दतिया ब्रेकिंग ----- *दतिया में शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त संपन्न हुआ मतदान।* 291 बूथों पर संपन्न हुआ मतदान। * दतिया ब्रेकिंग ----- *दतिया में शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त संपन्न हुआ मतदान।* 291 बूथों पर संपन्न हुआ मतदान। *DM और SP ने लगातार किया निरीक्षण। 2600 जवानों की निगरानी में संपन्न हुआ मतदान*। सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM में हुई कैद। *मतदान के दौरान पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल की दिन भर रही पैनी नजर।* मतदाताओं ने निर्भीक निडर और स्वतंत्र रूप से किया मतदान।मतदाताओं में दिखा जोश इस लोकतंत्र के महा पर्व में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा। *मतदान दल केंद्रों से EVM जमा करने के लिए पॉलिटेक्निक के लिए रवाना।* आज दिन भर शहर से अंचल तक खाकी का रहा कड़ा पहरा। *चंबल डीआईजी सुनील कुमार जैन, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल सहित आला अफसरों ने संवेदनशील एंव अति संवेदनशील बूथ केंद्रों का किया निरिक्षण।*
दतिया ब्रेकिंग ----- *दतिया में शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त संपन्न हुआ मतदान।* 291 बूथों पर संपन्न हुआ मतदान। * दतिया ब्रेकिंग ----- *दतिया में शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त संपन्न हुआ मतदान।* 291 बूथों पर संपन्न हुआ मतदान। *DM और SP ने लगातार किया निरीक्षण। 2600 जवानों की निगरानी में संपन्न हुआ मतदान*। सभी प्रत्याशियों की किस्मत EVM में हुई कैद। *मतदान के दौरान पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल की दिन भर रही पैनी नजर।* मतदाताओं ने निर्भीक निडर और स्वतंत्र रूप से किया मतदान।मतदाताओं में दिखा जोश इस लोकतंत्र के महा पर्व में बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा। *मतदान दल केंद्रों से EVM जमा करने के लिए पॉलिटेक्निक के लिए रवाना।* आज दिन भर शहर से अंचल तक खाकी का रहा कड़ा पहरा। *चंबल डीआईजी सुनील कुमार जैन, कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल सहित आला अफसरों ने संवेदनशील एंव अति संवेदनशील बूथ केंद्रों का किया निरिक्षण।*
- दतिया उपचुनाव के के बाद कांग्रेस नेता एक दूसरे पर भीतर घाट का आरोप लगा रहे हैं पहले कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने राजेंद्र भारती पर लगाया था आप इसके बाद राजेंद्र भारती ने परतवार करते हुए कहा कि वह अपनी गले बांध में झांक ले हमने तो ऐसा नहीं किया1
- लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या का दबोह वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने शुक्रवार को दबोह स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी जाना कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा रहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी विशेष शिकायत से इनकार किया इसके बाद एसडीएम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, भोजन कक्ष, आवासीय कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश आश्रम प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई है। निरीक्षण में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक पाई गई हैं। केवल साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आश्रम प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन से जुड़े संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वृद्धाश्रम, छात्रावास, अस्पताल तथा अन्य शासकीय संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1
- भोपाल , मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव पर भाजपा का पलटवार कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा ने घेरा1
- गौ माता हमारे लिए पशु नहीं मां है बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बोला हल्ला बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल गौ माता हमारे लिए पशु नहीं "मां" है - बजरंग दल गौ माता को आवारा पशु कहने वाले ऐसे अधिकारियों से बजरंग दल को निपटना आता है, नरेंद्र पटेल छिंदवाड़ा में जिला पशु चिकित्सा कार्यालय पहुंचकर जमकर किया प्रदर्शन उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉक्टर एचजीएस पक्षवार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी बजरंग दल की मांग है कि लापरवाह पशु चिकित्सा अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए, लगातार छिंदवाड़ा जिले में हो रही गोवंश की मौतों को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश जिला पशु चिकित्सा अधिकारी के खिलाफ फूटा आक्रोश, पुतला दहन कर की नारेबाजी,कलेक्ट्रेट पहुंच कर सोपा ज्ञापन बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया बड़ा प्रदर्शन,1
- क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत क्या बोली कल्लू कुशवाहा की पत्नी सुनिए पूरी बात को भिंड की अदालत1
- कोंच में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज ने विधायक मूलचंद्र निरंजन का किया सम्मान, प्रेरणा द्वार निर्माण पर जताया आभार जालौन के कोंच में शनिवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा जनपद जालौन-भिंड मुख्य मार्ग पर बंगरा स्थित जनपद सीमा पर खंगार क्षत्रिय समाज के महापुरुष एवं प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की स्मृति में भव्य प्रेरणा द्वार स्थापित कराए जाने पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से न केवल खंगार क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिला है, बल्कि जनपद जालौन की ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा द्वार आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराएगा तथा समाज में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन के जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप भान सिंह (पिंटू) हरिपुरा, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नरेंद्र परिहार, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह परिहार, आलोक कुमार, धगुबा, दिलीप कुमत, भूपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश परिहार, भगवत शरण, राजकुमार, रमेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।1
- पोषण आहार के नाम पर नमक-पूड़ी, मैहर की आंगनवाड़ी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश पोषण आहार के नाम पर नमक-पूड़ी, मैहर की आंगनवाड़ी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश मैहर। मैहर जिले के ग्राम ककरा स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चों को निर्धारित पोषण आहार के स्थान पर केवल नमक और पूड़ी परोसी गई। वीडियो सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है वायरल वीडियो के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के बजाय केवल नमक के साथ पूड़ी दी गई। यदि यह दावा सही पाया जाता है, तो इसे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही माना जा सकता है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जांच के दिए गए निर्देश मामला सामने आने के बाद मैहर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजेंद्र बांगरे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित सीडीपीओ (CDPO) को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों में कितनी सच्चाई है।1
- शहपुरा में शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा नौकरी पर पहुंची पुलिस डिंडौरी- डिंडौरी जिले के शहपुरा में शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा,, पिकअप छोड़ फरार हुआ चालक, खाद क़े बोरियो क़े बीच लाखों की शराब,मौक़े पर पहुंची शहपुरा पुलिस, जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर पंजाबी ढाबा क़े पास की घटना,पिकअप वाहन क़े नंबर प्लेट से एक नंबर गायब,, भारी मात्रा में शराब तस्करी की जताई जा रही आशंका,,शहपुरा पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी1