Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुरु पूर्णिमा पर हरि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लिया गुरु नारायण महाराज का आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा पर हरि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लिया गुरु नारायण महाराज का आशीर्वाद रायपुर। हरि आश्रम, लक्की तालाब नगर पालिका रायपुर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने अपने पूज्य गुरु नारायण महाराज का शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा वस्त्र व अन्य भेंट सामग्री अर्पित कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। आयोजन के दौरान आश्रम में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।
Shyam Saini
गुरु पूर्णिमा पर हरि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लिया गुरु नारायण महाराज का आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा पर हरि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लिया गुरु नारायण महाराज का आशीर्वाद रायपुर। हरि आश्रम, लक्की तालाब नगर पालिका रायपुर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने अपने पूज्य गुरु नारायण महाराज का शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा वस्त्र व अन्य भेंट सामग्री अर्पित कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। आयोजन के दौरान आश्रम में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।
More news from राजस्थान and nearby areas
- गुरु पूर्णिमा पर हरि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लिया गुरु नारायण महाराज का आशीर्वाद गुरु पूर्णिमा पर हरि आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने लिया गुरु नारायण महाराज का आशीर्वाद रायपुर। हरि आश्रम, लक्की तालाब नगर पालिका रायपुर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने अपने पूज्य गुरु नारायण महाराज का शॉल ओढ़ाकर, पुष्पमालाएं पहनाकर तथा वस्त्र व अन्य भेंट सामग्री अर्पित कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने गुरु महिमा का गुणगान करते हुए गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की। आयोजन के दौरान आश्रम में उत्साह, श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिला।1
- पिपलिया खुर्द में विकास कार्यों की खुली पोल, खस्ताहाल सड़क में फंसी बच्चों से भरी स्कूल बस। बड़ा हादसा हो जाएगा तो इसका कौन जिम्मेदार होगा जैतारण । ग्राम पंचायत पिपलिया खुर्द में विकास कार्यों की हकीकत उस समय सामने आ गई, जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस खस्ताहाल सड़क में फंस गई। बस को काफी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की सहायता से बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर वर्ष लाखों रुपये स्वीकृत होते हैं, लेकिन धरातल पर सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है। उनका आरोप है कि विकास कार्यों में गंभीर लापरवाही बरती गई है, जिसका खामियाजा आम जनता और स्कूली बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए और विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- गुरु पूर्णिमा पर संत रामानंद दास महाराज का भाजपा किसान मोर्चा ने किया सम्मान1
- राजसमंद के गिलुंड में सबसे ज्यादा 42 मिमी बारिश : गर्मी और उमस से राहत...1
- आसींद कस्बे के नर्सिंग द्वारा मंदिर में मनाया गया गुरुपूर्णिमा का पर्व, गुरु रामचरण दास जी महाराज का शिष्यों ने किया सम्मान विशाल भंडारे का हुआ आयोजन आसींद/ आसींद कस्बे में स्थिति नर्सिंग द्वारा मंदिर पर श्री केशव भक्त मंडल नर्सिंग द्वारा आज गुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ मनाया गया वही सुबह से ही नृसिंह द्वारे में पहुंचकर गुरु शिष्य की परम्परा का निर्वाह करते हुए शिष्यों ने गुरु को नमन किया और गुरुभक्ति का संगम देखने को मिला, वही इस मौके पर आसींद कस्बे एवं बाहर से आने वाले भक्तजनों के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया तथा हजारों भक्तों में गुरु भक्ति में लीन होकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया आसींद मंजूर 94138895963
- गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पीसांगन गणगौरी चौक नर्मदेश्वर शिव मंदिर श्रावण मास के के आगमन पर विशेष पूजा अर्चना का आयोजन गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर गणगौरी चौक नर्मदेश्वर शिव मंदिर श्रावण मास के के आगमन पर विशेष पूजा अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हुआ सभी ग्राम वासियों की तरफ से पंडित घनश्याम जोशी, पूर्व उपसरपंच बद्री प्रसाद साहू ,राजेश वर्मा कालूराम कुमावत,त्रिलोक चंद साहू श्रीकांत जोशी इंद्र प्रकाश नागवान ,योगेश तिवाडी, गणेश सांखला, अभयराज आबाड़ अमरचंद सेन, मोतीलाल सोनी, चेतन पाठक, चिराग सेन ,दिनेश सेन, मोनू सेन विशेष पूजा अर्चना श्रृंगार आरती की गई समस्त ग्रामवासी मौजूद है1
- रायपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव मैं दिन धाड़े महिला के साथ लूटमार गुड़िया में बंदूक की नोक पर बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण लूटे घटना का विवरण पीपलिया-गुड़िया सड़क पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता: बुजुर्ग महिला, जो गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर से दर्शन कर घर लौट रही थीं। घटना का तरीका: बदमाशों ने महिला को रास्ते में रोककर बंदूक दिखाकर डराया-धमकाया और उनके सोने के गहने लूटकर मौके से फरार हो गए।1