logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पंचायती राज चुनाव को लेकर क्या बोले कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत... हमारी सरकार.. BNC, जोधपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बोरुंदा कस्बे में आयोजित एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग में कई महत्वपूर्ण पहल की है। विभिन्न योजनाओं को सरल बनाया गया है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है, जिनके तहत उन्हें समय पर स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कृत्रिम अंग और उपकरण भी वितरित किए जा रहे है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सके। मंत्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले कई महीनों की देरी से मिलती थी, लेकिन अब इसे नियमित रूप से प्रतिमाह जारी करने की व्यवस्था की गई है। पहले जहां पेंशन राशि 1000 रुपए थी, उसे बढ़ाकर 1450 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 950 से अधिक छात्रावास संचालित है, जिनमें 60 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मैस भत्ता भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और सफाईकर्मी सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार अलग अलग योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के ऋण भी उपलब्ध कराए जा रहे है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर समस्याओं के समाधान के मामले में विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर है और अब समाधान की अवधि 13 दिन से घटाकर 10 दिन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पीपाड़ उपप्रधान प्रेमा गहलोत, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, पीआरजी के श्यामलाल गहलोत, रणवीर गहलोत, माली समाज अध्यक्ष बक्सा राम कच्छावा, नेमीचंद गहलोत, अशोक कुमार गहलोत, जगदीश गहलोत और भरत भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

1 hr ago
user_BNC NEWS LIVE
BNC NEWS LIVE
पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
1 hr ago
59e10332-40b8-4969-ab81-cb29586cea99

पंचायती राज चुनाव को लेकर क्या बोले कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत... हमारी सरकार.. BNC, जोधपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बोरुंदा कस्बे में आयोजित एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग में कई महत्वपूर्ण पहल की है। विभिन्न योजनाओं को सरल बनाया गया है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है, जिनके तहत उन्हें समय पर स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कृत्रिम अंग और उपकरण भी वितरित किए जा रहे है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सके। मंत्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले कई महीनों की देरी से मिलती थी, लेकिन अब इसे नियमित रूप से प्रतिमाह जारी करने की व्यवस्था की गई है। पहले जहां पेंशन राशि 1000 रुपए थी, उसे बढ़ाकर 1450 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 950 से अधिक छात्रावास

