Shuru
Apke Nagar Ki App…
बकरियां चराने गए युवक पर पैंथर ने किया हमला
Kisanlaljoshi3777@gmail.com
बकरियां चराने गए युवक पर पैंथर ने किया हमला
More news from राजस्थान and nearby areas
- उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत घासा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल व सहायक पुलिस अधीक्षक मावली आशिमा वासवानी के सुपरविजन में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध अफीम बरामद की है। घासा थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा रख्यावल में नाकाबंदी की गई।1
- 14 मार्च 2026 को अम्बा लाल (निवासी तलाई) का अपहरण कर मारपीट की गई और चाकू की नोक पर मोबाइल से 'PhonePe' के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए गए। पुलिस कार्रवाई: उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशानुसार, झाडोल थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भेरा उर्फ भेरिया (20 वर्ष): निवासी ढढावली फला, झाडोल। (यह 'टॉप-टेन' अपराधियों की सूची में शामिल था)। विक्रम (19 वर्ष): निवासी बछार, झाडोल। दर्ज मामला: थाना झाडोल में धारा 140(2), 309(6), 3(5) बीएनएस (BNS) 2023 के तहत प्रकरण संख्या 54/2026 दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थानाधिकारी श्री फैलीराम मीणा के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल रमेश कुमार, और कांस्टेबल लक्ष्मीलाल, सुखदेव, मदन लाल, बालकृष्ण, जितेन्द्र गवारिया, सविता (महिला कांस्टेबल) और उमेश कुमार शामिल रहे।1
- पाली कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को पैर काटकर 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी की हत्या का खुलासा शनिवार मंगलवार को किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि दो सगे भाई भरत भाई (22) और राजू भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों बिठोड़ा कला निवासी हैं, जो कराड़ी से 3 किमी दूर हैं। दोनों बेंगलुरु और अहमदाबाद में रहने लगे थे। (25) पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने अहमदाबाद और बेंगलुरु तक करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपी पेशे से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने का काम करते हैं। बता दें कि 1 तालाब के पास सूनी जगह वृद्धा की गर्दन और पैर काटकर 1 किलो वजनी चांदी की कड़ियां, सोने के जेवरात और कीपैड मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने दावा: 12 टीमों ने 500 से अधिक कैमरे खंगाले पुलिस की 12 टीमों गठित की थीं। कराड़ी, बिठुड़ा, आउवा, बांता, धामली आदि के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 किलोमीटर के दायरे में लकड़ी काटने और कबाड़ बीनने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। भरत भाई को अहमदाबाद से हिरासत में लिया था। दूसरे आरोपी राजू भाई का बेंगलुरु से तकनीकी आधार पर लगातार पीछा किया। जब वह वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया तो भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया। लूट के कड़े आऊवा गांव में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए। आऊवा का वह व्यक्ति वृद्धा का स्वजाति है। दूसरे दिन लोगों से पता चल गया था लेकिन चुप रहा और हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए हुए धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहा।1
- Post by Ajay Aray7
- Post by सुनील कुमार खटीक1
- आबूरोड। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर आल इण्डिय एस सी एस टी रेलवे एम्पलाईज ऐसोसियेशन, राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर, गेल एस सी एस टी वेलफेयर ऐसोसियेशन, भीमराव अम्बेडकर सेवा समिती, बाबा साहेब सेवा समिती के संयुक्त तत्वाधान मे विशाल शोभायात्रा निकाली गई। अम्बेडकर सेवा समिती के तत्वाधान में सभी संगठनो द्वारा गांधीपार्क से शोभायात्रा का शुभारम्भ किया गया। शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शांतिकुंज स्थित सभागार पहुंचे जहां पर आमसभा का आयोजन किया गया। आम सभा मे अतिथीयो द्वारा डा. भीमराव अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आहान किया। शोभायात्रा मे बच्चो द्वारा संविधान को विभिन्न झाकियो के माध्यम से प्रदर्शित किया वही शोभायात्रा