दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग सेमरी मोड़ के समीप एनएच 319 पर रविवार को डाक पार्सल वाहन की टक्कर में बाइक सवार राज मिस्त्री की हुई मौत जबकि दो मजदूर हुए जख्मी। झलखोरिया निवासी प्रखंड प्रमुख सबिता देवी के पति मुन्ना सिंह ने बताया कि गांव के ही श्रीभगवान राम का 30 वर्षीय पुत्र रंगलाल राम जो राज मिस्त्री का कार्य करता था, रविवार को अपने साथ काम करने वाले दो मजदूरों को अपने ग्लैमर बाईक से बकरा गांव से लेकर मलियाबाग़ की ओर लौट रहा था कि एनएच 319 पर सेमरी मोड के समीप मोहनिया की ओर से आ रहे एक डाक पार्सल वाहन पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण बाइक चालक राज मिस्त्री नीचे गिर पड़ा और पार्शल वाहन उसके सिर को कुचल दिया जिसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दोनों मजदूर बाइक से गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जबकि घटना की जानकारी देते हुए 01 बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि सूचना मिलते ही मैं पुलिस पदाधिकारी और बल के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा जहां उग्र ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा सड़क जाम को समाप्त कर शव का पंचनाम तैयार कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। जबकि जख्मी दोनों मजदूरों को ईलाज के लिए ग्रामीण ओर परिजन बाहर ले गए, जिसके कारण दोनों का डिटेल गांव के लोगों से मांगा गया है । आगे बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन को जब्त कर लिया गया है,पीड़ित परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगा।
दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग सेमरी मोड़ के समीप एनएच 319 पर रविवार को डाक पार्सल वाहन की टक्कर में बाइक सवार राज मिस्त्री की हुई मौत जबकि दो मजदूर हुए जख्मी। झलखोरिया निवासी प्रखंड प्रमुख सबिता देवी के पति मुन्ना सिंह ने बताया कि गांव के ही श्रीभगवान राम का 30 वर्षीय पुत्र रंगलाल राम जो राज मिस्त्री का कार्य करता था, रविवार को अपने साथ काम करने वाले दो मजदूरों को अपने ग्लैमर बाईक से बकरा गांव से लेकर मलियाबाग़ की ओर लौट रहा था कि एनएच 319 पर सेमरी मोड के समीप मोहनिया की ओर से आ रहे एक डाक पार्सल वाहन पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण बाइक चालक राज मिस्त्री नीचे गिर पड़ा और पार्शल वाहन उसके सिर को कुचल दिया जिसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दोनों मजदूर बाइक से गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जबकि घटना की जानकारी देते हुए 01 बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि सूचना मिलते ही मैं पुलिस पदाधिकारी और बल के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा जहां उग्र ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा सड़क जाम को समाप्त कर शव का पंचनाम तैयार कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। जबकि जख्मी दोनों मजदूरों को ईलाज के लिए ग्रामीण ओर परिजन बाहर ले गए, जिसके कारण दोनों का डिटेल गांव के लोगों से मांगा गया है । आगे बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन को जब्त कर लिया गया है,पीड़ित परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगा।
- बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के सूरजपूरा प्रखंड अंतर्गत कल्याणी मे स्थापित हृदया हेरिटेज स्कूल का वार्षिको उत्सव मनाया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया।4
