logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना हजारीबाग का सामूहिक इफ्तार, सभी धर्मों के गणमान्य लोग हुए शामिल -- ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी -- हजारीबाग। ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट, हजारीबाग के सौजन्य से शनिवार को शहर के होटल ग्रैंड पैलेस में भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन सह अधिवक्ता शहादत अंसारी ने कहा कि इस सामूहिक इफ्तार का उद्देश्य समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो यह देश की साझा संस्कृति और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत करता है। इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में अरुण सिंह, राजेंद्र यादव, शिव सिंह, सुरेंद्र राम, डॉ. दिनेश कुमार, राजेश कुमार साहू, अनूप कुमार, गणेश कुमार सीटू, अलफलाह कमेटी के अध्यक्ष नमूद आलम खान, अमीनुल्लाह खान, अनवर मलिक, रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर शाहनवाज अहमद खान, अनवर हुसैन फिदवी, अख्तर हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, अनवर हुसैन, फिरोज आलम, जुबेर अहमद, मासूम अहमद, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक एजाज अहमद, मिस्बाह उल इस्लाम, सहित कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

2 hrs ago
user_Ejaj Alam
Ejaj Alam
Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
2 hrs ago

गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल बना हजारीबाग का सामूहिक इफ्तार, सभी धर्मों के गणमान्य लोग हुए शामिल -- ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी -- हजारीबाग। ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट, हजारीबाग के सौजन्य से शनिवार को शहर के होटल ग्रैंड पैलेस में भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन सह अधिवक्ता शहादत अंसारी ने कहा कि इस सामूहिक इफ्तार का उद्देश्य समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो यह देश की साझा संस्कृति और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत करता है। इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में अरुण सिंह, राजेंद्र यादव, शिव सिंह, सुरेंद्र राम, डॉ. दिनेश कुमार, राजेश कुमार साहू, अनूप कुमार, गणेश कुमार सीटू, अलफलाह कमेटी के अध्यक्ष नमूद आलम खान, अमीनुल्लाह खान, अनवर मलिक, रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर शाहनवाज अहमद खान, अनवर हुसैन फिदवी, अख्तर हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, अनवर हुसैन, फिरोज आलम, जुबेर अहमद, मासूम अहमद, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक एजाज अहमद, मिस्बाह उल इस्लाम, सहित कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • -- हजारीबाग। हजारीबाग की जनता को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से बचाने के लिए स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को हजारीबाग परिसदन सभागार में एलएंडटी के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जहाँ हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि झील और छड़वा डैम के टॉवर से आगामी तीन से चार महीनों के भीतर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाए ताकि वर्तमान गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था को योजना पूर्ण करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे अगले एक वर्ष के भीतर कोनार डैम से भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके। योजना की तकनीकी समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि झील का एक टावर, छड़वा डैम के तीन टावर और कोनार डैम के सातों टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में कोनार डैम परियोजना में वन विभाग और एनएच से संबंधित कुछ तकनीकी बाधाएं लंबित हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सूडा सचिव सूरज कुमार, विभागीय सचिव सुनील कुमार और हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से सीधे संवाद कर इन अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 56 हजार घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 22 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष डेटा की उपलब्धता और कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया है, ताकि हजारीबाग का कोई भी कोना प्यासा न रहे। आने वाले जून-जुलाई तक शहर झील और छड़वा डैम से करीब 12 हजार हाउसहोल्ड के करीब 60 हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल जलापूर्ति के माध्यम से मिल जाएगा और आने वाले ग्रीष्म ऋतु तक कोनार जलापूर्ति सुचारू हो सके। उक्त बैठक में एल एंड टी की ओर से एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर सिविल अशोक साहू, एडमिन अभिषेक कुमार और सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
    1
    --
हजारीबाग। हजारीबाग की जनता को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से बचाने के लिए स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को हजारीबाग परिसदन सभागार में एलएंडटी  के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जहाँ हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि झील और छड़वा डैम के टॉवर से आगामी तीन से चार महीनों के भीतर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाए ताकि वर्तमान गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था को योजना पूर्ण करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे अगले एक वर्ष के भीतर कोनार डैम से भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके।
योजना की तकनीकी समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि झील का एक टावर, छड़वा डैम के तीन टावर और कोनार डैम के सातों टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में कोनार डैम परियोजना में वन विभाग और एनएच से संबंधित कुछ तकनीकी बाधाएं लंबित हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सूडा सचिव सूरज कुमार, विभागीय सचिव सुनील कुमार और हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से सीधे संवाद कर इन अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 56 हजार घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 22 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष डेटा की उपलब्धता और कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया है, ताकि हजारीबाग का कोई भी कोना प्यासा न रहे। आने वाले जून-जुलाई तक शहर झील और छड़वा डैम से करीब 12 हजार हाउसहोल्ड के करीब 60 हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल जलापूर्ति के माध्यम से मिल जाएगा और आने वाले ग्रीष्म ऋतु तक कोनार जलापूर्ति सुचारू हो सके। 
उक्त बैठक में एल एंड टी की ओर से एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर सिविल अशोक साहू, एडमिन अभिषेक कुमार और सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    1 hr ago
  • प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर , प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं प्रदेश सह-प्रभारी प्रीति मांझी के निर्देश पर हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जावीर जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन कर इंडो-उस ट्रेड डील के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
    1