के आगे युवा अपने हाथो मे तिरंगा लहराते हुये चल रहे थे तो युवतिया घोडो पर झांसी कि रानी लक्ष्मी बाई सहित विभिन्न विरांगनाओ का रूप लेकर बैठी थी। शोभायात्रा मे महिलाएं व पुरूष भारत माता कि जयकारो के साथ अम्बेडकर की जयकारो के साथ चल रहे थे। बैण्ड बाजो कि धुनो पर युवक युवतिया थिरकते नजर आये। वही सांय को आयोजित सभा मे दलित समाज के होनहार बच्चो को प्रतिभा सम्मान किया गया। अम्बेडकर शोभायात्रा का शहर में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया वही मुस्लिम समाज, जय भीम सेवा समिती, अम्बेडकर सेवा समिती सहित विभिन्न संगठनो ने शीतल पेय के स्टॉल लगाए। शोभायात्रा में दुपहियां वाहनो पर सवार युवक व युवतियो जय भीम कि जय घोष के साथ डीजे पर नाचते हुए चय रहे थे। शोभायात्रा में संविधान व सामाजिक परिपेक्ष को दर्शाते हुए झाांकियां प्रस्तुत कि गई। शोभायात्रा मे तीन हजारे से ज्यादा लोगो ने भाग लिया। इस दौरान प्रधान पंचायत समिति आबूरोड लीलाराम गरासिया, पूर्व विधायक गंगा बहन गरासिया, विष्णु मारू पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका आबूरोड, रमेशलाल मेघवाल सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, नारायण टिलानी, ललिता ग्रासिया सरपंच ग्राम पंचायत गणका, तहसील अध्यक्ष गणपत मेघवाल डॉक्टर अंबेडकर सेवा समिति के मोहनलाल पांचाल, भगवान दास बैरवा, कपिल बावल, अरविंद चौहान, नारायण डांगी, जिग्नेश कुमार, कृष्णा पांचाल समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- चिकारड़ा- डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए देवनारायण खटीक ने बताया कि 14 अप्रैल के मौके पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन कर बाबा साहब का सम्मान आदर करते हुए उन्हें इस अवसर पर फूलमालाओं से सरोबार किया गया। वही जय घोष के साथ उनके सम्मान में नारे लगाए गए । आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रशासक रोड़ी लाल खटीक थे। महात्मा ज्योतिबा फुले विकास संस्थान चिकारड़ा के अध्यक्ष किशनलाल खटीक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बाबा साहब के दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया। आयोजित कार्यक्रम में बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति के इर्द गिर्द खड़े होकर फोटो लेने का क्रेज बना रहा। कई बालक बालिकाओं ने बाबा साहब अंबेडकर के साथ सेल्फी लेकर इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्रहलाद जटिया, नेतराम चावरिया ,लक्ष्मी लाल मेघवाल ,सुरेश चावरिया, कालू चावरिया ,पुष्कर जटिया पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रत्याशी ,देवनारायण खटीक, शिवराज चावरिया, दिनेश चावरिया उपस्थित थे । देवनारायण खटीक ने बताया कि बाबा साहब स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री बने। वही संविधान निर्माण कमेटी के सदस्य भी रहे। उनके द्वारा समाज उत्थान को प्राथमिकता दी गई।2
- उदयपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लोणदा गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ एक 45 वर्षीय महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता देवी पत्नी देवीलाल मीणा निवासी लोणदा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गीता देवी सुबह घर के पास स्थित तालाब पर अपनी बकरियों को नहलाने गई थीं। इसी दौरान अचानक उनका पांव फिसल गया और वे गहरे पानी में समा गईं। स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर के उप नियंत्रक दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने तुरंत एक जिला स्पेशल टीम का गठन कर मौके पर रवाना किया। बुधवार को टीम ने तालाब में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोरों की टीम ने मात्र आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाल लिया। विभाग ने शव को कल्याणपुर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। सफल रेस्क्यू ऑपरेशन में नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम के गोताखोर विपुल चौधरी, नरेश चौधरी, सचिन कंडारा, विजय नकवाल, भवानी शंकर वाल्मीकि, नरेंद्र सिंह झाला, वाहन चालक प्रकाश राठौड़, बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया, प्रशिक्षु जवान गजेंद्र, अनिल और पीयूष मौजूद रहे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1