Shuru
Apke Nagar Ki App…
रामपुर में बाढ़ पीड़ित को सामुदायिक किचन में कराया जा रहा भोजन गोगरी के रामपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग से और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में लोगों को सामुदायिक किचन में भोजन कराया जा रहा है
RANVIR KUMAR
रामपुर में बाढ़ पीड़ित को सामुदायिक किचन में कराया जा रहा भोजन गोगरी के रामपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग से और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में लोगों को सामुदायिक किचन में भोजन कराया जा रहा है
More news from बिहार and nearby areas
- जमालपुर डाकघर के समीप सड़क किनारे बेसुध मिले बुजुर्ग,पत्रकार की पहल पर अस्पताल में भर्ती। गोगरी (खगड़िया)। जमालपुर डाकघर के समीप सोमवार की सुबह से देर रात तक एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़े रहे। काफी देर तक किसी राहगीर या स्थानीय लोगों का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। देर रात करीब 9 बजे पिंडार प्रिंट मीडिया के पत्रकार मोहम्मद इमरान की नजर सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने एएसआई रोहित गुप्ता को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस बल के सहयोग से पत्रकार मोहम्मद इमरान ने बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में नाम-पता पूछे जाने पर बुजुर्ग कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं थे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने अपना नाम शाहिद मियां बताया। हालांकि, वे अपना पता और परिजनों के संबंध में जानकारी देने में असमर्थ रहे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक डॉ. विजय कुमार चौधरी की देखरेख में उनका इलाज जारी था। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उनके घर और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पत्रकार मोहम्मद इमरान की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।1
- बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव बाढ़ का पानी निकलने के बाद चैधा में ब्लीचिंग का छिड़काव खगड़िया / मानसी। मानसी प्रखंड क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित वार्डों में बाढ़ का पानी निकलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देशानुसार संक्रामक बीमारियों के संक्रमण को रोकने के लिए लगातार ब्लीचिंग पाउडर एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्वी ठठ्ठा पंचायत के चैधा गांव में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अंचल अधिकारी लीलावती कुमारी के संयुक्त नेतृत्व में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए ग्रामीणों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा दूषित पानी और गंदगी से बचने की सलाह दी। वहीं, बाढ़ के दौरान फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए मेडिकल टीम द्वारा लगातार स्वास्थ्य कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप के माध्यम से महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया जा रहा है। पदाधिकारियों ने प्रभावित परिवारों से अपील की कि बाढ़ के बाद अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क करें। साथ ही मानव एवं पशुओं को बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने और जागरूक रहने का अनुरोध किया गया।1
- दो बेटों को खोने के बाद पिता की मार्मिक अपील—‘बेवजह बाढ़ के पानी में नहाने न जाएं, जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ न हो’ खगड़िया परबत्ता दो बेटों को खोने के बाद पिता की मार्मिक अपील—‘बेवजह बाढ़ के पानी में नहाने न जाएं, जो मेरे साथ हुआ वो किसी और के साथ न हो’1
- बाढ़ के बाद नुकसान का होगा पूरा हिसाब! भागलपुर में प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा की बड़ी बैठक, बोले—पीड़ितों को गाइडलाइन के मुताबिक मिलेगा हक* *बाढ़ के बाद नुकसान का होगा पूरा हिसाब! भागलपुर में प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा की बड़ी बैठक, बोले—पीड़ितों को गाइडलाइन के मुताबिक मिलेगा हक* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा ने सोमवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिले में बाढ़ और आपदा की स्थिति को लेकर विशेष समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, संबंधित विभागों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की जमीनी समस्याओं और बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों को लेकर सुझाव लिए गए।बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य को आगे बढ़ा रहा है। जिस क्षेत्र में जिस तरह की जरूरत है, वहां उसी के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि राहत व्यवस्था को और बेहतर बनाना भी है।