Shuru
Apke Nagar Ki App…
उपखण्ड क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मगवास में बुधवार को बालिकाओं को साइकिल वितरण किया। बालिकाओं को 26 साइकिल वितरित की झाड़ोल। उपखण्ड क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मगवास में बुधवार को बालिकाओं को साइकिल वितरण किया। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की निःशुल्क साइकिल वितरण योजनान्तर्गत कक्षा 9 में अध्ययनरत 26 छात्राओं को साइकिल बांटी। कार्यक्रम में मगवास प्रशासक मंजूदेवी चव्हाण, प्रधानाचार्य पूनम जगरोठिया, अंजलि पोखरना, साइकिल वितरण प्रभारी पंकज प्रजापत सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
Vishnu lohar
उपखण्ड क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मगवास में बुधवार को बालिकाओं को साइकिल वितरण किया। बालिकाओं को 26 साइकिल वितरित की झाड़ोल। उपखण्ड क्षेत्र के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मगवास में बुधवार को बालिकाओं को साइकिल वितरण किया। राज्य सरकार के शिक्षा विभाग की निःशुल्क साइकिल वितरण योजनान्तर्गत कक्षा 9 में अध्ययनरत 26 छात्राओं को साइकिल बांटी। कार्यक्रम में मगवास प्रशासक मंजूदेवी चव्हाण, प्रधानाचार्य पूनम जगरोठिया, अंजलि पोखरना, साइकिल वितरण प्रभारी पंकज प्रजापत सहित समस्त विद्यालय परिवार मौजूद रहा।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kailash Bhajat3
- गोराना में मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित, कक्षा 9 की बालिकाओं को मिली साइकिलें1
- उदयपुर। खाड़ी देशों में तनाव के बीच गैस सिलेंडर को लेकर बन रही आशंका के बीच जिला प्रशासन सतर्क है। जिला कलक्टर नमित मेहता ने एलपीजी वितरकों की बैठक लेकर गैस आपूर्ति की समीक्षा की और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों के अनुसार जिले में 7.54 लाख से अधिक घरेलू गैस कनेक्शन हैं और प्रतिदिन करीब 10 हजार सिलेंडरों की रिफिलिंग की जा रही है। कलक्टर ने आम उपभोक्ताओं से अपील की कि गैस को लेकर घबराएं नहीं, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बुकिंग के अनुसार सिलेंडर की आपूर्ति जारी है।1
- जय श्री भैंसाया गैर बावासी4
- मेवाड़ के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीशीतला माता (ऊंठाला माता) मंदिर में शीतला अष्टमी के अवसर पर बुधवार को सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमा रही। महिलाओं ने मंदिर पहुंचकर शीतला माताजी का विधिविधान से पूजन किया। शीतला अष्टमी के अवसर पर महिलाओं ने माताजी को ठंडे पकवानों का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माताजी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में ऊंठाला के नाम से प्रसिद्ध वल्लभनगर कस्बे में लगभग 1400 वर्ष पूर्व चित्तौड़ के महाराजा समर सिंह द्वारा श्रीशीतला माता (बोदरी माताजी) की प्राण प्रतिष्ठा कर मंदिर का निर्माण करवाया। इस ऐतिहासिक मंदिर में स्थापित शीतला बोदरी माता ऊंठाला माता के नाम से प्रसिद्ध हैं।1
- डूंगरपुर | पुलिस मुख्यालय द्वारा बालिकाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश सांखला के नेतृत्व में जिला पुलिस की विशेष कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा बुधवार शाम 5 बजे राजकीय सावित्री बाई फूले अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया।1
- आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा अनावष्यक भण्डारण न करने की अपील डूंगरपुर, 11 मार्च/खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशों की अनुपालना में डूंगरपुर जिले के सभी उपभोक्ताओं को यह आश्वस्त किया जाता है कि जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। तेल एवं गैस कंपनियों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे जिले में गैस की सुचारू और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। रसद विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार रसद अधिकारी डूंगरपुर ने बताया कि हाल ही में मध्य-पूर्व की अंतरराष्ट्रीय स्थितियों और मीडिया रिपोर्ट्स के चलते गैस संकट की कुछ आशंकाएं उत्पन्न हुई हैं। इस संबंध में आम उपभोक्ताओं से यह विशेष अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक (घबराहट) में आकर गैस सिलेंडरों का अनावश्यक भण्डारण अथवा बुकिंग न करें। जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और सभी को उनकी आवश्यकतानुसार समय पर सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शासन सचिव, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सख्त निर्देशों के अनुसार, डूंगरपुर जिले में गैस सप्लाई को निर्बाध बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए गए हैंः 1. स्पेशल टास्क फोर्स का गठनः जिले में गैस सप्लाई की कड़ी निगरानी के लिए एक ’स्पेशल एन्फोर्समेंट टीम’ (विशेष जांच दल) का गठन किया गया है, जिसमें रसद विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी शामिल हैं। 2. नियमित चेकिंगः यह टीम हर सप्ताह कम से कम दो गैस एजेंसियों की रैंडम चेकिंग करेगी। एजेंसियों के पास उपलब्ध स्टॉक और उनके द्वारा किए जा रहे डिस्ट्रीब्यूशन के रिकॉर्ड की बारीकी से जांच की जा रही है। 3. प्राथमिकता के आधार पर सप्लाईः आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ अस्पतालों, शैक्षणिक संस्थानों, आगनवाडी, छात्रावास और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े संस्थानों को प्राथमिकता के आधार पर गैस सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। गैस एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई किसी एजेंसी के रिकॉर्ड में गड़बड़ी और जरूरत से ज्यादा स्टॉक पाया जाता है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि प्रदेश और जिले में घरेलू गैस सिलेंडर बिना किसी समस्या के आमजन तक पहुंचे। उपभोक्ता अपनी सामान्य आवश्यकता के अनुसार ही गैस की बुकिंग करें।1
- देवास में किसानों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण, 40 किसानों ने लिया भाग1