Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्राम बघवार कलां में साप्ताहिक रामधुन के कुछ यादगार पल
Lakhan Sahu
ग्राम बघवार कलां में साप्ताहिक रामधुन के कुछ यादगार पल
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ग्राम बघवार कलां में साप्ताहिक रामधुन के कुछ यादगार पल1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने सरदार पटेल जी के अद्वितीय योगदान, अदम्य इच्छाशक्ति, राष्ट्रनिष्ठा एवं दूरदर्शी नेतृत्व का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया।1
- कृषि सेवा फार्मिंग 🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜🚜1
- भालू के हमले में व्यक्ति घायल,वनकर्मी ने अस्पताल भेजा,मड़ियादो बफरजोन के कारीबरा गाँव की घटना भालू के हमले में व्यक्ति घायल,वनकर्मी ने अस्पताल भेजा,मड़ियादो बफरजोन के कारीबरा गाँव की घटना दमोह मडियादो वन परिक्षेत्र बफर जोन के कारीबरा गाँव मे भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया,भालू के हमले में बबलू आदिवासी गम्भीर रूप से घायल हुआ, घटना की सूचना पर मडियादो बफरजोन से वीटगार्ड रामगोपाल अहिरवार सुरक्षाकर्मियों के साथ मौके पर पँहुचे घायल बबलू आदिवासी को इलाज के लिए वन विभाग के वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मडियादो लाया गया,जंहा प्राथमिक उपचार किया गया!1
- कटनी ब्लड डोनर सोसायटी ने झुकिया कांप गांव में मनाई "दिवाली दिल से", बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान कटनी ब्लड डोनर सोसायटी ने झुकिया कांप गांव में मनाई "दिवाली दिल से", बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान कटनी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कटनी ब्लड डोनर एण्ड वेलफेयर सोसाइटी (रजि.) द्वारा संचालित सेवा अभियान "दिवाली दिल से – आओ मिलकर खुशियाँ बाँटें" का आज सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत संस्था के सदस्यों एवं शहर के अनेक दानदाताओं के सहयोग से जुहला क्षेत्र के ग्राम झुकिया कांप में जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों के बीच दीपावली की खुशियाँ बाँटी गईं। संस्था के सदस्य निर्धारित समय पर ग्राम झुकिया कांप पहुँचे, जहाँ बच्चों, महिलाओं एवं ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से दीपावली पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शहरवासियों द्वारा प्रेमपूर्वक उपलब्ध कराई गई नये एवं अच्छी स्थिति के कपड़े, खिलौने, मिठाई, बिस्किट, नमकीन, पटाखे तथा बच्चों से संबंधित अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। उपहार प्राप्त करते समय बच्चों के चेहरों पर दिखाई देने वाली खुशी, उत्साह और मासूम मुस्कान ने सभी उपस्थित लोगों का हृदय भावुक कर दिया। कार्यक्रम के दौरान लगभग 300 से 400 बच्चों एवं महिलाओं को दीपावली की आवश्यक सामग्री वितरित की गई। ग्रामीणों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में अपनत्व, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केवल सामग्री वितरित करना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक यह संदेश पहुँचाना है कि वे अकेले नहीं हैं। दीपावली का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होता है, जब हमारी खुशियों में जरूरतमंदों की मुस्कान भी शामिल हो। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता शहर के उदार दानदाताओं, समाजसेवियों एवं संस्था के समर्पित सदस्यों के सहयोग का परिणाम है। आगामी वर्षों में भी संस्था इसी प्रकार विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य निरंतर करती रहेगी। अंत में संस्था ने इस पुनीत अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं, समाजसेवियों, स्वयंसेवकों एवं सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग को इस अभियान की सबसे बड़ी शक्ति बताया।3
- *शराब के नशे में ट्रक चलाते पकड़ा गया चालक, बड़वारा पुलिस ने ट्रक किया जब्त* *ब्रीथ एनालाइजर जांच में शराब सेवन की हुई पुष्टि, मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत की गई वैधानिक कार्रवाई* कटनी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कटनी पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को थाना बड़वारा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में ट्रक चलाते हुए एक चालक को पकड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने ट्रक क्रमांक RJ 11 GD 5189 को रोककर चालक की जांच की। ब्रीथ एनालाइजर मशीन से परीक्षण करने पर चालक द्वारा शराब का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई। चालक की पहचान राजेश कुमार पिता ठाकुर सुखवीर सिंह, उम्र 35 वर्ष, निवासी रामपुर, थाना अखरवाल, जिला अलीगढ़, राजस्थान के रूप में हुई। शराब के नशे में वाहन चलाना सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए गंभीर खतरा है। इसे देखते हुए पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया तथा चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। प्रकरण के निराकरण हेतु इस्तगासा माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका* - उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक सतेन्द्र सिंह, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- सेमरा के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक घायल नोहटा/दमोह। थाना नोहटा अंतर्गत ग्राम सेमरा के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 पुलिस वाहन की मदद से घायल चालक को जिला अस्पताल दमोह पहुंचाया गया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।1
- पार्टी के संसदीय बोर्ड द्वारा मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए गए माननीय श्री हरदीप सिंह पुरी जी का आज नामांकन पत्र दाखिल कराया गया। यह हम सभी के लिए प्रसन्नता और सौभाग्य का विषय है कि मध्यप्रदेश को उनके जैसे अनुभवी, वरिष्ठ एवं कुशल नेतृत्व का साथ मिलने जा रहा है। श्री हरदीप सिंह पुरी जी भारत सरकार में एक यशस्वी मंत्री और कुशल प्रशासक के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उनका व्यापक प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता निश्चित रूप से केंद्र सरकार के साथ-साथ मध्यप्रदेश के विकास के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगी। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री हेमंत खंडेलवाल जी, उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी एवं श्री जगदीश देवड़ा जी, वरिष्ठ मंत्री श्री प्रह्लाद सिंह पटेल जी, श्री कैलाश विजयवर्गीय जी सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों एवं सभी विधायकों ने उपस्थित रहकर नामांकन प्रक्रिया में सहभागिता की और इस संकल्प को मजबूती प्रदान की। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमें एक अनुभवी और वरिष्ठ नेता का मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त होने जा रहा है। हम सभी बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि श्री हरदीप सिंह पुरी जी को इस निर्वाचन में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त हो और उनके अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिले। मेरी ओर से श्री हरदीप सिंह पुरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*1