कूरना में प्रथम अंडर 23 ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सुमेरपुर । कूरना स्थित क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को ग्रामवासियों के सहयोग से चार दिवसीय प्रथम अंडर-23 ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सुमेरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा रहे। उनके साथ रघुनाथसिंह, कूरना ग्राम प्रशासक लाभूराम देवासी, जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश बारोलिया, ग्राम पंचायत उपसरपंच हरिप्रसाद मीणा, अर्जुन गिरवर, रतन पुरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मेवाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय िलया। आयोजकों ने अतिथियों काे मोमेंटो भेंट किया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 32 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल 15 मार्च को हाेगा। विजेता टीम को 11 हजार रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 5100 रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। आयोजन भानुप्रताप देवासी, नेमाराम मेघवाल, मुकेश देवासी, जीतू और हेमराज सहित ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। खेल कॅरियर और पहचान बनाने का माध्यम बन चुका है मेवाड़ा मेवाड़ा ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए । हार-जीत खेल का हिस्सा है, असली विजेता वही होता है जो मैदान पर पूरे जोश और ईमानदारी के साथ खेलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत में विनम्र रहने और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। उद्घाटन मैच कूरना ने जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कूरना और गिरवर टीम के बीच हुअा। कूरना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 84 रन बनाए। जवाब में गिरवर टीम 49 रन ही बना सकी और कूरना ने 35 रन से जीत दर्ज की। डेंडा और डिंगाई के बीच खेले गए मैच में डिंगाई विजेता रही। देवतरा और गोगरा के बीच मुकाबले में देवतरा टीम ने जीत हासिल की। बाद में देवतरा और डिंगाई के बीच खेले गए मैच में देवतरा ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
कूरना में प्रथम अंडर 23 ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सुमेरपुर । कूरना स्थित क्रिकेट ग्राउंड में गुरुवार को ग्रामवासियों के सहयोग से चार दिवसीय प्रथम अंडर-23 ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि सुमेरपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा रहे। उनके साथ रघुनाथसिंह, कूरना ग्राम प्रशासक लाभूराम देवासी, जिला खेल प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश बारोलिया, ग्राम पंचायत उपसरपंच हरिप्रसाद मीणा, अर्जुन गिरवर, रतन पुरी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मुख्य अतिथि मेवाड़ा ने खिलाड़ियों से परिचय िलया। आयोजकों ने अतिथियों काे मोमेंटो भेंट किया। आयोजनकर्ताओं ने बताया कि प्रतियोगिता में आसपास के गांवों की 32 टीमें भाग ले रही हैं। फाइनल 15 मार्च को हाेगा। विजेता टीम को 11 हजार रुपए व ट्रॉफी तथा उपविजेता को 5100 रुपए व ट्रॉफी दी जाएगी। आयोजन भानुप्रताप देवासी, नेमाराम मेघवाल, मुकेश देवासी, जीतू और हेमराज सहित ग्रामवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। खेल कॅरियर और पहचान बनाने
का माध्यम बन चुका है मेवाड़ा मेवाड़ा ने कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए । हार-जीत खेल का हिस्सा है, असली विजेता वही होता है जो मैदान पर पूरे जोश और ईमानदारी के साथ खेलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत में विनम्र रहने और हार से सीख लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी। उद्घाटन मैच कूरना ने जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कूरना और गिरवर टीम के बीच हुअा। कूरना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 84 रन बनाए। जवाब में गिरवर टीम 49 रन ही बना सकी और कूरना ने 35 रन से जीत दर्ज की। डेंडा और डिंगाई के बीच खेले गए मैच में डिंगाई विजेता रही। देवतरा और गोगरा के बीच मुकाबले में देवतरा टीम ने जीत हासिल की। बाद में देवतरा और डिंगाई के बीच खेले गए मैच में देवतरा ने जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
- गणपत सिंह हत्याकांड को लेकर छोटू सिंह रावणा पहुंचे से धरना स्थल महापड़ाव पर1
- Post by Abdul Sadik Shaikh Sameer1
- थ्रेशर बिकाऊ है 83029642761
