logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कन्या विवाह योजना में जोड़ों की संख्या बढ़ाने और आदिवासी रीति से विवाह की मांग भीमपुर में जयस संगठन का अनोखा आंदोलन भैंसदेही जयस संगठन भीमपुर ने जनपद कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नन्हसिंग चौहान को एक ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2026-27 में जोड़ों की संख्या बढ़ाने और आदिवासी जोड़ों के विवाह को आदिवासी संस्कृति के अनुरूप संपन्न कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो सामाजिक आंदोलन छेड़ा जाएगा। योजना में जोड़ों की सीमित संख्या पर नाराजगी मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस बार भीमपुर और भैंसदेही में 29 अप्रैल को इसका आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन मात्र 200 जोड़ों को ही शामिल करने का निर्णय लिया गया है। संगठन का कहना है कि यह संख्या क्षेत्र की आबादी और आवश्यकता के अनुरूप बिल्कुल अपर्याप्त है। भीमपुर-भैंसदेही एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जो पांच अनुसूचित क्षेत्रों (244/1) के अंतर्गत आता है। यहां विवाह समारोहों में बड़ी संख्या में दंपतियों के शामिल होने की परंपरा रही है। पिछले वर्ष ब्लॉक मुख्यालय पर 700 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था, लेकिन इस बार दो ब्लॉकों को मिलाकर भी संख्या घटाकर 200 कर दी गई है। संगठन ने मध्य प्रदेश शासन से तत्काल जोड़ों की संख्या बढ़ाने का निवेदन किया है। आदिवासी संस्कृति का सम्मान: विशेष मांग ग्रामीणों और संगठन ने यह भी मांग उठाई है कि आदिवासी जोड़ों के विवाह आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए जाएं। उन्होंने बताया कि भारत में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 सीधे तौर पर अनुसूचित जनजातियों (आदिवासियों) पर लागू नहीं होता। इसलिए योजना में आदिवासी संस्कृति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि स्थानीय परंपराओं का सम्मान हो। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, "क्षेत्र की जरूरतों को नजरअंदाज कर योजना का आयोजन करना अन्यायपूर्ण है। यदि मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन की जिम्मेदारी शासन की होगी।"

2 hrs ago
user_भैंसदेही संवाददाता
भैंसदेही संवाददाता
Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

कन्या विवाह योजना में जोड़ों की संख्या बढ़ाने और आदिवासी रीति से विवाह की मांग भीमपुर में जयस संगठन का अनोखा आंदोलन भैंसदेही जयस संगठन भीमपुर ने जनपद कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नन्हसिंग चौहान को एक ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना 2026-27 में जोड़ों की संख्या बढ़ाने और आदिवासी जोड़ों के विवाह को आदिवासी संस्कृति के अनुरूप संपन्न कराने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई न हुई तो सामाजिक आंदोलन छेड़ा जाएगा। योजना में जोड़ों की सीमित संख्या पर नाराजगी मध्य प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इस बार भीमपुर और भैंसदेही में 29 अप्रैल को इसका आयोजन प्रस्तावित है, लेकिन मात्र 200 जोड़ों को ही शामिल करने का निर्णय लिया गया है। संगठन का कहना है कि यह संख्या क्षेत्र की आबादी और आवश्यकता के अनुरूप बिल्कुल अपर्याप्त है। भीमपुर-भैंसदेही एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जो पांच अनुसूचित क्षेत्रों

(244/1) के अंतर्गत आता है। यहां विवाह समारोहों में बड़ी संख्या में दंपतियों के शामिल होने की परंपरा रही है। पिछले वर्ष ब्लॉक मुख्यालय पर 700 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ था, लेकिन इस बार दो ब्लॉकों को मिलाकर भी संख्या घटाकर 200 कर दी गई है। संगठन ने मध्य प्रदेश शासन से तत्काल जोड़ों की संख्या बढ़ाने का निवेदन किया है। आदिवासी संस्कृति का सम्मान: विशेष मांग ग्रामीणों और संगठन ने यह भी मांग उठाई है कि आदिवासी जोड़ों के विवाह आदिवासी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराए जाएं। उन्होंने बताया कि भारत में हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 सीधे तौर पर अनुसूचित जनजातियों (आदिवासियों) पर लागू नहीं होता। इसलिए योजना में आदिवासी संस्कृति को प्राथमिकता दी जानी चाहिए, ताकि स्थानीय परंपराओं का सम्मान हो। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, "क्षेत्र की जरूरतों को नजरअंदाज कर योजना का आयोजन करना अन्यायपूर्ण है। यदि मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन की जिम्मेदारी शासन की होगी।"

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by AMLA NEWS
    1
    Post by AMLA NEWS
    user_AMLA NEWS
    AMLA NEWS
    आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 🔹जिला बैतूल में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी शाहपुर श्री राजेश तिवारी के निर्देशन में थाना चिचोली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 🔹दिनांक 06.04.2026 को चौकी भीमपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खामापुर के फॉरेस्ट बैरियर के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो वाहन में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम 1. *नरेन्द्र उर्फ राहुल पिता विजयसिंह गुर्जर* (उम्र 26 वर्ष) 2. *जितेन्द्र सिंह पिता ग्यादीन सिंह गुर्जर* (उम्र 30 वर्ष) बताए। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब की पेटियां पाई गईं। *जप्त मशरूका* * कुल शराब: 99 लीटर 320 मिली (कीमती ₹41,035) * वाहन: सफेद रंग की न्यू बोलेरो जीप (कीमती ₹10,00,000) *कुल मशरूका: ₹10,41,035* पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध *थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है एवं न्यायालय में पेश किया गया। 🔹 *सराहनीय भूमिका* इस कार्रवाई में निरीक्षक हरिओम पटेल, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, उपनिरीक्षक सुरेश लाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुभाष काजले एवं आरक्षक मनीष उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 🔹 *अपील* जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
    1
    🔹जिला बैतूल में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र कुमार जैन के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी शाहपुर श्री राजेश तिवारी के निर्देशन में थाना चिचोली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
🔹दिनांक 06.04.2026 को चौकी भीमपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खामापुर के फॉरेस्ट बैरियर के पास एक सफेद रंग की बिना नंबर की बोलेरो वाहन में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां संदिग्ध वाहन में बैठे दो व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम
1. *नरेन्द्र उर्फ राहुल पिता विजयसिंह गुर्जर* (उम्र 26 वर्ष)
2. *जितेन्द्र सिंह पिता ग्यादीन सिंह गुर्जर* (उम्र 30 वर्ष)
बताए। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी एवं देशी शराब की पेटियां पाई गईं।
*जप्त मशरूका* 
* कुल शराब: 99 लीटर 320 मिली (कीमती ₹41,035)
* वाहन: सफेद रंग की न्यू बोलेरो जीप (कीमती ₹10,00,000)
*कुल मशरूका: ₹10,41,035*
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध *थाना चिचोली में अपराध क्रमांक 107/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट* के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है एवं न्यायालय में पेश किया गया।
🔹 *सराहनीय भूमिका* 
इस कार्रवाई में निरीक्षक हरिओम पटेल, उपनिरीक्षक मुलायम सिंह मौर्य, उपनिरीक्षक सुरेश लाल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुभाष काजले एवं आरक्षक मनीष उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
🔹 *अपील* 
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब, नशे के कारोबार अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 पर दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आमला 07 अप्रैल 2026। जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच फरियादी सुदामा सिंह पिता मनोहर सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम खरपड़ाखेड़ी, थाना आमला के खेत, जो ग्राम सेमरियाजोशी में स्थित है, वहां बने टीनशेड कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा अंदर रखी ओपल व्हील पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी। चोरी गई मोटर की कीमत लगभग ₹25,000 बताई गई। घटना की रिपोर्ट पर 06 अप्रैल 2026 को थाना आमला में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एसपी के निर्देश पर बनी टीम, त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मुलताई को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना आमला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। *गिरफ्तार आरोपी* अमित पिता पंचम मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी राजेन्द्र सिंह पिता सूपसिंह रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी जप्त मशरूका *पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से* निम्नलिखित सामान बरामद किया— एक गोल्डन रंग की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी (MP 48 ZE 6656) — ₹90,000 एक ओपल व्हील मोटर (3 HP) — ₹25,000 चोरी में प्रयुक्त औजार 13 पट्टी पाना,05 रिंग पाना,01 कैंची कटर,01 आरी,01 हथौड़ी,01 लीवर कुल कीमत — ₹5,000 कुल जप्ती मूल्य: ₹1,20,000/- पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, सउनि रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, प्रधान आरक्षक कमलेश धुर्वे, आरक्षक तिलक कोड़ापे, आरक्षक विवेक पाल एवं आरक्षक नागेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। *पुलिस की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने खेतों, घरों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    2
