Shuru
Apke Nagar Ki App…
Nand lal Labana
More news from राजस्थान and nearby areas
- अगर सरपंच सुना आए तो ऐसा सुनो का विकास हो जबकि जीतने के बाद घर पर जाकर बैठ जाए1
- गणपति महोत्सव में भक्ति, सेवा और उत्साह का संगम, 25 सितंबर को निकलेगा भव्य विसर्जन जुलूस दसवें दिन गरबा, छप्पन भोग, पुरस्कार वितरण व आतिशबाजी; हाथी-घोड़े, ऊंट, झांकियां और ढोल-नगाड़े रहेंगे आकर्षण — पवन अग्रवाल, चिकारड़ा चिकारड़ा। श्री गणपति महोत्सव के 11 दिवसीय आयोजन के तहत दसवें दिन 24 सितंबर को गरबा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, छप्पन भोग, पुरस्कार वितरण व आतिशबाजी के साथ माहौल भक्तिमय रहा। दस दिनों में चिकारड़ा सहित आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन किए। गांव में जगह-जगह मटकी फोड़ने की परंपरा के तहत मटकियां भी बांधी गई हैं। महोत्सव समिति अध्यक्ष उदयलाल गुर्जर ने बताया कि दानदाताओं ने 1 लाख 71 हजार रुपए की सहयोग राशि घोषित की है। महाप्रसाद में राजमल-हीरालाल सुधार व दिनेश-नारायण गाडरी, भगवान प्रतिमा में मांगिलाल जाट (रुद्राक्ष क्लॉथ स्टोर, नागाखेड़ा), कलश में प्रकाश-रामचंद्र प्रजापत, सुरेश-ईश्वर गुर्जर, अनिल-उदयलाल गर्ग, अंकित-प्रदीप गर्ग व मनीष-मदन गर्ग का सहयोग रहा। पुरस्कार में शुभम बोहरा, नरेश जाट, राहुल खटीक, लक्ष्मीलाल तेली व पुष्कर जाट, अल्पाहार में शौकीन कोठारी-पारसमल कोठारी व पूरणमल-कन्हैयालाल सोनी का सहयोग रहेगा। जल व्यवस्था स्व. सीताराम सोनी व स्व. राधाबाई सोनी की स्मृति में होगी। लक्की साउंड चिकारड़ा ने आजीवन निःशुल्क सेवा की घोषणा की। 2027-28 के लिए भी घोषणाएं: भगवान प्रतिमा, कलश व महाप्रसाद के लिए मेनारिया, तेली, लखारा, जोशी व गुर्जर परिवारों ने सहयोग घोषित किया है। 2028 में भगवान प्रतिमा स्व. सीताराम सोनी व स्व. राधाबाई सोनी की स्मृति में होगी। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर भव्य विसर्जन जुलूस निकलेगा। हाथी-घोड़े, ऊंट, झांकियां, डीजे, ढोल-नगाड़े, खेल, तोप से गुलाल व पुष्पवर्षा आकर्षण रहेंगे। पुलिस जाब्ता व समिति सदस्य यातायात व्यवस्था संभालेंगे। संचालन निर्मल लखारा करेंगे।4
- अरनोद में नई नगर पालिका का नया अध्याय शुरू! पहली बार अध्यक्ष-उपाध्यक्ष ने संभाला पदभार…1
- साबला की ग्राम पंचायतों में पुरुष और महिला,एवं आसपुर में 15 पुरुष और 20 महिला बनेगी सरपंच 5 सीट ओपन गोठी डालकर निकाली लॉटरी , पंचायत समिति साबला की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम आकाश रंजन की अध्यक्षता में निकाली गई । वही आसपुर पंचायत समिति के 40 सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई साबला की ग्राम पंचायतों में पुरुष और महिला,एवं आसपुर में 15 पुरुष और 20 महिला बनेगी सरपंच 5 सीट ओपन गोठी डालकर निकाली लॉटरी , पंचायत समिति साबला की 34 ग्राम पंचायतों के सरपंचों और वार्ड पंचों के आरक्षण के लिए लॉटरी गुरुवार को एसडीएम कार्यालय में एसडीएम आकाश रंजन की अध्यक्षता में निकाली गई । वही आसपुर पंचायत समिति के 40 सरपंच एवं वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी गोठी डालकर एसडीएम मणिलाल तीरगर की अध्यक्षता में निकाली गई । प्रदेश में पहली बार पंचायती राज चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पहले ये लॉटरी 17 और 18 अगस्त को निकाले जानी वाली थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित कर दिया गया। लॉटरी के बाद जल्द ही पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी। साबला में पंचायत वार लिस्ट साबला _एसटी महिला, पिंडावल _एसटी पुरुष,जोगीवाड़ा_एसटी महिला,बोड़िगामा छोटा_ओपन , बोडीगामा बड़ा _एसटी महिला, माल _एसटी महिला,काब्जा _ओपन ,झरियाना _एसटी महिला, गोठड़ा _एसटी महिला, पचलासा छोटा _एसटी महिला, पचलासा बड़ा_ ओपन , तालोरा _ओपन , घाटडा_एसटी महिला,मुंगेड _ओपन , नांदली अहाड़ा_एसटी महिला, भोडन का वेला _एसटी पुरुष,भेखरेड_ ओपन, वनवासा _ओपन,लोडावल _एसटी महिला, भाड़गा_ओपन आसपुर की सरपंच लिस्ट _ग्राम