Shuru
Apke Nagar Ki App…
*हनुमान मेंशन के मुख्य गेट के पास अचानक टूट कर गिरा बिजली का तार, अफरा तफरी का माहौल* *धनबाद :*:कतरास हनुमान मेंशन जाने वाले मुख्य गेट के समीप शनिवार को बिजली का तार गिर जाने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि गिरे हुए तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय के लिए आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। इसके बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की ओर से तत्काल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बाद में बिजली विभाग के मिस्त्री मौके पर पहुंचकर गिरे हुए तार को हटाने और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Public News JH
*हनुमान मेंशन के मुख्य गेट के पास अचानक टूट कर गिरा बिजली का तार, अफरा तफरी का माहौल* *धनबाद :*:कतरास हनुमान मेंशन जाने वाले मुख्य गेट के समीप शनिवार को बिजली का तार गिर जाने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। बताया जाता है कि गिरे हुए तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कुछ समय के लिए आने-जाने वाले लोगों को रोक दिया, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो सके। इसके बाद बिजली विभाग को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही विभाग की ओर से तत्काल उस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बाद में बिजली विभाग के मिस्त्री मौके पर पहुंचकर गिरे हुए तार को हटाने और मरम्मत का कार्य कर रहे हैं। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
More news from झारखंड and nearby areas
- *हजारीबाग में पेयजल संकट के स्थाई समाधान हेतु सांसद मनीष जायसवाल गंभीर, हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना को तेजी प्रदान करने के लिए किया अहम बैठक* *हजारीबाग* हजारीबाग की जनता को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से बचाने के लिए स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को हजारीबाग परिसदन सभागार में एलएंडटी के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जहाँ हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि झील और छड़वा डैम के टॉवर से आगामी तीन से चार महीनों के भीतर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाए ताकि वर्तमान गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था को योजना पूर्ण करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे अगले एक वर्ष के भीतर कोनार डैम से भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके। योजना की तकनीकी समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि झील का एक टावर, छड़वा डैम के तीन टावर और कोनार डैम के सातों टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में कोनार डैम परियोजना में वन विभाग और एनएच से संबंधित कुछ तकनीकी बाधाएं लंबित हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सूडा सचिव सूरज कुमार, विभागीय सचिव सुनील कुमार और हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से सीधे संवाद कर इन अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 56 हजार घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 22 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष डेटा की उपलब्धता और कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया है, ताकि हजारीबाग का कोई भी कोना प्यासा न रहे। आने वाले जून-जुलाई तक शहर झील और छड़वा डैम से करीब 12 हजार हाउसहोल्ड के करीब 60 हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल जलापूर्ति के माध्यम से मिल जाएगा और आने वाले ग्रीष्म ऋतु तक कोनार जलापूर्ति सुचारू हो सके। उक्त बैठक में एल एंड टी की ओर से एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर सिविल अशोक साहू, एडमिन अभिषेक कुमार और सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।3
- राजभवन से लौटते ही CM हाउस में बढ़ी हलचल, कई बड़े नेता पहुंचे?1
- घने जंगल में जंगल के राजा विचलन करते...1
- Post by Md Javed Ansari1
- Post by Sach Tak Jharkhand News1
- Post by Tuleshwar mahto1
- Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज1
- 7 मार्च। रांतू थाना क्षेत्र के मुर्गू स्थित रसोई रेस्टूरेंट के समीप शनिवार शाम एक ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।पुलिस के अनुसार, रांची की ओर से तेज रफ्तार ट्रक आ रहा था, जो रसोई रेस्टूरेंट के पास से गुजर रही रेनॉल्ट कार से टकरा गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएच-39 वन-वे होने के बावजूद कार चालक विपरीत दिशा से वाहन चला रहा था। इसी दौरान ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर रांतू थाना पुलिस तत्काल पहुंची, दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन घातक हो सकता है।1
- सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारनी गांव में पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में अजय कुमार वर्मा की पत्नी रेणु देवी घायल हो गईं। घायल महिला को पहले सरिया स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए बगोदर रेफर किया गया। अजय कुमार वर्मा ने सरिया थाना में लिखित शिकायत देकर पड़ोसियों पर मारपीट और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1