logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2 hrs ago
user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
BaरKaट्ठा Ki आwaज
Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
2 hrs ago

  • user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Barkatha, Hazaribagh
    💐
    2 hrs ago
  • user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Barkatha, Hazaribagh
    🛕
    2 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • -- ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी -- हजारीबाग। ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट, हजारीबाग के सौजन्य से शनिवार को शहर के होटल ग्रैंड पैलेस में भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया। ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन सह अधिवक्ता शहादत अंसारी ने कहा कि इस सामूहिक इफ्तार का उद्देश्य समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो यह देश की साझा संस्कृति और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत करता है। इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में अरुण सिंह, राजेंद्र यादव, शिव सिंह, सुरेंद्र राम, डॉ. दिनेश कुमार, राजेश कुमार साहू, अनूप कुमार, गणेश कुमार सीटू, अलफलाह कमेटी के अध्यक्ष नमूद आलम खान, अमीनुल्लाह खान, अनवर मलिक, रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर शाहनवाज अहमद खान, अनवर हुसैन फिदवी, अख्तर हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, अनवर हुसैन, फिरोज आलम, जुबेर अहमद, मासूम अहमद, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक एजाज अहमद, मिस्बाह उल इस्लाम, सहित कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    1
    -- 
ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा भव्य इफ्तार पार्टी 
--
हजारीबाग। ग्लोबल ह्यूमन राइट वेलफेयर ट्रस्ट, हजारीबाग के सौजन्य से शनिवार को शहर के होटल ग्रैंड पैलेस में भव्य सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर एवं आसपास के विभिन्न धर्मों के गणमान्य लोग, समाजसेवी और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। यह आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और गंगा-जमुनी तहज़ीब की एक खूबसूरत मिसाल बनकर सामने आया।
ट्रस्ट के संस्थापक एवं चेयरमैन सह अधिवक्ता शहादत अंसारी ने कहा कि इस सामूहिक इफ्तार का उद्देश्य समाज में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते हैं तो यह देश की साझा संस्कृति और आपसी सम्मान की भावना को और मजबूत करता है।
इफ्तार पार्टी के इस आयोजन में अरुण सिंह, राजेंद्र यादव, शिव सिंह, सुरेंद्र राम, डॉ. दिनेश कुमार, राजेश कुमार साहू, अनूप कुमार, गणेश कुमार सीटू, अलफलाह कमेटी के अध्यक्ष नमूद आलम खान, अमीनुल्लाह खान, अनवर मलिक, रिटायर्ड डिप्टी लेबर कमिश्नर शाहनवाज अहमद खान, अनवर हुसैन फिदवी, अख्तर हुसैन, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सैयद तनवीर अहमद, मोमिन कॉन्फ्रेंस जिला अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, अनवर हुसैन, फिरोज आलम, जुबेर अहमद, मासूम अहमद, राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित शिक्षक एजाज अहमद, मिस्बाह उल इस्लाम, सहित कई समाजसेवी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
    user_Ejaj Alam
    Ejaj Alam
    Press हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    2 hrs ago
  • *हजारीबाग में पेयजल संकट के स्थाई समाधान हेतु सांसद मनीष जायसवाल गंभीर, हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना को तेजी प्रदान करने के लिए किया अहम बैठक* *हजारीबाग* हजारीबाग की जनता को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से बचाने के लिए स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को हजारीबाग परिसदन सभागार में एलएंडटी के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जहाँ हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि झील और छड़वा डैम के टॉवर से आगामी तीन से चार महीनों के भीतर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाए ताकि वर्तमान गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था को योजना पूर्ण करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे अगले एक वर्ष के भीतर कोनार डैम से भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके। योजना की तकनीकी समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि झील का एक टावर, छड़वा डैम के तीन टावर और कोनार डैम के सातों टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में कोनार डैम परियोजना में वन विभाग और एनएच से संबंधित कुछ तकनीकी बाधाएं लंबित हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सूडा सचिव सूरज कुमार, विभागीय सचिव सुनील कुमार और हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से सीधे संवाद कर इन अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 56 हजार घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 22 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष डेटा की उपलब्धता और कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया है, ताकि हजारीबाग का कोई भी कोना प्यासा न रहे। आने वाले जून-जुलाई तक शहर झील और छड़वा डैम से करीब 12 हजार हाउसहोल्ड के करीब 60 हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल जलापूर्ति के माध्यम से मिल जाएगा और आने वाले ग्रीष्म ऋतु तक कोनार जलापूर्ति सुचारू हो सके। उक्त बैठक में एल एंड टी की ओर से एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर सिविल अशोक साहू, एडमिन अभिषेक कुमार और सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
    3
    *हजारीबाग में पेयजल संकट के स्थाई समाधान हेतु सांसद मनीष जायसवाल गंभीर, हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना को तेजी प्रदान करने के लिए किया अहम बैठक*
*हजारीबाग*
हजारीबाग की जनता को भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से बचाने के लिए स्थानीय सांसद मनीष जायसवाल पूरी तरह सजग और संवेदनशील नजर आ रहे हैं। उन्होंने शनिवार को हजारीबाग परिसदन सभागार में एलएंडटी  के अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की, जहाँ हजारीबाग पेयजलापूर्ति योजना की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान सांसद मनीष जायसवाल ने स्पष्ट किया कि झील और छड़वा डैम के टॉवर से आगामी तीन से चार महीनों के भीतर जलापूर्ति सुचारू कर दी जाए ताकि वर्तमान गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आश्वस्त किया कि कार्यदायी संस्था को योजना पूर्ण करने में हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा, जिससे अगले एक वर्ष के भीतर कोनार डैम से भी पानी की सप्लाई सुनिश्चित हो सके।
योजना की तकनीकी समीक्षा में यह तथ्य सामने आया कि झील का एक टावर, छड़वा डैम के तीन टावर और कोनार डैम के सातों टावर बनकर तैयार हो चुके हैं। वर्तमान में कोनार डैम परियोजना में वन विभाग और एनएच से संबंधित कुछ तकनीकी बाधाएं लंबित हैं, जिन्हें दूर करने के लिए सांसद मनीष जायसवाल ने तत्काल सक्रियता दिखाई। उन्होंने पेयजल स्वच्छता विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू, सूडा सचिव सूरज कुमार, विभागीय सचिव सुनील कुमार और हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह से सीधे संवाद कर इन अवरोधों को जल्द से जल्द दूर करने का आग्रह किया है। नगर निगम क्षेत्र के कुल 56 हजार घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य है, जिसमें से अब तक 22 हजार घरों में कनेक्शन दिए जा चुके हैं। शेष डेटा की उपलब्धता और कार्य में गति लाने के निर्देश देते हुए सांसद मनीष जायसवाल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया है, ताकि हजारीबाग का कोई भी कोना प्यासा न रहे। आने वाले जून-जुलाई तक शहर झील और छड़वा डैम से करीब 12 हजार हाउसहोल्ड के करीब 60 हजार से अधिक लोगों को शुद्ध पेयजल जलापूर्ति के माध्यम से मिल जाएगा और आने वाले ग्रीष्म ऋतु तक कोनार जलापूर्ति सुचारू हो सके। 
उक्त बैठक में एल एंड टी की ओर से एल एंड टी के कंस्ट्रक्शन मैनेजर सिविल अशोक साहू, एडमिन अभिषेक कुमार और सांसद मनीष जायसवाल के साथ हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, लोकसभा क्षेत्र के सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।
    user_Public News JH
    Public News JH
    Local News Reporter हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    4 hrs ago
  • इचाक में पुलिस की कार्रवाई: 300 किलो जावा महुआ नष्ट विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट इचाक (हजारीबाग) पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम लुकिया में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 300 किलो जावा महुआ को नष्ट किया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने के लिए जावा महुआ तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर दास के साथ इचाक थाना की सशस्त्र बल की टीम शामिल थी। पुलिस ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    2