पंचायत भेवड़ी, बडलिया,गोल, धनेला, गड़ा एकलिंगजी, सकानी, रामगढ़, लोकिया बनकोड़ा, इंडोदा , पालथूर , पारडा थूर , बोकड़सेल, रायकी,नेपालपुरा,वसुंदर छोटी,उस्मानिया, धताना,टोकवासा, कांठडी एवं गड़ा नाथजी में एसटी महिला,ग्राम पंचायत देवला, गणेशपुर, खेड़ा आसपुर,बड़ौदा,आसपुर,पूंजपुर, गलियाना,वाडा घोड़िया, अमृतिया , खुदरडा,पारडा ईटीवार,नांदली साग़ोरा ,मसाना,लीलवासा और मोवाई में एसटी पुरुष एवं बनकोड़ा,रामा,खलील,जसपुर और कतिसौर में ओपन सीट पर चुनाव होगा। वार्ड पंच की गोठी को लेकर लालजी पाटीदार ने बताया कि जनरज वाडो में महिलाओं को ज्यादा सीटें को लेकर क्या कहा देखिए इस अवसर पर डीएसपी प्रभुलाल कुमावत,आसपुर तहसीलदार नारायण लाल सुथार,साबला तहसीलदार उज्ज्वल जैन,साबला विकास अधिकारी हितेंद्र त्रिवेदी,आसपुर बीडीओ ,हंसराज सिंह , थानाधिकारी प्रदीप बिट्टू,शैलेन्द्र सिंह,पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा,विधायक उमेश डामोर सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।1
- गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग ब्लॉक क्षेत्र के राप्रावि गोठड़ा गांव में चार दिवसीय 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, जोरावर सिंह रायकी, खुमान सिंह पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत पडंया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह आहड़ा, एसडीआईओ कुलदीप जैन, करन सिंह एवं गौतमलाल मीणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था प्रधान रणजीत सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश चौबीसा ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्पक्ष एवं तटस्थ निर्णय देने की बात कही, ताकि किसी खिलाड़ी में असंतोष की भावना पैदा न हो और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिले। मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, राइफल शूटिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 83 टीमों के करीब 1040 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर चौबीसा ने किया।1
- सालमगढ़ में चारभुजा गणेश मित्र मण्डल ने की भव्य गणेश स्थापना, महाआरती और सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब सालमगढ़ में चारभुजा गणेश मित्र मण्डल ने की भव्य गणेश स्थापना, महाआरती और सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब सालमगढ़। कस्बे के चारभुजानाथ मंदिर प्रांगण में 'चारभुजा गणेश मित्र मण्डल' द्वारा गणपति स्थापना के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य महाआरती के साथ हुई। इसके पश्चात श्रद्धालुओं में महाप्रसादी का वितरण किया गया। नन्हे-मुन्नों ने बांधी समां सांस्कृतिक संध्या के दौरान स्थानीय नन्हे-मुन्ने बाल-बालिकाओं ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति, भक्ति और लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागी बच्चों को मंच पर मौजूद अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की अध्यक्षता कुमावत समाज के अध्यक्ष कवरलाल कुमावत ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच प्रतिनिधि प्रकाश मीणा, करणी सेना अध्यक्ष अनूप सिंह राव, लैम्प्स अध्यक्ष अशोक चौधरी, लैम्प्स व्यवस्थापक कालू सिंह राजपूत, कालूराम मीणा, कल्पेश अहारी, भगवान लाल अहारी, वार्ड मेम्बर नंदकिशोर कुमावत, मांगीलाल कुमावत तथा कचरा मल जी नागौरा मंचस्थ रहे। आयोजन को सफल बनाने में 'चारभुजा गणेश मित्र मण्डल' के सभी कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान मंदिर प्रांगण ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से सराबोर रहा।1
- 🌟 बडी खबर! नीमच जिले के चल्दू हाइवे रेतम नदी का कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किंया 🌟 बडी खबर! नीमच जिले के चल्दू हाइवे रेतम नदी का कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने गणेश विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किंया गया1
- Post by Nand lal Labana1