Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ वायरल वीडियोसागर बीना रोड पर आग का तांडव
Mp news 24live
ब्रेकिंग न्यूज़ वायरल वीडियोसागर बीना रोड पर आग का तांडव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना के बिहरना वेयरहाउस में अव्यवस्थाओं के खिलाफ किसानों का क्रमिक धरना शुरू, किसान नेता सीताराम ठाकुर और प्रतिपाल डटे बीना के बिहरना वेयरहाउस में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। किसान नेता सीताराम ठाकुर और प्रतिपाल के नेतृत्व में किसानों ने वेयरहाउस परिसर में क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि उपज तौल, स्लॉट व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उन्हें कई दिनों तक परेशान होना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन और वेयरहाउस प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। किसान नेताओं का कहना है कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वेयरहाउस में पारदर्शी व्यवस्था लागू कर किसानों की उपज का समय पर तौल और भुगतान सुनिश्चित किया जाए।1
- पक्षीयों को इस तेज गर्मी में पानी के लिए इस प्रकार सकोरे उपलब्ध कराने का नेक कार्य सभी को करना चाहिए:-रविश श्रीवास्तव एसडीएम ने किया पंछी प्याऊ का शुभारंभ लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- समाज सेवा के लिए निरंतर तत्परता के साथ कार्य करने वाली संस्था नगर रत्न अलंकरण समिति, बीना द्वारा इस भीषण गर्मी में, बेजुबान पक्षियों को पानी की उपलब्धता के लिए पंछी प्याऊ का शुभारंभ एसडीएम रवीश श्रीवास्तव एवं तहसीलदार डां. अंबर पंथी ने अपने करकमलों से तहसील परिसर में लगे वृक्षों पर सकोरे टांग कर किया, एसडीएम रविश श्रीवास्तव ने संस्था के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि, पक्षीयों को इस तेज गर्मी में पानी के लिए इस प्रकार सकोरे उपलब्ध कराने का नेक कार्य सभी को करना चाहिए, अपने अपने घरों पर भी पक्षियों को पीने के लिए पानी एवं खाने के लिए दाना की व्यवस्था सभी बीना वासी करें ऐसी अपील भी की है, तहसीलदार डॉ. अंबर पंथी ने कहां की पक्षी, हम इंसान के जैसे बोल नहीं सकते, गर्मी में उन्हें भी बहुत ज्यादा प्यास लगती है, पंछी प्याऊ अभियान के माध्यम से जगह-जगह सकोरे वृक्षों पर टांगे जाएंगे, जिससे पक्षियों को पीने के लिए पानी मिल सकेगा समिति के संरक्षक सुजीत क्लाॅडियस ने बताया कि विगत 23 वर्ष से समाज सेवा में सक्रिय “नगर रत्न अलंकरण समिति, बीना“ जो कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों को पीने के पानी के लिए निःशुल्क सकोरों का वितरण करती आ रही है, इसी क्रम में इस वर्ष की तेज गर्मी में भी “पंछी प्याऊ“ के नाम से संघन अभियान प्रारंभ कर दिया है । समिति प्रति दिन शासकीय/ अशासकीय एवं सार्वजनिक स्थानों पर जहाँ छायादार वृक्ष हो और पक्षियों का आश्रय स्थल हो, वहाँ अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा उनके कर कमलों से, इस शपथ के साथ सकोरे लगवाए जा रहे हैं कि वो उनके पानी भरने की व्यवस्था करते रहे । इसी तारतम्य में आज अनुविभागीय अधिकारी रवीश श्रीवास्तव एवं तहसीलदार अम्बर पंथी द्वारा अनुविभागीय कार्यालय के परिसर अपने हाथों से सकोरे वृक्षों पर लगा कर उनमे पानी डाला एवं जन साधारण को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर किया । तहसीलदार डां.पंथी ने अपनी मां के साथ अपने निवास पर वृक्षों पर सकोर लगाए, महिला बाल विकास कार्यालय में भी अधिकारियों द्वारा सकोरे लगाए गए, इस अवसर पर नगर रत्न अलंकरण समिति के संरक्षक सुजीत क्लॉडियस, सचिव सीताराम चौरसिया, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, रविशंकर अवस्थी सर, उदल सिंह यादव, श्रीमती दमयंती ठाकुर, एड. मोहिनी कश्यप, एड. श्याम लाल पटेल, गौरव शर्मा, सक्षम सेन, युहान के साथ अन्य उपस्थित रहे ।1
- मध्य प्रदेश के सागर जिले में तेज आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। जरूवाखेड़ा समेत कई जगह खेतों में लगी आग आबादी और सड़कों तक फैल गई, जिससे दहशत फैल गई और यातायात भी थम गया।4
- सागर जिले के खुरई शहर में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।1
- सागर जिले के खुरई में पुलिस ने ₹30,000 मूल्य की 300 पाव अवैध देशी शराब जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोविंद रैकवार को खजरा हरचंद रोड से पकड़ा गया, जो शराब बेचने की फिराक में था। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।1
- सागर जिले की बीना तहसील के गौहर गांव में सड़क न होने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।1
- सागर में दो गैंगों के बीच खूनी संघर्ष, हथियारों से हमला करते CCTV में कैद सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी टोरी इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती 3 मई की रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हथियारों से हमला करने लगे। जानकारी के अनुसार विवाद रॉबी पठान और अंकित मगरा के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि रॉबी पठान ने हाल ही में “टपरा गैंग” नाम से नया गैंग बनाया है, जबकि अंकित मगरा पहले से ही अपना गैंग संचालित कर रहा है। दोनों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों पर पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों की पहचान आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के रूप में की जाती है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मामले में गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि विवाद का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और उसकी जांच कराई जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ वायरल वीडियोसागर बीना रोड पर आग का तांडव1