    आमला 07 अप्रैल 2026। जिला बैतूल में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आमला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खेत से पानी की मोटर चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उनके कब्जे से ₹1.20 लाख का मशरूका बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 11:30 बजे से 12:30 बजे के बीच फरियादी सुदामा सिंह पिता मनोहर सिंह (32 वर्ष), निवासी ग्राम खरपड़ाखेड़ी, थाना आमला के खेत, जो ग्राम सेमरियाजोशी में स्थित है, वहां बने टीनशेड कमरे का ताला तोड़कर अज्ञात आरोपी द्वारा अंदर रखी ओपल व्हील पानी की मोटर चोरी कर ली गई थी। चोरी गई मोटर की कीमत लगभग ₹25,000 बताई गई।
घटना की रिपोर्ट पर 06 अप्रैल 2026 को थाना आमला में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
एसपी के निर्देश पर बनी टीम, त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी मुलताई को आरोपियों की शीघ्र पतासाजी के निर्देश दिए। इसके बाद थाना आमला पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और चोरी में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
*गिरफ्तार आरोपी*
अमित पिता पंचम मालवीय, उम्र 35 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी
राजेन्द्र सिंह पिता सूपसिंह रघुवंशी, उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 31, शोभापुर मैगजीन कॉलोनी, पाथाखेड़ा थाना सारणी
जप्त मशरूका
*पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से*
निम्नलिखित सामान बरामद किया—
एक गोल्डन रंग की टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटी (MP 48 ZE 6656) — ₹90,000
एक ओपल व्हील मोटर (3 HP) — ₹25,000
चोरी में प्रयुक्त औजार
13 पट्टी पाना,05 रिंग पाना,01 कैंची कटर,01 आरी,01 हथौड़ी,01 लीवर
कुल कीमत — ₹5,000
कुल जप्ती मूल्य: ₹1,20,000/-
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक रविकांत डेहरिया, सउनि रामेश्वर सिंह, प्रधान आरक्षक नीलेश सोनी, प्रधान आरक्षक कमलेश धुर्वे, आरक्षक तिलक कोड़ापे, आरक्षक विवेक पाल एवं आरक्षक नागेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
*पुलिस की अपील*
पुलिस अधीक्षक बैतूल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने खेतों, घरों और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम रखें। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाना को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • टेस्ट ड्राइव बनी आग का कहर, शिवपुर में धू-धू कर जली फिगो कार, टला बड़ा हादसा सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर तहसील में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैरेज पर सुधारने आई फिगो कार टेस्टिंग के दौरान अचानक आग का गोला बन गई। घटना सांवरिया वेयरहाउस वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिगो कार शिवपुर-बिसौनी रोड स्थित हाईस्कूल के पास एक गैरेज पर सुधार के लिए आई थी। मरम्मत के बाद मैकेनिक ने कार को टेस्ट ड्राइव के लिए सड़क पर निकाला। जैसे ही वह सांवरिया वेयरहाउस के पास पहुंचा, अचानक कार के डैशबोर्ड से काला धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति भांपते हुए मैकेनिक और उसके साथ बैठा व्यक्ति तुरंत कार से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही पलों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और धू-धू कर जलने लगी। सड़क पर जलती कार को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कार का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते दोनों लोग कार से बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    1
    टेस्ट ड्राइव बनी आग का कहर, शिवपुर में धू-धू कर जली फिगो कार, टला बड़ा हादसा
सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र की शिवपुर तहसील में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक गैरेज पर सुधारने आई फिगो कार टेस्टिंग के दौरान अचानक आग का गोला बन गई। घटना सांवरिया वेयरहाउस वैष्णो देवी मंदिर क्षेत्र के पास की बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फिगो कार शिवपुर-बिसौनी रोड स्थित हाईस्कूल के पास एक गैरेज पर सुधार के लिए आई थी। मरम्मत के बाद मैकेनिक ने कार को टेस्ट ड्राइव के लिए सड़क पर निकाला। जैसे ही वह सांवरिया वेयरहाउस के पास पहुंचा, अचानक कार के डैशबोर्ड से काला धुआं निकलने लगा।
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति भांपते हुए मैकेनिक और उसके साथ बैठा व्यक्ति तुरंत कार से बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही पलों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और धू-धू कर जलने लगी।
