logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चैत्र नवरात्रि पर ग्राम जरवाही में लोहार बाबा की मडिया में उमडा जन सैलाब चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी के दिन लोहार बाबा की मड़िया में श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर माता रानी के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। मंदिर से जुड़े पंडा विश्वकर्मा परिवार के अनुसार, इस प्राचीन मंदिर की स्थापना लगभग 100 वर्ष पूर्व उनके पूर्वज पंडा नत्थूलाल विश्वकर्मा द्वारा की गई थी। यह स्थान जोगनी का अखाड़ा माना जाता है, जहां कालका माता, जोगनी माता, शारदा माता एवं हनुमान जी विराजमान हैं। पंडा संतलाल विश्वकर्मा ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों की लगातार भीड़ बनी रहती है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर ज्वारे बोते हैं और नवमी के दिन मढ़ा तालाब में उनका विधि-विधान से विसर्जन करते हैं। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर कार्यकर्ता पंडा संतलाल विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, कुंवरलाल रजक, अशोक रजक, मुन्ना कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रामदुलारे कुशवाहा एवं रामलाल रजक, लकी,आयुष विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। नवमी के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां भक्तों ने भजन-कीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया।

20 hrs ago
user_Pawan Shrivastava
Pawan Shrivastava
Local News Reporter कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
20 hrs ago

चैत्र नवरात्रि पर ग्राम जरवाही में लोहार बाबा की मडिया में उमडा जन सैलाब चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नवमी के दिन लोहार बाबा की मड़िया में श्रद्धालुओं का भारी जन सैलाब उमड़ पड़ा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने मंदिर में दर्शन कर माता रानी के चरणों में अपनी आस्था अर्पित की। मंदिर से जुड़े पंडा विश्वकर्मा परिवार के अनुसार, इस प्राचीन मंदिर की स्थापना लगभग 100 वर्ष पूर्व उनके पूर्वज पंडा नत्थूलाल विश्वकर्मा द्वारा की गई थी। यह स्थान जोगनी का अखाड़ा माना जाता है, जहां कालका माता, जोगनी माता, शारदा माता एवं हनुमान जी विराजमान हैं। पंडा संतलाल विश्वकर्मा ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में भक्तों की लगातार भीड़ बनी रहती है। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने पर ज्वारे बोते हैं और नवमी के दिन मढ़ा तालाब में उनका विधि-विधान से विसर्जन करते हैं। इस धार्मिक आयोजन में मंदिर कार्यकर्ता पंडा संतलाल विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, कुलदीप विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, कुंवरलाल रजक, अशोक रजक, मुन्ना कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रामदुलारे कुशवाहा एवं रामलाल रजक, लकी,आयुष विश्वकर्मा सहित अन्य ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा। नवमी के इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला, जहां भक्तों ने भजन-कीर्तन कर माता रानी का गुणगान किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Rahul Lakhera
    1
    Post by Rahul Lakhera
    user_Rahul Lakhera
    Rahul Lakhera
    Actor सिहोरा, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • ग्राम पंचायत खेड़ा जिला कटनी बिजरावगढ़ तहसील थाना बरही कार्यक्रम
    1
    ग्राम पंचायत खेड़ा जिला कटनी बिजरावगढ़ तहसील थाना बरही 
कार्यक्रम
    user_Amit Singh
    Amit Singh
    बरही, कटनी, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Deepak Verma
    2
    Post by Deepak Verma
    user_Deepak Verma
    Deepak Verma
    करकेली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पश्चिम एशिया (खाड़ी क्षेत्र) में बढ़ते युद्ध के हालातों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) में ₹10 प्रति लीटर की बड़ी कटौती करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। ​इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद, पेट्रोल पर प्रभावी एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटकर ₹3 प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल पर इसे ₹10 से घटाकर शून्य (Nil) कर दिया गया है। ​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार ​मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे 'जनहितैषी' बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा: ​"खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालातों के बीच, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इस निर्णय से न केवल उपभोक्ताओं पर बढ़ती कीमतों का अतिरिक्त बोझ कम होगा, बल्कि रिफाइनरी उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी बड़ी सहायता मिलेगी।" ​क्यों लिया गया यह निर्णय? ​महंगाई पर लगाम: वैश्विक बाजार में कच्चा तेल $100 के पार पहुंचने के बावजूद, भारत में कीमतों को स्थिर रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। ​आपूर्ति में निरंतरता: एक्साइज ड्यूटी में कटौती से तेल कंपनियों (OMCs) के घाटे में कमी आएगी, जिससे देशभर में ईंधन की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रहेगी। ​निर्यात पर सख्ती: सरकार ने घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीजल और एटीएफ (ATF) के निर्यात पर अतिरिक्त टैक्स भी लगाया है, ताकि देश के भीतर तेल की कमी न हो। ​आम जनता को क्या होगा फायदा? ​विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें जिस तेजी से बढ़ रही थीं, यदि यह कटौती नहीं की जाती तो पेट्रोल-डीजल के दाम ₹15-20 तक बढ़ सकते थे। सरकार के इस हस्तक्षेप से फिलहाल खुदरा कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी और माल ढुलाई महंगी होने से बचेगी, जिससे आम आदमी की रसोई पर सीधा असर नहीं पड़ेगा। ​ब्यूरो रिपोर्ट, मध्य भारत न्यूज़