    इचाक में पुलिस की कार्रवाई: 300 किलो जावा महुआ नष्ट
विशेष संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट 
इचाक (हजारीबाग) पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में आज इचाक थाना क्षेत्र के ग्राम लुकिया में पुलिस ने छापेमारी कर करीब 300 किलो जावा महुआ को नष्ट किया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध शराब बनाने के लिए जावा महुआ तैयार किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जावा महुआ को नष्ट कर दिया। इस छापेमारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक नंद किशोर दास के साथ इचाक थाना की सशस्त्र बल की टीम शामिल थी। पुलिस ने बताया कि आगामी त्योहारों के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    झारखण्ड न्यूज हजारीबाग
    हजारीबाग, हजारीबाग, झारखंड•
    6 hrs ago
  • सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारनी गांव में पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में अजय कुमार वर्मा की पत्नी रेणु देवी घायल हो गईं। घायल महिला को पहले सरिया स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए बगोदर रेफर किया गया। अजय कुमार वर्मा ने सरिया थाना में लिखित शिकायत देकर पड़ोसियों पर मारपीट और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    1
    सरिया थाना क्षेत्र के चंद्रमारनी गांव में पड़ोसियों के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में अजय कुमार वर्मा की पत्नी रेणु देवी घायल हो गईं। घायल महिला को पहले सरिया स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद बेहतर इलाज के लिए बगोदर रेफर किया गया।
अजय कुमार वर्मा ने सरिया थाना में लिखित शिकायत देकर पड़ोसियों पर मारपीट और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड कोडरमा जिले के चंदवारा अंचल के मौजा लाराबाद, थाना तिलैया डैम अंतर्गत दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला प्रकाश में आया है। यह जमीन का मामला थाना दिवस के माध्यम से अंचल अधिकारी चंदवारा एवं थाना प्रभारी के द्वारा हल करने के बाद भी पुनः दो पक्षों के बीच जमीन पर काम करने के दौरान लड़ाई-झगड़ा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया। तिलैया डैम पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है। देखें वीडियो लाराबाद से।#Koderma #Jharkhand #Chandwara #Larabad #TilaiyaDam #JharkhandNews #KodermaNews #LandDispute #BreakingNews #LocalNews #GroundReport #JharkhandSavera.
    1
    झारखंड कोडरमा जिले के चंदवारा अंचल के मौजा लाराबाद, थाना तिलैया डैम अंतर्गत दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला प्रकाश में आया है। यह जमीन का मामला थाना दिवस के माध्यम से अंचल अधिकारी चंदवारा एवं थाना प्रभारी के द्वारा हल करने के बाद भी पुनः दो पक्षों के बीच जमीन पर काम करने के दौरान लड़ाई-झगड़ा और तोड़फोड़ का मामला सामने आया।
तिलैया डैम पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले को संज्ञान में लेकर जांच में जुट गई है। देखें वीडियो लाराबाद से।#Koderma #Jharkhand #Chandwara #Larabad #TilaiyaDam #JharkhandNews #KodermaNews #LandDispute #BreakingNews #LocalNews #GroundReport #JharkhandSavera.
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • फाइनल देखने उमड़े फैंस, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा फैसला?
    1
    फाइनल देखने उमड़े फैंस, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा फैसला?
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Hazaribag, Hazaribagh•
    9 hrs ago
  • Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    1
    Post by BaरKaट्ठा Ki आwaज
    user_BaरKaट्ठा Ki आwaज
    BaरKaट्ठा Ki आwaज
    Court reporter Barkatha, Hazaribagh•
    2 hrs ago
  • धनबाद में कार से फल दुकानदार को घसीटा और नीचे फेंका (वीडियो वायरल)
    1
    धनबाद में कार से फल दुकानदार को घसीटा और नीचे फेंका (वीडियो वायरल)
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    7 hrs ago
  • राजभवन से लौटते ही CM हाउस में बढ़ी हलचल, कई बड़े नेता पहुंचे?
    1
    राजभवन से लौटते ही CM हाउस में बढ़ी हलचल, कई बड़े नेता पहुंचे?
    user_The जन समाचार
    The जन समाचार
    Media company Hazaribag, Hazaribagh•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.