- नव युवक होना ही जरूरी नही अपितु गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर एक जिम्मेदार व अच्छा नागरिक बनना जरूरी है।इसके लिए विद्यालय में शिक्षको की भूमिका जिस प्रकार जरूरी है उसी प्रकार अभिभावको को भी अपने बच्चों के प्रति जागरूकता जरूरी है तभी हम इस समाज को तथा देश को जिम्मेदार नागरिक दे सकेंगे।उक्त बाते रविवार को संध्या 07 बजे तक बिक्रमगंज के अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार ने हृदया हेरिटेज स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा।उन्होंने बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि यह उम्र है अपने आप को शैक्षणिक रूप से मजबूत करने की।इसके लिए आप सभी को काफी मेहनत करना पड़ेगा।साथ ही फिजिकल अर्थात शारीरिक परिश्रम की भी जरूरत है तभी स्वास्थ्य शरीर व स्वास्थ्य समाज का निर्माण कर सकेंगे।कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा स्वागत गान से किया गया।वही इस दौरान विद्यालय के निदेशक उदय शंकर पांडेय के द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।तत्पश्चात विद्यालय की नौवीं वर्ग की छात्रा जिन्नत सिद्दकी के द्वारा आजादी शीर्षक पर संभाषण प्रस्तुत कर सबके ह्रदय को झकझोर दिया।वही विद्यालय के छात्राओ द्वारा नाटककार बीरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा लिखित नाटक कब बुताई ई आग की प्रस्तुति कर सबको द्रवित कर दिया।उसके बाद छात्रों ने एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधान शिक्षक अनुभव कुमार ने किया।इस मौके पर विद्यालय सचिव संगीता पांडेय, व्यवस्थापक टुन टुन पांडेय,शिक्षक फैज अली सिद्दकी,नुर्शीद खान,हर्षित पांडेय,मनोज पांडेय,हरिओम सिंह,अभिषेक कुमार,छोटू कुमार,मनोज कुमार,सुधीर कुमार,रमुन कुमार,खुशी कुमारी,शालिनी,सीमा कुमारी,शिल्पी कुमारी सहित कई मौजूद थे। फोटो2
- दिनारा वाले कमेंट करके बताइये 🙏 इस मंदिर में कौन -कौन दर्शन किया है?🙏🚩1
- गड़हनी: पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने हेतु गड़हनी प्रखंड मुख्यालय स्थित ठाकुरबारी परिसर में चुनावी सभा का सफल आयोजन हुआ। इस पूरी प्रक्रिया में सोशल मीडिया ( आईटी ) प्रभारी सह प्रवक्ता,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,भोजपुर मो० इमरान अहमद की सक्रियता और दूरदर्शी सोच का व्यापक प्रभाव देखने को मिला। उनके द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर मुहर लगते ही पूरे परिसर में हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया। प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी जनाब जियाउल वारसी एवं पर्यवेक्षक श्री अवधेश राम की देख-रेख में आयोजित इस बैठक में मो० इमरान अहमद ने संगठन की एकजुटता का परिचय देते हुए श्री अमरीश सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव को पार्टी के सभी सम्मानित क्रियाशील सदस्यों ने हाथों-हाथ लिया और एक स्वर में अपना समर्थन देकर श्री अमरीश सिंह को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया। चुनाव के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, भारी जनसमर्थन देखा गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इमरान अहमद जिस निष्पक्षता और निस्वार्थ भाव से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के 'न्याय के साथ विकास' के सिद्धांतों को धरातल पर उतार रहे हैं, वह सराहनीय है। नेतृत्व में संगठन न केवल पारदर्शी हुआ है, बल्कि सर्वांगीण विकास के प्रति संकल्पित भी दिख रहा है। निर्वाचन पदाधिकारी और पर्यवेक्षक ने इमरान अहमद की संगठनात्मक कुशलता की प्रशंसा करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। इस मौके पर श्री शंभु प्रसाद सोनी, जनाब अकबर अली, श्री संजीत चंद्रवंशी, जनाब अमजद हुसैन, श्री राम प्रवेश सिंह कुशवाहा, श्री मनोज राम, श्री संतोष मिश्रा, श्री ओम प्रकाश पासवान सहित अन्य सम्मानित सदस्य मौजूद रहें।1
- हसपुरा औरंगाबाद, काराकाट सांसद की ओर से समीक्षा सम्मेलन आयोजित किया गया1