    1
    पश्चिम एशिया (खाड़ी क्षेत्र) में बढ़ते युद्ध के हालातों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देशवासियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी (केंद्रीय उत्पाद शुल्क) में ₹10 प्रति लीटर की बड़ी कटौती करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
​इस महत्वपूर्ण फैसले के बाद, पेट्रोल पर प्रभावी एक्साइज ड्यूटी ₹13 से घटकर ₹3 प्रति लीटर रह गई है, जबकि डीजल पर इसे ₹10 से घटाकर शून्य (Nil) कर दिया गया है।
​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया आभार
​मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्र सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए इसे 'जनहितैषी' बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा:
​"खाड़ी क्षेत्र में युद्ध जैसे हालातों के बीच, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का निर्णय अत्यंत सराहनीय है। इस निर्णय से न केवल उपभोक्ताओं पर बढ़ती कीमतों का अतिरिक्त बोझ कम होगा, बल्कि रिफाइनरी उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में भी बड़ी सहायता मिलेगी।"
​क्यों लिया गया यह निर्णय?
​महंगाई पर लगाम: वैश्विक बाजार में कच्चा तेल $100 के पार पहुंचने के बावजूद, भारत में कीमतों को स्थिर रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।
​आपूर्ति में निरंतरता: एक्साइज ड्यूटी में कटौती से तेल कंपनियों (OMCs) के घाटे में कमी आएगी, जिससे देशभर में ईंधन की आपूर्ति बिना किसी बाधा के जारी रहेगी।
​निर्यात पर सख्ती: सरकार ने घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए डीजल और एटीएफ (ATF) के निर्यात पर अतिरिक्त टैक्स भी लगाया है, ताकि देश के भीतर तेल की कमी न हो।
​आम जनता को क्या होगा फायदा?
​विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें जिस तेजी से बढ़ रही थीं, यदि यह कटौती नहीं की जाती तो पेट्रोल-डीजल के दाम ₹15-20 तक बढ़ सकते थे। सरकार के इस हस्तक्षेप से फिलहाल खुदरा कीमतों में स्थिरता बनी रहेगी और माल ढुलाई महंगी होने से बचेगी, जिससे आम आदमी की रसोई पर सीधा असर नहीं पड़ेगा।
​ब्यूरो रिपोर्ट, मध्य भारत न्यूज़
    user_MADHYA BHARAT NEWS
    MADHYA BHARAT NEWS
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • दमोह -डीपीएस दमोह के नाम से प्रसारित QR कोड/ऑनलाइन पुस्तक क्रय संबंधी भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें। अभिभावकगण पुस्तकें केवल अधिकृत माध्यमों या अपनी सुविधा अनुसार स्टेशनरी से ही क्रय करें।
    1
    दमोह -डीपीएस दमोह के नाम से प्रसारित QR कोड/ऑनलाइन पुस्तक क्रय संबंधी भ्रामक संदेशों पर विश्वास न करें।
अभिभावकगण पुस्तकें केवल अधिकृत माध्यमों या अपनी सुविधा अनुसार स्टेशनरी से ही क्रय करें।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Unchehra news
    1
    Post by Unchehra news
    user_Unchehra news
    Unchehra news
    News Anchor उंचाहरा, सतना, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल न्यूज खबर विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9974778863 मध्य प्रदेश
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल  न्यूज खबर विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9974778863 मध्य प्रदेश
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Pawai, Panna•
    2 hrs ago
  • दमोह -ग्राम सगरोन एवं ग्राम मगरोन में सामुदायिक भवनों के भूमिपूजन के साथ-साथ प्रभु श्री वनवासी राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ग्राम बरोदा एवं ग्राम हिनौती में सामुदायिक भवन एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया। ये सभी विकास कार्य क्षेत्र की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने रामनवमी के पावन अवसर पर विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान व्यक्त किये।
    2
    दमोह -ग्राम सगरोन एवं ग्राम मगरोन में सामुदायिक भवनों के भूमिपूजन के साथ-साथ प्रभु श्री वनवासी राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन में भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त ग्राम बरोदा एवं ग्राम हिनौती में सामुदायिक भवन एवं पुलिया निर्माण कार्यों का भी विधिवत भूमिपूजन किया गया। ये सभी विकास कार्य क्षेत्र की जनता के लिए लाभकारी सिद्ध होंगे और ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगे। इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने रामनवमी के पावन अवसर पर विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों के दौरान व्यक्त किये।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    1
    Post by भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.