भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां क्षेत्र के खामोर गांव में बुधवार रात आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन में अचानक जोरदार धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत लाइन टूटकर बीच रास्ते में जमीन पर गिर गई, जिससे करीब दो मिनट तक तारों में आग की लपटें उठती रहीं और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज धमाके की आवाज आई, फिर तारों से चिंगारियां निकलीं और कुछ ही पल में लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। तार गिरने के बाद भी उनमें विद्युत प्रवाह बना रहा और वे जलते रहे। गनीमत रही कि घटना के समय रास्ते से कोई व्यक्ति या पशु नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट के कारण गांव के कई घरों में विद्युत उपकरण प्रभावित हुए, जैसे पंखे जल गए और अन्य स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन गई। गांव की डेयरी परिसर में लगे बड़े ट्रांसफार्मर में भी शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे तार जल गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी क्षेत्र से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइनों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द बदलने, प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का सर्वे करवाने और आबादी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में कुछ समय तक बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जर्जर लाइनों का रखरखाव नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां क्षेत्र के खामोर गांव में बुधवार रात आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन में अचानक जोरदार धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत लाइन टूटकर बीच रास्ते में जमीन पर गिर गई, जिससे करीब दो मिनट तक तारों में आग की लपटें उठती रहीं और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज धमाके की आवाज आई, फिर तारों से चिंगारियां निकलीं और कुछ ही पल में लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। तार गिरने के बाद भी उनमें विद्युत प्रवाह बना रहा और वे जलते रहे। गनीमत रही कि घटना के समय रास्ते से कोई व्यक्ति या पशु नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट के कारण गांव के कई घरों में विद्युत उपकरण प्रभावित हुए, जैसे पंखे जल गए और अन्य स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन गई। गांव की डेयरी परिसर में लगे बड़े ट्रांसफार्मर में भी शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे तार जल गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी क्षेत्र से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइनों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द बदलने, प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का सर्वे करवाने और आबादी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में कुछ समय तक बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जर्जर लाइनों का रखरखाव नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
- भीलवाड़ा जिले के फूलियाकलां क्षेत्र के खामोर गांव में बुधवार रात आबादी क्षेत्र से गुजर रही 11 हजार केवी विद्युत लाइन में अचानक जोरदार धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के कारण विद्युत लाइन टूटकर बीच रास्ते में जमीन पर गिर गई, जिससे करीब दो मिनट तक तारों में आग की लपटें उठती रहीं और गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले तेज धमाके की आवाज आई, फिर तारों से चिंगारियां निकलीं और कुछ ही पल में लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। तार गिरने के बाद भी उनमें विद्युत प्रवाह बना रहा और वे जलते रहे। गनीमत रही कि घटना के समय रास्ते से कोई व्यक्ति या पशु नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शॉर्ट सर्किट के कारण गांव के कई घरों में विद्युत उपकरण प्रभावित हुए, जैसे पंखे जल गए और अन्य स्थानों पर शॉर्ट सर्किट की स्थिति बन गई। गांव की डेयरी परिसर में लगे बड़े ट्रांसफार्मर में भी शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे तार जल गए और विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आबादी क्षेत्र से गुजर रही जर्जर विद्युत लाइनों की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षतिग्रस्त लाइन को जल्द बदलने, प्रभावित परिवारों को हुए नुकसान का सर्वे करवाने और आबादी क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में कुछ समय तक बिजली आपूर्ति भी प्रभावित रही। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते जर्जर लाइनों का रखरखाव नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।1
