Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवपुरी में प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया। शिवपुरी में प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जानकारी के अनुसार बता दें कि शिवपुरी में 36 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन प्रजापति समाज के द्वारा कराया गया।
Mahesh singh
शिवपुरी में प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया। शिवपुरी में प्रजापति सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे श्रीमंत महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया जानकारी के अनुसार बता दें कि शिवपुरी में 36 कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन प्रजापति समाज के द्वारा कराया गया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Lokesh shukla1
- लोकेशन मुरैना जिस क्षेत्र में रेत माफिया उन्हें वनरक्षक को कुचला उसी क्षेत्र में जमकर हो रहा रेत का अवैध परिवहन। ऐसाह कुथीयाना घाट पर आज भी हो रहा अवैध रेत उत्खनन, सुप्रीम कोर्ट के आदेश की रेट माफिया उड़ा रहे धजिया पुलिस और वन विभाग ने बंदिया को पर पट्टी चंबल के कुथियाना और ऐसाह घाट से रेत का उत्खनन अभी भी जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि एसएएफ के जवान कहां हैं1
- एक मां के आंसू पूरे देश ने देखे हैं… 💔 अब पूरा देश देखेगा, यही मां बंगाल की विधानसभा में बैठकर इंसाफ की आवाज बनेगी। जो भी इन आंसुओं की वजह बने हैं, उनका हिसाब करेगी। बंगाल की हर बेटी सुरक्षित हो ये भी सुनिश्चित करेगी।1
- अपनी आंखों से देखिए -- जिसका कोई नहीं होता उसकी रक्षा स्वयं ईश्वर करता है भेष बदलकर...4
- All 6 places captured1
- राजाखेड़ा। क्षेत्र में निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए लो-वोल्टेज की समस्या के समाधान और बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है। अधीक्षण अभियंता विवेक शर्मा के निर्देशानुसार उपखंड में सहायक अभियंता आनंद तिवारी के नेतृत्व में विभाग की टीम एक्शन मोड में कार्य कर रही है। ट्रांसफार्मर अपग्रेड से मिलेगा बेहतर वोल्टेज कनिष्ठ अभियंता विशाल जायसवाल एवं मयंक मिश्रा के निर्देशन में लंबे समय से चली आ रही लो-वोल्टेज की समस्या को दूर करने के लिए विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। क्षेत्र में लगे 100 केवीए क्षमता के तीन पुराने ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनकी जगह 160 केवीए क्षमता के नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए हैं, जिससे विद्युत आपूर्ति में सुधार की उम्मीद है। इसके साथ ही ट्रांसफार्मरों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए अर्थिंग व्यवस्था में सुधार किया गया तथा तकनीकी खामियों को दूर करने का कार्य भी तेज गति से किया गया। विभाग द्वारा आगामी दिनों में नौ और ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। बिजली चोरी पर कार्रवाई, 13 मामलों में जुर्माना विभाग द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बिजली चोरी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 13 स्थानों पर विद्युत चोरी के मामले पकड़े गए, जिन पर कुल 3.60 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही रात्रिकालीन विजिलेंस अभियान भी शुरू कर दिया गया है, जिसमें अलग-अलग टीमें बनाकर नियमित जांच की जा रही है। अधिकारी का बयान सहायक अभियंता आनंद तिवारी ने बताया कि विभाग का लक्ष्य प्रत्येक उपभोक्ता को पूर्ण वोल्टेज के साथ बिजली उपलब्ध कराना है। उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। टीम रही सक्रिय इस कार्रवाई में कनिष्ठ अभियंता मयंक मिश्रा, विशाल जायसवाल एवं रणवीर सिंह मूंड सहित वरिष्ठ टेक्निशियन अवधेश शर्मा, सोहनपाल सिंह, सोनेश कुमार, ओमप्रकाश, आसिफ खान, बंटी खान, हरवान सिंह सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे। उपभोक्ताओं को राहत विभाग की इस कार्रवाई से जहां ईमानदार उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।2
- Post by Lokesh shukla1
- खड़ियाहार में आस्था का अनोखा विवाह: 42 वर्षीय रेखा तोमर ने श्री ठाकुर जी महाराज संग रचाई शादी मुरैना। जिले के ग्राम खड़ियाहार में भक्ति और आस्था का एक अनोखा उदाहरण सामने आया है, जहां 42 वर्षीय रेखा तोमर ने पूरे विधि-विधान और वैदिक रीति-रिवाजों के साथ श्री ठाकुर जी महाराज के साथ विवाह रचा लिया। यह अनूठा आयोजन पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, रेखा तोमर, पिता लाखन सिंह, लंबे समय से भगवान श्री ठाकुर जी की भक्ति में लीन थीं और उन्होंने अपना जीवन प्रभु को समर्पित करने का संकल्प लिया था। इसी भावना के साथ उन्होंने खड़ियाहार स्थित पुराने देवालय में विराजमान श्री ठाकुर जी महाराज को अपना दूल्हा मानकर विवाह संपन्न किया। विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार आयोजित किया गया। मंदिर के पुजारी रामदुलारे बाबा जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह की सभी रस्में संपन्न कराईं। लग्न पत्रिका वाचन, प्रधान पूजन, पैर पुजाई सहित अन्य सभी परंपरागत रस्मों को विधिपूर्वक निभाया गया। इस विशेष विवाह में रेखा तोमर का कन्यादान उनके भाई सुरेंद्र द्वारा किया गया, जो इस आयोजन का भावनात्मक क्षण रहा। समारोह में गांव के कई लोग और सहयोगकर्ता भी उपस्थित रहे, जिनमें केशव प्रसाद भारद्वाज, मालिक शर्मा, ज्ञानसिंह तोमर, रामरूप डण्डोंतिया, रामराज तोमर, गुड्डी परमार सहित अन्य ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और “राधे-राधे” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस आयोजन में भाग लेकर इसे आस्था और समर्पण की अनूठी मिसाल बताया। इस तरह का विवाह क्षेत्र में कम ही देखने को मिलता है, जिससे यह आयोजन लोगों के बीच खास आकर्षण और चर्चा का विषय बन गया है।3
- एक मां के आंसू पूरे देश ने देखे हैं… 💔 अब पूरा देश देखेगा, यही मां बंगाल की विधानसभा में बैठकर इंसाफ की आवाज बनेगी। जो भी इन आंसुओं की वजह बने हैं, उनका हिसाब करेगी। बंगाल की हर बेटी सुरक्षित हो ये भी सुनिश्चित करेगी।1