रायपुर में शीतला माता मेले का दूसरा दिन, झूलों और दुकानों पर उमड़ी भीड़ शनिवार दोपहर 2,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज दूसरा दिन रहा। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेले में रौनक बनी रही। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मेले में शांति और सुरक्षा बनी हुई है। मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी, जो आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित पार्षद प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। उनके साथ विजय सिंह चौहान, मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालते दिखाई दिए।
रायपुर में शीतला माता मेले का दूसरा दिन, झूलों और दुकानों पर उमड़ी भीड़ शनिवार दोपहर 2,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज दूसरा दिन रहा। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेले में रौनक बनी रही। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मेले में शांति और सुरक्षा बनी हुई है। मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी, जो आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित पार्षद प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। उनके साथ विजय सिंह चौहान, मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालते दिखाई दिए।
- रायपुर में शीतला माता मेले का दूसरा दिन, झूलों और दुकानों पर उमड़ी भीड़ शनिवार दोपहर 2,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। कस्बे के मेला चौक में आयोजित शीतला माता के तीन दिवसीय विशाल मेले का आज दूसरा दिन रहा। मेले में सुबह से ही आसपास के गांवों व क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु पहुंचे, जिससे मेले में रौनक बनी रही। मेले में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं, जिनका लोग जमकर आनंद ले रहे हैं। वहीं हाट बाजार में खाने-पीने की दुकानों के साथ घरेलू और पारंपरिक सामान की दुकानों पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जिससे मेले में शांति और सुरक्षा बनी हुई है। मेला कमेटी के सदस्य रमेश सैनी, जो आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संभावित पार्षद प्रत्याशी माने जा रहे हैं, मेले की व्यवस्थाओं को लेकर सक्रिय नजर आए। उनके साथ विजय सिंह चौहान, मुकेश सांखला सहित मेला कमेटी के अन्य सदस्य भी मेले की व्यवस्थाओं को संभालते दिखाई दिए।1
- ब्यावर में गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना अजमेर जिले के Beawar में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।1
- रायपुर (ब्यावर) शीतला माताजी का तीन दिवसीय मेला हुआ शुरू,पहले दिन भीड़ कम रायपुर में मुख्य बाजार में तीन दिवसीय शीतला माताजी का मेला शुक्रवार से शुरू हुआ । जिसमें मेले में विभिन्न जगहों से डांडिया गैर पहुंची और मेले में अपना -अपना प्रदर्शन किया । वही मेले के पहले दिन लोगों की भीड़ बहुत कम नजर आई । जिससे मेले में लगी दुकानों पर भी दुकानदार सुस्त दिखे । इसके अलावा मेले के पहले दिन अचानक मधुमक्खियों के हमले ने भी मेले में खलल उत्पन्न किया ।1
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत पीएम-किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी, ब्यावर जिले के 1.31 लाख से अधिक किसानों को मिला लाभ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुवाहाटी (असम) में आयोजित “पीएम-किसान उत्सव दिवस” कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 18,650 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। राजस्थान राज्य में भी 66.76 लाख से अधिक किसान इस योजना से लाभान्वित हुए। ब्यावर जिले में इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 13 मार्च को सायं 5:00 बजे जिला कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।जहां गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, किसानों एवं अधिकारियों ने सहभागिता की। उप रजिस्ट्रार हीरालाल ने बताया कि ब्यावर जिले के कुल 1,31,353 किसानों को योजना की 22वीं किस्त के रूप में प्रति किसान 2,000 रुपये के हिसाब से कुल लगभग 26 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। इस राष्ट्रव्यापी आयोजन से राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के दुर्गापुरा स्थित SIAM परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मान समारोह से जुड़े और किसानों को संबोधित किया। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने बताया कि “पीएम-किसान उत्सव दिवस” के अवसर पर जिले के पात्र किसानों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व सभापति नगर परिषद ब्यावर तथा शशिबाला सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियाँ हीरालाल तथा संयुक्त निदेशक गणेशाराम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त भारतीय किसान संघ से कन्हैयालाल कुमावत,नारायण सिंह पवार,रघुवीर सिंह चारण तथा ब्यावर जिला किसान संघ से गणपत सिंह और ओमसिंह भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। किसानों ने योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता को स्वागतयोग्य बताते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।3
- --- ओरण बचाओ यात्रा खरवा पहुंची, ग्रामवासियों ने किया भव्य स्वागत जैसलमेर से जयपुर विधानसभा तक ओरण (पवित्र वन) बचाने की मांग को लेकर चल रही 725 किलोमीटर की जनजागरण पैदल यात्रा शनिवार को खरवा पहुंची। इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से पर्यावरण और प्रकृति संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में गांवों की चौपालों पर भजन और संवाद के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया जा रहा है। खरवा पहुंचने पर सभी धर्मों और सभी जाति समाज के लोगों ने एकता का परिचय देते हुए ओरण बचाओ यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। खरवा बस स्टैंड स्थित राष्ट्रभक्त राव गोपाल सिंह जी के स्मारक पर 36 कौम समाज के लोगों ने यात्रियों का आतिथ्य सत्कार किया। इसके बाद तेजाजी महाराज बस स्टैंड, खरवा पर माला, साफा और ढोल-नगाड़ों के साथ यात्रियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ओरण बचाने और प्रकृति संरक्षण का संकल्प दोहराया तथा यात्रा के उद्देश्य का समर्थन किया। जय जवान, जय किसान जय हिंद, जय भारत। — राजू, आपकी आवाज लोकल न्यूज #ओरण_बचाओ #ओरण_बचाओ_यात्रा #प्रकृति_संरक्षण #पर्यावरण_बचाओ #पेड़_पौधे_बचाओ2
- ब्यावर, 13 मार्च। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त शुक्रवार को जारी की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। ब्यावर जिले में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। उप रजिस्ट्रार हीरालाल ने बताया कि जिले के 1,31,353 किसानों के खातों में प्रति किसान 2 हजार रुपये के हिसाब से लगभग 26 करोड़ 27 लाख रुपये की राशि भेजी गई। कार्यक्रम में विधायक शंकर सिंह रावत, पूर्व सभापति शशिबाला सोलंकी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और किसान मौजूद रहे।1
- मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में सड़क हादसा, बाइक स्लिप होने से युवक गंभीर घायल मारवाड़ जंक्शन मारवाड़ जंक्शन के निकटवर्ती गांव बारसा और गोदावास के बीच सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बारसा से गोदावास जाने वाले मार्ग पर बाइक स्लिप हो जाने से बाइक सवार राजेंद्र कुमार पुत्र जीवाराम निवासी सूर्यनगर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद करते हुए राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा 108 की सहायता से घायल को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर मारवाड़ जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंची। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायल युवक का उपचार जारी है।2
- राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को चेताया, समय पर चुनाव नहीं हुए तो अवमानना की जिम्मेदारी सरकार की जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए और मामला कोर्ट की अवमानना तक पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयोग के सचिव ने पंचायतीराज आयुक्त और विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश के मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है। आयोग ने बताया कि यदि OBC आरक्षण से जुड़ा ‘ट्रिपल टेस्ट’ पूरा नहीं होता है, तो SC/ST आरक्षण को छोड़कर बाकी सीटों को सामान्य श्रेणी मानते हुए चुनाव कराए जा सकते हैं। साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियमों की धारा 5 के अनुसार SC और ST के लिए सीटों का आरक्षण तय करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक सरकार द्वारा आरक्षण निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती। आयोग ने पंचायतीराज विभाग से जल्द से जल्द आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सके।1