19 अप्रैल को होने वाली थी शादी शुक्रवार को युवती ने करली आत्महत्या जैसलमेर शहर की आरपी कॉलोनी में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 25 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रेखा (25) पुत्री मनसुखदास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महज 15 दिन पहले ही युवती की सगाई हुई थी और अगले महीने 19 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक घटना घट गई। जानकारी के अनुसार घटना के समय युवती के दोनों भाई दुकान पर गए हुए थे, जबकि माता-पिता किसी कार्य के चलते बाड़मेर गए हुए थे। दोपहर में जब माता-पिता वापस घर लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने और फोन करने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखने पर कमरे में युवती पंखे के हुक से रस्सी के फंदे पर लटकी हुई मिली। परिजनों और पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारकर तुरंत राजकीय जवाहिर चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी व्यक्ति पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। जिस घर में अगले महीने शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। युवती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अब पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

- Post by MAHENDRA MALI1
- बालोतरा।। बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ एक हादसा गंभीर घायल हुए मजदूर गंभीर घायल मजदूरों को अस्पताल लाया गया सूचना पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची।1
- लालजी वाला फैक्ट्री फॉर फेस का बताया जा रहा है मामला पानी टांका का साफ करने से तीनों मजदूरो की दम घुटने से हुई मौत1
- Post by Seetaram1
- BNC, जोधपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बोरुंदा कस्बे में आयोजित एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग में कई महत्वपूर्ण पहल की है। विभिन्न योजनाओं को सरल बनाया गया है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है, जिनके तहत उन्हें समय पर स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कृत्रिम अंग और उपकरण भी वितरित किए जा रहे है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सके। मंत्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले कई महीनों की देरी से मिलती थी, लेकिन अब इसे नियमित रूप से प्रतिमाह जारी करने की व्यवस्था की गई है। पहले जहां पेंशन राशि 1000 रुपए थी, उसे बढ़ाकर 1450 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 950 से अधिक छात्रावास संचालित है, जिनमें 60 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मैस भत्ता भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और सफाईकर्मी सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार अलग अलग योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के ऋण भी उपलब्ध कराए जा रहे है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर समस्याओं के समाधान के मामले में विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर है और अब समाधान की अवधि 13 दिन से घटाकर 10 दिन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पीपाड़ उपप्रधान प्रेमा गहलोत, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, पीआरजी के श्यामलाल गहलोत, रणवीर गहलोत, माली समाज अध्यक्ष बक्सा राम कच्छावा, नेमीचंद गहलोत, अशोक कुमार गहलोत, जगदीश गहलोत और भरत भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।2
- Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध से लिंक रोड़ ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ बहुत खराब हो रहा हैं, राहगीर प्रशासन हो रहे हैं,प्रशासन से मेरा निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं ।1
- जैसलमेर, राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत शनिवार को जिला मुख्यालय पर मंगलसिंह पार्क में जिला स्तरीय श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी एवं जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया एवं आमजन से अपने घर, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ रखने की अपील की। इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान पार्क परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्लास्टिक कचरा, झाड़ियां एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री हटाकर परिसर को स्वच्छ बनाया गया। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अधिकारियों ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद के कार्मिकों, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। जिला कलक्टर ने सभी को स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने एवं अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने की शपथ दिलाई। जिला कलक्टर प्रताप सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत भैरा राम, खेल अधिकारी राकेश विश्नोई, महिला अधिकारिता उपनिदेशक अशोक गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला प्रशासन ने आमजन से आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपनी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाएं और स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ जैसलमेर के निर्माण में सक्रिय योगदान4
- Post by Pukhraj soni1
- Hanuman Beniwal RLp rashtriy loktantrik party rlp rashtriy loktantra party Hanuman Beniwal rashtriy loktantrik party Hanuman Beniwal Hanuman Beniwal Hanuman Beniwal Hanuman Beniwal1