logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Plumber पाली, पाली, राजस्थान•
17 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • BNC, जोधपुर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बोरुंदा कस्बे में आयोजित एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग में कई महत्वपूर्ण पहल की है। विभिन्न योजनाओं को सरल बनाया गया है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है, जिनके तहत उन्हें समय पर स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कृत्रिम अंग और उपकरण भी वितरित किए जा रहे है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सके। मंत्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले कई महीनों की देरी से मिलती थी, लेकिन अब इसे नियमित रूप से प्रतिमाह जारी करने की व्यवस्था की गई है। पहले जहां पेंशन राशि 1000 रुपए थी, उसे बढ़ाकर 1450 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 950 से अधिक छात्रावास संचालित है, जिनमें 60 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मैस भत्ता भी बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और सफाईकर्मी सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार अलग अलग योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के ऋण भी उपलब्ध कराए जा रहे है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर समस्याओं के समाधान के मामले में विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर है और अब समाधान की अवधि 13 दिन से घटाकर 10 दिन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पीपाड़ उपप्रधान प्रेमा गहलोत, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, पीआरजी के श्यामलाल गहलोत, रणवीर गहलोत, माली समाज अध्यक्ष बक्सा राम कच्छावा, नेमीचंद गहलोत, अशोक कुमार गहलोत, जगदीश गहलोत और भरत भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।
    2
    BNC, जोधपुर
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने बोरुंदा कस्बे में आयोजित एक सामाजिक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज कल्याण विभाग में कई महत्वपूर्ण पहल की है। विभिन्न योजनाओं को सरल बनाया गया है, जिससे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन के लिए विशेष योजनाएं चलाई जा रही है, जिनके तहत उन्हें समय पर स्कूटी उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कृत्रिम अंग और उपकरण भी वितरित किए जा रहे है, ताकि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सके।
मंत्री गहलोत ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन पहले कई महीनों की देरी से मिलती थी, लेकिन अब इसे नियमित रूप से प्रतिमाह जारी करने की व्यवस्था की गई है। पहले जहां पेंशन राशि 1000 रुपए थी, उसे बढ़ाकर 1450 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 950 से अधिक छात्रावास संचालित है, जिनमें 60 हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययन कर रहे है। छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए मैस भत्ता भी बढ़ाया गया है।
उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अल्पसंख्यक, दिव्यांग और सफाईकर्मी सहित विभिन्न वर्गों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार अलग अलग योजनाओं के माध्यम से सहायता दे रही है। साथ ही विभिन्न प्रकार के ऋण भी उपलब्ध कराए जा रहे है, जिससे लोग अपना व्यवसाय शुरू कर रोजगार प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि 181 हेल्पलाइन पर समस्याओं के समाधान के मामले में विभाग प्रदेश में तीसरे स्थान पर है और अब समाधान की अवधि 13 दिन से घटाकर 10 दिन करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान बिलाड़ा विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पीपाड़ उपप्रधान प्रेमा गहलोत, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रमिला चौधरी, पीआरजी के श्यामलाल गहलोत, रणवीर गहलोत, माली समाज अध्यक्ष बक्सा राम कच्छावा, नेमीचंद गहलोत, अशोक कुमार गहलोत, जगदीश गहलोत और भरत भाटी सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_BNC NEWS LIVE
    BNC NEWS LIVE
