थाना समाधान दिवस के अवसर पर बांसी मे पहुँचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में थाना कोतवाली बांसी में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा सुना गया। जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणो को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाये। अधिकतम प्रकरणो को निस्तारण करायें, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाये। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहे। किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करे। जो भी प्रकरण आये है उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी करायेंगे। इस दौरान थानाध्यक्ष बांसी, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

- शासन के मंशा के अनुरूप प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। आज थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन की उपस्थिति में थाना कोतवाली बांसी में थाना समाधान दिवस का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस के अवसर पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा सुना गया। जिलाधिकारी ने समस्त राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, वरासत, बंटवारा आदि के जो प्रकरण हैं उनका मौके पर जाकर सही ढंग से निस्तारण करायें। किसी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल को निर्देश दिया कि मौके पर जाकर नाली का विवाद, चकमार्ग का विवाद व जमीन बटवारा व अवैध कब्जा/पट्टा प्रकरणो को शिकायतकर्ता की उपस्थिति में निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित कराये। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल के साथ मौके पर जाये। अधिकतम प्रकरणो को निस्तारण करायें, प्रकरण लम्बित कदापि न रखा जाये। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में आये सभी शिकायतकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आपस में मिलकर रहे। किसी प्रकार का लड़ाई-झगड़ा न करे। जो भी प्रकरण आये है उसका निस्तारण मौके पर जाकर राजस्व के अधिकारी/कर्मचारी करायेंगे। इस दौरान थानाध्यक्ष बांसी, राजस्व निरीक्षक व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।1
- एंकर -सिद्धार्थनगर में एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई। इटवा तहसील के लेखपाल अरविंद रिश्वत लेते गिरफ्तार। शिकायत के आधार पर टीम ने जाल बिछाकर पकड़ा। तहसील कार्यालय के कक्ष से उनको लिया हिरासत में। एंटी करप्शन टीम लेखपाल को ले गई जोगिया कोतवाली। कोतवाली में आरोपी लेखपाल के साथी लेखपालों ने जमकर काटा बवाल। पुलिस और एंटी करप्शन टीम आगे के कानूनी कार्रवाई में जुटी। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप।1
- नेपाल हादसे में घायलों से मिलें डीएम और एसपी,जाना घायलों की स्थिति1
- महराजगंज से एक गर्व की खबर सामने आई है… जहां एक साधारण परिवार के बेटे ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया है। जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरा परसौनी में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई… जब गांव के होनहार बेटे नवनीत मिश्रा CRPF में असिस्टेंट कमांडेंट बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरा गांव मानो जश्न में डूब गया… और विजय रैली निकालकर अपनी खुशी का इज़हार किया गया।1
- कैंपियरगंज में जियो टावर में लगी भीषण आग, समय रहते पाया गया काबू कैंपियरगंज तहसील क्षेत्र के समीप जल निगम के बगल में लगे जियो टावर में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टावर के सिस्टम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे तेज लपटें और धुआं उठने लगा। स्थिति को गंभीर देखते हुए तत्काल 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- गांधी चौक पर घंटों रेंगती रहीं गाड़ियाँ, जाम में फंसे राहगीर बेहाल पुलिस बूथ के आसपास नहीं दिखी पुलिस, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर2
- गोरखपुर। कैंम्पियरगंज थाना क्षेत्र के चौमुखा नगर पंचायत के वीरबहादुर नगर वार्ड में दिनदहाड़े बाइक चोरी की घटना सामने आई है। पीड़ित अभिषेक सिंह, पुत्र वीरेंद्र सिंह (सरकारी अधिवक्ता), ने बताया कि उनकी हीरो स्प्लेंडर प्लस (नंबर: UP 51 BB 1199) घर के बाहर खड़ी थी। बताया जा रहा है कि 25 अप्रैल को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच एक अज्ञात युवक फोन पर बात करते हुए मौके पर पहुंचा और मौका पाकर बाइक लेकर फरार हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना की पूरी वारदात पास के एक अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपी स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। पीड़ित ने थाना कैंम्पियरगंज में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।1
- महराजगंज के नेपाल सीमा से सटे इलाकों में पेट्रोल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। आरोप है कि कालाबाजारी करने वाले लोग डिब्बों और गाड़ियों के जरिए पेट्रोल नेपाल ले जाकर ऊंचे दामों में बेच रहे हैं। कीमतों के अंतर का फायदा उठाकर कुछ लोग बड़ा मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि आम लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी पेट्रोल नहीं मिल पा रहा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।1