूत बन सकें। सरकार का उद्देश्य कारीगरों को उनके हुनर के अनुरूप सम्मान के साथ आत्मनिर्भर बनाना है। मंत्री ने कहा कि पारंपरिक कौशल को नई तकनीक और आधुनिक बाजार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इससे कारीगरों की आय बढ़ाने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। समारोह में कारीगरों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।1
- स्नातक एमएलसी ने जेन जेड के साथ किया संवाद, इंटरनेट के सदुपयोग पर की गई चर्चा स्नातक एमएलसी ने जेन जेड के साथ किया संवाद, इंटरनेट के सदुपयोग पर की गई चर्चा बछरावां रायबरेली। शुक्रवार को ब्लॉक प्रांगण में स्थित सभागार में स्नातक एमएलसी अवनीश कुमार सिंह ने जेन जेड के साथ संवाद किया। इस अवसर पर स्नातक एमएलसी ने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि आज बच्चों को इंटरनेट से जुड़े रहने का सौभाग्य प्राप्त है। लेकिन बच्चों की भी जिम्मेदारी है कि वह सोशल मीडिया का उपयोग अपने व्यक्तिगत विकास के लिए करें न की मौज मस्ती के लिए। सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इंटरनेट से जुड़ा रहना आवश्यक है। सरकार की विभिन्न योजनाओं की पूरी जानकारी नेट पर रहती है, यदि बच्चे वह जानकारी प्राप्त करते रहेंगे तो अपने आप को सदैव अपडेट रखेंगे और ज्यादा से ज्यादा योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही साथ अपने घर परिवार के लिए भी योजनाओं से लाभ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर बच्चों ने भी अपनी गांव की सड़क बिजली शौचालय सहित विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया स्नातक एमएलसी ने बच्चों की सभी समस्याओं का निराकरण करने का वादा किया है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अमन सिंह दउवा ने भी बच्चों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना तथा उनसे सोशल मीडिया पर रीलबाजी न करने की नसीहत दी। इंटरनेट के माध्यम से अपनी पढ़ाई लिखाई करके अपने आप को कंपटीशन के लिए तैयार करने की नसीहत दी। इस अवसर पर उत्कर्ष पब्लिक स्कूल के संस्थापक भगवान कुमार अवस्थी, प्रवक्ता सतेंद्र सिंह राठौर, बछरावां ब्लॉक के प्रभारी बीडीओ एच एन सिंह, मयंक रंजन द्विवेदी, प्रवीण शुक्ला, दीपक चौधरी, शेखर चौधरी, नितिन सिंह, रितेश सिंह गोलू, निशांत चौधरी, प्रशांत चौधरी, मित्तल तिवारी, संजीव शुक्ला, प्रदीप कुमार, बृजेश कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में जेन जेड बच्चे उपस्थित रहे।4
- रायबरेली। फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज विवाद के बाद समाजवादी पार्टी का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक श्याम सुंदर भारती ने पुलिस पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। विधायक ने इसे अपने साथ-साथ पासी समाज के अपमान से जोड़ते हुए पुलिस और सत्ताधारी पक्ष के मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए। विधायक के आरोपों के बाद प्रदर्शन स्थल पर माहौल और गरमा गया। सपा नेताओं ने पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं, सपा विधायक राहुल लोधी ने भी प्रदर्शन के दौरान गंभीर आरोप लगाते हुए सपा कार्यकर्ताओं वा विधायकों की हत्या किए जाने की बात कही। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और ज्यादा गरमाता नजर आया।1
- रायबरेली-शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर सपा धरने पर,, ,, रायबरेली-शहर कोतवाल शिव शंकर सिंह पर कार्रवाई को लेकर सपा धरने पर पुलिस के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सपा विधायक और पदाधिकारी सपा विधायक राहुल लोधी और श्याम सुंदर भारती ने लगाए गंभीर आरोप शहर कोतवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी एक्स पर प्रकरण को लेकर पुलिस पर साधा निशाना डिग्री कॉलेज स्थित शहीद चौक पर जारी है सपा का प्रदर्शन कार्रवाई की मांग को लेकर सपा ने धरना जारी रखने का किया ऐलान1
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा नेताओं ने सीएचसी जगतपुर में बांटे फल, मरीजों का जाना हाल-चाल जगतपुर (रायबरेली)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना। फल वितरण के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामप्रसाद ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण के प्रति संकल्पबद्ध होने का अवसर है। जरूरतमंदों और अस्वस्थ लोगों की सेवा करना समाज के हर वर्ग का दायित्व है और इसी भावना के साथ यह सेवा कार्य आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर समेत स्वास्थ्य केंद्र का समस्त चिकित्सा स्टाफ एवं कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों ने भी इस पहल का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनहित और सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।1
