Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹3,030 करोड़ के परिव्यय से BHAVYA - Rasayan Scheme को स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस योजना के अंतर्गत देश में 3 समर्पित केमिकल पार्क स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से रासायनिक उद्योग को नई गति मिलेगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश सहित पूरे देश में रोजगार सृजन के नए द्वार खुलेंगे। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
राजेश चौधरी
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹3,030 करोड़ के परिव्यय से BHAVYA - Rasayan Scheme को स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस योजना के अंतर्गत देश में 3 समर्पित केमिकल पार्क स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से रासायनिक उद्योग को नई गति मिलेगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश सहित पूरे देश में रोजगार सृजन के नए द्वार खुलेंगे। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
- M.r PARIHAAR GAJANANADमंडावा, झुंझुनू, राजस्थान🇮🇳33 min ago
- meena kanvarसूरजगढ़, झुंझुनू, राजस्थानgood2 hrs ago
- Bal Krishan Chandakसिरोही, सिरोही, राजस्थानexcellent Sir2 hrs ago
- Vinod भारती देवरिया न्यूज़देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश🤝👍🥺3 hrs ago
More news from राजस्थान and nearby areas
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में झंडू कुमार ने पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में 190 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला पदक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने झंडू कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है और यह साबित करती है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन तथा मेहनत के माध्यम से खेलों में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने झंडू कुमार के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की भी कामना की है।1
- राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की समय पर पहचान, सतत निगरानी और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए “प्रसूता हेल्प डेस्क” की स्थापना की गई है। यह हेल्प डेस्क गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को 24×7 सहायता प्रदान करेगी। इसके तहत पंजीकरण, आवश्यक जाँच, भर्ती, सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रसव संबंधी मार्गदर्शन और रेफरल सहायता जैसी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएँगी। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर विशेषज्ञ उपचार और सुरक्षित संस्थागत प्रसव से जोड़ने का काम इस हेल्प डेस्क के ज़रिये किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर उचित चिकित्सा, सही परामर्श और सम्मानजनक सेवाएँ देकर “सुरक्षित माँ – स्वस्थ शिशु” के लक्ष्य को साकार करना है।1
- देशभर में जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर सांसद कुमारी शैलजा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को शुरू से उठाया है। उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी जी ने 'छात्रों की गूंज' के माध्यम से छात्रों की आवाज़ बनकर उन सवालों को देश के सामने रखा है, जिनका जवाब सरकार को देना ही पड़ेगा। कुमारी शैलजा के मुताबिक, कानून क्या आएगा और कैसे आएगा, यह बाद की बात है, बल्कि सबसे बड़ा सवाल नैतिक जवाबदेही का है, जिस पर सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने मांग उठाई है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लिया जाए, छात्रों पर दर्ज एफआईआर को वापस लिया जाए और पूरे मामले में जवाबदेही तय की जाए। सरकार को इन सभी मुद्दों पर जवाब देना होगा।1
- गुराणा के सरपंच रामावतार शर्मा ने संत रामपाल जी महाराज से बरवाला आश्रम खोलने की मांग की है।1
- देश के भविष्य और बच्चों के समर्थन में राखी खुलकर सामने आई हैं। शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे बच्चों की बात सुने जाने की माँग करते हुए उन्होंने कहा कि जब बच्चे शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं, तो उनकी बात को ध्यान से सुना जाना चाहिए।1
- Hiring Job Title : कॉलिंग एवं डिजिटल स्किल डेवलपमेंट Company / Shop : लीड गुरु डिजिटल मार्केटिंग जयपुर राजस्थान Job Field : घर बैठे ही आप काम कर सकते हैं। Locality : राजस्थान Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher आपको कॉलिंग का काम दिया जाएगा और साथ में स्किल भी सिखाई जाएगी जब तक स्किल सिखाते हो तब तक कॉलिंग करके आप से अच्छी खासी इनकम कर सकती है2
- राजस्थान के झुंझुनूं में समय पर मानदेय और टीम बेस्ड इंसेंटिव का भुगतान न होने से नाराज आशा सहयोगिनियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ी संख्या में आशा सहयोगिनियां एक साथ एकत्रित हुईं और आंदोलन में शामिल हुईं। प्रदर्शन के दौरान आशा सहयोगिनियों ने सरकार से समय पर मानदेय देने, टीम बेस्ड इंसेंटिव का नियमित भुगतान करने तथा अटके हुए लंबित भुगतानों का शीघ्र निस्तारण करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि लंबे समय से भुगतान में देरी होने के कारण उन्हें गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी भी की। आंदोलन के माध्यम से आशा सहयोगिनियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा ₹3,030 करोड़ के परिव्यय से BHAVYA - Rasayan Scheme को स्वीकृति दिए जाने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने प्रसन्नता व्यक्त की है। इस योजना के अंतर्गत देश में 3 समर्पित केमिकल पार्क स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से रासायनिक उद्योग को नई गति मिलेगी, औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और प्रदेश सहित पूरे देश में रोजगार सृजन के नए द्वार खुलेंगे। इस ऐतिहासिक सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।3