Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाली उपखंड के बोया गांव में परंपरागत तरीके से मंदिर परिसर में गैर नृत्य कार्यक्रम हुआ बाली उपखंड के बोया गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में वार्षिक गैर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ आसपास चित्र सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में लिया भाग
मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
बाली उपखंड के बोया गांव में परंपरागत तरीके से मंदिर परिसर में गैर नृत्य कार्यक्रम हुआ बाली उपखंड के बोया गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में वार्षिक गैर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ आसपास चित्र सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में लिया भाग
More news from राजस्थान and nearby areas
- बाली उपखंड के बोया गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर परिसर में वार्षिक गैर नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ आसपास चित्र सहित स्थानीय ग्रामीणों ने भारी संख्या में लिया भाग1
- Post by RajuBhatnagar RAJ Studio Khard8
- सुमेरपुर । कूरना स्थित क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को ग्रामवासियों के सहयोग से चार दिवसीय प्रथम अंडर-23 ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सुमेरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा रहे। उनके साथ रघुनाथसिंह, कूरना ग्राम प्रशासक लाभूराम देवासी, जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश बारोलिया, ग्राम पंचायत उपसरपंच हरिप्रसाद मीणा, अर्जुन गिरवर, रतन पुरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मेवाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय िलया। आयोजकों ने अतिथियों काे मोमेंटो भेंट किया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 32 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल 15 मार्च को हाेगा। विजेता टीम को 11 हजार रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 5100 रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। आयोजन भानुप्रताप देवासी, नेमाराम मेघवाल, मुकेश देवासी, जीतू और हेमराज सहित ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। खेल कॅरियर और पहचान बनाने का माध्यम बन चुका है मेवाड़ा मेवाड़ा ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए । हार-जीत खेल का हिस्सा है, असली विजेता वही होता है जो मैदान पर पूरे जोश और ईमानदारी के साथ खेलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत में विनम्र रहने और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। उद्घाटन मैच कूरना ने जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कूरना और गिरवर टीम के बीच हुअा। कूरना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 84 रन बनाए। जवाब में गिरवर टीम 49 रन ही बना सकी और कूरना ने 35 रन से जीत दर्ज की। डेंडा और डिंगाई के बीच खेले गए मैच में डिंगाई विजेता रही। देवतरा और गोगरा के बीच मुकाबले में देवतरा टीम ने जीत हासिल की। बाद में देवतरा और डिंगाई के बीच खेले गए मैच में देवतरा ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।2
- पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के बसंतगढ़ में पैंथर के हमले से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पैंथर ने बसंतगढ़ निवासी पुनाराम पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को पिंडवाड़ा अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे सिरोही रेफर कर दिया गया। घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में भय का माहौल है। वहीं वन विभाग की टीम ने पैंथर को पकड़ने के लिए क्षेत्र में जगह-जगह पिंजरे लगाए हैं और निगरानी शुरू कर दी है।1
- *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* आबूरोड (सिरोही)। जिले में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप और नीमहकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबूरोड तहसील के कुई ग्राम के मुख्य मार्ग पर संचालित एक क्लिनिक पर संयुक्त टीम ने छापा मारकर झोलाछाप नीमहकीम को बिना वैध चिकित्सकीय डिग्री के मरीजों का इलाज करते हुए पकड़ा। मामले में आबूरोड सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। जानकारी के अनुसार आबूरोड ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गौतम मोरारका के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए झोलाछाप नीमहकीम धोलाराम को बिना किसी वैध चिकित्सकीय डिग्री के क्लिनिक संचालित करते हुए पकड़ा। जांच के दौरान वह मरीजों का इलाज करते पाया गया, लेकिन उसके पास किसी प्रकार की मान्यता प्राप्त चिकित्सकीय डिग्री या पंजीयन से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे। कार्रवाई के दौरान टीम ने क्लिनिक की तलाशी ली, जहां से दवाइयां, इंजेक्शन तथा विभिन्न प्रकार के चिकित्सकीय उपकरण बरामद किए गए। मौके पर ही इन दवाइयों और उपकरणों को जब्त कर पुलिस को सुपुर्द किया गया। साथ ही क्लिनिक पर नोटिस चस्पा कर उसे सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई में बीसीएमओ डॉ. गौतम मोरारका, पीएचसी देलदर प्रभारी डॉ. सलीम खान, तहसीलदार पन्नालाल, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़ तथा आबूरोड सदर थाना अधिकारी के प्रतिनिधि भवानी सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिरोही डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में बिना वैध डिग्री और पंजीकरण के चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि झोलाछाप और नीमहकीम मरीजों के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड़ करते हैं, इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि आबूरोड क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में बिना लाइसेंस क्लिनिक संचालित करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है और क्लिनिक को सीज कर दिया गया है। आगे भी जिले में ऐसे अवैध क्लिनिकों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।1
- बकरियां चराने गए युवक पर पैंथर ने किया हमला1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर समाज भवन में जालौर के विकास को लेकर राजस्थान पत्रिका के तत्वाधान में विचार गोष्ठी का कार्यक्रम आयोजित हुआ, आयोजित कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों ने जालौर के विकास को लेकर विचार विमर्श किया इस दौरान पूर्व अधिकारी ललित दवे ने कहा कि जालौर के विकास को लेकर जनप्रतिनिधि की रुचि हमेशा नहीं के बराबर रही है इसलिए जालौर आज भी पिछड़ा हुआ है, जालौर के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दलपत सिंह आर्य ने कहा कि आज भी जालौर कई समस्याओं से गिरा हुआ नजर आ रहा है जिसमें सीवरेज समस्या राजकीय अस्पताल में चिकित्सकों की कमी सहित अन्य समस्या बनी हुई है पेंशनर समाज के अध्यक्ष धनराज दवे ने कहा कि सहारवासियों को मिलकर जालौर के विकास के लिए आवाज उठानी होगी इस दौरान मधुर श्याम गुप्ता गोविंद सिंह मंडलावर प्रेम सिंह अबरार अली सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे1