Shuru
Apke Nagar Ki App…
S.K SINGH
More news from बिहार and nearby areas
- केवटी एवं मिशन थाना सहित सभी थानों में रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में थाना परिसर में चौकीदारों की उपस्थिति में परेड संपन्न कराई गई। परेड में बड़ी संख्या में चौकीदार शामिल हुए और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के दौरान थाना अध्यक्षों ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा। खासकर गांवों में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों तथा आपराधिक घटनाओं की जानकारी तत्काल संबंधित थाना को देने का निर्देश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से अपराध पर नियंत्रण पाना आसान होता है और त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। इस मौके पर यह भी बताया गया कि चौकीदार पुलिस और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनकी सक्रियता से ही ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। इसलिए सभी चौकीदारों को जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी गई। चौकीदारी परेड रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसमें संबंधित थाना के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।1
- budhh dhamm को जम्मू द्विप, यानी, India, से कोइ ख़त्म नहीं कर सकता, इस बार वो खत्म होगा COD108 के तह त , BLCP ITS ASHOK SAMRAT1
- Post by S.K SINGH2
- पुरानी बाजार क्यूल नदी में भव्य विष्णु महायज्ञ की तैयारी तेज लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित क्यूल नदी में आगामी 20 अप्रैल से 28 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्री श्री 1008 विष्णु महायज्ञ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यज्ञ कमेटी द्वारा क्यूल नदी तट पर यज्ञ मंडप सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए देखा गया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना हुआ है। महायज्ञ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। आयोजन स्थल पर भव्य पंडाल, सजावट, रोशनी तथा बैठने की व्यवस्था की जा रही है। महायज्ञ के साथ लगने वाले मेले को लेकर भी खास तैयारी की जा रही है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले, मौत का कुआं, बच्चों के मनोरंजन के साधन, खाने-पीने की दुकानें एवं अन्य आकर्षण केंद्र लोगों को आकर्षित करेंगे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन, कथा-प्रवचन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें दूर-दराज से संत-महात्मा एवं श्रद्धालु भाग लेंगे। साथ ही, सुरक्षा एवं साफ-सफाई की भी समुचित व्यवस्था की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।1
- बिल्लो गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत बिल्लो गांव में फांसी लगाकर एक युवा के की आत्महत्या का मामला प्रकाश में आ रहा है बिल्लों गांव निवासी कृष्णदास के 23 वर्षीय पुत्र अजय कुमार ने बीते दिन सोमवार को घर के तीसरे ताले पर कोई व्यक्ति नहीं था एकांत जगह देखकर छत की कड़ी में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसकी जानकारी घर वालों को तब हुई जब मृतक के पिता कृष्ण दास किसी कार्य हेतु ऊपर छत पर गए तो देखा कि उसका बेटा रस्सी से लटका हुआ है हल्ला करने के उपरांत तुरंत आसपास के लोग पहुंच कर सबको नीचे उतारा एवं अनान- फानन में इलाज हेतु प्राइवेट क्लीनिक ले जाया गया जहां डॉक्टर उसे मृतक घोषित कर दिया इसके उपरांत प्रशासन को इसकी सूचना प्राप्त हुई प्रशासन के द्वारा सबको कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर सब परिजन को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अजय कुमार की पत्नी 10 रोज पहले बिल्लों से भागकर मायके गया चल गई थी जिसको लेकर मृतक अजय कुमार बराबर तनाव में रहता था उसकी पत्नी का नाम श्रुति कुमारी था जो पूर्व में अजय कुमार से पहले भी उसका शादी हो चुका था उससे बाल बच्चा भी था लेकिन सबको छोड़कर यह अभी वर्तमान समय में लगभग ढाई बरस से अजय कुमार के साथ रह रहा था पत्नी से बाल बच्चा नहीं होने के कारण वर्तमान समय में अजय कुमार एक बच्ची को गोद लेकर अपना पारिवारिक जीवन खुशी पूर्वक बिता रहा था कि अचानक पत्नी के भाग जाने का गम को नहीं बर्दाश्त कर सका और वह फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इसकी जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष चुन्नू कुमार ने बताया कि मंगलवार को सदर अस्पताल लखीसराय में पोस्टमार्टम करवा कर सब परिजन को सौंप दिया गया है।1
- बाबा चौहरमल जयंती में सियासी धमाका! चिराग पासवान पर बड़ा बयान, एंकर, नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के नेहूसा गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बाबा चौहरमल जयंती समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दो दिवसीय बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन भी किया। लेकिन कार्यक्रम के मंच से दिए गए उनके बयान ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय पासवान ने कहा कि लोगों को बाबा चौहरमल और बाबा साहब के मूल मंत्रों को याद रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हम जयंती तो मनाते हैं, लेकिन उनके बताए रास्तों और उपदेशों को भूलते जा रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति पर भी खुलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि हर पार्टी का कार्यकर्ता चाहता है कि उसका नेता मुख्यमंत्री बने। मंत्री संजय पासवान ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि गठबंधन धर्म का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पांचों दलों के शीर्ष नेताओं के फैसले के बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा और वही चेहरा पूरे बिहार को स्वीकार होगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि जिन्हें बिहार की जनता और उनके ही विधायकों ने नकार दिया है, वे आज दूसरे राज्यों में जाकर बिहार को बदनाम कर रहे हैं। मंत्री ने साफ कहा कि आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा जरूरी है कि हर दल अपने गठबंधन की मजबूती पर ध्यान दे। अब देखना होगा कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है। बाइट:- संजय पासवान, गन्ना मंत्री1
- Post by JMBNEWS1
- चेवाड़ा स्थित अंबेडकर चौक के समीप रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया गया। यह विरोध कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे और उन्होंने मुख्यमंत्री के बयान के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी कुमार यादव, राहुल कुमार चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष इरशाद अंसारी, केदार राम, बिपिन चौरसिया, गोरे लाल, रामकिशन बाबू, महेंद्र प्रसाद, महेंद्र कुशवाहा, बबलू सिंह, अशोक सिंह, प्रेम कुमार, पिंटू कुमार, एडवोकेट सुमन कुमार एवं रामप्रसाद दास सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस प्रकार के बयान लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। यह पुतला दहन कार्यक्रम रविवार को दोपहर करीब 12 बजे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न1