    पत्रकार जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    19 min ago
  • Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध से लिंक रोड़ ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ बहुत खराब हो रहा हैं, राहगीर प्रशासन हो रहे हैं,प्रशासन से मेरा निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं ।
    1
    Jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, जोधपुर के सुरपुरा बांध से लिंक रोड़ ब्राह्मणों की जजिवाल से लेकर जोधपुर - भोपालगढ़ हाईवे तक रोड़ बहुत खराब हो रहा हैं, राहगीर प्रशासन हो रहे हैं,प्रशासन से मेरा निवेदन है कि इसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं ।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Local News Reporter Jodhpur, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • ट्रैफिक व्यवस्था न होने के कारण हुआ झगड़ा मेडिकल कॉलेज के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी व ठेले चालक के बीच झड़प । कार चालक द्वारा पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर हुई बहस शुरू ।
    1
    ट्रैफिक व्यवस्था न होने के कारण हुआ झगड़ा 
मेडिकल कॉलेज के बाहर पार्किंग में खड़ी गाड़ी व ठेले चालक के बीच झड़प । कार चालक द्वारा पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने पर हुई बहस शुरू ।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    15 hrs ago
  • जोधपुर जोधपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोजती गेट स्थित राजीव गांधी सर्किल पर एकत्रित हुए और गैस चूल्हों के साथ धरने पर बैठकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलने और बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया। पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार महंगाई बढ़ रही है और बेरोजगारी भी चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गैस की कोई कमी नहीं है, जैसा कि भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं, तो फिर गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें क्यों लग रही हैं और लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर क्यों हैं। वहीं पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या को संभालने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए महंगे गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है। कई जगह सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं और लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण घर का बजट बिगड़ रहा है।
    2
    जोधपुर
जोधपुर में गैस सिलेंडर की  किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सोजती गेट स्थित राजीव गांधी सर्किल पर एकत्रित हुए और गैस चूल्हों के साथ धरने पर बैठकर राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान आम लोगों को गैस सिलेंडर नहीं मिलने और बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया।
पूर्व शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि भाजपा शासन में लगातार महंगाई बढ़ रही है और बेरोजगारी भी चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम जनता को समय पर गैस सिलेंडर तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि गैस की कोई कमी नहीं है, जैसा कि भाजपा के नेता दावा कर रहे हैं, तो फिर गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी कतारें क्यों लग रही हैं और लोग घंटों इंतजार करने को मजबूर क्यों हैं।
वहीं पूर्व महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के कारण गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है, लेकिन केंद्र सरकार इस समस्या को संभालने में लापरवाही बरत रही है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए महंगे गैस सिलेंडर खरीदना मुश्किल हो गया है। कई जगह सिलेंडर समय पर नहीं मिल रहे हैं और लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और किल्लत के कारण घर का बजट बिगड़ रहा है।
    user_Punit Mathur
    Punit Mathur
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बाली उपखंड के बोया गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में वार्षिक गैर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ आसपास चित्र सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में लिया भाग
    1
    बाली उपखंड के बोया गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में वार्षिक गैर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ आसपास चित्र सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में लिया भाग
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • ब्यावर में गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना अजमेर जिले के Beawar में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
    1
    ब्यावर में गैस किल्लत को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना
अजमेर जिले के Beawar में बढ़ती एलपीजी गैस की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित हुए और गैस सिलेंडर की कमी को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    1 hr ago
  • जोधपुर ग्रामीण पुलिस की अवैध अफीम तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाही। जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अलग-अलग 02 कार्यवाही में कुल 31.544 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त। ऽ पुलिस थाना ओसियां टीम द्वारा सरहद ग्राम कंवरजी की खेजड़ी में अफीम तस्कर रामनारायण विश्नोई के कब्जे से कुल 20.079 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त कर मुलजिम को किया गिरफ्तार। ऽ जिला विशेष टीम व पुलिस थाना बिलाड़ा टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के तहत सरहद ग्राम खारिया मीठापुर में जयपुर-जोधपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ब्रेजा कार से मुलजिम कमलेश कुमार तेली के कब्जे से कुल 11.465 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर वाहन जब्त व मुलजिम को किया गिरफ्तार। उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा 02 अलग-अलग कार्यवाही के तहत कुल 31.544 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। कार्यवाही पुलिस विवरण - उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध कार्यवाही व रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन व सुपरविजन में एवं डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भवंरिया व थानाधिकारी ओसियां श्री राजेन्द्र चौधरी व बिलाड़ा थानाधिकारी श्री सवाईसिंह सोढा के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा 02 अलग-अलग कार्यवाही में के तहत कुल 31.544 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। थानाधिकारी ओसियां श्री राजेन्द्र चौधरी मय टीम द्वारा पुलिस थाना ओसियां हल्का क्षेत्र में ग्राम कवंरजी की खेजड़ी में मुलजिम रामनारायण विश्नोई के कब्जे से 20.079 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया एवं पुलिस थाना बिलाड़ा हल्का क्षेत्र में डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भवंरिया व श्री सवाईसिंह सोढा थानाधिकारी बिलाडा के नेतृत्व में डीएसटी व थाना टीम द्वारा जयपुर-जोधपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ब्रेजा कार में बनाये गये खुफिया बॉक्स में छुपाया गया कुल 11.465 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर मुलजिम कमलेश कुमार तेली को गिरफ्तार किया गया।  पुलिस थाना ओसियां टीम द्वारा सरहद ग्राम कंवरजी की खेजड़ी में अफीम तस्कर रामनारायण विश्नोई के कब्जे से कुल 20.079 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त कर मुलजिम को किया गिरफ्तार - दिनांक 12.03.2026 को पुलिस थाना ओसियां के कानि0 रामकिशोर की सूचना पर थानाधिकारी ओसियां श्री राजेन्द्र चौधरी नि0पु0 मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त रामनारायण पुत्र श्री शंकरलाल उर्फ शंकरराम विष्नोई निवासी कंवरजी की खेजडी तापू पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर के घर के आगे पहुचे तो एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी तथा बावर्दी जाब्ता को देखकर घर से भागने लगा, जिसका थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा रोककर व नाम पता पूछा तो अपना नाम रामनारायण पुत्र श्री शंकरलाल उर्फ शंकरराम विशनोई निवासी कंवरजी की खेजडी तापू, पुलिस थाना ओसियां, जिला जोधपुर ग्रामीण होना बताया एवं पुलिस जाब्ता द्वारा रामनारायण के घर के पिछे गेहंू की फसल में तलाशी ली गई तो गेहंू की फसल के बीच में एक प्लास्टिक के कटटे में रखा हुआ कुल 20.079 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ, जिसपर अवैध अफीम दूध जब्त कर मुलजिम के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया अवैध अफीम दूध की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।  जिला विशेष टीम व पुलिस थाना बिलाड़ा टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के तहत सरहद ग्राम खारिया मीठापुर में जयपुर-जोधपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ब्रेजा कार से कुल 11.465 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर वाहन जब्त व मुलजिम गिरफ्तार। दिनांक 12.03.2026 को डीएसटी के हैडकानि0 श्री मदनलाल मीना की सूचना पर डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भवंरिया व थानाधिकारी बिलाड़ा श्री सवाईसिंह सोढा के नेतृत्व में डीएसटी व बिलाड़ा थाना टीम द्वारा जयपुर-जोधपुर हाईवे पर खारिया मीठापुर बाईपास पुलिया के पास नाकाबंदी शुरू की गई तो दौराने नाकाबंदी ईतलानुसार एक सफेद रंग की ब्रेजा कार आरजे-50 सीए-3740 आती हुई दिखाई दी, जिसपर पुलिस जाब्ता द्वारा उक्त संदिग्ध कार को रूकवाकर चालक का नाम पता पूछा तो अपना नाम कमलेश कुमार तेली पुत्र रामेश्वरलाल तेली निवासी सेमलपुरा चित्तोड़गढ होना बताया एवं पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ से कार की तलाशी ली गई तो ब्रेजा कार में पीछे के बम्पर व फ्यूल टैंक के पास 02 कृत्रिम खुफिया बॉक्स बनाये हुवे मिले, जिन खुफिया बॉक्स में छुपाये गये 09 पैकेट्स में कुल 11.465 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ, जिसपर अवैध अफीम दूध व ब्रेजा कार को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व मुलजिम कमलेश कुमार के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर गिरफ्तार किया गया तथा अवैध अफीम दूध की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तः- 01. रामनारायण पुत्र श्री शंकरलाल उर्फ शंकरराम विश्नोई निवासी कंवरजी की खेजडी तापू। 02. कमलेश कुमार तेली पुत्र रामेश्वरलाल तेली निवासी ग्राम सेमलपुरा जिला चित्तोड़गढ। कार्यवाही टीम - उक्त कार्यवाही में भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित मुलाजमानों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा - पुलिस थाना ओसियां टीम - श्री राजेन्द्र चौधरी नि0पु0 थानाधिकारी ओसियां, उ0नि0 रामसुख सियाग, रामकिषोर (मुख्य भूमिका), आशाराम, मनोहरराम, धनाराम, रामनिवास, हंसाराम, श्रीमति कमला एवं जालाराम। डीएसटी व बिलाड़ा टीम - डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि0 श्री मदनलाल मीना (मुख्य भूमिका), सुरेश डूडी, हरेन्द्र लोहरा, कमाण्डो सोहनराम, अशोक भाटी एवं भवंरसिंह एंव थाना बिलाड़ा से श्री भंवरलाल सीरवी उ0नि0, संजूकंवर सउनि, सीताराम सउनि, दिनेश सउनि व सुरेश कुमार।
    2
    जोधपुर ग्रामीण पुलिस की अवैध अफीम तस्करों के विरूद्ध बड़ी कार्रवाही।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अलग-अलग 02 कार्यवाही में कुल 31.544 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त।
ऽ	पुलिस थाना ओसियां टीम द्वारा सरहद ग्राम कंवरजी की खेजड़ी में अफीम तस्कर रामनारायण विश्नोई के कब्जे से कुल 20.079 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त कर मुलजिम को किया गिरफ्तार।
ऽ	जिला विशेष टीम व पुलिस थाना बिलाड़ा टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के तहत सरहद ग्राम खारिया मीठापुर में जयपुर-जोधपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ब्रेजा कार से मुलजिम कमलेश कुमार तेली के कब्जे से कुल 11.465 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर वाहन जब्त व मुलजिम को किया गिरफ्तार।
उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नारायण टोगस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस द्वारा 02 अलग-अलग कार्यवाही के तहत कुल 31.544 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
कार्यवाही पुलिस विवरण -		
उप महानिरीक्षक पुलिस सह जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण श्री नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध कार्यवाही व रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत श्री भोपालसिंह लखावत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण के निर्देशन व सुपरविजन में एवं डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भवंरिया व थानाधिकारी ओसियां श्री राजेन्द्र चौधरी व बिलाड़ा थानाधिकारी श्री सवाईसिंह सोढा के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा 02 अलग-अलग कार्यवाही में के तहत कुल 31.544 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर 02 मुलजिमों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं। थानाधिकारी ओसियां श्री राजेन्द्र चौधरी मय टीम द्वारा पुलिस थाना ओसियां हल्का क्षेत्र में ग्राम कवंरजी की खेजड़ी में मुलजिम रामनारायण विश्नोई के कब्जे से 20.079 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया एवं पुलिस थाना बिलाड़ा हल्का क्षेत्र में डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भवंरिया व श्री सवाईसिंह सोढा थानाधिकारी बिलाडा के नेतृत्व में डीएसटी व थाना टीम द्वारा जयपुर-जोधपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ब्रेजा कार में बनाये गये खुफिया बॉक्स में छुपाया गया कुल 11.465 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर मुलजिम कमलेश कुमार तेली को गिरफ्तार किया गया।
	पुलिस थाना ओसियां टीम द्वारा सरहद ग्राम कंवरजी की खेजड़ी में अफीम तस्कर रामनारायण विश्नोई के कब्जे से कुल 20.079 किलोग्राम अवैध अफीम दूध जब्त कर मुलजिम को किया गिरफ्तार -
दिनांक 12.03.2026 को पुलिस थाना ओसियां के कानि0 रामकिशोर की सूचना पर थानाधिकारी ओसियां श्री राजेन्द्र चौधरी नि0पु0 मय जाब्ता द्वारा अभियुक्त रामनारायण पुत्र श्री शंकरलाल उर्फ शंकरराम विष्नोई निवासी कंवरजी की खेजडी तापू पुलिस थाना ओसियां जिला जोधपुर के घर के आगे पहुचे तो एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी तथा बावर्दी जाब्ता को देखकर घर से भागने लगा, जिसका थानाधिकारी मय जाब्ता द्वारा रोककर व नाम पता पूछा तो अपना नाम रामनारायण पुत्र श्री शंकरलाल उर्फ शंकरराम विशनोई निवासी कंवरजी की खेजडी तापू, पुलिस थाना ओसियां, जिला जोधपुर ग्रामीण होना बताया एवं पुलिस जाब्ता द्वारा रामनारायण के घर के पिछे गेहंू की फसल में तलाशी ली गई तो गेहंू की फसल के बीच में एक प्लास्टिक के कटटे में रखा हुआ कुल 20.079 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ, जिसपर अवैध अफीम दूध जब्त कर मुलजिम के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया अवैध अफीम दूध की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। 
	जिला विशेष टीम व पुलिस थाना बिलाड़ा टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही के तहत सरहद ग्राम खारिया मीठापुर में जयपुर-जोधपुर हाईवे पर नाकाबंदी कर एक ब्रेजा कार से कुल 11.465 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद कर वाहन जब्त व मुलजिम गिरफ्तार।
दिनांक 12.03.2026 को डीएसटी के हैडकानि0 श्री मदनलाल मीना की सूचना पर डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भवंरिया व थानाधिकारी बिलाड़ा श्री सवाईसिंह सोढा के नेतृत्व में डीएसटी व बिलाड़ा थाना टीम द्वारा जयपुर-जोधपुर हाईवे पर खारिया मीठापुर बाईपास पुलिया के पास नाकाबंदी शुरू की गई तो दौराने नाकाबंदी ईतलानुसार एक सफेद रंग की ब्रेजा कार आरजे-50 सीए-3740 आती हुई दिखाई दी, जिसपर पुलिस जाब्ता द्वारा उक्त संदिग्ध कार को रूकवाकर चालक का नाम पता पूछा तो अपना नाम कमलेश कुमार तेली पुत्र रामेश्वरलाल तेली निवासी सेमलपुरा चित्तोड़गढ होना बताया एवं पुलिस टीम द्वारा सूझबूझ से कार की तलाशी ली गई तो ब्रेजा कार में पीछे के बम्पर व फ्यूल टैंक के पास 02 कृत्रिम खुफिया बॉक्स बनाये हुवे मिले, जिन खुफिया बॉक्स में छुपाये गये 09 पैकेट्स में कुल 11.465 किलोग्राम अवैध अफीम दूध बरामद हुआ, जिसपर अवैध अफीम दूध व ब्रेजा कार को जब्त कर कब्जा पुलिस लिया गया व मुलजिम कमलेश कुमार के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर गिरफ्तार किया गया तथा अवैध अफीम दूध की खरीद-फरोक्त के सम्बन्ध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
