logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* जनपद जालौन, 01 अगस्त 2026 *निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विवाह, मुंडन एवं अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं किफायती स्थान उपलब्ध कराने की परिकल्पना के तहत बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है, जिससे स्थानीय लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Nikhil tiwari
Nikhil tiwari
Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* जनपद जालौन, 01 अगस्त 2026 *निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समयबद्ध निर्माण के दिए निर्देश* माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणा के क्रम में उरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडोरा में निर्माणाधीन पंचायत उत्सव भवन का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी

ने बताया कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को विवाह, मुंडन एवं अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु सुलभ एवं किफायती स्थान उपलब्ध कराने की परिकल्पना के तहत बनाया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवन के विभिन्न भागों का अवलोकन करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत उत्सव भवन ग्रामीण क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण जनोपयोगी परियोजना है, जिससे स्थानीय

लोगों को सामाजिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से निर्माण की प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को शीघ्र इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा नियमित निगरानी पर विशेष बल देते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं कि जाएगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,नदीगांव में अवैध फैक्ट्री, भू-कब्जे और बिजली चोरी के आरोपों को लेकर सामाधन दिवस कक्ष गेट के बाहर सभासद धरने पर बैठे, निष्पक्ष जांच की मांग कोंच तहसील परिसर में समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत नदीगांव के वार्ड-5 के सभासद अमित कुमार जाटव सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री संचालन, बिजली चोरी और जांच रिपोर्ट में अनियमितता के आरोपों को लेकर समाधान दिवस कक्ष गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि भू-माफियाओं, नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है तथा शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सभासद ने मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध फैक्ट्री को सील करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या संबंधित पक्ष का जवाब अभी सामने नहीं आया है।
    1
    कोंच,नदीगांव में अवैध फैक्ट्री, भू-कब्जे और बिजली चोरी के आरोपों को लेकर सामाधन दिवस कक्ष गेट के बाहर सभासद धरने पर बैठे, निष्पक्ष जांच की मांग
कोंच तहसील परिसर में समाधान दिवस के दौरान नगर पंचायत नदीगांव के वार्ड-5 के सभासद अमित कुमार जाटव सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जा, इंटरलॉकिंग फैक्ट्री संचालन, बिजली चोरी और जांच रिपोर्ट में अनियमितता के आरोपों को लेकर समाधान दिवस कक्ष गेट के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि भू-माफियाओं, नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी भूमि पर अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है तथा शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। सभासद ने मामले की निष्पक्ष जांच, अवैध फैक्ट्री को सील करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या संबंधित पक्ष का जवाब अभी सामने नहीं आया है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
  • जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है
    1
    जालौन जिले में जब मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी नहीं है सुरक्षित 
नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के उरई तहसील से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं जहां आज एक अजीबोगरीब घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया 
दरअसल एक व्यक्ति ने मजिस्ट्रेट की गाड़ी चुराई और उसे ले जाने वाला ही था कि पकड़ा गया उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक* *एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक* *एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही* जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी आप को बता दें पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिनकी मदद से सड़क पर चल रहे वाहनों की गति का सटीक आकलन किया जा सकेगा बाइक में स्पीड लेजर गन ई-चालान कैमरा मल्टी टोन सायरन पब्लिक एड्रेस पीए सिस्टम फ्लैशर और वार्निंग लाइट सहित कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं इन उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीड वाहन की पहचान कर मौके पर ही उसका ई-चालान किया जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है ऐसे में इंटरसेप्टर मोटर साइकिलों के संचालन से न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों व्यस्त चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर ओवरस्पीड बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा करना है यदि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का ईमानदारी से अनुपालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है आधुनिक संसाधनों और तकनीक के बेहतर उपयोग से जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जाएगा इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से अब हाईवे प्रमुख सड़कों और शहर के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर त्वरित निगरानी संभव होगी इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ साथ सड़क सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है आप को बता दें इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
    3
    *अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक*

*एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*अब ओवरस्पीडिंग नहीं होगी आसान जालौन पुलिस को मिलीं दो इंटरसेप्टर बाइक /तेज रफ्तार वालों की अब खैर नहीं /जालौन पुलिस ने उतारीं इंटरसेप्टर बाइक*
*एसपी विनय कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना /स्पीड लेजर गन और ई चालान कैमरे से होगी तत्काल कार्यवाही*
जनपद जालौन उरई में सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शुक्रवार को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न मार्गों पर रवाना किया आधुनिक तकनीक से लैस इन बाइकों के माध्यम से अब तेज रफ्तार लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी
आप को बता दें पुलिस अधीक्षक ने  बताया कि इन इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों में अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं जिनकी मदद से सड़क पर चल रहे वाहनों की गति का सटीक आकलन किया जा सकेगा बाइक में स्पीड लेजर गन ई-चालान कैमरा मल्टी टोन सायरन पब्लिक एड्रेस पीए सिस्टम फ्लैशर और वार्निंग लाइट सहित कई आधुनिक तकनीकी सुविधाएं उपलब्ध हैं वहीं इन उपकरणों की सहायता से ओवरस्पीड वाहन की पहचान कर मौके पर ही उसका ई-चालान किया जा सकेगा तथा आवश्यकतानुसार अन्य वैधानिक कार्यवाही भी की जाएगी वहीं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी है ऐसे में इंटरसेप्टर मोटर साइकिलों के संचालन से न केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगेगा बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी उन्होंने यातायात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों व्यस्त चौराहों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित अभियान चलाकर ओवरस्पीड बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट गलत दिशा में वाहन चलाने तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाए
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं बल्कि लोगों के जीवन की सुरक्षा करना है यदि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें और यातायात नियमों का ईमानदारी से अनुपालन करें तो सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है आधुनिक संसाधनों और तकनीक के बेहतर उपयोग से जनपद की यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं सुरक्षित बनाया जाएगा
इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से अब हाईवे प्रमुख सड़कों और शहर के व्यस्त मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों पर त्वरित निगरानी संभव होगी इससे यातायात व्यवस्था में सुधार आने के साथ साथ सड़क सुरक्षा को भी नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है
आप को बता दें इस अवसर पर यातायात पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या का दबोह वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने शुक्रवार को दबोह स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी जाना कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा रहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी विशेष शिकायत से इनकार किया इसके बाद एसडीएम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, भोजन कक्ष, आवासीय कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश आश्रम प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई है। निरीक्षण में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक पाई गई हैं। केवल साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आश्रम प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन से जुड़े संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वृद्धाश्रम, छात्रावास, अस्पताल तथा अन्य शासकीय संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    1
    लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या का दबोह वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण
लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने शुक्रवार को दबोह स्थित वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से सीधे संवाद कर उनकी दिनचर्या, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एसडीएम ने यह भी जाना कि आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं है।निरीक्षण के दौरान एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने वृद्धजनों के साथ आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, समय पर मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं, दवाइयों की उपलब्धता तथा रहने की सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बुजुर्गों ने आश्रम में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया और किसी विशेष शिकायत से इनकार किया इसके बाद एसडीएम ने आश्रम परिसर का निरीक्षण करते हुए रसोईघर, भोजन कक्ष, आवासीय कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश आश्रम प्रबंधन को दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।मीडिया से चर्चा करते हुए एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने बताया कि वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों द्वारा व्यवस्थाओं को लेकर संतोषजनक प्रतिक्रिया दी गई है। निरीक्षण में भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य व्यवस्थाएं सामान्य रूप से ठीक पाई गई हैं। केवल साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आश्रम प्रबंधक को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।एसडीएम ने कहा कि प्रशासन आमजन से जुड़े संस्थानों की व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तरह गंभीर है। वृद्धाश्रम, छात्रावास, अस्पताल तथा अन्य शासकीय संस्थानों का समय-समय पर औचक निरीक्षण किया जाता रहेगा, ताकि व्यवस्थाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा* *हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा* *हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* औरैया जनपद के अजीतमल तहसील के मौजा रहमापुर के ग्राम हबिलिया में चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बृजेन्द्र सिंह पुत्र सिंह राम, उमाशंकर, रामसिंह और पंकज पुत्र साधूराम ने दबंगई से चकमार्ग संख्या 136 पर दीवार खड़ी कर दी है। आरोपियों पर आरोप है कि रास्ता जाम करने से गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। बरसात में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। जब ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली बनाने की बात की तो उन्हें धमकी भी दी गई। पीड़ितों ने DM से मांग की है कि चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया जाए, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।"
    4
    *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा*


*हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* 


*अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा*
*हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* 
औरैया जनपद के अजीतमल तहसील के मौजा रहमापुर के ग्राम हबिलिया में चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बृजेन्द्र सिंह पुत्र सिंह राम, उमाशंकर, रामसिंह और पंकज पुत्र साधूराम ने दबंगई से चकमार्ग संख्या 136 पर दीवार खड़ी कर दी है।
आरोपियों पर आरोप है कि रास्ता जाम करने से गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। बरसात में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। जब ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली बनाने की बात की तो उन्हें धमकी भी दी गई।
पीड़ितों ने DM से मांग की है कि चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया जाए, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।"
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • जालौन: कन्हैया होटल में निकला सर्प, मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया जालौन। नगर के कन्हैया होटल में शनिवार को अचानक एक सर्प निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सर्प को पकड़ने में प्रशिक्षित व्यक्ति मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद सर्प को आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान होटल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते सर्प को सुरक्षित पकड़ लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्प अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में सर्प दिखाई देने पर घबराने या उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना चाहिए।
    1
    जालौन: कन्हैया होटल में निकला सर्प, मचा हड़कंप, सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया
जालौन। नगर के कन्हैया होटल में शनिवार को अचानक एक सर्प निकल आने से अफरा-तफरी मच गई। होटल में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर सर्प को पकड़ने में प्रशिक्षित व्यक्ति मौके पर पहुंचा और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाकर सर्प को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद सर्प को आबादी से दूर प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस दौरान होटल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते सर्प को सुरक्षित पकड़ लिए जाने से किसी प्रकार की जनहानि या अप्रिय घटना नहीं हुई।
विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के मौसम में सर्प अक्सर भोजन और सुरक्षित स्थान की तलाश में रिहायशी इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसे में सर्प दिखाई देने पर घबराने या उसे मारने की बजाय तुरंत वन विभाग अथवा प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना देना चाहिए।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • कोंच में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज ने विधायक मूलचंद्र निरंजन का किया सम्मान, प्रेरणा द्वार निर्माण पर जताया आभार जालौन के कोंच में शनिवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा जनपद जालौन-भिंड मुख्य मार्ग पर बंगरा स्थित जनपद सीमा पर खंगार क्षत्रिय समाज के महापुरुष एवं प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की स्मृति में भव्य प्रेरणा द्वार स्थापित कराए जाने पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से न केवल खंगार क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिला है, बल्कि जनपद जालौन की ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा द्वार आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराएगा तथा समाज में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन के जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप भान सिंह (पिंटू) हरिपुरा, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नरेंद्र परिहार, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह परिहार, आलोक कुमार, धगुबा, दिलीप कुमत, भूपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश परिहार, भगवत शरण, राजकुमार, रमेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
    1
    कोंच में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज ने विधायक मूलचंद्र निरंजन का किया सम्मान, प्रेरणा द्वार निर्माण पर जताया आभार
जालौन के कोंच में शनिवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा जनपद जालौन-भिंड मुख्य मार्ग पर बंगरा स्थित जनपद सीमा पर खंगार क्षत्रिय समाज के महापुरुष एवं प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की स्मृति में भव्य प्रेरणा द्वार स्थापित कराए जाने पर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से न केवल खंगार क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिला है, बल्कि जनपद जालौन की ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा द्वार आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराएगा तथा समाज में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगा।
विधायक मूलचंद्र निरंजन के जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप भान सिंह (पिंटू) हरिपुरा, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नरेंद्र परिहार, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह परिहार, आलोक कुमार, धगुबा, दिलीप कुमत, भूपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश परिहार, भगवत शरण, राजकुमार, रमेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    11 hrs ago
  • जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया* *जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया* *जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए* जनपद जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के आसपास एक साथ तीन कबर बिज्जू दिखाई दिए अचानक जंगली जीवों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया हालांकि लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी नुकसान के तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया आप को बता दें घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कबर बिज्जुओं को अपने कब्जे में लेकर उनका निरीक्षण किया इसके बाद वन कर्मियों ने सभी कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जिससे उन्होंने प्राकृतिक आवास में वापस लौट सकें वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की कि यदि भविष्य में कोई जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश न करें इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि हाल के दिनों में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं फिलहाल तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
    4
    जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया*

*जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए*

सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन हिंगुटा गांव में दिखे तीन कबर बिज्जू /ग्रामीणों ने पकड़कर वन विभाग को सौंपा /सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया*
*जालौन आबादी में पहुंचे तीन कबर बिज्जू वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू जालौन में तीन /कबर बिज्जू मिलने से मची अफरा-तफरी सुरक्षित जंगल में छोड़े गए*
जनपद जालौन कोंच तहसील क्षेत्र के हिंगुटा गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के आसपास एक साथ तीन कबर बिज्जू दिखाई दिए अचानक जंगली जीवों के दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया हालांकि लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बिना किसी नुकसान के तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित पकड़ लिया
आप को बता दें घटना की जानकारी तत्काल वन विभाग को दी गई सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तीनों कबर बिज्जुओं को अपने कब्जे में लेकर उनका निरीक्षण किया इसके बाद वन कर्मियों ने सभी कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जिससे उन्होंने प्राकृतिक आवास में वापस लौट सकें वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों की सतर्कता की सराहना करते हुए अपील की कि यदि भविष्य में कोई जंगली जीव आबादी वाले क्षेत्र में दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने या मारने की कोशिश न करें इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित रेस्क्यू कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि हाल के दिनों में भोजन और पानी की तलाश में जंगली जीव आबादी वाले इलाकों की ओर रुख कर रहे हैं फिलहाल तीनों कबर बिज्जुओं को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
    1
    कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर

कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। 
परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.