- केंद्र सरकार की विफल विदेश नीतियों और सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला पाली,मनीष राठौड़। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा रसोई व कमर्शियल गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी, कमरतोड़ महंगाई और विफल विदेश नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कलेक्ट्रेट के बाहर विशाल प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा के नेतृत्व में जुटे सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। अनोखा विरोध: सिगड़ी पर बनाई चाय-रोटी भीषण गर्मी के बावजूद जिले भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही लकड़ियों और सिगड़ी के चूल्हे जलाकर चाय व रोटियां बनाईं। कार्यकर्ताओं ने खाली सिलेंडरों को उल्टा रखकर यह संदेश दिया कि सिलेंडर अब आम आदमी की पहुंच से बाहर होकर केवल 'शोपीस' बनकर रह गए हैं। आपदा में अवसर तलाश रही सरकार: निम्बाड़ा धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष निम्बाड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार मुनाफाखोरों की तरह 'आपदा में अवसर' तलाश रही है। गैस किल्लत के बीच चुपके से दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ी जा रही है। उन्होंने बढ़े हुए दाम तुरंत वापस लेने की मांग की। विदेश नीति और ईंधन संकट पर घेरा प्रदेश कांग्रेस सचिव डिम्पल कंवर और पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर ने कहा कि इजरायल, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के समय देश के हितों को सुरक्षित रखने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। गलत विदेश नीति के कारण ही आज देश में ईंधन का भारी संकट पैदा हो गया है। पूर्व सभापति केवलचन्द गुलेच्छा व पूर्व प्रधान शोभा सोलंकी ने बताया कि घरेलू गैस पर 60 रुपये और कमर्शियल पर 115 रुपये की बढ़ोतरी जनता पर सीधा बोझ है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सभापति प्रदीप हिंगड़, महावीर सिंह सुकरलाई,नेता प्रतिपक्ष एवं ब्लॉक अध्यक्ष हकीम भाई, लक्ष्मीनारायण तंवर, ऐश्वर्या सांखला सहित मदनसिंह जागरवाल, भेरूसिंह सोनाणा, अरुण जोशी, पोपट पटेल, प्रकाश सांखला ,लक्ष्मीनारायण तंवर, भेरूसिंह सोनाणा, मेहबूब टी, अरुण जोशी, पोपट पटेल, सुभाष मेवाड़ा,भँवर राव, जीवराज बोराणा, प्रकाश चौधरी, गोविंद बंजारा, अशोक कुलदीप, जावेद सिरोहा,आनंद सोलंकी, राजेन्द्र सिंह जाखोड़ा, राकेश सवंशा, महेश परिहार, दलवीरसिंह चौहान, रतन उदेश, मांगूसिंह दुदावत, रफीक गौरी, ताराचन्द चन्दनानी, सज्जन बी राज, राकेश रेखराज मेवाड़ा, मोहनलाल आचार्य, गोविंद व्यास, नागेंद्रसिंह गुर्जर, करणसिंह मेड़तिया, सम्पतराज कुमावत, राकेश चौहान, लाल मोहम्मद सिंधी, आमीन अली रंगरेज, कृष्णा सांसी,गोरधन प्रजापत, मोहनसिंह हेमावास, पुष्प सोनी, रंगराज मेहता, अभिषेक चोपड़ा, रामचन्द्र बुनकर, रफीक चौहान, भेराराम गुर्जर, सत्यनारायण टांक, जीवराज चौहान, ताराचंद टांक, फकीर मोहम्मद सिंधी, रमेश चावला, प्रकाश चौहान, निर्मल तेजी, इकबाल शेख, कन्हैयालाल परिहार, विकास राठौड़,संतोक सिंह ओलवी, इंसाफ मोयल, असगर कुरेशी, कलीम अख्तर, दिलीपसिंह रावलवास, वजाराम गरवलिया, प्रहलाद कंडारा, सुनील रामावत, खूबचंद खत्री, घनश्याम भाटी, बाबू कीर, राजाराम सरगरा, कमरुद्दीन पठान, फारुख रंगीला, राजेन्द्र मेघवाल,चेलाराम रारबड़ा, रमेश चौधरी, दिनेश पंवार, ओमप्रकाश बोहरा, पंकज आदिवाल,मांगीलाल सीरवी, प्रमोद बोराणा, इमरान टांक, जावेद गौरी, राघव वर्मा, दिलीप मेवाड़ा, मदनलाल पंवार, भेराराम जाट, मोहनलाल भाटी, कैलाश गोयल,ललित परिहार, हेमंत देवासी, जसवंत मेघवाल, किशन झाला, मांगीलाल सोलंकी, संजय परमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त हस्तांतरण पाली । पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आज शुक्रवार को सायं 5 बजे गुवाहाटी असम से लाईव वेबकास्टके माध्यम से किया गया। जिसका लाइव प्रसारण सभी ग्राम पंचायत स्तर पर व केवीके पाली में मुख्य समारोह आयोजित किया गया व किसानों को 22 वी किश्त हस्तांतरित की गई। इस अवसर पर दि पाली सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पाली के जिला नोडल अधिकारी (पीएम किसान) एवं प्रबंध निदेशक प्रशांत कल्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किश्त जारी कर किसानो को लाभान्वित किया गया। असम में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस के अवसर पर 9 करोड़ से अधिक कृषकों को डीबीटी के माध्यम से राशि 18 हजार 650 करोड़ का हस्तांतरण हुआ, जिसमें राज्य के 66.76 कृषकों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर सीईओ मुकेश चौधरी, केवीके पाली के हेड एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ मनोज कुमार केंद्रीय सहकारी बैंक के एम डी प्रशांत कल्ला उप रजिस्ट्रार सहकारिता जितेंद्र कुमार, विरेन्द्र चारण, व बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।4
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- उदयपुर जिले के बड़गांव तहसील क्षेत्र के भुताला पंचायत के चारभुजा मंदिर में, आयोजित पारम्परिक एतिहासिक ग़ैर नृत्य का आयोजन रंग तेरस तक चलेगा इस मेले में आसपास क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उत्साहपूर्वक भाग लेंगे भुताला गांव की गैर नृत्य क्षेत्र में प्रसिद्ध है गैर खेलने के लिए 1,फिट का लकड़ी के डंडे से से ही खेलते हैं और पास गाई खेली जाती है और खेलते समय अगर किसी भी खिलाड़ी का साफ़ा या पगड़ी गिर जाती है तो उसे उसके वज़न बराबर गेहूं या मक्का कबूतरों को दाना डालने की परम्परा है जितने भी खिलाड़ी अपनी वैशभुषा सिर पर पगड़ी जबां धौती पहने हुए ही गैर नृत्य में ऐलाउ है यह गैर नृत्य रंग तैरस तक चलेगा रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, विशाल भजन संध्या जगदीश वैष्णव द्वारा आयोजित की जायेगी इस अवसर पर भुताला ,छिपाला, लोसिंग, कड़ियां, मोडी ईसवाल कालोडा कटार आसपास गांवों से ग्रामीणजन आनन्द लेंगे कार्यक्रम की समाप्ती, पर प्रसाद वितरण किया जायेगा1