सड़क पर जलती कार को देखकर राहगीरों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कार का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो गया। प्राथमिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। गनीमत रही कि समय रहते दोनों लोग कार से बाहर निकल गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • नर्मदा पुरम। स्कूल फीस जमा नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया गया जबकि स्कूल फीस ऑनलाइन जमा हो सकती है लेकिन यहां का जो मैनेजमेंट है वह ऑनलाइन पेमेंट लेने से फलों को मना कर रहा है जबकि ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है वहीं कैश पेमेंट का ही यहां पर रूल बना हुआ है क्या यह सही है जनता पूछता है शासन और प्रशासन से।
    1
    नर्मदा पुरम। स्कूल फीस जमा नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया गया जबकि स्कूल फीस ऑनलाइन जमा हो सकती है लेकिन यहां का जो मैनेजमेंट है वह ऑनलाइन पेमेंट लेने से फलों को मना कर रहा है जबकि ऑनलाइन पेमेंट की जा सकती है वहीं कैश पेमेंट का ही यहां पर रूल बना हुआ है क्या यह सही है जनता पूछता है शासन और प्रशासन से।
    user_Maneesh dubey
    Maneesh dubey
    इटारसी, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • hum chle car chlane🤣🤣
    1
    hum chle car chlane🤣🤣
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मुलताई में मंगलवार को हाई कोर्ट के फैसले के बाद नगर पालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार पद का प्रभार लेने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि और नेता भी मौजूद रहे। कार्यालय पहुंचकर सौंपा आवेदन नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर नीतू परमार ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी को हाई कोर्ट के फैसले की प्रति सौंपी। उन्होंने औपचारिक आवेदन देकर अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपने की मांग की। परमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें दोबारा पद संभालने का अधिकार है। कांग्रेस नेताओं का मिला समर्थन इस दौरान कांग्रेसी पार्षद अंजलि शिवहरे, वंदना साहू, शिव माहोंरे के साथ वरिष्ठ नेता किशोर सिंह परिहार, अरुण यादव, लोकेश यादव और नगर अध्यक्ष सुमित शिवहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए परमार को समर्थन दिया। पहले भी बदला था पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें कोर्ट का आदेश और आवेदन मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है और निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले निचली अदालत के फैसले के बाद अध्यक्ष पद पर बदलाव हुआ था। कांग्रेसी पार्षद वंदना साहू द्वारा दायर याचिका वापस लेने के बाद हाई कोर्ट ने यह निर्णय दिया है। अब इस फैसले के बाद एक बार फिर नगर पालिका की सियासत में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
    2
    मुलताई में मंगलवार को हाई कोर्ट के फैसले के बाद नगर पालिका की राजनीति में हलचल तेज हो गई। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार पद का प्रभार लेने के लिए नगर पालिका कार्यालय पहुंचीं। उनके साथ कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि और नेता भी मौजूद रहे।
कार्यालय पहुंचकर सौंपा आवेदन नगर पालिका कार्यालय पहुंचने पर नीतू परमार ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी को हाई कोर्ट के फैसले की प्रति सौंपी। उन्होंने औपचारिक आवेदन देकर अध्यक्ष पद का प्रभार सौंपने की मांग की। परमार ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें दोबारा पद संभालने का अधिकार है।
कांग्रेस नेताओं का मिला समर्थन इस दौरान कांग्रेसी पार्षद अंजलि शिवहरे, वंदना साहू, शिव माहोंरे के साथ वरिष्ठ नेता किशोर सिंह परिहार, अरुण यादव, लोकेश यादव और नगर अध्यक्ष सुमित शिवहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए परमार को समर्थन दिया।
पहले भी बदला था पद मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्हें कोर्ट का आदेश और आवेदन मिल गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा गया है और निर्देश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पहले निचली अदालत के फैसले के बाद अध्यक्ष पद पर बदलाव हुआ था। कांग्रेसी पार्षद वंदना साहू द्वारा दायर याचिका वापस लेने के बाद हाई कोर्ट ने यह निर्णय दिया है। अब इस फैसले के बाद एक बार फिर नगर पालिका की सियासत में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • रामजानकी मंदिर ट्रस्ट का विवाद, भाजपा नगर मंडल ने लगाये ट्रस्टीयों पर गंभीर आरोप सिवनी मालवा नगर के जनपद सभागार में मंगलवार को आयोजित होने वाली मंदिर ट्रस्ट की कृषि भूमि की नीलामी प्रक्रिया को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अब यह नीलामी जून माह में आयोजित की जाएगी। तहसीलदार नितिन झोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित ट्रस्टियों द्वारा “खोटनामा” प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मूंग