- केकड़ी में गांधी पार्क विकास को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से की मुलाकात* *केकड़ी में गांधी पार्क विकास को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने विधायक से की मुलाकात* *पार्क में डोम निर्माण सहित कई मूलभूत सुविधाओं की रखी मांग , विधायक ने शीघ्र कार्य करवाने के दिए निर्देश* *केकडी 18जून (जन तंत्र तक अपडेट -पवन राठी )* *केकड़ी शहर के सब्जी मंडी स्थित गांधी पार्क में योग व अन्य गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु आधारभूत सुविधाओं के विकास की मांग को लेकर पतंजलि गांधी पार्क योग परिवार एवं जीना इसी का नाम संस्थान के प्रतिनिधि मंडल ने आज विधायक से उनके निवास पर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।* *प्रतिनिधि मंडल ने पार्क में डोम निर्माण, चबूतरा, चौकीदार कक्ष, सुरक्षा दीवार, वायरिंग, प्रकाश व्यवस्था, मिट्टी भराव, झूले-चकरी एवं साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग रखी। इस पर विधायक गौतम ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए तुरंत नगर पालिका अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देशित किया कि प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा तैयार कर नियमानुसार शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जाए।* *गौरतलब है कि गांधी पार्क केकड़ी का एकमात्र प्रमुख एवं प्राचीन पार्क है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे भ्रमण, खेलकूद और योग के लिए पहुंचते हैं। यहां नियमित रूप से संचालित योग कक्षाओं में सैकड़ों साधक भाग लेते हैं, वहीं जीना इसी का नाम संस्थान द्वारा युवाओं के लिए फिटनेस गतिविधियां भी करवाई जाती हैं। इसके अलावा यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा भी लगती है।* *प्रतिनिधियों ने बताया कि बरसात और सर्दियों के मौसम में डोम के अभाव में योग व अन्य गतिविधियों के संचालन में भारी परेशानी होती है, जिससे नियमित कार्यक्रम प्रभावित होते हैं। ऐसे में डोम सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण अत्यंत आवश्यक है।* *विधायक द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करने पर योग परिवार एवं संस्थान के सदस्यों ने उनका आभार व्यक्त किया।* *इस अवसर पर पतजंलि योग समिति के मुख्य योग शिक्षक जे.पी. सोनी, जीना इसी का नाम संस्थान प्रमुख राकेश सोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, शहर मंडल उपाध्यक्ष धनराज चौधरी, पूर्व सरपंच गोविंद जैन, महेश बोयत, सोहन लाल सिसोदिया, नोरतमल मूंदड़ा, राजेन्द्र विजय, कालू चौधरी सहित कई योग साधक व संस्थान सदस्य मौजूद रहे।*4
- टोंक जिले के दूनी में अखिल भारतीय माली समाज सेवा संस्थान द्वारा 28 जून 2026 को ओम पैराडाइज में आयोजित होने वाले 'सर्व माली समाज पंचम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह–2026' की तैयारियां अब गति पकड़ चुकी हैं। समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से बुधवार को ऊंचा ग्राम में निर्णायक समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, प्रचार-प्रसार और व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए। जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी भैरूलाल माली ने बताया कि बैठक में प्रतिभा सम्मान समारोह के पंपलेट और बैनर डिज़ाइन को अंतिम रूप दिया गया। इसके अतिरिक्त, समारोह में जिलेभर से आने वाली प्रतिभाओं, अतिथियों और समाजबंधुओं के स्वागत, मंच व्यवस्था, प्रचार अभियान तथा अन्य आवश्यक तैयारियों की व्यापक समीक्षा भी की गई। बैठक के समापन के बाद, सभी पदाधिकारियों और समाजबंधुओं ने विघ्नहर्ता भगवान श्री बोरड़ा गणेश जी के श्रीचरणों में समारोह का पहला निमंत्रण अर्पित किया और आयोजन की सफलता, समाज की उन्नति तथा प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की। इसी अवसर पर समारोह के सांकेतिक पंपलेट का विमोचन कर जिलेभर में व्यापक प्रचार-प्रसार अभियान का शुभारंभ भी किया गया। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि यह समारोह केवल मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभाओं के सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि समाज में शिक्षा, संस्कार, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने वाला एक प्रेरणादायी मंच भी बनेगा। इस बैठक में संरक्षक प्रहलाद तलाईच, जिला अध्यक्ष महावीर प्रसाद माली, सचिव राजेश माली, उपाध्यक्ष रामराज माली, दूनी तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश माली, देवली तहसील अध्यक्ष शिवराज माली, दूनी तहसील मंत्री अशोक माली, सह सचिव हरी शंकर सैनी, प्रेमचंद माली, चांदमल माली, सह प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सीताराम माली, राजू माली, मनीष माली, धनराज माली और राजेश माली सहित निर्णायक समिति के कई पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। समिति ने समाज के सभी अभिभावकों, विद्यार्थियों, युवाओं और प्रबुद्धजनों से इस कार्यक्रम से जुड़ने तथा सामाजिक एकजुटता और प्रतिभाओं के सम्मान के इस महाअभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया है।1
