विद्यालयों में बच्चों के लिए संगीत वाद्य यंत्र उपलब्ध। चांदन (बांका): चांदन प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नोनिया सहित सीआरसी चांदन से संबंधित विद्यालयों में बच्चों को संगीत कला सिखाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालयों को ढोलक, प्यानो, बैंजो समेत अन्य वाद्य यंत्र दिए गए हैं, ताकि छात्र-छात्राएं संगीत के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा निखार सकें।इस अवसर पर सीआरसी शिक्षक सह प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने स्वयं वाद्य यंत्र बजाकर उसका अभ्यास किया तथा उनके उपयोग और संरक्षण को लेकर शिक्षकों के साथ चर्चा की। उन्होंने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।वहीं मध्य विद्यालय नोनिया के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर दास ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल संगीत शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले संगीत शिक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए थी, ताकि बच्चों को व्यवस्थित प्रशिक्षण मिल सके। हालांकि सरकार द्वारा वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जाने के बाद विद्यालय स्तर पर बच्चों को अभ्यास अवश्य कराया जाएगा।स्थानीय अभिभावकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अब संगीत सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा। रिपोर्ट -उमाकांत पोद्दार

- चांदन (बांका): चांदन प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय नोनिया सहित सीआरसी चांदन से संबंधित विद्यालयों में बच्चों को संगीत कला सिखाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालयों को ढोलक, प्यानो, बैंजो समेत अन्य वाद्य यंत्र दिए गए हैं, ताकि छात्र-छात्राएं संगीत के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा निखार सकें।इस अवसर पर सीआरसी शिक्षक सह प्लस टू कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज के प्राचार्य अशोक कुमार यादव ने स्वयं वाद्य यंत्र बजाकर उसका अभ्यास किया तथा उनके उपयोग और संरक्षण को लेकर शिक्षकों के साथ चर्चा की। उन्होंने सरकार की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी।वहीं मध्य विद्यालय नोनिया के प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर दास ने बताया कि विद्यालय में फिलहाल संगीत शिक्षक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले संगीत शिक्षक की नियुक्ति होनी चाहिए थी, ताकि बच्चों को व्यवस्थित प्रशिक्षण मिल सके। हालांकि सरकार द्वारा वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जाने के बाद विद्यालय स्तर पर बच्चों को अभ्यास अवश्य कराया जाएगा।स्थानीय अभिभावकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को अब संगीत सीखने का बेहतर अवसर मिलेगा। रिपोर्ट -उमाकांत पोद्दार1
- Post by Objectionnews1
- चैती दुर्गा मोतीहाट पूजा कमिटी के अध्यक्ष प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता सर्व सम्मति से बनाए गए l1
- Post by N.k.choudhary1
- बिहार बांका- जिले के कटोरिया प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के कोल्हासार गांव में सोमवार को बिजली के जर्जर तार से निकली चिंगारी ने बड़ी आगलगी की घटना को जन्म दे दिया। जानकारी के अनुसार बिजली पोल से झूल रहे जर्जर तार तेज पछुआ हवा के कारण आपस में सट गए, जिससे निकली चिंगारी नीचे रखे पुआल की टाल तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग फैल गई। इस घटना में चार पुआल की टाल और दो गोशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। आगलगी से किसान जगदीश यादव, सिताबी यादव, अमिन यादव, चनरू यादव और किशन यादव को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।1
- यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज मे आक्रोश। आज जमुई जिला में पूरा बाजार घूम घूम कर विरोध जताया और पुतला दहन भी किया।1
- Post by Objectionnews1
- होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, पंजवारा बाजार में निकाला गया फ्लैग मार्च1
- Post by N.k.choudhary1