की फसल तक के लिए कृषि भूमि दिए जाने का उल्लेख है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर आगामी जून माह में पुनः नीलामी कराने के निर्देश दिए गए हैं। मामला रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट तथा श्री ठाकुर महावीर जी मंदिर दूधिया बढ़ ट्रस्ट की कृषि भूमि से जुड़ा हुआ है, जिसकी नीलामी को लेकर पहले से ही विवाद बना हुआ था। इधर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने दोनों ट्रस्टों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इन ट्रस्टों की कृषि भूमि हर वर्ष बिना सार्वजनिक नीलामी के ही आपसी सहमति से बेहद कम दरों (करीब 20–25 हजार रुपये प्रति एकड़) पर बांट दी जाती है, जिससे मंदिर को हर साल लाखों रुपये का नुकसान होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम बराखड़ कला स्थित मंदिर ट्रस्ट की लगभग 65–70 एकड़ तथा दूधियाबढ़ मंदिर की करीब 15 एकड़ कृषि भूमि से होने वाली आय को जानबूझकर कम दिखाया जाता है। जबकि वर्तमान खोट दर के अनुसार यह आय कई गुना अधिक हो सकती है। इसके अलावा मुख्य मार्ग पर बिना अनुमति दुकानों का निर्माण, बिना नीलामी आवंटन, तथा करोड़ों के गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि वर्ष 2005 में स्वीकृत आवासीय कॉलोनी की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद प्लॉट बेचे गए और नियमों का उल्लंघन किया गया। नीरज तिवारी के अनुसार, इस संबंध में कलेक्टर, कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई थी, जिसके बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है। मामले में यह भी आरोप है कि मंदिर की आय का सही उल्लेख ऑडिट रिपोर्ट में नहीं किया गया और धार्मिक आयोजनों के लिए भी चंदे पर निर्भरता बनी हुई है। फिलहाल नीलामी टलने से जहां एक ओर प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। अब सभी की निगाहें जून माह में होने वाली नीलामी और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    1
    रामजानकी मंदिर ट्रस्ट का विवाद, भाजपा नगर मंडल ने लगाये ट्रस्टीयों पर गंभीर आरोप 
सिवनी मालवा नगर के जनपद सभागार में मंगलवार को आयोजित होने वाली मंदिर ट्रस्ट की कृषि भूमि की नीलामी प्रक्रिया को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अब यह नीलामी जून माह में आयोजित की जाएगी।
तहसीलदार नितिन झोड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित ट्रस्टियों द्वारा “खोटनामा” प्रस्तुत किया गया है, जिसमें मूंग की फसल तक के लिए कृषि भूमि दिए जाने का उल्लेख है। इसी को ध्यान में रखते हुए वर्तमान नीलामी प्रक्रिया को निरस्त कर आगामी जून माह में पुनः नीलामी कराने के निर्देश दिए गए हैं।
मामला रामजानकी राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट तथा श्री ठाकुर महावीर जी मंदिर दूधिया बढ़ ट्रस्ट की कृषि भूमि से जुड़ा हुआ है, जिसकी नीलामी को लेकर पहले से ही विवाद बना हुआ था।
इधर, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नीरज तिवारी ने दोनों ट्रस्टों पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इन ट्रस्टों की कृषि भूमि हर वर्ष बिना सार्वजनिक नीलामी के ही आपसी सहमति से बेहद कम दरों (करीब 20–25 हजार रुपये प्रति एकड़) पर बांट दी जाती है, जिससे मंदिर को हर साल लाखों रुपये का नुकसान होता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम बराखड़ कला स्थित मंदिर ट्रस्ट की लगभग 65–70 एकड़ तथा दूधियाबढ़ मंदिर की करीब 15 एकड़ कृषि भूमि से होने वाली आय को जानबूझकर कम दिखाया जाता है। जबकि वर्तमान खोट दर के अनुसार यह आय कई गुना अधिक हो सकती है।
इसके अलावा मुख्य मार्ग पर बिना अनुमति दुकानों का निर्माण, बिना नीलामी आवंटन, तथा करोड़ों के गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि वर्ष 2005 में स्वीकृत आवासीय कॉलोनी की समयसीमा समाप्त होने के बावजूद प्लॉट बेचे गए और नियमों का उल्लंघन किया गया।
नीरज तिवारी के अनुसार, इस संबंध में कलेक्टर, कमिश्नर सहित अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई थी, जिसके बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन अब उसे आगे बढ़ा दिया गया है।
मामले में यह भी आरोप है कि मंदिर की आय का सही उल्लेख ऑडिट रिपोर्ट में नहीं किया गया और धार्मिक आयोजनों के लिए भी चंदे पर निर्भरता बनी हुई है।
फिलहाल नीलामी टलने से जहां एक ओर प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष बढ़ता नजर आ रहा है। अब सभी की निगाहें जून माह में होने वाली नीलामी और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।
    user_Shashank Mishra
    Shashank Mishra
    पत्रकार सिवनी-मालवा, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • public reactions🤩🔥💯
    1
    public reactions🤩🔥💯
    user_Rupali gosai
    Rupali gosai
    Teacher हरसूद, पूर्वी निमाड़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.