Shuru
Apke Nagar Ki App…
शाहजहाँपुर: नगर निगम का बड़ा एक्शन, दशकों पुराना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त शाहजहाँपुर: नगर निगम का बड़ा एक्शन, दशकों पुराना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
पंकज यादव
शाहजहाँपुर: नगर निगम का बड़ा एक्शन, दशकों पुराना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त शाहजहाँपुर: नगर निगम का बड़ा एक्शन, दशकों पुराना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- *प्रेस नोट* *जुलूस रूट भ्रमण एवं पैदल गश्त* *थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक – 07.02.2025* *क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत जुलूस रूट का निरीक्षण करते हुए की गयी पैदल गश्त, शान्ति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश* आज दिनांक 07.02.2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर महोदय द्वारा थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत मोहल्ला हाथी थान से निकलने वाले जुलूस के दृष्टिगत पैदल गश्त करते हुए होली कमेटी के सदस्यों के साथ जुलूस रूट का भ्रमण किया गया। रूट भ्रमण के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर होली कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर आगामी होली पर्व को शान्तिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की गई। पैदल गश्त के दौरान मौके पर उपस्थित पुलिस बल को जुलूस मार्ग पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, नियमित गश्त करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जनपद पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह अथवा असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा डायल 112 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।4
- शाहजहाँपुर: नगर निगम का बड़ा एक्शन, दशकों पुराना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त2
- शाहजहाँपुर: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान शनिवार को शाहजहाँपुर के एक परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा प्रोटोकॉल और धार्मिक आस्था के बीच टकराव का मामला सामने आया है। चेकिंग के नाम पर महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र उतरवाए जाने को लेकर जीएल कनौजिया इंटर कॉलेज केंद्र पर जमकर हंगामा हुआ। "नवंबर में हुई शादी, फरवरी में उतरवा दिया सौभाग्य" बृज बिहार कॉलोनी की निवासी गोष्ठी शिवम शुक्ला के लिए यह अनुभव मानसिक प्रताड़ना जैसा रहा। गोष्ठी की शादी महज तीन महीने पहले पिछले साल नवंबर में हुई थी। परीक्षा केंद्र के गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंगलसूत्र उतारने को कहा, जिस पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई। गोष्ठी ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा: "हिंदू धर्म में मंगलसूत्र सुहाग की पवित्र निशानी है। क्या इस छोटी सी वस्तु से कोई नकल कर सकता है? यह सिर्फ चेकिंग नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक भावनाओं और आस्था के साथ खिलवाड़ है।" अंततः गोष्ठी को अपने पति को फोन कर केंद्र के बाहर बुलाना पड़ा और अपना मंगलसूत्र उन्हें सौंपने के बाद ही परीक्षा हॉल में प्रवेश मिल सका। उठ रहे हैं गंभीर सवाल इस घटना ने परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थाओं के कड़े नियमों और जमीनी हकीकत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं: सुरक्षा बनाम आस्था: क्या मेटल डिटेक्टर से गहन जांच करना पर्याप्त नहीं था? क्या धार्मिक प्रतीकों को उतरवाना ही शुचिता बनाए रखने का एकमात्र विकल्प है? कीमती सामान का जोखिम: जो अभ्यर्थी दूर-दराज के जिलों से अकेले आते हैं, वे अपने सोने के आभूषण किसके भरोसे छोड़ें? केंद्र पर सामान जमा करने की सुरक्षित व्यवस्था न होना बड़ी लापरवाही है। एकाग्रता पर असर: परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले इस तरह की बहस और मानसिक दबाव अभ्यर्थियों, विशेषकर नवविवाहिताओं की एकाग्रता को बुरी तरह प्रभावित करता है। अभ्यर्थियों में आक्रोश केंद्र के बाहर मौजूद कई अन्य अभ्यर्थियों और उनके परिजनों ने भी इस रवैये को 'अति' करार दिया। उनका कहना है कि नियमों के नाम पर मानवीय संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को ताक पर रख दिया गया है। फिलहाल, इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक या शिक्षा विभाग की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई है।1
- सीटेट परीक्षा में अभ्यर्थियों से उतरवाए गए मंगलसूत्र, महिलाओं ने जताई नाराजगी शाहजहांपुर। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के पहले बैच में परीक्षा केंद्रों पर चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों से मंगलसूत्र उतरवाए जाने का मामला सामने आया है। परीक्षा देकर बाहर निकली महिलाओं ने इस पर कड़ा विरोध जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं से जुड़ा विषय बताया।1
- शाहजहांपुर,07 फरवरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में सवारियां लेकर जा रहे एक ई रिक्शे का अगला हिस्सा टूट गया। गनीमत रही कि हादसे में ई रिक्शे पर बैठी सवारियां बाल-बाल बच गई। ई-रिक्शा कच्चा कटरा मोड़ से बहादुरगंज की तरफ जा रहा था। मालखाना मोड़ के पास अचानक यह हादसा हो गया।1
- लाट साहब जुलूस मार्ग का पुलिस ने किया निरीक्षण शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी पुवायां व पुलिस बल के साथ थाना पुवायां क्षेत्र के बड़ागांव में निकलने वाले लाट साहब जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग की चौड़ाई, साफ-सफाई, विद्युत तारों की ऊँचाई, यातायात व्यवस्था एवं संवेदनशील स्थलों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जुलूस के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात सुचारु रखने के निर्देश दिए। साथ ही आयोजकों व स्थानीय लोगों से जुलूस को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अफवाह या नियम उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- Nagar Nigam kuchh nahin dekhta hai jabki hadap chauki ke pass Nagar Nigam ka office banaa hai ward number 34 Safai karmchari Koi nahin a raha hai1
- शाहजहाँपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 25 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार2