logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पोषण आहार के नाम पर नमक-पूड़ी, मैहर की आंगनवाड़ी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश पोषण आहार के नाम पर नमक-पूड़ी, मैहर की आंगनवाड़ी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश मैहर। मैहर जिले के ग्राम ककरा स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चों को निर्धारित पोषण आहार के स्थान पर केवल नमक और पूड़ी परोसी गई। वीडियो सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है वायरल वीडियो के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के बजाय केवल नमक के साथ पूड़ी दी गई। यदि यह दावा सही पाया जाता है, तो इसे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही माना जा सकता है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जांच के दिए गए निर्देश मामला सामने आने के बाद मैहर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजेंद्र बांगरे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित सीडीपीओ (CDPO) को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों में कितनी सच्चाई है।

8 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
8 hrs ago

पोषण आहार के नाम पर नमक-पूड़ी, मैहर की आंगनवाड़ी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश पोषण आहार के नाम पर नमक-पूड़ी, मैहर की आंगनवाड़ी का वीडियो वायरल, जांच के आदेश मैहर। मैहर जिले के ग्राम ककरा स्थित एक आंगनवाड़ी केंद्र का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बच्चों को निर्धारित पोषण आहार के स्थान पर केवल नमक और पूड़ी परोसी गई। वीडियो सामने आने के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है वायरल वीडियो के आधार पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के बजाय केवल नमक के साथ पूड़ी दी गई। यदि यह दावा सही पाया जाता है, तो इसे बच्चों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही माना जा सकता है। हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। जांच के दिए गए निर्देश मामला सामने आने के बाद मैहर के जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) राजेंद्र बांगरे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित सीडीपीओ (CDPO) को जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच कराई जाएगी और जांच में जो भी कर्मचारी या जिम्मेदार व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। अब सभी की नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों में कितनी सच्चाई है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    1
    Post by हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तेज रफ्तार बाइक से फिसली महिला बुरी तरह हुई घायल समय पर नही पहुंची 108 तेज रफ्तार बाइक से फिसली महिला बुरी तरह हुई घायल समय पर नही पहुंची 108 बाइक से पहुंचाए अस्पताल रेफर के दौरान मौत रिश्तेदार के घर घूमने जा रहे पति पत्नी एंकर - घटना अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 43 की छोट बेलिया की है जहां बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे पति पत्नी की तेज रफ्तार बाइक से महिला गिरने से घायल हो गई। जिससे महिला के सर पर गंभीर चोट आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा 108 को फोन किया गया। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची जिस पर बाइक से ही महिला को प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल अनूपपुर के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में महिला की मौत हो गई ये पूरी घटना बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोट बेलिया नेशनल हाईवे 43 पर हुआ है जिसका सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है।
    1
    तेज रफ्तार बाइक से फिसली महिला
बुरी तरह हुई घायल
समय पर नही पहुंची 108
तेज रफ्तार बाइक से फिसली महिला
बुरी तरह हुई घायल
समय पर नही पहुंची 108
बाइक से पहुंचाए अस्पताल
रेफर के दौरान मौत
रिश्तेदार के घर घूमने जा रहे पति पत्नी 
एंकर - घटना अनूपपुर जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाइवे 43 की छोट बेलिया की है जहां
बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे पति पत्नी की तेज रफ्तार बाइक से महिला गिरने से घायल हो गई।
जिससे महिला के सर पर गंभीर चोट 
आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा 108 को फोन किया गया।
एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची जिस पर बाइक से ही महिला को प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी में भर्ती कराया गया । जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होते देख जिला अस्पताल अनूपपुर के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में महिला की मौत हो गई ये पूरी घटना बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोट बेलिया नेशनल हाईवे 43 पर हुआ है 
जिसका सीसीटीवी फुटेज भी समाने आया है।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या का दबोह वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने शुक्रवार को दबोह स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी जाना कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा रहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी विशेष शिकायत से इनकार किया इसके बाद एसडीएम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, भोजन कक्ष, आवासीय कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश आश्रम प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई है। निरीक्षण में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक पाई गई हैं। केवल साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आश्रम प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन से जुड़े संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वृद्धाश्रम, छात्रावास, अस्पताल तथा अन्य शासकीय संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या का दबोह वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण
लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने शुक्रवार को दबोह स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी जाना कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा रहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी विशेष शिकायत से इनकार किया इसके बाद एसडीएम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, भोजन कक्ष, आवासीय कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश आश्रम प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई है। निरीक्षण में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक पाई गई हैं। केवल साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आश्रम प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन से जुड़े संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वृद्धाश्रम, छात्रावास, अस्पताल तथा अन्य शासकीय संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • भोपाल , मध्यप्रदेश दतिया उपचुनाव में भाजयुमो सक्रिय श्याम टेलर बोले भाजपा की जीत तय
    1
    भोपाल , मध्यप्रदेश 

दतिया उपचुनाव में भाजयुमो सक्रिय
श्याम टेलर बोले भाजपा की जीत तय
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* जनपद जालौन, 01 अगस्त 2026 *निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विवाह, मुंडन एवं अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं किफायती स्थान उपलब्ध कराने की परिकल्पना के तहत बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    3
    *निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* 

