logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग ब्लॉक क्षेत्र के राप्रावि गोठड़ा गांव में चार दिवसीय 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, जोरावर सिंह रायकी, खुमान सिंह पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत पडंया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह आहड़ा, एसडीआईओ कुलदीप जैन, करन सिंह एवं गौतमलाल मीणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था प्रधान रणजीत सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश चौबीसा ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्पक्ष एवं तटस्थ निर्णय देने की बात कही, ताकि किसी खिलाड़ी में असंतोष की भावना पैदा न हो और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिले। मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, राइफल शूटिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 83 टीमों के करीब 1040 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर चौबीसा ने किया।

2 hrs ago
user_वागड़ NEWS 24
वागड़ NEWS 24
Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
2 hrs ago

गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग ब्लॉक क्षेत्र के राप्रावि गोठड़ा गांव में चार दिवसीय 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, जोरावर सिंह रायकी, खुमान सिंह पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत पडंया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह आहड़ा, एसडीआईओ कुलदीप जैन, करन सिंह एवं गौतमलाल मीणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था प्रधान रणजीत सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश चौबीसा ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्पक्ष एवं तटस्थ निर्णय देने की बात कही, ताकि किसी खिलाड़ी में असंतोष की भावना पैदा न हो और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिले। मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, राइफल शूटिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 83 टीमों के करीब 1040 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर चौबीसा ने किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग ब्लॉक क्षेत्र के राप्रावि गोठड़ा गांव में चार दिवसीय 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, जोरावर सिंह रायकी, खुमान सिंह पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत पडंया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह आहड़ा, एसडीआईओ कुलदीप जैन, करन सिंह एवं गौतमलाल मीणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था प्रधान रणजीत सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। महेश चौबीसा ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्पक्ष एवं तटस्थ निर्णय देने की बात कही, ताकि किसी खिलाड़ी में असंतोष की भावना पैदा न हो और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिले। मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, राइफल शूटिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 83 टीमों के करीब 1040 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर चौबीसा ने किया।
    1
    गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग
गोठड़ा में 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 83 टीमों के 1040 खिलाड़ी ले रहे भाग
ब्लॉक क्षेत्र के राप्रावि गोठड़ा गांव में चार दिवसीय 14 वर्षीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गोपीचंद मीणा मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बेणेश्वर मंडल अध्यक्ष जयेश शर्मा, जोरावर सिंह रायकी, खुमान सिंह पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी हेमंत पडंया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी हर्षित चौबीसा, डाइट प्रधानाचार्य विक्रम सिंह आहड़ा, एसडीआईओ कुलदीप जैन, करन सिंह एवं गौतमलाल मीणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। संस्था प्रधान रणजीत सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया।
महेश चौबीसा ने गांव की मूलभूत समस्याओं से अतिथियों को अवगत कराया। अतिथियों ने खेल प्रतियोगिताओं में निर्णायकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए निष्पक्ष एवं तटस्थ निर्णय देने की बात कही, ताकि किसी खिलाड़ी में असंतोष की भावना पैदा न हो और सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहन मिले।
मुख्य निर्णायक भोपाल सिंह ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में खो-खो, राइफल शूटिंग और कुश्ती के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता में 83 टीमों के करीब 1040 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन जयशंकर चौबीसा ने किया।
    user_वागड़ NEWS 24
    वागड़ NEWS 24
    Local News Reporter आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आसपुर-साबला प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षितः जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई, पिछले साल एसटी महिला वर्ग के लिए था यह पद पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लाटरी निकाली गई आसपुर-साबला प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षितः जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई, पिछले साल एसटी महिला वर्ग के लिए था यह पद पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इसमें आसपुर और साबला पंचायत समितियों के प्रधान पद एसटी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछले चुनाव में दोनों पंचायत समितियों के प्रधान पद एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित थे। प्रधान पदों के आरक्षण के साथ पंचायत समिति सदस्य पदों के वार्डों का आरक्षण भी तय किया गया। अब पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को संबंधित एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पहली बार एक साथ होंगे पंचायती राज चुनाव प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं। पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित किया गया। अब आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी। जिला परिषद के 7 वार्डों का आरक्षण तय जिला परिषद के संबंधित क्षेत्र में सात वार्डों का आरक्षण भी लॉटरी से तय किया गया है। इसमें साबला और निठाउआ वार्ड एसटी पुरुष के लिए, म्याला एसटी महिला के लिए, पूंजपुर और नांदली अहाड़ा सामान्य ओपन, जबकि आसपुर और बनकोड़ा सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं वार्ड आसपुर पंचायत समिति के 17 वार्डों का आरक्षण आसपुर पंचायत समिति में कुल 17 सदस्य वार्डों का आरक्षण तय किया गया है। इनमें एसटी, एससी और ओबीसी के साथ सामान्य वर्ग तथा महिला वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं। ग्राम पंचायतों की लॉटरी गुरुवार को अब आसपुर और साबला पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
    1
    आसपुर-साबला प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षितः जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई, पिछले साल एसटी महिला वर्ग के लिए था यह पद पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत समितियों के प्रधान पदों के लाटरी निकाली गई 
आसपुर-साबला प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षितः जिला मुख्यालय पर लॉटरी निकाली गई, पिछले साल एसटी महिला वर्ग के लिए था यह पद पंचायती राज चुनाव से पहले बुधवार को जिला मुख्यालय पर पंचायत समितियों के प्रधान पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। इसमें आसपुर और साबला पंचायत समितियों के प्रधान पद एसटी ओपन वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। पिछले चुनाव में दोनों पंचायत समितियों के प्रधान पद एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित थे।
प्रधान पदों के आरक्षण के साथ पंचायत समिति सदस्य पदों के वार्डों का आरक्षण भी तय किया गया। अब पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को संबंधित एसडीएम कार्यालय में निकाली जाएगी। प्रशासन की ओर से इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।पहली बार एक साथ होंगे पंचायती राज चुनाव
प्रदेश में पहली बार पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव एक साथ करवाए जा रहे हैं।
पंचायत समिति और जिला परिषद के पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी पहले 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन बाद में इसे दो बार स्थगित किया गया।
अब आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंचायती राज चुनाव की घोषणा की जाएगी।
जिला परिषद के 7 वार्डों का आरक्षण तय
जिला परिषद के संबंधित क्षेत्र में सात वार्डों का आरक्षण भी लॉटरी से तय किया गया है। इसमें साबला और निठाउआ वार्ड एसटी पुरुष के लिए, म्याला एसटी महिला के लिए, पूंजपुर और नांदली अहाड़ा सामान्य ओपन, जबकि आसपुर और बनकोड़ा सामान्य महिला के लिए आरक्षित हैं वार्ड
आसपुर पंचायत समिति के 17 वार्डों का आरक्षण
आसपुर पंचायत समिति में कुल 17 सदस्य वार्डों का आरक्षण तय किया गया है।
इनमें एसटी, एससी और ओबीसी के साथ सामान्य वर्ग तथा महिला वर्ग के लिए भी वार्ड आरक्षित किए गए हैं। ग्राम पंचायतों की लॉटरी गुरुवार को
अब आसपुर और साबला पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी गुरुवार को संबंधित एसडीएम कार्यालयों में निकाली जाएगी। इसके बाद ग्राम पंचायत स्तर पर भी आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • वाकड़ ग्रुप द्वारा अंबाजी के नजदीक के खेराज में भेलपुरी अमेरिकन भुट्टे और खिचड़ी का प्रसाद बनाकर वितरण किया इससे पहले 17 तारीख से बिछीवाड़ा से आगे 4 किलोमीटर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया था लगातार 15 वर्षों से सभी माताजी के भक्तों की सेवा में लगा हुआ सभी भक्त शांति से अपने स्वास्थ्य को संभालते हुए यात्रा करें और पूरे बगड़ में शांति बनी रहे किसानों के फसल अच्छी हो व्यापारियों का धंधा अच्छा इसी आशीर्वाद के साथ वाग़ड़ जय अंबे
