Shuru
Apke Nagar Ki App…
पटना पूलिस ने एनसीआरबी (NCRB) के इनपुट पर बड़ी कार्रवाई करते हए चाइल्ड पोर्नोग्राफी और बच्चो के शोषण से जुड़े एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक जीविका कर्मी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। समाज सेवा की आड में चल रहे इस घिनौने खेल का खलासा तब हआ जब साइबर सेल ने संदिग्ध आईपी एडेस के जरिए प्रतिबंधित सामग्री साझा करने वाले डिजिटल नेटवर्क को ट्रैक किया। छापेमारी के दौरान पलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें, लैपटॉप और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं; फिलहाल पुलिस पोक्सो (POCSO) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य संपर्कों और स्थानीय बच्चों के साथ हुए संभावित शारीरिक शोषण की गहन जांच कर रही है।
JMBNEWS
पटना पूलिस ने एनसीआरबी (NCRB) के इनपुट पर बड़ी कार्रवाई करते हए चाइल्ड पोर्नोग्राफी और बच्चो के शोषण से जुड़े एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसमें एक जीविका कर्मी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। समाज सेवा की आड में चल रहे इस घिनौने खेल का खलासा तब हआ जब साइबर सेल ने संदिग्ध आईपी एडेस के जरिए प्रतिबंधित सामग्री साझा करने वाले डिजिटल नेटवर्क को ट्रैक किया। छापेमारी के दौरान पलिस ने भारी मात्रा में आपत्तिजनक वीडियो, तस्वीरें, लैपटॉप और फर्जी सिम कार्ड बरामद किए हैं; फिलहाल पुलिस पोक्सो (POCSO) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरोह के अन्य संपर्कों और स्थानीय बच्चों के साथ हुए संभावित शारीरिक शोषण की गहन जांच कर रही है।
More news from बिहार and nearby areas
- Post by JMBNEWS1
- बख्तियारपुर। प्रखंड क्षेत्र के नरौली गांव के उत्तर स्थित जगदंबा मंदिर के समीप शनिवार दोपहर करीब 1 बजे एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। इस घटना में किसान धर्मेंद्र सिंह की करीब ढाई बीघा में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मानवीय प्रयास से आग बुझाने में जुट गए। साथ ही डायल 112 और अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया और आसपास के खेतों को सुरक्षित कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों की सक्रियता और दमकल कर्मियों की तत्परता के कारण आग फैलने से रोक ली गई, अन्यथा पास के कई खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे। अग्निशमन टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी और आपात स्थिति में तुरंत डायल 101 या 112 पर सूचना देने की सलाह दी। घटना के संबंध में अंचलाधिकारी बख्तियारपुर शिवकुमार शंभू ने बताया कि फसल जलने की सूचना प्राप्त हुई है। राजस्व कर्मियों द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है और नियमानुसार पीड़ित किसान को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक क्षति हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है ताकि पीड़ित किसान को राहत मिल सके।1
- एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा, सिंघियाखुर्द स्थित संस्थान में, अगले सप्ताह से 650 बेड के निर्माणाधीन अस्पताल का ओपीडी सेवा शुरू हो जाएगा. इस बात की जानकारी,प्रेस वार्ता के दौरान संस्थान के अध्यक्ष एस. के. मंडल ने दि.1
- भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग पर योगनिद्रा में।1
- वैशाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रूसतमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर दियारा में छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 20,000 लीटर अर्धनिर्मित जावा महुआ देशी शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया। #VaishaliNews #BiharPolice #LiquorRaid #IllegalLiquor #PoliceAction #BreakingNews #DesiSharab #MahuaSharab #CrimeNews #BiharNews #VaishaliPolice #RaidOperation #LawAndOrder #HindiNews #TrendingNews1
- केवटी एवं मिशन थाना सहित सभी थानों में रविवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार चौकीदारी परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी थाना अध्यक्षों के नेतृत्व में थाना परिसर में चौकीदारों की उपस्थिति में परेड संपन्न कराई गई। परेड में बड़ी संख्या में चौकीदार शामिल हुए और उन्हें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के दौरान थाना अध्यक्षों ने चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने को कहा। खासकर गांवों में होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं, संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों तथा आपराधिक घटनाओं की जानकारी तत्काल संबंधित थाना को देने का निर्देश दिया गया। पुलिस पदाधिकारियों ने कहा कि समय पर सूचना मिलने से अपराध पर नियंत्रण पाना आसान होता है और त्वरित कार्रवाई संभव हो पाती है। इस मौके पर यह भी बताया गया कि चौकीदार पुलिस और आम जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनकी सक्रियता से ही ग्रामीण क्षेत्रों में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। इसलिए सभी चौकीदारों को जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की सलाह दी गई। चौकीदारी परेड रविवार की दोपहर करीब 2:00 बजे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इसमें संबंधित थाना के पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।1
- बाबा चौहरमल जयंती में सियासी धमाका! चिराग पासवान पर बड़ा बयान, एंकर, नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड के नेहूसा गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार सरकार के गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बाबा चौहरमल जयंती समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दो दिवसीय बाबा चौहरमल मेला का उद्घाटन भी किया। लेकिन कार्यक्रम के मंच से दिए गए उनके बयान ने बिहार की सियासत को गरमा दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री संजय पासवान ने कहा कि लोगों को बाबा चौहरमल और बाबा साहब के मूल मंत्रों को याद रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज हम जयंती तो मनाते हैं, लेकिन उनके बताए रास्तों और उपदेशों को भूलते जा रहे हैं। इसी दौरान उन्होंने बिहार की राजनीति पर भी खुलकर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि हर पार्टी का कार्यकर्ता चाहता है कि उसका नेता मुख्यमंत्री बने। मंत्री संजय पासवान ने अपनी इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वे चाहते हैं कि चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री बनें, लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया कि गठबंधन धर्म का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पांचों दलों के शीर्ष नेताओं के फैसले के बाद ही मुख्यमंत्री का चेहरा तय होगा और वही चेहरा पूरे बिहार को स्वीकार होगा। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए मंत्री ने कहा कि जिन्हें बिहार की जनता और उनके ही विधायकों ने नकार दिया है, वे आज दूसरे राज्यों में जाकर बिहार को बदनाम कर रहे हैं। मंत्री ने साफ कहा कि आरोप-प्रत्यारोप से ज्यादा जरूरी है कि हर दल अपने गठबंधन की मजबूती पर ध्यान दे। अब देखना होगा कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति किस दिशा में आगे बढ़ती है। बाइट:- संजय पासवान, गन्ना मंत्री1
- Post by JMBNEWS1