logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_Ajay Aray
Ajay Aray
रानी, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago
eba1167b-978c-4f8a-80c3-f49177cab89f

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Ajay Aray
    7
    Post by Ajay Aray
    user_Ajay Aray
    Ajay Aray
    रानी, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • पाली कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को पैर काटकर 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी की हत्या का खुलासा शनिवार मंगलवार को किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि दो सगे भाई भरत भाई (22) और राजू भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों बिठोड़ा कला निवासी हैं, जो कराड़ी से 3 किमी दूर हैं। दोनों बेंगलुरु और अहमदाबाद में रहने लगे थे। (25) पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने अहमदाबाद और बेंगलुरु तक करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपी पेशे से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने का काम करते हैं। बता दें कि 1 तालाब के पास सूनी जगह वृद्धा की गर्दन और पैर काटकर 1 किलो वजनी चांदी की कड़ियां, सोने के जेवरात और कीपैड मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने दावा: 12 टीमों ने 500 से अधिक कैमरे खंगाले पुलिस की 12 टीमों गठित की थीं। कराड़ी, बिठुड़ा, आउवा, बांता, धामली आदि के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 किलोमीटर के दायरे में लकड़ी काटने और कबाड़ बीनने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। भरत भाई को अहमदाबाद से हिरासत में लिया था। दूसरे आरोपी राजू भाई का बेंगलुरु से तकनीकी आधार पर लगातार पीछा किया। जब वह वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया तो भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया। लूट के कड़े आऊवा गांव में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए। आऊवा का वह व्यक्ति वृद्धा का स्वजाति है। दूसरे दिन लोगों से पता चल गया था लेकिन चुप रहा और हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए हुए धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहा।
    1
    पाली कराड़ी गांव में 1 अप्रैल को पैर काटकर 70 वर्षीय वृद्धा प्यारी देवी की हत्या का खुलासा शनिवार मंगलवार को किया। एसपी मोनिका सैन ने बताया कि दो सगे भाई भरत भाई (22) और राजू भाई को गिरफ्तार किया है। दोनों बिठोड़ा कला निवासी हैं, जो कराड़ी से 3 किमी दूर हैं। दोनों बेंगलुरु और अहमदाबाद में रहने लगे थे। (25)
पुलिस की स्पेशल टीम, साइबर टीम और मारवाड़ जंक्शन पुलिस ने अहमदाबाद और बेंगलुरु तक करीब 4000 किलोमीटर का सफर तय किया। आरोपी पेशे से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने का काम करते हैं। बता दें कि 1 तालाब के पास सूनी जगह वृद्धा की गर्दन और पैर काटकर 1 किलो वजनी चांदी की कड़ियां, सोने के जेवरात और
कीपैड मोबाइल लूट ले गए थे। वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने
दावा: 12 टीमों ने 500 से अधिक कैमरे खंगाले
पुलिस की 12 टीमों गठित की थीं। कराड़ी, बिठुड़ा, आउवा, बांता, धामली आदि के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। 10 किलोमीटर के दायरे में लकड़ी काटने और कबाड़ बीनने वाले सैकड़ों लोगों से पूछताछ की गई। भरत भाई को अहमदाबाद से हिरासत में लिया था। दूसरे आरोपी राजू भाई का बेंगलुरु से तकनीकी आधार पर लगातार पीछा किया। जब वह वापस मारवाड़ जंक्शन क्षेत्र में आया तो भगवानपुरा चौराहे से पकड़ लिया।
लूट के कड़े आऊवा गांव में एक व्यक्ति के पास गिरवी रख दिए। आऊवा का वह व्यक्ति वृद्धा का स्वजाति है। दूसरे दिन लोगों से पता चल गया था लेकिन चुप रहा और हत्यारों के गिरफ्तारी के लिए हुए धरना प्रदर्शन में भी शामिल रहा।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली,मनीष राठौड़। नगरनिगम क्षेत्र के मंडिया रोड स्थित आगम टेक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते तेज हो गई और टेक्सटाइल गोदाम में रखे कपड़ों के धानों में फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब चार बजे आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए पाली और सोजत सिटी से कुल 7 दमकलें मौके पर पहुंचीं। रात साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान दमकलों ने करीब 54 फेरे किए, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझाने के लिए आसपास की फैक्ट्रियों से भी पानी लिया गया और स्थानीय लोग भी मदद में जुटे रहे अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के अनुसार आग फैक्ट्री के 220-221 नंबर फोल्डिंग हॉल से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में करीब 7 से 8 हजार कपड़े के धान रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जलने लगे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है। जानकारी के अनुसार कपड़े के धान आग जल्दी पकड़ते हैं, क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाला सिंथेटिक कपड़ा पेट्रोकेमिकल से बना होता है। कुछ धान सूती कपड़े के भी होते हैं। आग लगने पर यह कपड़ा राख बनने के बजाय प्लास्टिक की तरह पिघलकर चिपकने लगता है, जिससे आग तेजी से फैलती है।आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के साथ कमलकिशोर, राहुल, पारस गहलोत, डिम्पल, अशोक, महेंद्र, रमेश, आशीष, सुमेर चौधरी और अमृत आदिवाल सहित अन्य दमकलकर्मी पूरी रात जुटे रहे।
    2
    पाली,मनीष राठौड़। नगरनिगम क्षेत्र  के मंडिया रोड स्थित आगम टेक्सटाइल फैक्ट्री में मंगलवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग देखते ही देखते तेज हो गई और टेक्सटाइल गोदाम में रखे कपड़ों के धानों में फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब चार बजे आग पर काबू पाया।
