रांची के रांतू थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रक-कार की टक्कर, किसी हताहत की खबर नहीं 7 मार्च। रांतू थाना क्षेत्र के मुर्गू स्थित रसोई रेस्टूरेंट के समीप शनिवार शाम एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।पुलिस के अनुसार, रांची की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जो रसोई रेस्टूरेंट के पास से गुजर रही रेनॉल्ट कार से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-39 वन-वे होने के बावजूद कार चालक विपरीत दिशा से वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर रांतू थाना पुलिस तत्काल पहुंची, दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन घातक हो सकता है।
रांची के रांतू थाना क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रक-कार की टक्कर, किसी हताहत की खबर नहीं 7 मार्च। रांतू थाना क्षेत्र के मुर्गू स्थित रसोई रेस्टूरेंट के समीप शनिवार शाम एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।पुलिस के अनुसार, रांची की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जो रसोई रेस्टूरेंट के पास से गुजर रही रेनॉल्ट कार से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-39 वन-वे होने के बावजूद कार चालक विपरीत दिशा से वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर रांतू थाना पुलिस तत्काल पहुंची, दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन घातक हो सकता है।
- Post by AAM JANATA1
- -- ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी -- हजारीबाग। ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट, हजारीबाग के सौजन्य से शनिवार को शहर के होटल ग्रैंड पैलेस में भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन सह अधिवक्ता शहादत अंसारी ने कहा कि इस सामूहिक इफ्तार का उद्देश्य समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो यह देश की साझा संस्कृति और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत करता है। इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में अरुण सिंह, राजेंद्र यादव, शिव सिंह, सुरेंद्र राम, डॉ. दिनेश कुमार, राजेश कुमार साहू, अनूप कुमार, गणेश कुमार सीटू, अलफलाह कमेटी के अध्यक्ष नमूद आलम खान, अमीनुल्लाह खान, अनवर मलिक, रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर शाहनवाज अहमद खान, अनवर हुसैन फिदवी, अख्तर हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, अनवर हुसैन, फिरोज आलम, जुबेर अहमद, मासूम अहमद, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक एजाज अहमद, मिस्बाह उल इस्लाम, सहित कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।1
- प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर , प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं प्रदेश सह-प्रभारी प्रीति मांझी के निर्देश पर हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जावीर जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन कर इंडो-उस ट्रेड डील के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।1
- *हनुमान मेंशन के मुख्य गेट के पास अचानक टूट कर गिरा बिजली का तार, अफरा तफरी का माहौल* *धनबाद :*:कतरास हनुमान मेंशन जाने वाले मुख्य गेट के समीप शनिवार को बिजली का तार गिर जाने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि गिरे हुए तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय के लिए आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। इसके बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की ओर से तत्काल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बाद में बिजली विभाग के मिस्त्री मौके पर पहुंचकर गिरे हुए तार को हटाने और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।1
- इचाक में पुलिस की कार्रवाई: 300 किलो जावा महुआ नष्ट विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट इचाक (हजारीबाग) पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम लुकिया में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 300 किलो जावा महुआ को नष्ट किया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने के लिए जावा महुआ तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर दास के साथ इचाक थाना की सशस्त्र बल की टीम शामिल थी। पुलिस ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।2
- सड़क दुर्घटना में दो परीक्षार्थी घायल इलाज के पश्चात पुलिस पहुंचाया परीक्षा केंद्र गार्जियन की लापरवाही के कारण हुआ घटना1
- Post by AAM JANATA1
- *हजारीबाग में पेयजल संकट के स्थाई समाधान हेतु सांसद मनीष जायसवाल गंभीर, हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना को तेजी प्रदान करने के लिए किया अहम बैठक* *हजारीबाग* हजारीबाग की जनता को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से बचाने के लिए स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को हजारीबाग परिसदन सभागार में एलएंडटी के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जहाँ हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि झील और छड़वा डैम के टॉवर से आगामी तीन से चार महीनों के भीतर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाए ताकि वर्तमान गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था को योजना पूर्ण करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे अगले एक वर्ष के भीतर कोनार डैम से भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके। योजना की तकनीकी समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि झील का एक टावर, छड़वा डैम के तीन टावर और कोनार डैम के सातों टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में कोनार डैम परियोजना में वन विभाग और एनएच से संबंधित कुछ तकनीकी बाधाएं लंबित हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सूडा सचिव सूरज कुमार, विभागीय सचिव सुनील कुमार और हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से सीधे संवाद कर इन अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 56 हजार घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 22 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष डेटा की उपलब्धता और कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया है, ताकि हजारीबाग का कोई भी कोना प्यासा न रहे। आने वाले जून-जुलाई तक शहर झील और छड़वा डैम से करीब 12 हजार हाउसहोल्ड के करीब 60 हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल जलापूर्ति के माध्यम से मिल जाएगा और आने वाले ग्रीष्म ऋतु तक कोनार जलापूर्ति सुचारू हो सके। उक्त बैठक में एल एंड टी की ओर से एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर सिविल अशोक साहू, एडमिन अभिषेक कुमार और सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।3
- फाइनल देखने उमड़े फैंस, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा फैसला?1