- बूंदी के जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने मानसून के दौरान शहर में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नालों की सफाई और हुडको ऋण से प्रस्तावित कार्यों का जायजा लिया। उनके इस 'नायक' फिल्म जैसे अंदाज को लोग पसंद कर रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने पैदल ही दौरा शुरू किया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलेक्टर ने आयुक्त को अगले 10 दिनों में नालों से प्लास्टिक कचरा साफ करने और 2 दिन के भीतर नालों से निकले कचरे को उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सिविल कार्य वाले स्थानों पर व्यवस्थाएं भी जल्द पूरी करने को कहा। कलेक्टर ने नगर परिषद से छत्रपुरा तक पैदल दौरा कर छत्रपुरा नाले का जायजा लिया और सफाई निरीक्षक को लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे कचरा नालों में न डालकर कचरा गाड़ी में ही डालें। उनके निरीक्षण के बाद जेसीबी से नालों की सफाई शुरू हो चुकी है। इस दौरान उपखंड अधिकारी लक्ष्मीकांत मीणा, आयुक्त ब्रजेश राय, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, कनिष्ठ अभियंता जोधराज मीणा और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।1
- भीलवाड़ा में एक सनसनीखेज धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहाँ करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के 75 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने का आरोप लगाया गया है। चित्तौड़गढ़ निवासी धनश्री संदीप अल्वेकर ने शास्त्रीनगर निवासी रेणु चतुर्वेदी और सादिक हुसैन उर्फ सोनू खान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने ब्याजमुक्त ऋण दिलाने के लालच में उनके जेवर गिरवी रखने के बहाने लिए और बाद में लौटाने से इनकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार, सितंबर 2025 में व्यापार के लिए धन की आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने आरोपियों से मदद मांगी थी। आरोपियों ने उन्हें ब्याजमुक्त ऋण दिलाने का भरोसा दिलाकर उनका मंगलसूत्र, सोने की चेन और अंगूठियां ले लीं। इसके बदले में उन्हें किस्तों में कुल 3.70 लाख रुपये दिलवाए गए। जनवरी 2026 में पूरी रकम लौटाने के बाद जब धनश्री ने अपने जेवर वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगे और बाद में भारी ब्याज और पेनल्टी की मांग करने लगे। धनश्री अल्वेकर का आरोप है कि यह आरोपियों की सोची-समझी साजिश थी, जिसके तहत उन्होंने धोखाधड़ी कर उनके जेवर हड़प लिए। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन्हें धमकियाँ भी दीं। प्रतापनगर थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कार्रवाई न होने पर, पीड़िता ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे एसपी भीलवाड़ा से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और हड़पे गए सोने के जेवरात बरामद कराने की मांग की है।1
- कार से टक्कर मार 50 हजार की लूट, रायला पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा,तीन बदमाश गिरफ्तार,नगदी बरामद,कार जब्त कुंडिया-विजयपुरा रोड पर बाइक सवार युवक को कार से टक्कर मारकर 50 हजार रुपए से भरा बैग लूटने की वारदात का रायला पुलिस ने महज छह घंटे में पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने लूटी गई पूरी नकदी बरामद कर वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली है। रायला पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 17 जून की देर शाम विजयपुरा निवासी मुस्ताक अली सोलर कनेक्शन का कार्य पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे। कुंडिया कला के निकट पीछे से आई एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरते ही कार में सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 50 हजार रुपए नकद तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही रायला थानाधिकारी मूलचंद वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हुई। जिलेभर में नाकाबंदी करवाई गई तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात के छह घंटे के भीतर ही तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सुनील पुत्र विजय गोड (24) निवासी पटेल नगर सेक्टर-11 भीलवाड़ा, चांदमल जाट पुत्र बंशीलाल (20) निवासी भागा का खेड़ा थाना मंगरोप तथा राहुल भांभी पुत्र महावीर (23) निवासी नांदसी जिला अजमेर हाल निवासी आजाद नगर भीलवाड़ा को डिटेन कर पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने लूट करना स्वीकार किया,फिर इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने दिन में ही पीड़ित की रेकी कर ली थी। सुनसान स्थान पर मौका देखकर कार से टक्कर मारकर उसे गिराया गया और फिर मारपीट कर बैग लूट लिया गया। एसपी सागर राणा के निर्देशन तथा एएसपी राजेश आर्य और सीओ सतीश मीणा के सुपरविजन में की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए 50 हजार रुपए नकद बरामद कर लिए। साथ ही वारदात में प्रयुक्त कार नंबर RJ-27-C-9153 को भी जब्त कर लिया गया। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड के साथ अन्य वारदातों में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।1