Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ की स्थिति खराब है Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध से लिंक रोड़ ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ बहुत खराब हो रहा हैं, राहगीर प्रशासन हो रहे हैं,प्रशासन से मेरा निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं ।
जनता की आवाज
ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ की स्थिति खराब है Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध से लिंक रोड़ ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ बहुत खराब हो रहा हैं, राहगीर प्रशासन हो रहे हैं,प्रशासन से मेरा निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं ।
- जनता की आवाजJodhpur, Rajasthanकृपया आपके अपने न्यूज़ चैनल "जनता की आवाज" को लाइक शेयर एवं सब्सक्राइब जरूर करें 🙏🙏🙏🙏8 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- BNC, जोधपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बोरुंदा कस्बे में आयोजित एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग में कई महत्वपूर्ण पहल की है। विभिन्न योजनाओं को सरल बनाया गया है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है, जिनके तहत उन्हें समय पर स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कृत्रिम अंग और उपकरण भी वितरित किए जा रहे है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सके। मंत्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले कई महीनों की देरी से मिलती थी, लेकिन अब इसे नियमित रूप से प्रतिमाह जारी करने की व्यवस्था की गई है। पहले जहां पेंशन राशि 1000 रुपए थी, उसे बढ़ाकर 1450 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 950 से अधिक छात्रावास संचालित है, जिनमें 60 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मैस भत्ता भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और सफाईकर्मी सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार अलग अलग योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के ऋण भी उपलब्ध कराए जा रहे है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर समस्याओं के समाधान के मामले में विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर है और अब समाधान की अवधि 13 दिन से घटाकर 10 दिन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पीपाड़ उपप्रधान प्रेमा गहलोत, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, पीआरजी के श्यामलाल गहलोत, रणवीर गहलोत, माली समाज अध्यक्ष बक्सा राम कच्छावा, नेमीचंद गहलोत, अशोक कुमार गहलोत, जगदीश गहलोत और भरत भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।2
- Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध से लिंक रोड़ ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ बहुत खराब हो रहा हैं, राहगीर प्रशासन हो रहे हैं,प्रशासन से मेरा निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं ।1
- ट्रैफिक व्यवस्था न होने के कारण हुआ झगड़ा मेडिकल कॉलेज के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी व ठेले चालक के बीच झड़प । कार चालक द्वारा पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर हुई बहस शुरू ।1
- जोधपुर जोधपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोजती गेट स्थित राजीव गांधी सर्किल पर एकत्रित हुए और गैस चूल्हों के साथ धरने पर बैठकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलने और बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार महंगाई बढ़ रही है और बेरोजगारी भी चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गैस की कोई कमी नहीं है, जैसा कि भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं, तो फिर गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें क्यों लग रही हैं और लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर क्यों हैं। वहीं पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या को संभालने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए महंगे गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है। कई जगह सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं और लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण घर का बजट बिगड़ रहा है।2
- Post by Abdul Sadik Shaikh Sameer1