    1
    वाकड़ ग्रुप द्वारा अंबाजी के नजदीक के खेराज में भेलपुरी अमेरिकन भुट्टे और खिचड़ी का प्रसाद बनाकर वितरण किया
इससे पहले 17 तारीख से बिछीवाड़ा से आगे 4 किलोमीटर पर विशाल भंडारा का आयोजन किया था लगातार 15 वर्षों से सभी माताजी के भक्तों की सेवा में लगा हुआ सभी भक्त शांति से अपने स्वास्थ्य को संभालते हुए यात्रा करें और पूरे बगड़ में शांति बनी रहे किसानों के फसल अच्छी हो व्यापारियों का धंधा अच्छा इसी आशीर्वाद के साथ वाग़ड़ जय अंबे
    user_Yashwant Joshi
    Yashwant Joshi
    डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव एंकर इंट्रो पीठ। नवलपुरा निवासी और डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना, पुत्र लखा भाई लबाना, ड्यूटी से अपने घर नवलपुरा आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर धम्बोला थाना प्रभारी एवं सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    4
    लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव
लोकेशन डूंगरपुर 
सवाद दाता महेश्वर चोबीसा 
Mo 7976727929
हेड लाइन 
पुलिस लाइन में कार्यरत एएसआई पंकज लबाना की मौत, घर के पीछे गैलरी में मिला शव
एंकर इंट्रो 
पीठ। नवलपुरा निवासी और डूंगरपुर पुलिस लाइन में एएसआई के पद पर कार्यरत पंकज लबाना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंकज लबाना, पुत्र लखा भाई लबाना, ड्यूटी से अपने घर नवलपुरा आए हुए थे। इसी दौरान उनका शव घर के पीछे बनी गैलरी में लटका हुआ मिला।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर धम्बोला थाना प्रभारी एवं सरथुना पुलिस चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना के बाद नवलपुरा सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_Maheshwar choubisa
    Maheshwar choubisa
    Graphic designer डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    26 min ago
  • रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव 12 दिवसीय आयोजन में हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग सोसाइटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति सदस्यों ने बताया कि 25 सितंबर को गणपति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। विसर्जन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के भामाशाह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. विनोद भट्ट हैं। समिति सदस्यों ने कहा कि रुद्रप्रयाग सोसाइटी के सभी सदस्य मिल-जुलकर और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। आयोजन के दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    1
    रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव
रुद्रप्रयाग सोसाइटी में धूमधाम से मनाया गया गणेश उत्सव
12 दिवसीय आयोजन में हुए विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रम
सागवाड़ा। डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा नगर पालिका क्षेत्र स्थित रुद्रप्रयाग सोसाइटी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेश उत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश उत्सव के तहत 24 सितंबर को महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में सोसाइटी के सदस्य शामिल हुए और विधि-विधान से गणपति बप्पा की आरती उतारी। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
समिति सदस्यों ने बताया कि 25 सितंबर को गणपति विसर्जन का आयोजन किया जाएगा। विसर्जन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। महाप्रसादी के भामाशाह प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. विनोद भट्ट हैं।
समिति सदस्यों ने कहा कि रुद्रप्रयाग सोसाइटी के सभी सदस्य मिल-जुलकर और उत्साह के साथ गणेश उत्सव मनाते हैं। आयोजन के दौरान सोसाइटी में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बटका फला में 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन विधायक गणेश घोघरा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, कहा - खेलों से होता है सर्वांगीण विकास संवाददाता - संतोष व्यास डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर अंतर्गत बटका फला क्षेत्र में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश घोघरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गणेश घोघरा ने प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी, साथ ही उपविजेता व प्रतिभागी टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। - ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं : विधायक घोघरा समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। - ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बटका फला, मनात फला एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा और खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। पूरा खेल मैदान दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