आग बुझाने के लिए पाली और सोजत सिटी से कुल 7 दमकलें मौके पर पहुंचीं। रात साढ़े नौ बजे से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह चार बजे तक चला। इस दौरान दमकलों ने करीब 54 फेरे किए, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझाने के लिए आसपास की फैक्ट्रियों से भी पानी लिया गया और स्थानीय लोग भी मदद में जुटे रहे अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के अनुसार आग फैक्ट्री के 220-221 नंबर फोल्डिंग हॉल से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरी फैक्ट्री में फैल गई। फैक्ट्री में करीब 7 से 8 हजार कपड़े के धान रखे हुए थे, जो आग की चपेट में आकर जलने लगे। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण अज्ञात बताया गया है।
जानकारी के अनुसार कपड़े के धान आग जल्दी पकड़ते हैं, क्योंकि इनमें इस्तेमाल होने वाला सिंथेटिक कपड़ा पेट्रोकेमिकल से बना होता है। कुछ धान सूती कपड़े के भी होते हैं। आग लगने पर यह कपड़ा राख बनने के बजाय प्लास्टिक की तरह पिघलकर चिपकने लगता है, जिससे आग तेजी से फैलती है।आग बुझाने में अग्निशमन अधिकारी रामलाल गहलोत के साथ कमलकिशोर, राहुल, पारस गहलोत, डिम्पल, अशोक, महेंद्र, रमेश, आशीष, सुमेर चौधरी और अमृत आदिवाल सहित अन्य दमकलकर्मी पूरी रात जुटे रहे।
    user_Manish Rathore
    Manish Rathore
    Newspaper publisher Pali, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • *नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर डेयरी एवं किराना की दुकानों पर कार्यवाही जांच के लिए सैंपल* पाली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। सीएमएचओ डाॅ विकास मारवाल के निर्देशानुसार संपर्क पोर्टल पर शिकायत अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी पर स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना तथा दूसरी शिकायत भीखाजी नगर कोसलाव शिव शक्ति किराना स्टोर से नकली घी के संदेह पर कृष्णा घी, सरस घी, अमूल घी के 4 नमूने लिए 27 टीन को विक्रय नहीं करने की हिदायत दी। खाद्य विभाग की टीम ने भारत सरकार द्वारा प्राप्त शिकायत पर खिवाड़ा में विधाता सुपर मार्केट पर कार्यवाही कर सरस से मिलते जुलते चार ब्रांड घी के सैंपल लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया । खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सावों विवाह और धार्मिक कार्यकर्मों की सीजन को देखते हुए आम जन के स्वास्थ्य के साथ मिलावट कर खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खिंवाड़ा में विभाग की टीम ने श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित अनेक ब्रांड के घी के सैंपल जाच के लिए लिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    2
    *नकली और मिलावटी के संदेह पर नामचीन ब्रांड अमूल सरस और कृष्णा के 27 टीन सीज शिकायत के आधार पर डेयरी एवं किराना की दुकानों पर कार्यवाही जांच के लिए सैंपल*
पाली जिले में मिलावटखोरों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। 
सीएमएचओ डाॅ विकास मारवाल के निर्देशानुसार संपर्क पोर्टल पर शिकायत अनुसार शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी पर स्थित भुवाल माता डेयरी एंड जनरल स्टोर से घी का नमूना तथा दूसरी  शिकायत भीखाजी नगर कोसलाव शिव शक्ति किराना स्टोर से नकली घी के संदेह पर कृष्णा घी, सरस घी, अमूल घी के 4 नमूने लिए 27 टीन को विक्रय नहीं करने की हिदायत दी। 
खाद्य विभाग की टीम ने भारत सरकार द्वारा प्राप्त शिकायत पर खिवाड़ा में विधाता सुपर मार्केट पर कार्यवाही कर सरस से मिलते जुलते चार ब्रांड घी के सैंपल लिए। सभी नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया ।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि सावों विवाह और धार्मिक कार्यकर्मों की सीजन को देखते हुए आम जन के स्वास्थ्य के साथ मिलावट कर खिलवाड़ करने वाले मिलावट खोरों के खिलाफ विभाग सख्त कार्यवाही कर रहा है। शर्मा ने बताया कि मंगलवार को खिंवाड़ा में विभाग की टीम ने श्री श्याम सरस, धेनु सरस, गो अमृत सहित अनेक ब्रांड के घी के सैंपल जाच के लिए लिया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता से समझौता पाया गया, तो दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 
उन्होंने सभी विक्रेताओं को चेतावनी दी है कि वे स्वच्छता और गुणवत्ता मानकों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Khushveer singh
    Khushveer singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • Post by Praveen singh od
    4
    Post by Praveen singh od
    user_Praveen singh od
    Praveen singh od
    Actor पाली, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • पाली जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया। दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।
    2
    पाली
जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया।
दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • खुडाला-फालना में बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रामदेव मंदिर, खुडाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद शहर में एक भव्य'अंबेडकर सम्मान वाहन रैली'और शोभायात्रा निकाली गई। सामाजिक संगठनों और युवा समूहों की भागीदारी के साथ यह रैली खुडाला स्थित रामदेव मंदिर से शुरू हुई। इसमें शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ हाथों में अंबेडकर के ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज लिए 'अंबेडकर जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।
    1
    खुडाला-फालना में बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर रामदेव मंदिर, खुडाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके बाद शहर में एक भव्य'अंबेडकर सम्मान वाहन रैली'और शोभायात्रा निकाली गई।
सामाजिक संगठनों और युवा समूहों की भागीदारी के साथ यह रैली खुडाला स्थित रामदेव मंदिर से शुरू हुई। इसमें शामिल लोग गाजे-बाजे के साथ हाथों में अंबेडकर के ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज लिए 'अंबेडकर जिंदाबाद' के नारे लगा रहे थे।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.