निरीक्षण करने पहुंचे बीईओ ने खुद संभाली क्लास, छात्रों में दिखा उत्साह पीएमश्री जवाहर प्लस टू हाईस्कूल में का निरीक्षण कर दिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर कुमारखंड। शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रभारी बीईओ किशोर भास्कर ने स्कूल निरीक्षण के दौरान छात्रों को खुद पढ़ाने लगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सबसे पहले स्कूल की व्यवस्था का जायजा लिया। उसके बाद वो क्लास रूम में एक शिक्षक बनकर छात्रों को पढ़ाने लगे।उनकी इस पहल से स्कूल में उत्साह का माहौल बन गया। बीईओ सुबह करीब 9.30 बजे रामनगर महेश पंचायत स्थित पीएमश्री जवाहर प्लस टू हाईस्कूल पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सबसे पहले शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति और कक्षा संचालन की स्थिति का निरीक्षण किया।इसी दौरान उन्होंने कक्षा में जाकर बच्चों से संवाद किया और लगातार दो कक्षाओं में अध्यापन कार्य भी किया। कक्षा में बीईओ ने छात्रों से विषय से संबंधित सवाल पूछे और उनकी जानकारी को परखा। उन्होंने सरल तरीके से पाठ समझाते हुए बच्चों को नियमित पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। अधिकारी को शिक्षक की भूमिका में देख छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया और सभी ने उत्सुकता के साथ पढ़ाई में भाग लिया। इस मौके पर बीईओ ने शिक्षकों से कहा कि स्कूल की सफलता का आधार बेहतर शिक्षण व्यवस्था है। उन्होंने शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने, नियमित कक्षा संचालन करने और बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा से कार्य करने की अपील की।उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना सभी शिक्षकों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। मौके पर प्रभारी एचएम नवास कुमार भारती , शिक्षक राजेश रंजन भारती, शादाब शमी, रंजीत कुमार, निक्कू कुमार, रजनीश कुमार, निखिल कुमार, राजमोहन गांधी, अखलाकुर रहमान, रवि कुमार, रिंकी कुमारी, रश्मि सिंह, लिपिक प्राणजीत कुमार, आदेशपाल रेखा कुमारी सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

- एक शाम कारगिल वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुजीत झा ने बांधा समां एक शाम कारगिल वीर शहीदों के नाम कार्यक्रम में सुजीत झा ने बांधा समां1
- सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत महुआ उत्तरवारी से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। सहरसा जिले के सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग और भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस धार्मिक आयोजन में उस समय श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई, जब प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की चर्चा फैल गई। महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में बुधवार को भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव परिवार की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से सुरसर नदी पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर यज्ञ स्थल पर कलश स्थापित किए। पूजा-अर्चना और वैदिक अनुष्ठान के बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने की बात सामने आने के बाद श्रद्धालुओं के बीच इसे लेकर विशेष चर्चा रही। कई श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद मानते हुए अपनी धार्मिक आस्था से जोड़ा। हालांकि, इस घटना को श्रद्धालु अपनी-अपनी आस्था के अनुसार देख रहे हैं। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति ने पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, श्रद्धालु और युवा कार्यकर्ता इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से गूंजता रहा। आस्था, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर इस धार्मिक आयोजन ने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया।1
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है दिल्ली// पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने पाखंडी साधु बनकर चंदा चोरों की रेलाई की है1
- सिकटी हॉस्पिटल आप सभी से गुजारिश करते हैं कि सिकटी हॉस्पिटल में बहुत 200 चार्ज देना होगा लेकिन जो लाइन में लगा हुआ है और लगा ही रहेगा इधर आपका काम हो जाएगा यही है लापरवाही इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें1
- सिकटी हॉस्पिटल सिकटी हॉस्पिटल के बारे मे आप सभी को बताना चाहते हैं कि जो भी पेशेंट और जो भी मरीज जाते हैं एकसरे करवाने के लिए तो लाइन पर लगना पड़ता है और जल्दी करवाना चाहते हैं तो ₹200 दीजिए तुरंत करके देगा यही कानून है यही कायदा है यही लापरवाही है आप सभी से गुजारिश है कि इस आदमी को जल्द से जल्द करवाई किया जाए ज्यादा से ज्यादा शेयर करें इस वीडियो को जय हिंद1
- AIMIM नेता वारिस पठान ने दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने पर कहा... AIMIM नेता वारिस पठान ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सज़ा सुनाए जाने पर कहा, "इस केस में आज कड़कड़डूमा कोर्ट का फैसला आया है, जिसमें उन्हें उम्रकैद की सजा दी गई है। अभी उनका खुद का बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि वे इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे। मुझे यकीन है कि हाई कोर्ट द्वारा न्याय किया जाएगा। कोर्ट का फैसला तो सभी को मानना पड़ेगा..."1
- मंदिर पर आरोप लगाने वाले विधर्मियों को ध्यान से देखे जो खुद गली में रुकावट कर रहे हैं और बदनाम मंदिर को किया जा रहा है और धार्मिक संगठन चुप प्रशासन विरोधियों के साथ1
- सुपौल जिला के अंतर्गत पिपरा गॉव के बासबारी मे छापा मेरी मे पुलिस को मिला 454 नशीली इंजेक्शन1