    2
    बटका फला में 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता का रंगारंग समापन
विधायक गणेश घोघरा ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर किया सम्मानित, कहा - खेलों से होता है सर्वांगीण विकास
संवाददाता - संतोष व्यास
डूंगरपुर। जिले के विधानसभा क्षेत्र डूंगरपुर अंतर्गत बटका फला क्षेत्र में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय विद्यालयी रग्बी फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में डूंगरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक गणेश घोघरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गणेश घोघरा ने प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी, मेडल तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और खेल भावना की सराहना करते हुए उन्होंने विजेता टीमों को बधाई दी, साथ ही उपविजेता व प्रतिभागी टीमों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
- ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं : विधायक घोघरा
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गणेश घोघरा ने कहा कि खेल मानव जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। यह न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना जैसे मानवीय मूल्यों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचलों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता है तो उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन देने की। राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें।
- ग्रामीणों और खेल प्रेमियों का उमड़ा जनसैलाब
प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबलों को देखने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए बटका फला, मनात फला एवं आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा और खेल प्रेमी आयोजन स्थल पर मौजूद रहे। पूरा खेल मैदान दर्शकों की तालियों और खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु सहयोग देने वाले सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    Court reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • भाजपा के आठवें बोर्ड का आज आगाज, सुशीला गुप्ता- अनिल पटेल संभालेंगे पदभार डूंगरपुर। नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड के कार्यकाल का आगाज गुरुवार को होगा। नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल पदभार ग्रहण करेंगे। नगर परिषद परिसर में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का भी अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में संत-महंत, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अतिथि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। समारोह के दौरान गायत्री परिवार की ओर से गायत्री पाठ किया जाएगा। शपथ के बाद भाजपा की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों से विजय-विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा करीब 1:30 बजे गेपसागर की पाल पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। इसमें नए बोर्ड की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी। शाम 7:30 बजे गेपसागर की पाल पर भजन संध्या आयोजित होगी। चित्तौड़ के भजन गायक गोकुल शर्मा प्रस्तुति देंगे। इस दौरान गेपसागर झील पर आतिशबाजी भी प्रस्तावित है। नए बोर्ड के सामने चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों को धरातल पर उतारने और शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की चुनौती रहेगी।
    1
    भाजपा के आठवें बोर्ड का आज आगाज, सुशीला गुप्ता- अनिल पटेल संभालेंगे पदभार
डूंगरपुर। नगर परिषद में भाजपा के आठवें बोर्ड के कार्यकाल का आगाज गुरुवार को होगा। नवनिर्वाचित सभापति सुशीला गुप्ता और उपसभापति अनिल पटेल पदभार ग्रहण करेंगे। नगर परिषद परिसर में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण एवं पदभार ग्रहण समारोह होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित पार्षदों का भी अभिनंदन किया जाएगा। समारोह में संत-महंत, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र से जुड़े अतिथि और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
समारोह के दौरान गायत्री परिवार की ओर से गायत्री पाठ किया जाएगा। शपथ के बाद भाजपा की ओर से शहर के प्रमुख मार्गों से विजय-विकास यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा करीब 1:30 बजे गेपसागर की पाल पहुंचेगी, जहां आमसभा होगी। इसमें नए बोर्ड की विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा होगी।
