logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* लोकेशन बक्सर बिहार से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* बक्सर नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 में नए परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामला तब शुरू हुआ जब वार्ड में नगर परिषद की टीम द्वारा मापी की गई। स्थानीय लोगों के पूछने पर बताया गया कि वार्ड का नया परिसीमन होने वाला है, जिसके बाद से आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वार्ड 16 में प्रेस वार्ता की और नगर परिषद पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक ने नगर परिषद से चार सवाल पूछे हैं। पहला, क्या नए परिसीमन के लिए कोई कमेटी का गठन हुआ है। दूसरा, यदि हाँ तो किसकी अध्यक्षता में और कितने सदस्यीय कमेटी बनी है। तीसरा, नए परिसीमन के लिए कितनी जनसंख्या को आधार बनाया गया है। और चौथा, शहर की मैपिंग और चौहद्दी निर्धारण का आधार क्या रहा है। उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से जवाब देना चाहिए ताकि जनता का भ्रम खत्म हो सके। वहीं वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने कहा कि मापी के बाद से आम जनता में भ्रम है। बार-बार लोगों को जन्म, मृत्यु और पहचान पत्र में अपना पता बदलवाने के लिए नगर परिषद के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। बाइट- मुन्ना तिवारी पूर्व विधायक बक्सर बाईट- विजय राजभर वार्ड पार्षद 16 बाईट- अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर

51 min ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
51 min ago

बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* लोकेशन बक्सर बिहार से रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम बक्सर वार्ड 16 में परिसीमन पर बवाल, पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी ने नगर परिषद से पूछे 4 तीखे सवाल* बक्सर नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 में नए परिसीमन को लेकर सियासत तेज हो गई है। मामला तब शुरू हुआ जब वार्ड में नगर

परिषद की टीम द्वारा मापी की गई। स्थानीय लोगों के पूछने पर बताया गया कि वार्ड का नया परिसीमन होने वाला है, जिसके बाद से आम जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर बक्सर सदर के पूर्व विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने वार्ड 16 में प्रेस वार्ता की और नगर परिषद पर जनता के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। पूर्व विधायक

ने नगर परिषद से चार सवाल पूछे हैं। पहला, क्या नए परिसीमन के लिए कोई कमेटी का गठन हुआ है। दूसरा, यदि हाँ तो किसकी अध्यक्षता में और कितने सदस्यीय कमेटी बनी है। तीसरा, नए परिसीमन के लिए कितनी जनसंख्या को आधार बनाया गया है। और चौथा, शहर की मैपिंग और चौहद्दी निर्धारण का आधार क्या रहा है। उन्होंने कहा कि सक्षम पदाधिकारियों को मीडिया के माध्यम से जवाब

देना चाहिए ताकि जनता का भ्रम खत्म हो सके। वहीं वार्ड 16 के पार्षद प्रतिनिधि विजय राजभर ने कहा कि मापी के बाद से आम जनता में भ्रम है। बार-बार लोगों को जन्म, मृत्यु और पहचान पत्र में अपना पता बदलवाने के लिए नगर परिषद के कारण भाग-दौड़ करनी पड़ रही है। बाइट- मुन्ना तिवारी पूर्व विधायक बक्सर बाईट- विजय राजभर वार्ड पार्षद 16 बाईट- अविनाश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    1
    तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा

तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया।
नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है।
इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से भी एक किशोर की मौत गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत वार्ड नंबर 8 शोभन राय टोला में बाढ़ के पानी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई जिसको की गोगरी सीओ मोहम्मद आमिर हुसैन के द्वारा उनके परिजन को ₹400000 का आपदा राहत कोष के तहत चेक दिया गया है इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही
    1
    बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से भी एक किशोर की मौत
गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत वार्ड नंबर 8 शोभन राय टोला में बाढ़ के पानी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई जिसको की गोगरी सीओ मोहम्मद आमिर हुसैन के द्वारा उनके परिजन को ₹400000 का आपदा राहत कोष के तहत चेक दिया गया है इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
  • गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम। गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन के द्वारा प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि अगर समय रहते गोताखोर आ जाता तो मेरी बच्चे की जान बच जाता। गोगरी अंचल अधिकारी आमिर हुसैन ने मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे कहा कि गोताखोर को हमने जानकारी दिया। गोताखोर परबत्ता में था। इसे आने में समय लगा। लेकिन फिर भी समय पर गोताखोर पहुंचा। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया गया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
    1
    गोगरी पंचायत में पशु चारा लाने के लिए गए किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से हुई मौत,परिजनों में मचा कोहराम।
गोगरी प्रखंड अंतर्गत गोगरी पंचायत में मंगलवार की दोपहर एक बजे पशुचारा लाने गए एक 15 वर्षीय किशोर की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान गोगरी पंचायत के शोभन राय टोला निवासी अशोक पासवान के पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। किशोर पशु के लिए चारा लाने के लिए गया था। चारा रखकर उस जगह वह नहाने लगा। जहां बाढ़ के गहरी पानी में जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगों की द्वारा हल्ला करने पर स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजन के द्वारा प्रशासन पर आरोप लगाया गया कि अगर समय रहते गोताखोर आ जाता तो मेरी बच्चे की जान बच जाता। गोगरी अंचल अधिकारी आमिर हुसैन ने मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे कहा कि गोताखोर को हमने जानकारी दिया।  गोताखोर परबत्ता में था। इसे आने में समय लगा। लेकिन फिर भी समय पर गोताखोर पहुंचा। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया गया। इधर पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    21 hrs ago
  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर खगड़िया जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए अपनी स्थानीय बोलियों के प्रति प्रेम और सम्मान आवश्यक है। उन्होंने मैथिली, मगही एवं अंगिका का उदाहरण देते हुए कहा कि “बोलियां नदियों की तरह हैं और भाषा सागर की तरह; जब तक बोलियां समृद्ध नहीं होंगी, भाषा भी समृद्ध नहीं हो सकती।” अपनी बोली से जुड़ाव हमारी पहचान है।
    1
    राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर खगड़िया जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए अपनी स्थानीय बोलियों के प्रति प्रेम और सम्मान आवश्यक है। उन्होंने मैथिली, मगही एवं अंगिका का उदाहरण देते हुए कहा कि “बोलियां नदियों की तरह हैं और भाषा सागर की तरह; जब तक बोलियां समृद्ध नहीं होंगी, भाषा भी समृद्ध नहीं हो सकती।” अपनी बोली से जुड़ाव हमारी पहचान है।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    23 hrs ago
  • इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में एकता का लिया गया संकल्प बाबा गरभू (बाबा बख़्तौर) की प्रतिमा लगाई जाएगी माता ज्वालप्पा देवी मंदिर परिसर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में लिया गया संकल्प कुल देवी माता ज्वालप्पा महारानी की पावन महिमा तथा बाबा बख़्तौर की पावन कथा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति
    1
    इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में एकता का लिया गया संकल्प
बाबा गरभू (बाबा बख़्तौर) की प्रतिमा लगाई जाएगी माता ज्वालप्पा देवी मंदिर परिसर में 
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लाॅर्ड कृष्णा फाउंडेशन के महोत्सव में लिया गया संकल्प 
कुल देवी माता ज्वालप्पा महारानी की पावन महिमा तथा बाबा बख़्तौर की पावन कथा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
माता ज्वालप्पा देवी मंदिर में इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर बाबा बख़्तौर एंड लॉर्ड कृष्णा फाउंडेशन की ओर से महोत्सव का आयोजन
बिहार के कई जिलों समेत अन्य राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने माता ज्वालप्पा तथा बाबा बख़्तौर के महान गाथा से कार्यकर्ताओं को कराया अवगत
बाबा गरभू स्वरूप बाबा बख़्तौर की आदमकद प्रतिमा लगाए जाने पर बनी सहमति
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    1 hr ago
  • मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट: मो चांद, पति मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट
    1
    मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया


मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।
मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी।
पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बाइट: मो चांद, पति
मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया
मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।
मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    17 hrs ago
  • रिश्वत के मामले में चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार गिरफ्तार लोकेशन लखीसराय बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम रिश्वत के मामले में चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार गिरफ्तार लखीसराय। चानन प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) बृजेश कुमार को मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने कथित रूप से रिश्वत के लेन-देन के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई। घटना के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक आवेदक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शिकायत में पैसे के लेन-देन का आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विजिलेंस की टीम चानन पहुंची और बीपीआरओ बृजेश कुमार को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम द्वारा बीपीआरओ के हाथों को पानी में डलवाया गया, जिसके बाद पानी का रंग नीला होने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पटना रवाना कर दिया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान बीपीआरओ की तबीयत बिगड़ने जैसी स्थिति भी बनी। बताया गया कि उन्हें टीम अपने साथ लेकर जा रही थी। हालांकि, इस संबंध में विजिलेंस विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है। घटना के बाद चानन प्रखंड कार्यालय एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    2
    रिश्वत के मामले में चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार गिरफ्तार
लोकेशन लखीसराय बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
रिश्वत के मामले में चानन के बीपीआरओ बृजेश कुमार गिरफ्तार
लखीसराय। चानन प्रखंड के प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) बृजेश कुमार को मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने कथित रूप से रिश्वत के लेन-देन के मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गई। घटना के बाद प्रखंड कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एक आवेदक द्वारा की गई शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि शिकायत में पैसे के लेन-देन का आरोप लगाया गया था। इसी शिकायत के सत्यापन के बाद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे विजिलेंस की टीम चानन पहुंची और बीपीआरओ बृजेश कुमार को अपने कब्जे में ले लिया।
कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम द्वारा बीपीआरओ के हाथों को पानी में डलवाया गया, जिसके बाद पानी का रंग नीला होने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए पटना रवाना कर दिया।
सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान बीपीआरओ की तबीयत बिगड़ने जैसी स्थिति भी बनी। बताया गया कि उन्हें टीम अपने साथ लेकर जा रही थी। हालांकि, इस संबंध में विजिलेंस विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
घटना के बाद चानन प्रखंड कार्यालय एवं पंचायती राज विभाग से जुड़े कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।
    1
    तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह
जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    19 hrs ago
  • रामपुर में बाढ़ पीड़ित को सामुदायिक किचन में कराया जा रहा भोजन गोगरी के रामपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग से और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में लोगों को सामुदायिक किचन में भोजन कराया जा रहा है
    2
    रामपुर में बाढ़ पीड़ित को सामुदायिक किचन में कराया जा रहा भोजन
गोगरी के रामपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग से और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में लोगों को सामुदायिक किचन में भोजन कराया जा रहा है
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.