01.	रामनारायण पुत्र श्री शंकरलाल उर्फ शंकरराम विश्नोई निवासी कंवरजी की खेजडी तापू। 
02. कमलेश कुमार तेली पुत्र रामेश्वरलाल तेली निवासी ग्राम सेमलपुरा जिला चित्तोड़गढ।
कार्यवाही टीम - 
उक्त कार्यवाही में भूमिका निभाने वाले निम्नलिखित मुलाजमानों को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा -
पुलिस थाना ओसियां टीम - श्री राजेन्द्र चौधरी नि0पु0 थानाधिकारी ओसियां, उ0नि0 रामसुख सियाग, रामकिषोर (मुख्य भूमिका), आशाराम, मनोहरराम, धनाराम, रामनिवास, हंसाराम, श्रीमति कमला एवं जालाराम।
डीएसटी व बिलाड़ा टीम  - डीएसटी प्रभारी श्री श्रवणकुमार भंवरिया, हैडकानि0 श्री मदनलाल मीना (मुख्य भूमिका), सुरेश डूडी, हरेन्द्र लोहरा, कमाण्डो सोहनराम, अशोक भाटी एवं भवंरसिंह एंव थाना बिलाड़ा से श्री भंवरलाल सीरवी उ0नि0, संजूकंवर सउनि, सीताराम सउनि, दिनेश सउनि व सुरेश कुमार।
    user_Jitendra dave
    Jitendra dave
    Journalist Jodhpur, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय रलावास जोधपुर में कुछ असमाजिक तत्वों ने बीती रात वहां के रात्रि कालीन स्टाप के साथ की गाली-गलौच ।
    1
    jodhpur :- जोधपुर से बड़ी खबर, विश्व स्तरीय गौ चिकित्सालय रलावास जोधपुर में कुछ असमाजिक तत्वों ने बीती रात वहां के रात्रि कालीन स्टाप के साथ की गाली-गलौच ।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Local News Reporter Jodhpur, Rajasthan•
    23 hrs ago
  • राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को चेताया, समय पर चुनाव नहीं हुए तो अवमानना की जिम्मेदारी सरकार की जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए और मामला कोर्ट की अवमानना तक पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। आयोग के सचिव ने पंचायतीराज आयुक्त और विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश के मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है। आयोग ने बताया कि यदि OBC आरक्षण से जुड़ा ‘ट्रिपल टेस्ट’ पूरा नहीं होता है, तो SC/ST आरक्षण को छोड़कर बाकी सीटों को सामान्य श्रेणी मानते हुए चुनाव कराए जा सकते हैं। साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियमों की धारा 5 के अनुसार SC और ST के लिए सीटों का आरक्षण तय करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक सरकार द्वारा आरक्षण निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती। आयोग ने पंचायतीराज विभाग से जल्द से जल्द आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सके।
    1
    राज्य निर्वाचन आयोग ने सरकार को चेताया, समय पर चुनाव नहीं हुए तो अवमानना की जिम्मेदारी सरकार की
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव को लेकर राज्य सरकार को चेतावनी दी है। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए और मामला कोर्ट की अवमानना तक पहुंचा, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
आयोग के सचिव ने पंचायतीराज आयुक्त और विभाग के सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने को कहा है। पत्र में उच्चतम न्यायालय द्वारा मध्यप्रदेश के मामले में दिए गए आदेश का हवाला दिया गया है।
आयोग ने बताया कि यदि OBC आरक्षण से जुड़ा ‘ट्रिपल टेस्ट’ पूरा नहीं होता है, तो SC/ST आरक्षण को छोड़कर बाकी सीटों को सामान्य श्रेणी मानते हुए चुनाव कराए जा सकते हैं।
साथ ही पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजस्थान पंचायतीराज निर्वाचन नियमों की धारा 5 के अनुसार SC और ST के लिए सीटों का आरक्षण तय करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। जब तक सरकार द्वारा आरक्षण निर्धारण नहीं किया जाता, तब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकती।
आयोग ने पंचायतीराज विभाग से जल्द से जल्द आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट भेजने को कहा है, ताकि पंचायत चुनाव की घोषणा की जा सके।
    user_Atma Ram Saini
    Atma Ram Saini
    Journalist Raipur, Pali•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.