- रविवार को दोपहर करीब 12 बजे सासाराम की स्थानीय विधायक स्नेहलता कुशवाहा ने अपने विधानसभा क्षेत्र के सदर अस्पताल सासाराम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण व्यवस्था, आपातकालीन सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। विधायक ने वार्डों का दौरा कर भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत की और उपचार से संबंधित जानकारी ली। कुछ स्थानों पर पाई गई कमियों को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए व्यवस्था में शीघ्र सुधार लाने को कहा। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को स्वच्छता बनाए रखने, समय पर दवा उपलब्ध कराने तथा मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल कर्मियों में हलचल देखी गई।1
- महागठबंधन सम्मेलन में दीपंकर भट्टाचार्य ने सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल दाउदनगर (औरंगाबाद)। काराकाट संसदीय क्षेत्र स्तरीय महागठबंधन की समीक्षा बैठक रविवार को प्रखंड क्षेत्र के एकौनी उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित हुई। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय लोग शामिल हुए। भाकपा(माले) के महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को जनता से निरंतर संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियों के कारण बेरोजगारी और महंगाई बढ़ रही है। वर्ष 2013 में मुखिया छोटू कुशवाहा की हत्या और उससे जुड़े आंदोलन का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सच और न्याय की लड़ाई को दबाने का प्रयास किया गया था। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने की जरूरत है। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदेह बताते हुए इसके खिलाफ व्यापक आंदोलन की बात कही। काराकाट के सांसद राजा राम सिंह ने कहा कि ज्ञान-विज्ञान और मान-सम्मान की लड़ाई को मजबूत करना होगा। उन्होंने इंद्रपुरी जलाशय निर्माण और सोन नहरों के आधुनिकीकरण के लिए आंदोलन की तैयारी करने की बात कही। सम्मेलन के दौरान जनसंवाद भी हुआ। उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी जगह से माइक के माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं। करीब 20 लोगों ने क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए। बैठक में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद, ओबरा के पूर्व विधायक ऋषि कुमार, नोखा की पूर्व विधायक अनीता देवी, अरवल के पूर्व विधायक महानंद सिंह, रोहतास के वीआईपी जिला अध्यक्ष विवेक कुशवाहा तथा औरंगाबाद के जिला सचिव कामरेड मुनारिक राम सहित अन्य नेता उपस्थित थे1
- दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग सेमरी मोड़ के समीप एनएच 319 पर रविवार को डाक पार्सल वाहन की टक्कर में बाइक सवार राज मिस्त्री की हुई मौत जबकि दो मजदूर हुए जख्मी। झलखोरिया निवासी प्रखंड प्रमुख सबिता देवी के पति मुन्ना सिंह ने बताया कि गांव के ही श्रीभगवान राम का 30 वर्षीय पुत्र रंगलाल राम जो राज मिस्त्री का कार्य करता था, रविवार को अपने साथ काम करने वाले दो मजदूरों को अपने ग्लैमर बाईक से बकरा गांव से लेकर मलियाबाग़ की ओर लौट रहा था कि एनएच 319 पर सेमरी मोड के समीप मोहनिया की ओर से आ रहे एक डाक पार्सल वाहन पीछे से टक्कर मार दी जिसके कारण बाइक चालक राज मिस्त्री नीचे गिर पड़ा और पार्शल वाहन उसके सिर को कुचल दिया जिसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि दोनों मजदूर बाइक से गिरकर गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जबकि घटना की जानकारी देते हुए 01 बजे थानाध्यक्ष मनीष कुमार पंजियार ने बताया कि सूचना मिलते ही मैं पुलिस पदाधिकारी और बल के जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचा जहां उग्र ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा सड़क जाम को समाप्त कर शव का पंचनाम तैयार कर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। जबकि जख्मी दोनों मजदूरों को ईलाज के लिए ग्रामीण ओर परिजन बाहर ले गए, जिसके कारण दोनों का डिटेल गांव के लोगों से मांगा गया है । आगे बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन को जब्त कर लिया गया है,पीड़ित परिजनों के द्वारा आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगा।1