गोसाईं खेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत जुलाना: क्षेत्र के गोसाईं खेड़ा गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार जींद के रोहतक रोड निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार किसी काम से जुलाना आया हुआ था। रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी बाइक पर जुलाना से जींद की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गोसाईं खेड़ा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनोज कुमार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सड़क पर गिरी होने के कारण अन्य गुजरते वाहनों की चपेट में आने से मनोज कुमार को और भी गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। --------------------------------------------------------- सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के भाई विनोद की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। --- संदीप कुमार, गतौली चौकी इंचार्ज। फोटो केप्शन: 2 जुलाना 03: गोसाईं खेड़ा गांव के पास पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक।

- जुलाना: क्षेत्र के गोसाईं खेड़ा गांव के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार जींद के रोहतक रोड निवासी 38 वर्षीय मनोज कुमार किसी काम से जुलाना आया हुआ था। रात करीब साढ़े 9 बजे वह अपनी बाइक पर जुलाना से जींद की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गोसाईं खेड़ा गांव के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनोज कुमार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाइक सड़क पर गिरी होने के कारण अन्य गुजरते वाहनों की चपेट में आने से मनोज कुमार को और भी गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। --------------------------------------------------------- सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतक के भाई विनोद की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। --- संदीप कुमार, गतौली चौकी इंचार्ज। फोटो केप्शन: 2 जुलाना 03: गोसाईं खेड़ा गांव के पास पड़ी दुर्घटनाग्रस्त बाइक।1
- महम के फरमान गांव में पहुंचे राज्य सभा सांसद रामचंद्र जांगडा ने क्या कहा सुने विडियो1
- रोहतक में धुंध का कहर, विज़िबिलिटी बेहद कम . #weather #upadte #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #explore1
- युवा सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान UCG कानून पर क्या बोली इनेलो पार्टी से इंदु परमार #NAMASTEBHIWANINEWS1
- सच बोलना आज गुनाह बना दिया गया है। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) में भ्रष्टाचार उजागर करने पर NSUI भिवानी जिला अध्यक्ष मंजीत लांगायन को पुलिस ने रोका, धक्के मारे। यह हमला एक व्यक्ति पर नहीं, यह हर उस छात्र की आवाज़ पर है जो अन्याय के खिलाफ बोल रहा है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, आवाज़ रुकेगी नहीं। #CBLU #StudentJustice #NSUI #SaveEducation #SachBolnaGunaahHai #JusticeForStudents #NarenderRaaj #Gagarwaas1
- #संत रविदास जी एक समाज के नहीं बल्कि समूचे विश्व के #मामन चंद पूर्व चेयरमैन नगर परिषद भिवानी1
- जल भराव के कारण हुए नुकसान को लेकर जनता ने जताया विरोध व प्रदिप नरवाल ने क्या कहा देखिए पुरी खबर1
- जुलाना: कस्बे के मैन बाजार में बढ़ते अतिक्रमण और यातायात अव्यवस्था को लेकर पुलिस ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर खड़े वाहनों के चालान काटे गए और दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखें। अभियान का नेतृत्व मंडी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार ने पुलिस टीम के साथ किया। अजय कुमार ने बताया कि मैन बाजार जुलाना का सबसे व्यस्त इलाका है, जहां रोजाना हजारों लोग खरीदारी के लिए आते हैं। दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे सामान रखने और ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने से आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। इससे पैदल चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन वाहनों को भी निकलने में दिक्कत होती है। अभियान के दौरान पुलिस ने सड़क पर अवैध रूप से खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों के चालान काटे तथा वाहन चालकों को आगे से नियमों का पालन करने की चेतावनी दी। वहीं दुकानदारों को समझाया गया कि वे अपनी दुकान की सीमा के भीतर ही सामान रखें और सड़क पर अतिक्रमण न करें। मंडी चौंकी इंचार्ज अजय कुमार ने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा। यदि किसी ने दोबारा अतिक्रमण किया या सड़क पर वाहन खड़ा किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए व्यवस्था सुचारू रही और लोगों ने राहत की सांस ली।1