शाम 7:30 बजे गेपसागर की पाल पर भजन संध्या आयोजित होगी। चित्तौड़ के भजन गायक गोकुल शर्मा प्रस्तुति देंगे। इस दौरान गेपसागर झील पर आतिशबाजी भी प्रस्तावित है। नए बोर्ड के सामने चुनाव के दौरान किए गए विकास संबंधी वादों को धरातल पर उतारने और शहर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान की चुनौती रहेगी।
    user_Dungarpur Live New
    Dungarpur Live New
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • 70 वीं जिला स्तरीय 17-19 वर्ष नेटबाल प्रतियोगिता का समापनः चार टीमें बनी विजेता गोल के जीनियस विद्यालय में हुआ आयोजन 70 वीं जिला स्तरीय 17-19 वर्ष नेटबाल प्रतियोगिता का समापनः चार टीमें बनी विजेता गोल के जीनियस विद्यालय में हुआ आयोजन 70 वीं जिला स्तरीय 17-19 वर्ष नेटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को महाराणा प्रताप मैदान में समापन हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खरोड़िया, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान ,नानूराम कलाल , प्रकाश डबरावत ,हेमेंद्र सिंह टोकवासा ,गगन मेहता और रमेश खराड़ी थे । अध्यक्षता सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार ने की । कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय एवं ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का पगड़ी एवं उपराण पहनाकर स्वागत किया गया । बाद विद्यालय के निदेशक जयदीप मेहता ने स्वागत उद्बोधन दिया गया । इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है, हारी हुई टीम को हार न मानकर दृढ़ संकल्प के साथ अन्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिस्पर्धा दिखाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर 17 से 19 वर्ष की कुल 66 टीम के 721 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। आभार पीईईओ वीरभद्र सिंह सिसोदिया ने माना । इस अवसर पर एसीबीईओ प्रफुल्ल बाला,ओमप्रकाश व्यास,प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र चौबीसा ,हरिदास साद ,प्रशांत उपाध्याय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे । यह रहे विजेता-उप विजेता_मुख्य निर्णायक चंद्रवीर सिंह पंवार ने बताया की नेटबॉल फाइनल प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्र में उमावि म्याला विजेता,उप विजेता उमावि भाड़गा ,17 वर्ष छात्र में उमावि भाड़गा विजेता और उमावि म्याला उप विजेता वही 19 वर्ष छात्रा में बालिका उमावि विजेता,उमावि ओडा उप विजेता एवं 17 वर्ष छात्रा में महाराणा प्रताप सागवाड़ा विजेता और सन राइज सरोदा उप विजेता रही।
    1
    70 वीं जिला स्तरीय 17-19 वर्ष  नेटबाल प्रतियोगिता का समापनः चार टीमें बनी विजेता
गोल के जीनियस विद्यालय में हुआ आयोजन
70 वीं जिला स्तरीय 17-19 वर्ष  नेटबाल प्रतियोगिता का समापनः चार टीमें बनी विजेता
गोल के जीनियस विद्यालय में हुआ आयोजन
70 वीं जिला स्तरीय 17-19 वर्ष नेटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को महाराणा प्रताप मैदान में समापन हुआ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गजेंद्र सिंह खरोड़िया, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष करण सिंह चौहान ,नानूराम कलाल , प्रकाश डबरावत ,हेमेंद्र सिंह टोकवासा ,गगन मेहता और रमेश खराड़ी थे । अध्यक्षता सीबीईओ गोपाल सिंह पंवार ने की । कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय एवं ग्रामीणों द्वारा अतिथियों का पगड़ी एवं उपराण पहनाकर स्वागत किया गया । बाद विद्यालय के निदेशक जयदीप मेहता ने स्वागत उद्बोधन दिया गया । इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है, हारी हुई टीम को हार न मानकर दृढ़ संकल्प के साथ अन्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिस्पर्धा दिखाने के लिए तत्पर रहना चाहिए। इस अवसर पर 17 से 19 वर्ष की कुल 66 टीम के 721 बालक बालिकाओं ने भाग लिया। आभार पीईईओ वीरभद्र सिंह सिसोदिया ने माना । इस अवसर पर एसीबीईओ प्रफुल्ल बाला,ओमप्रकाश व्यास,प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र चौबीसा ,हरिदास साद ,प्रशांत उपाध्याय सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे ।
यह रहे विजेता-उप विजेता_मुख्य निर्णायक चंद्रवीर सिंह पंवार ने बताया की नेटबॉल फाइनल प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्र में उमावि म्याला विजेता,उप विजेता उमावि भाड़गा ,17 वर्ष छात्र में उमावि भाड़गा विजेता और उमावि म्याला उप विजेता वही 19 वर्ष छात्रा में बालिका उमावि विजेता,उमावि ओडा उप विजेता एवं 17 वर्ष छात्रा में महाराणा प्रताप सागवाड़ा विजेता और सन राइज सरोदा उप विजेता रही।
    user_Pravin Kothari
    Pravin Kothari
    पत्रकार आसपुर-विधानसभा आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.