- रायबरेली में दूसरे दिन भी सपा छात्र सभा का सदस्यता अभियान, डिग्री कॉलेज गेट पर भारी पुलिस बल तैनात रायबरेली। शहर क्षेत्र स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को हुए विवाद के बाद शुक्रवार को अभियान दोबारा शुरू होने के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दरअसल, गुरुवार को इसी स्थान पर सपा छात्र सभा के कार्यकर्ता सदस्यता अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एबीवीपी और छात्र सभा से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हो गया था। मामला बढ़ने के बाद दोनों पक्ष पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वहां विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया था। घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, शुक्रवार को लखनऊ से एक प्रतिनिधिमंडल के रायबरेली पहुंचने की बात कही जा रही है। प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले ही छात्र सभा द्वारा सदस्यता अभियान दोबारा शुरू किए जाने से प्रशासन सतर्क है। कॉलेज गेट और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती कर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।1
- आशीर्वाद का दीया जलाकर शहीदों को किया नमन‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिलेभर में जलाए गए दीप, सेवा और जनकल्याण का दिया संदेश रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलित कर सेवा, समर्पण और जनकल्याण का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी सरनीत कौर ने मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा आम नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। अभियान के तहत सरकारी भवनों, प्रमुख स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी दीप जलाए गए। शाम होते ही कई स्थान दीपों की रोशनी से जगमगा उठे। कार्यक्रम में लोगों ने सेवा भावना को मजबूत करने और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से आपसी सहयोग, सेवा भावना और जनकल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन के दौरान लोगों ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।1
- समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान दूसरे भी दिन भी रहा जारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान दूसरे भी दिन भी रहा जारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रायबरेली। समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभिसमाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान दूसरे भी दिन भी रहा जारी, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात यान शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। शहर क्षेत्र स्थित फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के गेट के बाहर छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने दोबारा सदस्यता अभियान शुरू किया। अभियान को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। दरअसल, गुरुवार को भी इसी स्थान पर समाजवादी पार्टी छात्र सभा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एबीवीपी और छात्र सभा से जुड़े छात्रों के बीच विवाद हो गया था। विवाद के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया था।घटना के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। वहीं, आज लखनऊ से एक प्रतिनिधिमंडल रायबरेली के डिग्री कॉलेज चौराहा पहुंचने की बात कही जा रही है।प्रतिनिधिमंडल के पहुंचने से पहले शुक्रवार को उसी स्थान पर छात्र सभा का सदस्यता अभियान दोबारा शुरू होने के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।4
- रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र में लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बकिया खेड़ा में रिटायर्ड फौजी के घर से करीब 40 लाख रुपये के जेवर चोरी होने के बाद अब पहो गांव में करीब 50 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। पहो गांव निवासी दुलारी निर्मल के मुताबिक वह 17 सितंबर को ऊंचाहार में कथा सुनने गई थीं। 18 सितंबर की सुबह घर लौटने पर कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़िता के अनुसार चोर उनकी और दोनों बहुओं के करीब 50 लाख रुपये के जेवर ले गए। मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, बकिया खेड़ा मजरे उदवतपुर में रिटायर्ड फौजी राम रतन यादव के घर छत के रास्ते घुसे चोरों ने तीन कमरों की अलमारियां खंगालकर बेटी और दो बहुओं के करीब 40 लाख रुपये के जेवर चोरी कर लिए। परिजनों के मुताबिक वारदात के समय घर में करीब 11 लोग मौजूद थे। रात में एक बुजुर्ग महिला ने बरामदे में संदिग्ध युवक को देखा था, लेकिन परिवार का सदस्य समझकर ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का दावा है कि पिछले छह महीनों में खीरों क्षेत्र में चोरी, लूट और हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें खीरों कस्बे में करीब 18 लाख की चोरी, देवगांव में तीन घरों में चोरी, कलुआखेड़ा में सराफा कारोबारी से लूट और मारपीट तथा जेरी गांव में ई-रिक्शा चोरी जैसी घटनाएं शामिल हैं। न्यूज़ लोलगकरगकर फोटो तमिल बना दो हिंदी दो   1