लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना के बिहरना वेयरहाउस में अव्यवस्थाओं के खिलाफ किसानों का क्रमिक धरना शुरू, किसान नेता सीताराम ठाकुर और प्रतिपाल डटे बीना के बिहरना वेयरहाउस में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। किसान नेता सीताराम ठाकुर और प्रतिपाल के नेतृत्व में किसानों ने वेयरहाउस परिसर में क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि उपज तौल, स्लॉट व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उन्हें कई दिनों तक परेशान होना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन और वेयरहाउस प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। किसान नेताओं का कहना है कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वेयरहाउस में पारदर्शी व्यवस्था लागू कर किसानों की उपज का समय पर तौल और भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

- बीना में जया किशोरी की भागवत कथाः कलश यात्रा कल, 9 से 15 मई तक आयोजन; एक साथ बैठ सकेंगे 25 हजार श्रद्धालु लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :-बीना में पहली बार प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी भागवत कथा का वाचन करेंगी। आयोजन की शुरुआत शुक्रवार, 8 मई को शहर में निकलने वाली भव्य कलश यात्रा से होगी। विधायक निर्मला सप्रे ने बताया कि कलश यात्रा 8 मई को शाम 4 बजे मारुति मंदिर से प्रारंभ होगी। यह यात्रा सर्वोदय चौराहा और खुरई ओवरब्रिज जैसे मुख्य मार्गों से गुजरते हुए खुरई रोड स्थित कथा स्थल पर संपन्न होगी। खुरई रोड पर दोपहर 3 बजे से होगी कथा श्रीमद् भागवत कथा का मुख्य आयोजन खुरई रोड पर चौधरी पेट्रोल पंप के सामने किया जा रहा है। जया किशोरी 9 मई से 15 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से कथा का वाचन करेंगी। 25 हजार श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था आयोजन के लिए कथा स्थल पर 220 बाई 500 मीटर का विशाल टेंट तैयार किया गया है। विधायक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के लिए बनाए गए पंडाल में एक साथ 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की क्षमता है। भगवा ध्वजों से सजा बीना शहर कथा को लेकर स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और पूरे शहर को भगवा ध्वजों से सजाया गया है। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से इस सात दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की है।1
- लोकल न्यूज बीना रिपोर्ट लक्ष्मण सिंह राजपूत बीना के बिहरना वेयरहाउस में अव्यवस्थाओं के खिलाफ किसानों का क्रमिक धरना शुरू, किसान नेता सीताराम ठाकुर और प्रतिपाल डटे बीना के बिहरना वेयरहाउस में लगातार सामने आ रही अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। किसान नेता सीताराम ठाकुर और प्रतिपाल के नेतृत्व में किसानों ने वेयरहाउस परिसर में क्रमिक धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। किसानों का आरोप है कि उपज तौल, स्लॉट व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे उन्हें कई दिनों तक परेशान होना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्रशासन और वेयरहाउस प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की। किसान नेताओं का कहना है कि यदि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वेयरहाउस में पारदर्शी व्यवस्था लागू कर किसानों की उपज का समय पर तौल और भुगतान सुनिश्चित किया जाए।1
- मध्य प्रदेश के सागर जिले में तेज आंधी-तूफान ने जमकर तबाही मचाई। जरूवाखेड़ा समेत कई जगह खेतों में लगी आग आबादी और सड़कों तक फैल गई, जिससे दहशत फैल गई और यातायात भी थम गया।4
- सागर जिले के खुरई शहर में पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।1
- सागर जिले के खुरई में पुलिस ने ₹30,000 मूल्य की 300 पाव अवैध देशी शराब जब्त कर एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी गोविंद रैकवार को खजरा हरचंद रोड से पकड़ा गया, जो शराब बेचने की फिराक में था। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान जारी रहेगा।1
- सागर में दो गैंगों के बीच खूनी संघर्ष, हथियारों से हमला करते CCTV में कैद सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिचरी टोरी इलाके में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि बीती 3 मई की रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हथियारों से हमला करने लगे। जानकारी के अनुसार विवाद रॉबी पठान और अंकित मगरा के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि रॉबी पठान ने हाल ही में “टपरा गैंग” नाम से नया गैंग बनाया है, जबकि अंकित मगरा पहले से ही अपना गैंग संचालित कर रहा है। दोनों के बीच इलाके में वर्चस्व को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों पर पहले से ही दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों की पहचान आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के रूप में की जाती है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं मामले में गोपालगंज थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि विवाद का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया है और उसकी जांच कराई जा रही है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।1
- Post by Ashish joshi1
- ब्रेकिंग न्यूज़ वायरल वीडियोसागर बीना रोड पर आग का तांडव1