मंत्री नितेश मिश्रा ने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है कि आपदा से प्रभावित लोगों की तकलीफ को किस तरह कम किया जाए। जिला प्रशासन सेवाभाव के साथ लगातार काम कर रहा है और प्रभावित इलाकों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर राहत पहुंचाई जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा राहत के मामले में भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड और गाइडलाइन का राज्य सरकार भी पालन कर रही है। गाइडलाइन के तहत जो भी सहायता पीड़ितों को मिलनी है, वह उन्हें निश्चित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी पात्र प्रभावित व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन करने के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर घर, फसल, सड़क, सार्वजनिक संपत्ति सहित हुए नुकसान का जायजा लेगी। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अभी सबसे महत्वपूर्ण चुनौती प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखना और उन्हें जरूरी राहत उपलब्ध कराना है। पानी कम होने के बाद नुकसान का पूरा आकलन कर क्षति के आधार पर सहायता और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रभारी मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सुझावों और स्थानीय जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए राहत कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए। अब नजर पानी उतरने के बाद होने वाले नुकसान के आकलन पर है—क्योंकि सरकार का दावा है कि जिसका जितना नुकसान हुआ है, नियमों के तहत उसे उतनी ही सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी बाइट --नीतीश मिश्रा प्रभारी मंत्री भागलपुर4
- तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।1
- बिहार पिछड़ा क्यों रह गया? यूपी की 10 साल की तरक्की का खौफनाक सच! 🔥1
- रामपुर में बाढ़ पीड़ित को सामुदायिक किचन में कराया जा रहा भोजन गोगरी के रामपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग से और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में लोगों को सामुदायिक किचन में भोजन कराया जा रहा है2
- गोगरी प्रखंड अंतर्गत मीरगंज में ढाई सौ बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सुखा राशन का किया गया वितरण। मीरगंज में 250 बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित आपदा की घड़ी में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : नागेंद्र सिंह त्यागी गोगरी (खगड़िया)। गोगरी प्रखंड के मीरगंज गांव में रविवार को युवा शक्ति नेता कविरंजन कुमार यादव के मीरगंजमें सौजन्य से करीब 250 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच सूखा राशन सहित राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने कहा कि आपदा की घड़ी में पीड़ित मानवता की सेवा करना ही सबसे बड़ा धर्म है। समाज के सक्षम लोगों और सामाजिक संगठनों को मतभेदों से ऊपर उठकर जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ से गरीब परिवारों के सामने भोजन और दैनिक जरूरतों का संकट उत्पन्न हो गया है। तत्काल राहत के साथ बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी गंभीर पहल जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, दवाएं और पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। रामपुर के मुखिया कृष्णानंद यादव ने कहा कि बाढ़ से गरीब एवं कमजोर परिवार सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। ऐसे समय में सूखा राशन बड़ी राहत है। उन्होंने कविरंजन कुमार यादव की पहल की सराहना की। समाजसेवी-सह-आरटीआई कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि राहत वितरण सामाजिक जिम्मेदारी का परिचायक है। उन्होंने बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाने की मांग की। मौके पर युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, पमपम यादव, रवि यादव, राजा कुमार, मनीष कुमार, आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद थे।1
- खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद खगड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार पहिया वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद खगड़िया / मानसी। शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खगड़िया पुलिस ने मंगलवार की सुबह बड़ी कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया की ओर से एक चार पहिया वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस की नजर वाहन पर पड़ी। पुलिस को देखते ही चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा करते हुए वाहन को मानसी प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत मानसी अंतर्गत एकनियां गांव के समीप दबोच लिया। पुलिस की तलाशी के दौरान वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद वाहन का नंबर BR 34P 5534 बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब सात बजे की है। बताया गया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से पुलिस टीम द्वारा वाहन का पीछा किया गया, जिसके बाद मानसी क्षेत्र में उसे पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और शराब की मात्रा तथा वाहन में सवार लोगों के संबंध में जांच की जा रही है। हालांकि, बरामद शराब की सही मात्रा और गिरफ्तार आरोपितों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की ओर से किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।1