- केंद्र सरकार की विफल विदेश नीतियों और सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला पाली,मनीष राठौड़। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रसोई व कमर्शियल गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी, कमरतोड़ महंगाई और विफल विदेश नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। अनोखा विरोध: सिगड़ी पर बनाई चाय-रोटी भीषण गर्मी के बावजूद जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही लकड़ियों और सिगड़ी के चूल्हे जलाकर चाय व रोटियां बनाईं। कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडरों को उल्टा रखकर यह संदेश दिया कि सिलेंडर अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होकर केवल 'शोपीस' बनकर रह गए हैं। आपदा में अवसर तलाश रही सरकार: निम्बाड़ा धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निम्बाड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार मुनाफाखोरों की तरह 'आपदा में अवसर' तलाश रही है। गैस किल्लत के बीच चुपके से दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ी जा रही है। उन्होंने बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने की मांग की। विदेश नीति और ईंधन संकट पर घेरा प्रदेश कांग्रेस सचिव डिम्पल कंवर और पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने कहा कि इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के समय देश के हितों को सुरक्षित रखने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। गलत विदेश नीति के कारण ही आज देश में ईंधन का भारी संकट पैदा हो गया है। पूर्व सभापति केवलचन्द गुलेच्छा व पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी ने बताया कि घरेलू गैस पर 60 रुपये और कमर्शियल पर 115 रुपये की बढ़ोतरी जनता पर सीधा बोझ है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महावीर सिंह सुकरलाई,नेता प्रतिपक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, लक्ष्मीनारायण तंवर, ऐश्वर्या सांखला सहित मदनसिंह जागरवाल, भेरूसिंह सोनाणा, अरुण जोशी, पोपट पटेल, प्रकाश सांखला ,लक्ष्मीनारायण तंवर, भेरूसिंह सोनाणा, मेहबूब टी, अरुण जोशी, पोपट पटेल, सुभाष मेवाड़ा,भँवर राव, जीवराज बोराणा, प्रकाश चौधरी, गोविंद बंजारा, अशोक कुलदीप, जावेद सिरोहा,आनंद सोलंकी, राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, राकेश सवंशा, महेश परिहार, दलवीरसिंह चौहान, रतन उदेश, मांगूसिंह दुदावत, रफीक गौरी, ताराचन्द चन्दनानी, सज्जन बी राज, राकेश रेखराज मेवाड़ा, मोहनलाल आचार्य, गोविंद व्यास, नागेंद्रसिंह गुर्जर, करणसिंह मेड़तिया, सम्पतराज कुमावत, राकेश चौहान, लाल मोहम्मद सिंधी, आमीन अली रंगरेज, कृष्णा सांसी,गोरधन प्रजापत, मोहनसिंह हेमावास, पुष्प सोनी, रंगराज मेहता, अभिषेक चोपड़ा, रामचन्द्र बुनकर, रफीक चौहान, भेराराम गुर्जर, सत्यनारायण टांक, जीवराज चौहान, ताराचंद टांक, फकीर मोहम्मद सिंधी, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, निर्मल तेजी, इकबाल शेख, कन्हैयालाल परिहार, विकास राठौड़,संतोक सिंह ओलवी, इंसाफ मोयल, असगर कुरेशी, कलीम अख्तर, दिलीपसिंह रावलवास, वजाराम गरवलिया, प्रहलाद कंडारा, सुनील रामावत, खूबचंद खत्री, घनश्याम भाटी, बाबू कीर, राजाराम सरगरा, कमरुद्दीन पठान, फारुख रंगीला, राजेन्द्र मेघवाल,चेलाराम रारबड़ा, रमेश चौधरी, दिनेश पंवार, ओमप्रकाश बोहरा, पंकज आदिवाल,मांगीलाल सीरवी, प्रमोद बोराणा, इमरान टांक, जावेद गौरी, राघव वर्मा, दिलीप मेवाड़ा, मदनलाल पंवार, भेराराम जाट, मोहनलाल भाटी, कैलाश गोयल,ललित परिहार, हेमंत देवासी, जसवंत मेघवाल, किशन झाला, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त हस्तांतरण पाली । पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आज शुक्रवार को सायं 5 बजे गुवाहाटी असम से लाईव वेबकास्टके माध्यम से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण सभी ग्राम पंचायत स्तर पर व केवीके पाली में मुख्य समारोह आयोजित किया गया व किसानों को 22 वी किश्त हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर दि पाली सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पाली के जिला नोडल अधिकारी (पीएम किसान) एवं प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी कर किसानो को लाभान्वित किया गया। असम में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर 9 करोड़ से अधिक कृषकों को डीबीटी के माध्यम से राशि 18 हजार 650 करोड़ का हस्तांतरण हुआ, जिसमें राज्य के 66.76 कृषकों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सीईओ मुकेश चौधरी, केवीके पाली के हेड एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार केंद्रीय सहकारी बैंक के एम डी प्रशांत कल्ला उप रजिस्ट्रार सहकारिता जितेंद्र कुमार, विरेन्द्र चारण, व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1