logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मण्डलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरी प्रांगण में किया ध्वजारोहणअमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों को दी श्रद्धांजलि बरेली, 15 अगस्त। मण्डलायुक्त शम्भु कुमार ने आज स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कमिश्नरी प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मण्डलायुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अमर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम वंदे मातरम की आज 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और यह आजादी का जश्न नहीं बल्कि उन वीर सपूतों के सपनों की हकीकत है जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश तभी सफलता की ओर अग्रसर होगा जब हम लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमने शिक्षा तथा रोजगार के स्तर पर सफलता हासिल कर ली है परंतु अभी भी कुछ परिस्थितियों में हमारा देश पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें यह पूर्ण विश्वास है कि 2047 तक हमारा देश विकसित देश की श्रेणी में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब केवल झण्डा फहराना नहीं बल्कि आपसी भाईचारा, दोस्ती और प्यार को फैलाना भी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि हम भारत को आगे बढ़ाने में किस प्रकार से प्रयास सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज हमारे पास खाद्यान्न का इतना भंडार है कि हम दूसरे देशों को भी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है और हमें राष्ट्र की प्रगति और सद्भाव के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत की याद नहीं है, बल्कि यह भविष्य की दिशा भी तय करता है और हमें शिक्षा, समानता व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए ताकि हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो।इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। स्कूली छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त न्यायिक सहित कमिश्नरी के अन्य लोग मौजूद रहे

1 hr ago
user_Press reporter
Press reporter
Bareilly, Uttar Pradesh•
1 hr ago

मण्डलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरी प्रांगण में किया ध्वजारोहणअमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों को दी श्रद्धांजलि बरेली, 15 अगस्त। मण्डलायुक्त शम्भु कुमार ने आज स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कमिश्नरी प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मण्डलायुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अमर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम वंदे मातरम की आज 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और यह आजादी का जश्न नहीं बल्कि उन वीर सपूतों के सपनों की हकीकत है जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश तभी सफलता की ओर अग्रसर होगा जब हम लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमने शिक्षा तथा रोजगार के स्तर पर सफलता हासिल कर ली है परंतु अभी भी कुछ परिस्थितियों में हमारा देश पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें यह पूर्ण विश्वास है कि 2047 तक हमारा देश विकसित देश की श्रेणी में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब केवल झण्डा फहराना नहीं बल्कि आपसी भाईचारा, दोस्ती और प्यार को फैलाना भी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि हम भारत को आगे बढ़ाने में किस प्रकार से प्रयास सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज हमारे पास खाद्यान्न का इतना भंडार है कि हम दूसरे देशों को भी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है और हमें राष्ट्र की प्रगति और सद्भाव के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत की याद नहीं है, बल्कि यह भविष्य की दिशा भी तय करता है और हमें शिक्षा, समानता व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए ताकि हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो।इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। स्कूली छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त न्यायिक सहित कमिश्नरी के अन्य लोग मौजूद रहे

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • मण्डलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरी प्रांगण में किया ध्वजारोहणअमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों को दी श्रद्धांजलि बरेली, 15 अगस्त। मण्डलायुक्त शम्भु कुमार ने आज स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कमिश्नरी प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मण्डलायुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अमर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी प्रांगण में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम वंदे मातरम की आज 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और यह आजादी का जश्न नहीं बल्कि उन वीर सपूतों के सपनों की हकीकत है जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश तभी सफलता की ओर अग्रसर होगा जब हम लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि आज हमने शिक्षा तथा रोजगार के स्तर पर सफलता हासिल कर ली है परंतु अभी भी कुछ परिस्थितियों में हमारा देश पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें यह पूर्ण विश्वास है कि 2047 तक हमारा देश विकसित देश की श्रेणी में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब केवल झण्डा फहराना नहीं बल्कि आपसी भाईचारा, दोस्ती और प्यार को फैलाना भी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि हम भारत को आगे बढ़ाने में किस प्रकार से प्रयास सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज हमारे पास खाद्यान्न का इतना भंडार है कि हम दूसरे देशों को भी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है और हमें राष्ट्र की प्रगति और सद्भाव के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत की याद नहीं है, बल्कि यह भविष्य की दिशा भी तय करता है और हमें शिक्षा, समानता व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए ताकि हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो।इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। स्कूली छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त न्यायिक सहित कमिश्नरी के अन्य लोग मौजूद रहे
    1
    मण्डलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस पर कमिश्नरी प्रांगण में किया ध्वजारोहणअमर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों को दी श्रद्धांजलि
बरेली, 15 अगस्त। मण्डलायुक्त शम्भु कुमार ने आज स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर कमिश्नरी प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इसके बाद मण्डलायुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा अमर शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर नमन किया। मण्डलायुक्त ने कमिश्नरी प्रांगण में पौधारोपण भी किया। 
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम वंदे मातरम की आज 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं और यह आजादी का जश्न नहीं बल्कि उन वीर सपूतों के सपनों की हकीकत  है जिन्होंने देश को आजाद करने के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि हमारा देश तभी सफलता की ओर अग्रसर होगा जब हम लोग अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा के साथ करेंगे।
उन्होंने कहा कि आज हमने शिक्षा तथा रोजगार के स्तर पर सफलता हासिल कर ली है परंतु अभी भी कुछ परिस्थितियों में हमारा देश पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि हमें यह पूर्ण विश्वास है कि 2047 तक हमारा देश विकसित देश की श्रेणी में खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि आजादी का मतलब केवल झण्डा फहराना नहीं बल्कि आपसी भाईचारा, दोस्ती और प्यार को फैलाना भी है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि हम भारत को आगे बढ़ाने में किस प्रकार से प्रयास सकते हैं।उन्होंने कहा कि आज हमारे पास खाद्यान्न का इतना भंडार है कि हम दूसरे देशों को भी भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गौरव का प्रतीक है और हमें राष्ट्र की प्रगति और सद्भाव के लिए प्रेरित करता है। स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत की याद नहीं है, बल्कि यह भविष्य की दिशा भी तय करता है और हमें शिक्षा, समानता व सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए ताकि हमारे देश का भविष्य उज्जवल हो।इस अवसर पर अपर आयुक्त न्यायिक प्रीति जायसवाल, संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। स्कूली छात्र/छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर अपनी-अपनी प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित लोगों ने प्रशंसा की।इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त, अपर आयुक्त प्रशासन, अपर आयुक्त न्यायिक सहित कमिश्नरी के अन्य लोग मौजूद रहे
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • सिरौली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बेचते युवक को किया गिरफ्तार, 26 टेट्रा पैक वोडका बरामद सिरौली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बेचते युवक को किया गिरफ्तार, 26 टेट्रा पैक वोडका बरामद बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरौली पुलिस ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 26 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (वोडका) बरामद की। पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को थाना सिरौली पुलिस टीम चौकी क्षेत्र बड़ागांव में गश्त एवं शांति व्यवस्था की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बड़ागांव शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रवीन उर्फ मन्दीप गुप्ता पुत्र राकेश, निवासी कस्बा एवं थाना अलीगंज, जनपद बरेली, उम्र 22 वर्ष बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 26 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (वोडका) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए करीब 19:35 बजे हिरासत में लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब को कम दाम में खरीदकर अधिक कीमत पर बेचता था और इससे प्राप्त धन से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मामले में थाना सिरौली पर मु0अ0सं0 267/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त: प्रवीन उर्फ मन्दीप गुप्ता, उम्र 22 वर्ष। बरामदगी: 26 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (वोडका)। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार, थाना सिरौली, जनपद बरेली शामिल रहे।
    1
    सिरौली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बेचते युवक को किया गिरफ्तार, 26 टेट्रा पैक वोडका बरामद
सिरौली पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब बेचते युवक को किया गिरफ्तार, 26 टेट्रा पैक वोडका बरामद
बरेली। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिरौली पुलिस ने चेकिंग एवं गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 26 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (वोडका) बरामद की।
पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को थाना सिरौली पुलिस टीम चौकी क्षेत्र बड़ागांव में गश्त एवं शांति व्यवस्था की निगरानी कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि बड़ागांव शराब भट्टी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान आरोपी ने अपना नाम प्रवीन उर्फ मन्दीप गुप्ता पुत्र राकेश, निवासी कस्बा एवं थाना अलीगंज, जनपद बरेली, उम्र 22 वर्ष बताया। तलाशी में उसके कब्जे से 26 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (वोडका) बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को उसके अपराध से अवगत कराते हुए करीब 19:35 बजे हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शराब को कम दाम में खरीदकर अधिक कीमत पर बेचता था और इससे प्राप्त धन से अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। मामले में थाना सिरौली पर मु0अ0सं0 267/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त: प्रवीन उर्फ मन्दीप गुप्ता, उम्र 22 वर्ष।
बरामदगी: 26 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब (वोडका)।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार, उपनिरीक्षक गजेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मनोज कुमार, थाना सिरौली, जनपद बरेली शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • रासायॅंखानपुर के M.V.K विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति *रासायँखानपुर के M.V.K. विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति* *बीसलपुर। रासायँखानपुर स्थित *M.V.K. एजुकेशनल सोसाइटी* में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के *प्रधानाचार्य वहीद खां एवं प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय* के कुशल निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्य वहीद खां ने अपने संबोधन में कहा कि _"स्वतंत्रता हमें शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को प्रगति की ओर ले जाना है। शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।"_ प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि _"आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के भाव से ही हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं।"_ उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के समापन पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्यों द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक एवं रासायँखानपुर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    रासायॅंखानपुर के M.V.K विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति
*रासायँखानपुर के M.V.K. विद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने दी देशभक्ति की प्रस्तुति*
*बीसलपुर। रासायँखानपुर स्थित *M.V.K. एजुकेशनल सोसाइटी* में शुक्रवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं राष्ट्रीय भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के *प्रधानाचार्य वहीद खां एवं प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय* के कुशल निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों प्रधानाचार्यों द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी। अभिभावकों एवं उपस्थित गणमान्यजनों ने तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
प्रधानाचार्य वहीद खां ने अपने संबोधन में कहा कि _"स्वतंत्रता हमें शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश को प्रगति की ओर ले जाना है। शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है।"_ 
प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय ने कहा कि _"आज के विद्यार्थी ही कल के भारत का भविष्य हैं। अनुशासन, मेहनत और देशसेवा के भाव से ही हम विकसित भारत का सपना साकार कर सकते हैं।"_ उन्होंने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के समापन पर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्यों द्वारा सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों में मिष्ठान वितरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, अभिभावक एवं रासायँखानपुर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल #स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने पेश की देशभक्ति और सेवा की मिसाल#
    1
    आप देख रहे हैं खबर जंक्शन बरेली न्यूज़ चैनल
#स्वतंत्रता दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने पेश की देशभक्ति और सेवा की मिसाल#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। इस अवसर पर बरेली के जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, एसपी सिटी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने लोगों को बहकाया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा तथा संविधान खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खुश हैं और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वहीं कार्यक्रम में दूरदर्शन की ओर से एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की तस्वीर नजर आई। वीडियो में पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों तथा आला हजरत के कुल के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाइयों द्वारा पुष्पवर्षा किए जाने के दृश्य दिखाए गए। दूरदर्शन द्वारा जीआईसी ऑडिटोरियम में दिखाई गई इस प्रस्तुति ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम | दूरदर्शन ने दिखाई बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम, दूरदर्शन ने दिखाई हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जीआईसी ऑडिटोरियम में भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह रहे। इस अवसर पर बरेली के जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन, एडीएम सिटी, एसपी सिटी सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल भी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष ने लोगों को बहकाया था कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने और नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद आरक्षण समाप्त कर दिया जाएगा तथा संविधान खत्म कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से खुश हैं और भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
वहीं कार्यक्रम में दूरदर्शन की ओर से एक विशेष वीडियो प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसमें बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब और हिंदू-मुस्लिम एकता की तस्वीर नजर आई। वीडियो में पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों तथा आला हजरत के कुल के दौरान हिंदू-मुस्लिम भाइयों द्वारा पुष्पवर्षा किए जाने के दृश्य दिखाए गए।