    प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर , प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव  एवं प्रदेश सह-प्रभारी प्रीति मांझी  के निर्देश पर हजारीबाग जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जावीर जी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का पुतला दहन कर इंडो-उस ट्रेड डील के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
    user_खबर आप तक
    खबर आप तक
    Local News Reporter Hazaribag, Hazaribagh•
    4 hrs ago
  • *हनुमान मेंशन के मुख्य गेट के पास अचानक टूट कर गिरा बिजली का तार, अफरा तफरी का माहौल* *धनबाद :*:कतरास हनुमान मेंशन जाने वाले मुख्य गेट के समीप शनिवार को बिजली का तार गिर जाने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि गिरे हुए तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय के लिए आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। इसके बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की ओर से तत्काल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बाद में बिजली विभाग के मिस्त्री मौके पर पहुंचकर गिरे हुए तार को हटाने और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
    1
    *हनुमान मेंशन के मुख्य गेट के पास अचानक टूट कर गिरा बिजली का तार, अफरा तफरी का माहौल*
*धनबाद :*:कतरास हनुमान मेंशन जाने वाले मुख्य गेट के समीप शनिवार को बिजली का तार गिर जाने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि गिरे हुए तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय के लिए आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। इसके बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की ओर से तत्काल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई।
बाद में बिजली विभाग के मिस्त्री मौके पर पहुंचकर गिरे हुए तार को हटाने और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • इचाक में पुलिस की कार्रवाई: 300 किलो जावा महुआ नष्ट विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट इचाक (हजारीबाग) पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम लुकिया में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 300 किलो जावा महुआ को नष्ट किया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने के लिए जावा महुआ तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर दास के साथ इचाक थाना की सशस्त्र बल की टीम शामिल थी। पुलिस ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    इचाक में पुलिस की कार्रवाई: 300 किलो जावा महुआ नष्ट
विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट 
इचाक (हजारीबाग) पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम लुकिया में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 300 किलो जावा महुआ को नष्ट किया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने के लिए जावा महुआ तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर दास के साथ इचाक थाना की सशस्त्र बल की टीम शामिल थी। पुलिस ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • फाइनल देखने उमड़े फैंस, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा फैसला?
    1
    फाइनल देखने उमड़े फैंस, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा फैसला?
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Hazaribag, Hazaribagh•
    9 hrs ago
  • राँची में जुम्मे की नमाज़ के बाद गुंज़े नारे अमेरिका-इजराइल के विरोध मे प्रदर्शन, नेतन्याहू और ट्रंप के पोस्टर जलाए राँची में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद एकरा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत की खबरों को लेकर किया गया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए और अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जलाकर नाराज़गी जताई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर चिंता व्यक्त की। मौके पर कुछ देर के लिए माहौल गरम रहा, हालांकि स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।
    1
    राँची में जुम्मे की नमाज़ के बाद गुंज़े नारे अमेरिका-इजराइल के विरोध मे प्रदर्शन, नेतन्याहू और ट्रंप के पोस्टर जलाए 
राँची में शुक्रवार को जुम्मे की नमाज़ के बाद  एकरा मस्जिद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई की मौत की खबरों को लेकर किया गया। नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठा हुए और अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जलाकर नाराज़गी जताई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को लेकर चिंता व्यक्त की।
मौके पर कुछ देर के लिए माहौल गरम रहा, हालांकि स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से समाप्त हो गया।
    user_Hazaribag Today🇮🇳
    Hazaribag Today🇮🇳
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    14 hrs ago
  • Post by DeoNarayan Tudu
    1
    Post by DeoNarayan Tudu
    user_DeoNarayan Tudu
    DeoNarayan Tudu
    Barkagaon, Hazaribagh•
    16 hrs ago
  • -- ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी -- हजारीबाग। ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट, हजारीबाग के सौजन्य से शनिवार को शहर के होटल ग्रैंड पैलेस में भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन सह अधिवक्ता शहादत अंसारी ने कहा कि इस सामूहिक इफ्तार का उद्देश्य समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो यह देश की साझा संस्कृति और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत करता है। इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में अरुण सिंह, राजेंद्र यादव, शिव सिंह, सुरेंद्र राम, डॉ. दिनेश कुमार, राजेश कुमार साहू, अनूप कुमार, गणेश कुमार सीटू, अलफलाह कमेटी के अध्यक्ष नमूद आलम खान, अमीनुल्लाह खान, अनवर मलिक, रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर शाहनवाज अहमद खान, अनवर हुसैन फिदवी, अख्तर हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, अनवर हुसैन, फिरोज आलम, जुबेर अहमद, मासूम अहमद, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक एजाज अहमद, मिस्बाह उल इस्लाम, सहित कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    -- 
ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी 
--
हजारीबाग। ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट, हजारीबाग के सौजन्य से शनिवार को शहर के होटल ग्रैंड पैलेस में भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन सह अधिवक्ता शहादत अंसारी ने कहा कि इस सामूहिक इफ्तार का उद्देश्य समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो यह देश की साझा संस्कृति और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत करता है।
इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में अरुण सिंह, राजेंद्र यादव, शिव सिंह, सुरेंद्र राम, डॉ. दिनेश कुमार, राजेश कुमार साहू, अनूप कुमार, गणेश कुमार सीटू, अलफलाह कमेटी के अध्यक्ष नमूद आलम खान, अमीनुल्लाह खान, अनवर मलिक, रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर शाहनवाज अहमद खान, अनवर हुसैन फिदवी, अख्तर हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, अनवर हुसैन, फिरोज आलम, जुबेर अहमद, मासूम अहमद, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक एजाज अहमद, मिस्बाह उल इस्लाम, सहित कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.