Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनुजा गांव रजनपुर पंचायत का हाईवे वीडियो यहां पर फूल नहीं रोड कुछ भी नहीं बनता है दो-तीन साल से प्लीज आप लोग आवाज उठाई
Nitish Sharma
धनुजा गांव रजनपुर पंचायत का हाईवे वीडियो यहां पर फूल नहीं रोड कुछ भी नहीं बनता है दो-तीन साल से प्लीज आप लोग आवाज उठाई
- Nitish Sharmaमहिषी, सहरसा, बिहार🤝on 30 January
- Nitish Sharmaमहिषी, सहरसा, बिहार🤝on 24 January
- Nitish Sharmaमहिषी, सहरसा, बिहार🤝on 24 January
More news from बिहार and nearby areas
- पीरपैंती में युवक की गोली मारकर हत्या, मायागंज में इलाज के दौरान मौत1
- jald se jald prashasan se chachi ka hawa chahie Madhya Vidyalay School navada mein1
- मधेपुरा में मुख्यमंत्री के रहते हुए भी चोरों लाखों से अधिक का सामान लेकर रफू चक्कर हो गए कई जिला के पुलिस पदाधिकारी मधेपुरा में पदस्थापित है।चोर को पुलिस का डर नहीं है पुलिस लगातार चोर को पकड़ने में लगे रहते हैं और कर पुलिस को चकमा देकर चोरी को अंजाम देते रहते हैं। ताजा मामला मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला वार्ड नंबर छह का है जहां चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात देर रात दो से चार बजे के बीच की बताई जा रही है। खास बात यह है कि चोरों की तस्वीर पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस अब उन्हीं फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुटी है। दरअसल मधेपुरा सदर थाना क्षेत्र के सुखासन चकला वार्ड संख्या छह में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, 12 मार्च की अहले सुबह करीब दो से चार बजे के बीच तीन अज्ञात चोर घर में घुस गए। चोरों ने घर के एक कमरे के छज्जे पर रखे बक्से को छत पर ले जाकर उसमें रखे सोने-चांदी के करीब 20 लाख रुपये के जेवरात और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद निकाल लिए। बताया जा रहा है कि चोरी के दौरान चोरों ने घर के सभी कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी थी, जिससे परिवार के सदस्य अंदर ही बंद रह गए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर छत के पीछे से कूदकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पास के काली मंदिर और एक डिपो पर लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन संदिग्ध चोरों की तस्वीर कैद होने की बात सामने आई है, जिसके आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने की कोशिश कर रही है। बाइट – संतोष कुमार सिंह, पीड़ित गृहस्वामी4
- जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा०प्र०से० द्वारा जिले के सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। अतः सभी उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें l1
- सुपौल में समृद्धि यात्रा के दौरान सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने अपने भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री को आवेदन सौंपकर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने की मांग की है। स्वयंसेवकों का कहना है कि योजना एवं विकास विभाग के नियंत्रणाधीन अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा आयोजित दक्षता परीक्षा में उत्तीर्ण घोषित किए जाने के बाद उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं में कार्य करने का अवसर दिया गया था। आवेदन में बताया गया कि सरकार द्वारा संचालित कई महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे आर्थिक गणना, जन्म-मृत्यु निबंधन, फसल क्षेत्र सर्वेक्षण, छठी आर्थिक गणना तथा फसल कटनी प्रयोग जैसे कार्यों में मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों की सेवाएं ली गईं। स्वयंसेवकों ने कहा कि उन्होंने दो से तीन वर्षों तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और सरकार की योजनाओं को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन कार्यों के बदले सरकार की ओर से उन्हें पारिश्रमिक का भी भुगतान किया गया। हालांकि स्वयंसेवकों का आरोप है कि इतने वर्षों तक सेवा देने के बावजूद सरकार द्वारा उनका पैनल बिना किसी स्पष्ट कारण के रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय से सभी मान्यता प्राप्त सांख्यिकी स्वयंसेवकों के सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हो गई है। उन्होंने कहा कि पैनल रद्द होने से उनका भविष्य अंधकारमय दिखाई देने लगा है और कई स्वयंसेवकों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। सांख्यिकी स्वयंसेवकों ने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि वे इस मामले में संवेदनशीलता के साथ पहल करें और उनके भविष्य के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करें। उनका मानना है कि राज्य सरकार हमेशा जनहित और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर रही है, इसलिए उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस समस्या का समाधान निकालते हुए सांख्यिकी स्वयंसेवकों के हित में उचित निर्णय1
- Post by Supaul Media ( Dev Raj )1
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों अपनी समृद्धि यात्रा पर हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मुख्यमंत्री मधेपुरा के प्रसिद्ध सिंघेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जिसे बिहार का देवघर भी कहा जाता है। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बिहार सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री इन दिनों मधेपुरा में अपने करीबी मित्र और विधान परिषद सदस्य ललन शराफ के आवास पर ठहरे हुए हैं और यहीं से बिहार के विभिन्न जिलों के दौरे पर निकल रहे हैं। सिंहेश्वर धाम मंदिर में मुख्यमंत्री ने भगवान शिव का दूध से अभिषेक किया, अगरबत्ती दिखाकर श्रद्धापूर्वक पूजा की और कुछ देर तक मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन किया। पूजा-अर्चना मंदिर के पुजारी लाल बाबा और पंडित कन्हैया ठाकुर ने संपन्न कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और विधान पार्षद ललन सर्राफ भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और श्रद्धालुओं की आवाजाही को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया गया। समृद्धि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का यह धार्मिक दौरा क्षेत्र के लोगों के लिए भी खास आकर्षण का केंद्र बना रहा। बाइट: लाल बाबा, मंदिर पुजारी मंदिर के पुजारी लाल बाबा ने बताया कि जब से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने हैं, तब से वे समय-समय पर यहां आकर बाबा भोलेनाथ की पूजा करते रहे हैं और इस बार भी उन्होंने देश और बिहार की समृद्धि की कामना की है।3
- जिलाधिकारी, सुपौल श्री सावन कुमार, भा०प्र०से० द्वारा जिले के सभी एलपीजी गैस उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जिले में एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कमी नहीं है। अतः सभी उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें ल1
- LPG Gas Crisis: बिहार में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा है. रोजे के बीच भारी परेशानी आ पड़ी है जिला बेगूसराय. मटियानी रोजे के बीच एलपीजी सिलेंडर के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है. सुबह से ही लंबी लाइन में लोगों को खड़े होना पड़ रहा है.,,,1