दूरदर्शन द्वारा जीआईसी ऑडिटोरियम में दिखाई गई इस प्रस्तुति ने आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान पीस कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नदीम इकबाल, राष्ट्रीय सलाहकार एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सैयद शहाबुद्दीन सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर GIC ऑडिटोरियम में रंगारंग कार्यक्रम | दूरदर्शन ने दिखाई बरेली की गंगा-जमुनी तहजीब
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भूमि पूजन, उमड़ा जनसैलाब रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भूमि पूजन, उमड़ा जनसैलाब फतेहगंज पश्चिमी। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के शौर्य, साहस और बलिदान की स्मृति में रविवार को लोधी नगर चौराहा पर उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और क्षेत्रवासी शामिल हुए। लोगों ने वीरांगना के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, व्यापारी सचिन चौहान सभासद अबोध सिंह, सभासद मोन ठाकुर, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता व कृष्णपाल मौर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। लोधी नगर चौराहा पर उनकी प्रतिमा स्थापित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। समारोह के दौरान रानी अवंती बाई लोधी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    4
    रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भूमि पूजन, उमड़ा जनसैलाब
रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भूमि पूजन, उमड़ा जनसैलाब
फतेहगंज पश्चिमी। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के शौर्य, साहस और बलिदान की स्मृति में रविवार को लोधी नगर चौराहा पर उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और क्षेत्रवासी शामिल हुए। लोगों ने वीरांगना के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, व्यापारी सचिन चौहान सभासद अबोध सिंह, सभासद मोन ठाकुर, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता व कृष्णपाल मौर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। लोधी नगर चौराहा पर उनकी प्रतिमा स्थापित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।
समारोह के दौरान रानी अवंती बाई लोधी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
    user_Parvan Pandey
    Parvan Pandey
    मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 पव्वे बरामद भुता, बरेली। अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 पव्वे बरामद भुता, बरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुता पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेवल बसन्तपुर से खगापुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में शराब लेकर खगापुर की ओर जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब रात 9:45 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब विंडीज मार्का बरामद हुए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल पुत्र भीष्म सिंह, निवासी ग्राम बेवल बसन्तपुर, थाना भुता, जनपद बरेली, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना भुता में मु0अ0सं0 359/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के ठेके से शराब खरीदकर गांव में अधिक कीमत पर बेचता था और इससे होने वाले मुनाफे से परिवार का खर्च चलाता था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार थाना भुता शामिल रहे।
    1
    अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 पव्वे बरामद

भुता, बरेली। 
अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 22 पव्वे बरामद
भुता, बरेली। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुता पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब की बिक्री करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 15 अगस्त 2026 को टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेवल बसन्तपुर से खगापुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति प्लास्टिक के थैले में शराब लेकर खगापुर की ओर जा रहा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब रात 9:45 बजे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 22 पव्वे देशी शराब विंडीज मार्का बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान निर्मल पुत्र भीष्म सिंह, निवासी ग्राम बेवल बसन्तपुर, थाना भुता, जनपद बरेली, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर थाना भुता में मु0अ0सं0 359/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के ठेके से शराब खरीदकर गांव में अधिक कीमत पर बेचता था और इससे होने वाले मुनाफे से परिवार का खर्च चलाता था।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ऋषि मित्र, हेड कांस्टेबल राजपाल सिंह और कांस्टेबल रविन्द्र कुमार थाना भुता शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कछला घाट से गोलागोकर्ण नाथ में जल चढ़ाने जाते समय कावड़इयाँ कि दर्द नाक मौत l 🕯️ दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार 🕯️ कछला घाट से गोलागोकर्ण नाथ में जल चढ़ाने जाते समय बंडा के पास ग्राम बरनाई कैशोपुर(भुता ) निवासी कांवड़िया दीपक गंगवार का दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना में निधन हो गया। यह अत्यंत दुखद समाचार है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति 🙏💐 #दुःखद_समाचार #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #ॐ_शांति
    1
    कछला घाट से गोलागोकर्ण नाथ में जल चढ़ाने जाते समय कावड़इयाँ कि दर्द नाक मौत l
🕯️ दुःखद एवं हृदयविदारक समाचार 🕯️
कछला घाट से गोलागोकर्ण नाथ में जल चढ़ाने जाते समय बंडा के पास ग्राम बरनाई कैशोपुर(भुता ) निवासी कांवड़िया दीपक  गंगवार का दुर्भाग्यपूर्ण कार दुर्घटना में निधन हो गया।
यह अत्यंत दुखद समाचार है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति 🙏💐
#दुःखद_समाचार #भावपूर्ण_श्रद्धांजलि #ॐ_शांति
    user_राजेश शर्मा
    राजेश शर्मा
    Press advisory Bareilly, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.