जनपद जालौन, 01 अगस्त 2026 
*निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* 
माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विवाह, मुंडन एवं अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं किफायती स्थान उपलब्ध कराने की परिकल्पना के तहत बनाया जा रहा है। 
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। 
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 min ago
  • प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।
    1
    प्रसूता वार्ड में पहुंचे कलेक्टर, भर्ती महिलाओं से पूछा हाल: व्यवस्थाओं का लिया जायजा, नियमित जांच के दिए निर्देश
भिंड।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता वार्ड का राउंड लेकर भर्ती महिलाओं से उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ.आरके मिश्रा,सीएमएचओ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को वार्ड में कुछ व्यवस्थाओं में कमियां दिखाई दीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शालिनी जैन से पूछा कि भर्ती महिलाओं का नियमित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक जांच की जा रही हैं या नहीं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रसूता की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर कलेक्टर ने नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए माताओं को स्तनपान के महत्व के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाली प्रत्येक प्रसूता को स्तनपान से जुड़े आवश्यक परामर्श दिए जाएं ताकि नवजात को जीवन की बेहतर शुरुआत मिल सके।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा.. खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड.. मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है!तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्केफ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है!शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी पत्नी के नाम का इ टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है तथा पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है!सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे जहाँ दुकान बंद मिली!जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया!इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया जहाँ भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था!खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील्ड किया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी!साथ ही तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है जहाँ किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है!
    1
    किसान बनकर खाद दुकान पर पहुंचे तहसीलदार नरेश शर्मा..
खाद वितरण मे लापरवाही और किसानो को खाद ना देने पर अम्बाह मे खाद दुकान सील्ड..
मुरैना कलेक्टर लोकेश जांगिड़ द्वारा सभी निजी खाद विक्रेताओं को  किसानो को तत्काल खाद वितरण करने के निर्देश दिए गए है!तहसील अम्बाह मे सुबह 8 बजे से थाना परिसर मे तहसीलदार नरेश शर्मा की उपस्थिति मे मार्केफ़ेद द्वारा नियमित रूप से खाद का वितरण किया जा रहा है!शनिवार को खाद वितरण की ड्यूटी के दौरान तहसीलदार नरेश शर्मा को एक कृषक मकरंद शर्मा द्वारा शिकायत की गयी कि उनकी पत्नी के नाम का इ टोकन जारी होने के बाद भी नीरज उपाध्याय खाद बीज भंडार द्वारा खाद नहीं दिया जा रहा है तथा पिछले 3 दिनों से दुकान बंद है!सूचना मिलने पर तहसीलदार नरेश शर्मा स्वयं किसान बनकर नीरज उपाध्याय खाद वितरण केंद्र पर पहुंचे जहाँ दुकान बंद मिली!जब दुकान खुलवाकर खाद देने को कहा गया तो खाद की अनुपलब्धता बताकर वापस लौटाया गया!इसके बाद तहसीलदार नरेश शर्मा ने एस ए डी ओ अम्बाह महेश किरार, राजस्व विभाग के पटवारी एवं थाना अम्बाह के बल के साथ दुकान खुलवाकर निरीक्षण किया जहाँ भरपूर मात्रा मे डी ए पी एवं अन्य खाद उपलब्ध था!खाद विक्रेता द्वारा दुकान बंद रखने, इ टोकन वाले किसानो को खाद प्रदान ना करने एवं खाद वितरण मे अनियमितता करने के कारण दुकान को तत्काल सील्ड किया गया!तहसीलदार नरेश शर्मा द्वारा बताया गया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर मुरैना को भेजा जायेगा साथ ही तहसील अम्बाह मे कृषकों को सही समय पर और उचित मूल्य पर खाद वितरण ना करने वाले दुकानदारों एवं सोसाइटी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी!साथ ही तहसीलदार नरेश शर्मा ने तहसील अम्बाह के कृषकों के लिए अपना मोबाइल नम्बर 9174952120 भी जारी किया है जहाँ किसान खाद वितरण के अधिक मूल्य, खाद प्रदान ना करने एवं दुकान ना खुलने सम्बंधित शिकायत कर सकते है!
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शहपुरा में शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा नौकरी पर पहुंची पुलिस डिंडौरी- डिंडौरी जिले के शहपुरा में शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा,, पिकअप छोड़ फरार हुआ चालक, खाद क़े बोरियो क़े बीच लाखों की शराब,मौक़े पर पहुंची शहपुरा पुलिस, जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर पंजाबी ढाबा क़े पास की घटना,पिकअप वाहन क़े नंबर प्लेट से एक नंबर गायब,, भारी मात्रा में शराब तस्करी की जताई जा रही आशंका,,शहपुरा पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी
    1
    शहपुरा में शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा नौकरी पर पहुंची पुलिस
डिंडौरी- डिंडौरी जिले के शहपुरा में शराब से भरा पिकअप वाहन पलटा,, पिकअप छोड़ फरार हुआ चालक, खाद क़े बोरियो क़े बीच लाखों की शराब,मौक़े पर पहुंची शहपुरा पुलिस, जबलपुर अमरकंटक मार्ग पर पंजाबी ढाबा क़े पास की घटना,पिकअप वाहन क़े नंबर प्लेट से एक नंबर गायब,, भारी मात्रा में शराब तस्करी की जताई जा रही आशंका,,शहपुरा पुलिस की टीम घटना की जांच में जुटी
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.