संचालित है, जिनमें 60 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मैस भत्ता भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और सफाईकर्मी सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार अलग अलग योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के ऋण भी उपलब्ध कराए जा रहे है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर समस्याओं के समाधान के मामले में विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर है और अब समाधान की अवधि 13 दिन से घटाकर 10 दिन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पीपाड़ उपप्रधान प्रेमा गहलोत, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, पीआरजी के श्यामलाल गहलोत, रणवीर गहलोत, माली समाज अध्यक्ष बक्सा राम कच्छावा, नेमीचंद गहलोत, अशोक कुमार गहलोत, जगदीश गहलोत और भरत भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *अपनों का स्नेह एवं अनोखा सम्मान..* गत दिवस पाटोदी पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र चिलानाडी में भूराराम जी लीमा के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस मांगलिक अवसर पर लीमा परिवार एवं क्षेत्र के सम्मानित परिवारजनों द्वारा राज्य पशु ऊँट के माध्यम से जिस अनोखे एवं पारंपरिक अंदाज में आत्मीय स्वागत व सम्मान प्रदान किया गया, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। क्षेत्रवासियों का यह स्नेह, अपनापन और बेटे के समान दिया गया सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मुझे निरंतर समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित दंपति का जीवन सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य से परिपूर्ण रहे। #Chilanadi #प्रधान_ममता_जोगेंद्र_प्रजापत *#jogendraforpatodi* #अपनो_के_बिच
    1
    *अपनों का स्नेह एवं अनोखा सम्मान..*
गत दिवस पाटोदी पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्र चिलानाडी में भूराराम जी लीमा के सुपुत्र के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस मांगलिक अवसर पर लीमा परिवार एवं क्षेत्र के सम्मानित परिवारजनों द्वारा राज्य पशु ऊँट के माध्यम से जिस अनोखे एवं पारंपरिक अंदाज में आत्मीय स्वागत व सम्मान प्रदान किया गया, उसके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
क्षेत्रवासियों का यह स्नेह, अपनापन और बेटे के समान दिया गया सम्मान मेरे लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय है। आप सभी का प्रेम और विश्वास ही मुझे निरंतर समाज सेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित दंपति का जीवन सुख, समृद्धि और मंगलमय भविष्य से परिपूर्ण रहे।
#Chilanadi #प्रधान_ममता_जोगेंद्र_प्रजापत *#jogendraforpatodi* #अपनो_के_बिच
    user_Balotra news Bhomesh Kumar
    Balotra news Bhomesh Kumar
    Taxi Driver पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • बालोतरा। बालोतरा स्वर्णकार समाज आगामी 15 मार्च को अध्यक्ष पद हेतु चुनाव आयोजित करने जा रहा है। इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु नेमीचंद कोटडिया ने दावेदारी जताई है । तथा समाज के लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
    1
    बालोतरा।
बालोतरा स्वर्णकार समाज आगामी 15 मार्च को अध्यक्ष पद हेतु चुनाव आयोजित करने जा रहा है।
इस चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु नेमीचंद कोटडिया ने दावेदारी जताई है ।
तथा समाज के लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक स्लिप होने से युवक गंभीर घायल मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन के निकटवर्ती गांव बारसा और गोदावास के बीच सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बारसा से गोदावास जाने वाले मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से बाइक सवार राजेंद्र कुमार पुत्र जीवाराम निवासी सूर्यनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 की सहायता से घायल को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर मारवाड़ जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार जारी है।
    2
    मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक स्लिप होने से युवक गंभीर घायल
मारवाड़ जंक्शन 
मारवाड़ जंक्शन के निकटवर्ती गांव बारसा और गोदावास के बीच  सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बारसा से गोदावास जाने वाले मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से बाइक सवार राजेंद्र कुमार पुत्र जीवाराम निवासी सूर्यनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 की सहायता से घायल को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर मारवाड़ जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार जारी है।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • Post by MAHENDRA MALI
    1
    Post by MAHENDRA  MALI
    user_MAHENDRA  MALI
    MAHENDRA MALI
    पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • रायपुर में शीतला माता मेले का दूसरा दिन, झूलों और दुकानों पर उमड़ी भीड़ शनिवार दोपहर 2,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज दूसरा दिन रहा। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेले में रौनक बनी रही। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मेले में शांति और सुरक्षा बनी हुई है। मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी, जो आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित पार्षद प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। उनके साथ विजय सिंह चौहान, मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालते दिखाई दिए।
    1
    रायपुर में शीतला माता मेले का दूसरा दिन, झूलों और दुकानों पर उमड़ी भीड़
शनिवार दोपहर 2,बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज दूसरा दिन रहा। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेले में रौनक बनी रही।
मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मेले में शांति और सुरक्षा बनी हुई है।
मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी, जो आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित पार्षद प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। उनके साथ विजय सिंह चौहान, मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालते दिखाई दिए।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    28 min ago
  • Post by कमलेश शर्मा
    1
    Post by कमलेश शर्मा
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    40 min ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • बालोतरा।। बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ एक हादसा गंभीर घायल हुए मजदूर गंभीर घायल मजदूरों को अस्पताल लाया गया सूचना पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची।
    1
    बालोतरा।।
बालोतरा के इंडस्ट्रियल एरिया में हुआ एक हादसा गंभीर घायल हुए मजदूर गंभीर घायल मजदूरों को अस्पताल लाया गया सूचना पर पुलिस मौका स्थल पर पहुंची।
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    पत्रकार पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • लालजी वाला फैक्ट्री फॉर फेस का बताया जा रहा है मामला पानी टांका का साफ करने से तीनों मजदूरो की दम घुटने से हुई मौत
    1
    लालजी वाला फैक्ट्री फॉर फेस का बताया जा रहा है मामला
पानी टांका का साफ करने से तीनों मजदूरो की  दम घुटने से हुई मौत
    user_Balotra news Bhomesh Kumar
    Balotra news Bhomesh Kumar
    Taxi Driver पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.